जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कल देर शाम जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण समिति की बैठक में निर्देश दिये कि समस्त सत्यापन अधिकारी वर्ष 2023-24 में किये गये वृक्षारोपण का सत्यापन माह दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें। इसके अतिरिक्त वर्ष-2024 वृक्षारोपण हेतु स्थलों का चयन कर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की बैठक में निर्देश दिये गंगा व उसकी सहायक नदियों के किनारे…
Category: रुझान
बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने धान खरीद की समीक्षा बैठक में पाया कि यू0पी0एस0एस0 एवं पी0सी0यू0 के द्वारा किसानों के भुगतान का प्रतिशत कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि किसानों के धान क्रय केन्द्र का भुगतान शतप्रतिशत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन क्रय केन्द्रों पर धान है उसे तत्काल राइस मिलों को प्राथमिकता के आधार पर भिजवा दिया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी केन्द्र पर धान भीगता है तो उस केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। जनपद में अभी तक 56804.04…
बरेली – आंवला नगर में दबंगई के बल पर कर रहे दबंग जगह पर अवैध कब्जा मामले में आंवला पुलिस ने 6 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज।
बरेली जनपद के कोतवाली क्षेत्र आंवला पुलिस ने पीड़ित के आधार पर मार पीट व घर तोड़फोड करने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है कस्बा आँवला के मौहल्ला गंज घंटाघर के विनोद कुमार शर्मा ने बताया की हमारी जगह पर विपक्षी जबरदस्ती कब्जा करना चहाते है। जबकि अदालत में चल रहे मुकदमा 2019 में। हमारे पक्ष में आ चुका है अदालत से विपक्षीगण मुकदमा हार चुके है फिर भी विपक्षी दबंगई के चलते अबैध कब्जा करना चाहतें हैजगह पर अवैध कब्जा करने की…
जौनपुर: ट्रैक्टर ट्राली से दबकर बाइक सवार की बहन की मौत भाई घायल, ट्रैक्टर चालक फरार
खुटहन।थाना क्षेत्र के शेरपुर छित्तूपुर बाजार में शनिवार को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली से दबकर बाइक पर सवार बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक निशा प्रजापति सुईथाकला विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी मुन्ना प्रजापति की पत्नी बताई जा रही है।बाइक चला रहा उसका छोटा भाई भी घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गयी।जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया। सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव…
जौनपुर:नई सब्जी मंडी जौनपुर के सब्जी उत्पादक किसान कीचड़ में सब्जी बेचने को मजबूर
नई सब्जी मंडी के किसानों को कीचड़ में सब्जी बेचने की मजबूरी बन गई है।हल्की बारिश से नई सब्जी मंडी पूरी तरह से कीचड़ से पट गया है ।सफाई के नाम बस यहां खानी पूर्ति होती है । न तो नाली की व्यवस्था है और न ही जल निकासी की ।जब भी हल्की बारिश होती है तो पूरी मंडी कीचड़ और गाद से पट जाती है और सब्जी उत्पादक किसान उसी गंदगी में सब्जी बेचने को मजबूर होते हैं।जबकि किसान अपनी बिक्री का पांच प्रतिशत आढ़तियों को कमीशन देते हैं…
फर्रुखाबाद: भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में त्रिपोलिया चौक पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
आज 9 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को कांग्रेस राज्यसभा सांसद के ठिकाने से 200 करोड रुपए कैश मिलने पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता त्रिपोलिया चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी चोर है- कांग्रेस पार्टी चोर है- राहुल गांधी शर्म करो-…
धीरज साहू को छापेमारी में बरामद कैश पर कितना जुर्माना देना पड़ेगा? जानें क्या हैं प्रावधान
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 300 करोड़ रुपये की गिनती की जा चुकी है. अलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के तमाम प्लैटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या आईटी रेड में बरामद रकम पर कितना जुर्माना लगेगा. क्या आयकर विभाग सारे पैसे जब्त कर लेगा? इसके लिए क्या हैं प्रावधान? आइए जानते हैं-…
तेलंगाना में AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया, BJP विधायक टी राजा बोले- जब तक जिंदा हूं, उनके सामने शपथ नहीं लूंगा
तेलंगाना की नई सरकार ने AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के विधायक और असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा- कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी किया कि 9 दिसंबर को अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने सभी लोग शपथ समारोह में शामिल होंगे। ये राजा सिंह जब तक जिंदा है, AIMIM के सामने…
पीलीभीत के रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव
दवा लेने की बात कहकर घर से गए 10वीं के छात्र का शव गांव से ही दो किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। आरोप है कि एक दिन पूर्व सहपाठी किशोरी का पिता उनके घर पर धमकाने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद से छात्र परेशान था। न्यूरिया क्षेत्र के गांव पीलाताल निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र गांव टाह के एक निजी विद्यालय में 10वीं का छात्र था। क्षेत्र के ही गांव की…
पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के सचिव से छिनेंगी ग्राम पंचायतें, रिपोर्ट डीएम को भेजी
घर बैठकर प्रधानमंत्री आवास की जियोटेग करने सहित कई विवादों से घिरे सचिव प्रकाश राम आर्य की मुश्किलें और बढ़ने लगी हैं। उनके मेडिकल पर जाने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का चार्ज हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी गई है।बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कल्यानपुर तालुके करेली सहित दो ग्राम पंचायतों की प्रधानों ने बीडीओ से सचिव प्रकाश राम आर्य की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि सचिव गांव नहीं आते हैं और मनमाने ढंग से…
पीलीभीत में 1506 बेसिक स्कूलों के रुके कामों को मिलेगी रफ्तार
