पीलीभीत में 200 मीटर दौड़ में डिगर, गोला फेंक में भूमिका रहीं प्रथम

मझोला : एसके पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में डिगर सिंह प्रथम, लक्ष्यदीप सिंह द्वितीय व सागिल मलिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राशि सिंह प्रथम, बबिता जोशी द्वितीय व वंशिका जिंदर तृतीय रहीं। गोला फेंक में भूमिका प्रथम, हरसिमरनदीप कौर द्वितीय व दीपिका धामी तृतीय स्थान पर रहे। बालकों में मनराज प्रथम, हरमिलन सिंह द्वितीय, रजविंदर तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में डिगर प्रथम, हरमिलन द्वितीय व लक्ष्यदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं…

पीलीभीत में गैंगस्टर ढोलक मास्टर की गिरफ्तारी पर भड़के किन्नर, थाने में किया हंगामा

उझानी : संरक्षित पशुओं को चोरी कर उन्हें काटने के मामलों में लिप्त ढोलक मास्टर मोहम्मद आलम पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे किन्नर भड़क गए। उसे छुड़ाने के लिए किन्नरों ने कोतवाली में घुसकर हंगामा किया। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, थाने में घुसकर हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी मोहम्मद आलम किन्नरों की टोली में ढोलक बजाता है। कोतवाली…

जौनपुर : ट्रक के नीचे आने से चाचा की दर्दनाक मौत भतीजा घायल

खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव में, शाहगंज रोड पर हुए सड़क हादसे में दो पहिया वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं गाड़ी पर बैठा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ निवासी शिवकुमार तिवारी पुत्र रामबली तिवारी उम्र तकरीबन 30 वर्ष व भतीजा दिव्यांशु तिवारी पुत्र विजय तिवारी उम्र तकरीबन 16 वर्ष पट्टी गोविंदपुर प्रतापगढ़ से शाहगंज की तरफ किसी शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे, खुटहन बाजार के आगे शेरपट्टी गांव में पहुंचते ही ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसकी चपेट में…

 ग़ाज़ीपुर : सफाई कर्मचारियों व सचिव की मिलीभगत रोड़ पर कचड़े का अंबार

विकास खण्ड मरदह के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में सार्वजनिक नाली की  साफ सफाई के लिये  डीपीआरओ ग़ाज़ीपुर को  बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट  के अध्यक्ष समाज सेवी राजकुमार मौर्य ने दिया पत्र ग्राम सचिव को कई बार अवगत कराया  गया लेकिन निष्क्रिय सचिव के वजह से ग्राम सभा के नाली की सफाई नही हो पाई  सफाई कर्मचारियों के लापरवाही से ग्राम सभा के रोड़ पर कूड़े का अंबार पिछले कई सालों से लगा है । नाली की सफाई नही होने की वजह से किसान विनोद कुशवाहा के खेत मे ग्राम…

बरेली – भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर में 134 वे स्थापना दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में आज 134वें स्थापना दिवस एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डा. विष्णु प्रसाद मिश्रा, निदेशक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय पशु अनुवांशिक ससांधन, ब्यूरो, करनाल तथा संस्थान निदेशक एवं कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त सहित सभी संयुक्त निदेशक तथा प्रभारी खेलकूद सचिव आदि की उपस्थिति में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईवीआरआई के केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम कर प्रस्तुति दी।अपने उद्बोधन में डा. विष्णु प्रसाद मिश्रा ने 134वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए…

बरेली – 31 दिसंबर तक निर्माण पूरा न करने पर तीन एजेंसियों पर लगेगी 50 लाख पेनाल्टीकमिश्नर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तय की डेट लाइन, 31 दिसंबर तक का दिया अल्टीमेटम।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की कमिश्नर ने गुरुवार को समीक्षा की। स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में कमिश्नर ने कार्यदाई एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की डेटलाइन 31 दिसंबर तक है। 31 दिसंबर तक निर्माण पूरा न करने वाली तीन बड़ी एजेंसियों पर 50 लाख की पेनाल्टी लगेगी। स्मार्ट सिटी के 65 में 60 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। पांच प्रोजेक्ट को इसी साल पूरा करने का टारगेट स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अफसरों और कार्यदाई…

