दहेज में लिया 1 रुपया, हेलीकॉप्टर से ले गया बारात, जब आई दुल्हन तो देखने के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव ।

लोगों का सपना होता है कि दूल्हा हेलीकॉप्टर से आए. मंडप सजा हो और पर अगुवानी हो और दुल्हा तैयार होकर सीधे मंडप पहुंचे. पर इसके लिए चाहिए बहुत पैसा. अब हर किसी के बस की तो ये बात होने से रही. यूपी के सहारनपुर में ये कल्पना सच साबित हुई है. सहारनपुर के कस्बा गंगोह क्षेत्र के एक गांव बिलासपुर में ऐसी ही शादी हुई है. दूल्हे ने शादी के लिए 1 रुपये दहेज लिया है. दूल्हा अपनी दुलहन को लेने हेलीकॉप्टर से मंडप तक पहुंचा. दुलहन की विदाई…

प्रयागराज-जल शक्ति मंत्री द्वारा ‘गंगा सम्मान’ से सम्मानित हुई एषा सिंह

प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों की अविरलता, निर्मलता एवं संरक्षण हेतु पृथक-पृथक जनपदों से गंगा व सहायक नदियों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा ‘गंगा सम्मान’ से राजधानी लखनऊ में सम्मानित किया गया l माननीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।प्रयागराज जनपद से गंगा स्वच्छता , संरक्षण एवं अन्य सामाजिक कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए एषा सिंह को ‘ग॑गा सम्मान’ प्रदान किया गया। जिला गंगा समिति वन विभाग में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे पद पर…

बरेली – ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने में जनपद बरेली को 07वीं रैंक व ग्रुपिंग 05वीं रैंक प्राप्त हुई।

उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन “कन्वेक्शन अभियान” के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी ऑपरेशन कन्विक्शन जनपद बरेली के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी व एडीजीसी अधिकारी द्वारा सफल अभियोजन कार्यवाही के फलस्वरूप दिनांक 01.12.2023 तक जारी उत्तर-प्रदेश में समस्त जनपदों के सापेक्ष रैंकिंग में जनपद बरेली को उत्तर प्रदेश में 07 वां स्थान व ग्रुपिंग रैकिंग( जिसमें 25 अथवा उससे अधिक थाने वाले जनपद शामिल है) में 05वां स्थान प्राप्त हुआ है ।शासन द्वारा जनपद स्तर…

फर्रुखाबाद : फिर एक बार एक्सप्रेसवे से वंचित रह गया विकास राजपूत युवा नेता

युवा नेता व समाजसेवी विकास राजपूत ने बताया कि जिले से गुजरने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट अब होल्ड हो चुका है व अब वह नही बन सकेगा। उन्होंने बताया की एक बार फिर कहीं ना कहीं फर्रुखाबाद की जनता को मायूसी हाथ लगी है कई सालो के इंतजार के बाद एक ऐसा एक्सप्रेसवे जो की फर्रुखाबाद को विकास की धारा से जोड़ने का एक मात्र चारा था । जिसको भी जनप्रतिनिधियों ने अपनी अविकसित सोच से जिले से वंचित कराने का कार्य किया है। विकास राजपूत ने बताया कि इस…

बरेली – इच्छुक निर्यातक परियोजना की स्थापना हेतु परियोजना प्रस्ताव/कान्सेप्ट दिनांक 11 दिसम्बर तक कराये उपलब्ध।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यमिता उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अर्चना पालीवाल ने बताया कि संयुक्त निर्यात आयुक्त, निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्यात को बढ़ाये जाने के उद्देश्य से जनपदों में निर्यातपरक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किये जाने हेतु जनपदों से प्राप्त प्रस्तावों/कान्सेप्ट नोट के आधार पर परियोजनाओं को अंगीकृत किये जाने हेतु जिला स्तर पर चिन्हित अवस्थापनाओं के विकास हेतु कान्सेप्ट नोट/प्रस्ताव किये गये हैं।उन्होंने अनुरोध किया है कि इच्छुक निर्यातक परियोजना की स्थापना हेतु कार्यालय में परियोजना प्रस्ताव/कान्सेप्ट दिनांक 11 दिसम्बर, 2023 तक उपलब्ध कराने कष्ट…