पीलीभीत के जनपद में 1506 स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट के लिए हरी झंडी दे दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है अब रुके कामों को रफ्तार मिल सकेगी। कंपोजिट ग्रांट उपकरणों की मरम्मत, दरी खरीद, ब्लैक बोर्ड मरम्मत, ग्रीन बोर्ड, चॉक-डस्टर, परीक्षा स्टेशनरी, विद्युत, पेयजल, विज्ञान-गणित किट, प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल सामग्री, शिक्षण अधिगम सामग्री, इंटरनेट व अन्य छात्रहित कामों पर खर्च की जाती है। पिछले एक साल से ग्रांट न आने से बेसिक स्कूलों में सभी कार्य अधर में अटके पड़े थे। कुछ शिक्षक तो…
पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
पीलीभीत गजरौला में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव उसके ही कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ससुराल वाले विषैला पदार्थ पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं।शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव दियूकली निवासी सुखलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री राजेश्वरी की शादी गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी श्यामाचरन से की थी। श्यामाचरन काम के सिलसिले में गांव…
पीलीभीत के शारदा नदी पर दूसरा पैंटून पुल भी होने लगा तैयार
पीलीभीत के शारदा नदी पर ट्रांस क्षेत्र के लोगों की आवाजाही के लिए एक पैंटून पुल बनने के बाद अब दूसरा पुल भी तैयार होने लगा है। काम ने तेजी पकड़ ली है। संभावना जताई जा रही है कि यह पुल भी जल्द बन जाएगा।तय समय पर पेंटून पुल न बन पाने से धनाराघाट से नावों का संचालन शुरू किया गया था। नावों से आवाजाही शुरू होने के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हुईं। इसके बाद जब पुल की मंजूरी मिली तो लोक निर्माण विभाग की ओर से…
पीलीभीत में चेक बाउंस होने पर दोषियाें को एक-एक वर्ष कैद की सजा
पीलीभीत में चेक बाउंस होने के मामले में अपर सिविल जज ज्योति प्रकाश सिंह ने दो लोगों को दोषी पाते हुए एक-एक वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी हरनेक पर 9.20 लाख और दोषी अवतार सिंह पर 13.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सदर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुधीर कुमार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बैदहा निवासी हरनेक सिंह ने 19 मई 2014 को पांच लाख रुपये अपनी निजी जरूरत के लिए…
मैनपुरी : सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय से गवाही कराएं
मैनपुरी के मुकदमों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने एडीजीसी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लंबित मुकदमों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय से गवाहों की गवाही कराएं। जिससे सजा का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।डीजीसी ने कहा कि लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करें। सरकारी गवाहों की तय तारीख पर ही गवाही कराएं। सरकारी गवाहों को बुलाने के लिए सम्मन और वारंट भिजवाए जाएं। जिन गवाहों के कारण मुकदमा छूटता है। उन गवाहों के खिलाफ भी कार्रवाई कराएं। मासिक…
मैनपुरी में स्वास्थ्य शिविर में बंदियों का हुआ परीक्षण
मैनपुरी की जेल में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शुक्रवार को पांच दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने किया। बंदियों का डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में डीएम ने कहा कि जेल में बंद होने से किसी के मानवाधिकार समाप्त नहीं हो जाते हैं। शिक्षा और चिकित्सा सुविधा पाने का सभी का अधिकार है। जेल में बंद होने से उनको इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। जेल में बंद रहने के दौरान बंदी के अभिभावक के रूप…
मैनपुरी : घर में घुसे आरोपियों ने लाठी-डंडे से की पिटाई
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मांझ में नामजद लोग लाठी-डंडे लेकर एक घर में घुस गए। घर में मौजूद दंपती व परिजन को पीटकर घायल कर दिया। घटना को लेकर सुदेश उर्फ कौशलेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।बताया कि 29 नवंबर को पत्नी सोनी घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी रजनेश उर्फ मिडई ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पत्नी चुपचाप वहां से चली आई और घर आकर सारी बात बताई। तभी पीछे से रजनेश, राजीव, साजीव उर्फ लल्ला और जय सिंह घर में…
पर्यटन मंत्री 10 दिसम्बर तक आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के भ्रमण पर।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज 08 दिसम्बर से 10 दिसम्बर, 2023 तक मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं आगरा के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज लखनऊ से प्रस्थान कर सायं 06ः00 बजे समाधिया फार्म हाउस मथुरा रोड, मण्डी अण्डरपास के सामने सिकन्दरा आगरा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रात्रि को लगभग 08ः00 बजे गुंजन रिसोर्ट सिरसागंज, फिरोजाबाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री अगले दिन 09 दिसम्बर को शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड…
मैनपुरी में किसान के खेत पर रसूखदार ने किया कब्जा
मैनपुरी थाना करहल के मोहल्ला खेड़ा निवासी किसान के खेत पर रसूखदार ने कब्जा कर लिया। पीड़ित की ओर से एसडीएम से शिकायत की गई। शिकायत पर जांच के बाद अधिकारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी किसान जय नारायण ने एसडीएम को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि उसकी शिकायत पर 28 जनवरी 2023 को खेत पर मेड़ डालने को कहा गया था। लेकिन…
मैनपुरी में थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर में किसान की हत्या करने वाले दो भाइयों को उम्रकैद की सजा, चार साल पुराने मामले में आया कोर्ट का फैसला
यूपी के मैनपुरी में चार साल पहले हुए किसान हत्याकांड के दोषी दो भाइयों को जिला जज सुधीर कुमार ने आजीवन कारावास और 30 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा पैरवी की गई। थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर निवासी रामप्रकाश छह जून की रात अपने खेत पर लेटे हुए थे तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। चार साल पहले खेत पर किसान की हत्या करने के दोषी दो भाइयों को जिला जज सुधीर कुमार ने आजीवन कारावास और…