बरेली में अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र अर्चना पालीवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 08 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 के मध्य अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के तत्वाधान में किया जायेगा। हस्तशिल्प सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न शिल्पों में कार्यरत शिल्पी एवं ख्याति प्राप्त अनुभवी शिल्पकारों की कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान गोष्ठी एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रतिभागियों को विभाग में संचालित योजनाओं की पूर्ण…

बरेली जनपद में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) त्रिभुवन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेंटर, उ0प्र0 कौशल विकास केंद्र तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 08 दिसम्बर 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सी0बी0 गंज में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों तथा कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने…

फर्रुखाबाद: चलती ट्रेन में इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की हत्या करने वाला बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे को 27 वर्ष बाद मिली उम्र कैद की सजा

फर्रुखाबाद, मुख्यमंमत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टालरेंस नीति को उ.प्र. पुलिस ने डीजीपी विजय कुमार IPS के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर चरितार्थ किया है। जीआरपी फतेहगढ़ तथा फतेहगढ़ जनपदीय पुलिस ने प्रभावी पैरवी कराकर शासन द्वारा चिन्हित माफिया अनुपम दुबे को वर्ष 1996 में थाना जीआरपी फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 30/1996 धारा 302/34 भादवि, जिसमे उ.प्र. पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर राम निवास यादव की दिनांक 14.05.1996 को चलती ट्रेन में गोली मारकर निर्मम हत्या की गयी थी, और इस मुकदमे की फाइल को 25 वर्ष तक उपरोक्त…

मेजबान होटल में रुके प्रेमी जोड़े आपस में झगडे और जख्मी हो गए

लखनऊ में कैसरबाग स्थित होटल मेजबान में ठहरे प्रेमी और प्रेमिका के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। प्रेमी ने प्रेमिका की चीखपुकार सुनकर होटल स्टाफ को देखकर खुद का गला रेत लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लड़के की गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कैसरबाग पुलिस के…

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सपा में वर्ग विशेष के लोग कर रहे हैं मेरा विरोध

अपने बयानों के जरिये अक्सर विवाद में रहने वाले सपा महासचिव और बसपा व भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि समाजवादी पार्टी में एक वर्ग विशेष के नेता ही उनका विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि वह कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं। यही कारण है कि योगी-1 सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी न तो कभी अयोध्या के दीपोत्सव में गए और न ही प्रयागराज में हुई कैबिनेट में हिस्सा लिया। वह खुद को सनातन धर्म…

प्रयागराज- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी

पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं 08 दिसम्बर तक आॅन-लाइन आवेदन पत्र भर कर हार्ड काॅपी सम्बन्धित शिक्षण संस्था में करें जमा वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए आॅन-लाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 08 दिसम्बर, 2023 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा निर्धारित तिथि के अन्दर आॅन-लाइन आवेदन पत्र छात्रवृत्ति की वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर भर कर…

बरेली – सीबीएसई/आईसीएसई/यूपी बोर्ड के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के साथ स्कूली वाहनों को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज सीबीएसई/आईसीएसई/यूपी बोर्ड के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों के साथ स्कूली वाहनों को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक की।जिलाधिकारी ने कहा कि अपने जनपद के आस-पास के जिलों में स्कूली वाहनों के एक्सीडेंट हुये हैं और बच्चों की जान भी गयी है। अपने जनपद में भी दुर्घटनाएं हुई हैं। उक्त के दृष्टिगत बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता पर रखते हुये यह बैठक आहूत की गयी है। जिलाधिकारी ने बच्चों के वाहनों की सुरक्षा एवं मानकों के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए स्कूल के स्वामित्व अथवा अनुबंध वाले वाहनों…

बरेली – जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का किया उद्घाटन।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड रैली का उद्घाटन बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जिलाधिकारी ने जनपद के 36 माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों से आए स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को आपसी सद्भाव के साथ रहते हुए देश को समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में ध्वजारोहण किया और स्कूली स्काउट गाइड्स द्वारा मार्चपास्ट भी किया…