बरेली – विधायक जी ने माटीकला कारीगरों के प्रदर्शन/मॉडलों की सराहना की।

उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, परिसर कम्पनी गार्डेन में सम्पन्न हुआ।बरेली मण्डल के समस्त जनपदों से कुल 07 माटीकला कारीगरों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उनके द्वारा अपने प्रदर्शन एवं सुन्दर उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रथम पुरस्कार बदायूॅ के चेतराम को रूपये 15000.00 (पन्द्रह हजार), पीलीभीत के भूपेन्द्र कुमार को द्वितीय पुरस्कार रूपये 12000.00 (बारह हजार) तथा प्रेमपाल जनपद बरेली को तृतीय पुरस्कार स्वरूप रूपये 10000.00 (दस हजार) के रेखांकित चेक, अंग वस्त्र,…

बरेली – नेशनल हाईवे पर दो बाईकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, भाजपा नेता के भाई सहित कई लोग हुए घायल।

मीरगंज – शुक्रवार को दोपहर नेशनल हाई पर चन्द्रपाल मौर्या ढाबा के पास, कट पर दो बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत दोनों बाइक सवार एवं बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति और महिला हुए घायल। जानकारी के अनुसारफतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाई चन्द्रपाल मौर्या ढाबा के पास कस्बा आने वाले कट पर दो बाईकों में आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक चालक और बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति और महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला नौगमा निवासी भाजपा नेता जिला…

लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल अब बिक गया, पढ़िए खबर

लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल अब बिक गया। इसका अधिग्रहण दिल्ली का हॉस्पिटल चेन मैक्स हॉस्पिटल ने किया है।सहारा अस्पताल वर्तमान में सालाना 2 लाख मरीजों का इलाज करता हैं। डॉ. मजहर हुसैन की अगुवाई में ये न्यूरोसाइंसेज का टॉप क्लास अस्पताल है।निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड ने 8 दिसंबर को स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 940 करोड़ के शेयर खरीद समझौते (एसपीए) की खबर हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि स्टारलिट ने 550 बेड वाले सहारा अस्पताल…

रायबरेली : ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव नेवाजी का पुरवा धमोली में संदिग्ध परिस्थितियों में युक्ती ने फांसी लगा के की जीवन समर्पण।

आप को बता दे कि बेते गुरुवार 7/12/2023 को एक युक्ती ने फांसी लगाकर दी जान युक्ती का परिचय 18 वर्षीय कुमारी आरती पुत्री रामनरेश ने कल गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही परिजनों ने बताया कि सभी लोग घर के बाहर खेत को गए हुए थे आरती घर पे अकेली थी मौका देख कर फांसी के फंदे पर झूल गई जब घर वाले खेत का काम खत्म कर के घर वापस आये तो देखा…

विधानसभा चुनाव जीते 10 भाजपा सांसदों का इस्तीफा

विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भाजपा के 12 सांसदों में से 10 ने बुधवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल सहित 9 लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि अलवर के सांसद बाबा बालकनाथ और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी जल्द संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के साथ ही स्पष्ट संकेत मिले हैं कि इस्तीफा देने वाले सांसद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की भावी सरकार में…

ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने में जनपद बरेली को 07वीं रैंक व ग्रुपिंग 05वीं रैंक प्राप्त हुई।

उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन “कन्विक्शन अभियान” के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी ऑपरेशन कन्विक्शन जनपद बरेली के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी व एडीजीसी अधिकारी द्वारा सफल अभियोजन कार्यवाही के फलस्वरूप दिनांक 01.12.2023 तक जारी उत्तर-प्रदेश में समस्त जनपदों के सापेक्ष रैंकिंग में जनपद बरेली को उत्तर प्रदेश में 07 वां स्थान व ग्रुपिंग रैकिंग( जिसमें 25 अथवा उससे अधिक थाने वाले जनपद शामिल है) में 05वां स्थान प्राप्त हुआ है ।शासन द्वारा जनपद स्तर…