बरेली – मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न।

मण्डलायुक्त ने शहर के वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु मा0 एन0जी0टी0 द्वारा निर्गत किये गये निर्देशों का अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये कि संबंधित विभाग अपने से संबंधित मार्गो का रोस्टर बनाकर नियमित रूप से सड़क, कच्ची सड़क पटरी डिवाइडर पर पानी का छिड़काव एवं मार्ग के दोनों तरफ नियमित जल छिड़काव करें। शहर के मुख्य मार्ग जहां पर सीवर लाइन एवं सड़क कार्य का निर्माण किया जा रहा है वहां पर विशेष रूप से जल निगम एवं सेतु निगम ग्रीन नेट (हरा परदा) मार्ग लेविल से 2.50 मीटर…

बरेली – स्कूल को गत वर्षों से लम्बित शुल्क प्रतिपूर्ति का भी भुगतान होगा – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

बरेली। मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर के अथक प्रयासों से स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के अन्तर्गत निःशुल्क पढ़ रहे कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों की विभाग द्वारा दी जाने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति वर्तमान व पिछले वर्षों की मिल जाएगी। ज्ञातव्य हो कि इस योजना के अन्तर्गत प्रति बच्चा प्रतिमाह अधिकतम रुपए चार सौ पचास शुल्क प्रतिपूर्ति की जाती है। उत्तर प्रदेश शासन ने इस मद में रुपए दो सौ साठ करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना…

बरेली – शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग से सामन्जस्य करके बच्चों के ब्लड ग्रुप के लिए स्कूलों में कैम्प लगवाए – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

इस वर्ष स्कूल के यू डाइस कोड़ में बच्चों का ब्लड ग्रुप भी अंकित किया जाना आवश्यक कर दिया गया है। मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बरेली डा विनय कुमार से मांगा की है कि वे उनके अधीनस्थ बरेली मंडल के समस्त जिलों में शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग से समन्जय कर मान्यता प्राप्त स्कूलों में कैम्प लगवाएं जिससे बच्चों का ब्लड ग्रुप जांच कर ब्लड ग्रुप स्कूल यू डाइस कोड में अंकित कर…

KGMU इमरजेंसी वार्ड में घूमता मिला डॉक्टर के गेटअप में एक संदिग्ध युवक

KGMU यानी किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को डॉक्टर के गेटअप में एक संदिग्ध युवक इमरजेंसी वार्ड में घूमता मिला। उसके पास SGPGI लखनऊ का आई कार्ड था। गले में आला डालकर युवक मरीजों और तीमारदारों के अलावा कर्मियों पर भी डॉक्टरों जैसा रौब गांठ रहा था। इस बीच शक होने पर कर्मियों ने उसकी शिकायत आला अधिकारियों से की। फिर जांच में उसके आई कार्ड फर्जी मिले।ट्रॉमा केंद्र प्रभारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि दोपहर बाद सक्षम विश्वकर्मा नाम का फार्मेसी छात्र ट्रॉमा सेंटर…

मैनपुरी में छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

थाना बेवर क्षेत्र में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजन मंगलवार को एसपी से मिले। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। लेकिन बेवर पुलिस कोई कार्रवाइ्र नहीं कर रही है। एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता की मां ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि कुछ दिन पूर्व वह घर पर नहीं थी। तभी आरोपी ने घर में घुस कर 9 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। जानकारी होने के बाद आरोपी…

मैनपुरी में दो स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्रों की जांच हुई शुरू

यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं द्वारा दो स्कूलों से आवेदन करने की जानकारी सामने आई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए जांच के आदेश दिए हैं। सचिव के निर्देश पर विभाग प्रथम चरण में ऑनलाइन गोपनीय जांच करा रहा है। जांच पूरी होते ही विभाग संबंधित कॉलेजों पर तैयारी करेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल पर नकेल कसने से नकल माफियाओं के हौसले पस्त हो चुके हैं। ऐसे में अब नकल माफियाओं ने नया तरीका खोजा है। कई छात्रों के दो जगह एडमिशन कराकर आवेदन कराए गए हैं।…