 फ़र्रूख़ाबाद : मस्जिद में काला झंडा लगाने पर इमाम पर केस दर्ज

कायमगंज : छह दिसंबर को जामा मस्जिद पर काला झंडा लगाने पर इमाम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार 6 दिसंबर को लेकर कोतवाली पुलिस दिनभर राउन्ड करती रही थी। धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही। जामा मस्जिद पर काला झंडा लगाने पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी ने मस्जिद के इमाम हाफिज शाहनूर अहमद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कराया है। चौकी प्रभारी ने दर्ज कराए मुकदमें में कहा 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को तथाकथित ढहाए…

मोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर की तारीफ

भारत और रूस की दोस्ती कई दशकों पुरानी है। दोनों देश कई बार एक-दूसरी की मदद कर चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी कर चुके हैं। एक बार फिर से उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता है।पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के बावजूद भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने का संदर्भ देते हुए कहा कि सबसे पहले, मैं यह कहना चाहता हूं कि रूस और भारत के बीच सभी क्षेत्रों में…

फर्रुखाबाद-: विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत जनपद के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

दिनांक 7 दिसंबर 2023 दिन गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत जनपद के चारों विधानसभाओं के विभिन्न क्षेत्रों में मोदी की गारंटी गाड़ी पहुंची जहां पर पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दीअमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सनतुइयाॅ में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने केंद्र में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण के लिए कार्य किया उनके नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों…

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें तारीख

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही होगीं. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी. 22 फरवरी को हिंदी के प्रश्न पत्र से हाईस्कूल और सैन्य विज्ञान के प्रश्न पत्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी. बता दें कि निर्वाचन आयोग ने भी सभी परीक्षा बोर्ड से शेड्यूल मांगा था, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी…

मैनपुरी में बाइक सवार युवक हुए घायल

भोगांव जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। औरेया निवासी सतेंद्र अपने भाई नरेंद्र के साथ देर शाम कस्बा भोगांव रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर ललूपुर के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र और नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।

मैनपुरी में साप्ताहिक बंदी का पालन कराए प्रशासन

मैनपुरी शहर के दुकानदारों ने डीएम को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में शहर की दुकानों के बाजार बंदी के दिन बृहस्पतिवार को शहर का बाजार पूरी तरह बंद कराने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि डीएम द्वारा शहर में साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन बृहस्पतिवार तय किया गया है। बाजार बंदी के दिन कई दुकानदार आदेश का पालन करके अपनी दुकानें बंद रखते हैं। लेकिन क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, करहल रोड, आगरा रोड, गोलाबाजार में मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक की…

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में मैनपुरी में प्रदर्शन, करहल चौराहा किया जाम

जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को मैनपुरी में करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जाम की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करणी सेना के कार्यकर्ता सुबह से ही करहल चौराहे पर एकत्र होना शुरू हो गए। भीड़ जैसे ही जुटी तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चौराहे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों…

पीलीभीत में जनपद के 656 शिक्षक हुए ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर फीड हुआ डाटा

जनपद के 656 शिक्षक ऑनलाइन हो गए हैं। इन शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। इसका उद्देश्य शिक्षकों व कर्मचारियों को डिजिटलीकरण की तरफ ले जाना है। इसके तहत अब शिक्षकों को अगर अवकाश लेना है तो पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। पोर्टल पर ही अवकाश स्वीकृति की सूचना दी जाएगी। अब अवकाश लेने के लिए प्रार्थना-पत्र देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।जनपद में 656 माध्यमिक शिक्षक हैं। इसमें 406 सहायता प्राप्त व 250 राजकीय कॉलेज के शिक्षक हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का…

पीलीभीत में सिस्टम से अलग हटकर किया भुगतान, चार सचिवों को नोटिस

पीलीभीत के ग्राम पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर सिस्टम और गेटवे लगा होने के बाद भी सचिवों ने इससे इतर भुगतान कर दिया। जबकि ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान किया जाना था। लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ ने चार सचिवों को नोटिस जारी किया है।तमाम सख्ती के बाद भी पंचायतों में तैनात सचिवों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। वह अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। शासन का आदेश है कि ई ग्राम स्वराज पोर्टल से ही पंचायतों के कार्यों का भुगतान किया जाए। इसके बाद भी बीसलपुर के…