रायबरेली में सलोन से जगतपुर मार्ग हुआ खस्ताहाल,यात्री होते बेहालरायबरेली में सलोन से जगतपुर मार्ग हुआ खस्ताहाल,यात्री होते बेहाल

सलोन विकास खंड क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत ना होने की वजह से सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो जाने की वजह से बन सकती हैं किसी बड़े हादसे का शिकार जी हां आप को बता दे कि सलोन से जगत पुर राज्य मार्ग अब दे रही किसी बड़े हादसे का पंगाम लेकिन विकास खंड अधिकारी कान में तेल दाल कर बैठे है जैसे वो इंतजार कर रहे हो कि कोई बड़ा हादशा हो तो तभी हम सड़कों की मरम्मत कराये जैसे उन्हें इस हादसे कुछ मिलने वाला है जैसे…

मैनपुरी में अधिवक्ता के पुत्र से धोखाधड़ी कर 16 लाख उड़ा ले गए टप्पेबाज, रिपोर्ट दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शीतल नगर के रहने वाले एक अधिवक्ता के पुत्र के खाते से नामजद लोगों ने धोखाधड़ी कर करीब 16 लाख रुपये निकलवा लिए। जानकारी होने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अधिवक्ता ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के शीतल नगर निवासी अधिवक्ता जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि पुत्र शिवम चौहान के खाते में पुत्री की शादी के लिए रुपये जमा किए थे। हिमांशू उर्फ आर्यन निवासी हरिदर्शन नगर…

मैनपुरी का लाल सौरव आईपीएल में मचाएगा धमाल

मैनपुरी : आईपीएल में अब मैनपुरी का लाल भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आएगा। जनपद के गांव झिंझाई के मूल निवासी युवा खिलाड़ी सौरव चौहान को आरसीबी ने खरीदा है। अपने लाल की उपलब्धि पर गांव और परिवार में खुशियां मनाई जा रही है। 20 लाख रुपये की बेस प्राइज मनी पर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) में शामिल किया गया है। बुधवार को देर रात तक गांव में लोग मिठाई बांटने के साथ ही पटाखे चलाकर खुशियां मनाते रहे।नगर के करहल-इटावा मार्ग स्थित गांव झिंझाई के रहने वाले…

मैनपुरी में पति से अलग हुई महिला तो सिपाही की नीयत हुई खराब, करता रहा घिनौना काम, अब शादी से कर रहा इंकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस विभाग में तैनात एक आरक्षी ने एक बेसहारा महिला का फायदा उठाया। उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। कई महीनों तक साथ लेकर बाहर भी रहा। अब शादी करने से मुकर गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका वैवाहिक जीवन महज दो साल चला। इसके बाद मतभेद हो गए। फिर वह अपने मायके माता पिता के…

पीलीभीत में घर में रखे सिलिंडर में विस्फोट, लिंटर गिरा

पीलीभीत में एक घर के कमरे मेें रखे सिलिंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे दीवारों टूट गई और लिंटर में दरारें पड़ गईं। साथ ही काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय घर के सदस्य मोहल्ले के ही दूसरे मकान में थे। बुआ-भतीजा शहर से ही दवा लेने के लिए गए हुए थे। विस्फोट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी। मोहम्मद सलीम के मुताबिक, उनके चाचा नईम का घर मोहल्ला शेर मोहम्मद में है। बुधवार को चाचा नईम, चाची चमन, बेटी शहबाज…

पीलीभीत में चरस रखने के दोषी को एक साल की सजा

पीलीभीत में चरस रखने और तस्करी के मामले में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रमोहन मिश्र ने दोषी को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। गजरौला थाना के एसआई देवेंद्र सिंह 21 जुलाई, 2023 को पुलिस फोर्स के साथ शांति व्यवस्था, वंछित तलाशी, संदिग्ध वाहन चेकिंग आदि के लिए गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि लालपुर नहर पुलिया के पास एक युवक खड़ा है, जिसके पास चरस है, जो बिक्री के लिए…

पीलीभीत में पताई में लगी आग, तीन साल की बच्ची झुलसी

पूरनपुर में पशुशाला के पास रखी पताई में आग लगने से गांव महादिया निवासी मुनीष कुमार की तीन साल की पुत्री संध्या झुलस गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संध्या की मां ऊषा ने बताया कि उनकी बेटी गांव के रामकुमार की पुत्री के साथ घर के पास पशुशाला के निकट खेल रही थी। तभी वहां रखी पताई में आग लग गई। इससे संध्या गंभीर रूप से झुलस गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सौरभ गंगवार ने बताया कि संध्या शत प्रतिशत झुलस चुकी है। प्राथमिक उपचार…

पीलीभीत में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े

बरखेड़ा के ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से पटान को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शिकायत की। गांव ज्योरहा कल्यानपुर में गांव के बाहर स्थित ग्राम समाज की करीब चार बीघा की जमीन पर पिछले काफी लंबे से घूरा डाला जा रहा था। जिस जगह पर गांव के सतीश त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, विमल कुमार, राजेश, रामदीन, अतुल और हर्ष आदि लोग मिलकर अवैध रूप से पटान करने लगे…

पीलीभीत में ग्रीन बेल्ट से रातों-रात आम के बाग का सफाया

पीलीभीत में सामाजिक वानिकी के पूर्व डीएफओ की अनुमति पर शहर में रातों-रात ग्रीन बेल्ट में आम के हरे भरे बाग का आरा चलाकर सफाया कर दिया। इसकी जानकारी जब सिटी मजिस्ट्रेट को हुई तो उन्होंने विनियमित क्षेत्र के जेई और राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर कटान को रुकवा दिया। पूरे मामले में रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी गई है। वहीं कटे पेड़ों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। शहर में नेहरू पार्क के सामने निरंजनकुंज में ग्रीन बेल्ट का इलाका है। मंगलवार रात को ग्रीन बेल्ट…

पीलीभीत व पूरनपुर के बीच सड़ा नाला का पुल तैयार, पटरियां पड़ी

पीलीभीत में मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद अब पीलीभीत तक संचालन के लिए काम काफी तेज कर दिया गया है। इस रेलखंड पर सड़ा नाले का पुल तैयार होने पर पटरी भी डाल दी गई है। वहीं, माला नदी पुल का भी काम पूरा होने को है। यहां पर एक पिलर बनना शेष है। शाहगढ़ से संडई तक भी पटरी डाल दी गई, जो जोड़ी जा रही हैं। पीलीभीत-माला स्टेशन के बीच काम शेष रह गया था। इसको लेकर वन विभाग की ओर…

पीलीभीत में कोहरे में ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली भिड़े, केबिन पर गन्ने गिरने से फंसा ट्रक चालक

पूरनपुर में कोहरा में असम हाईवे पर ट्रक और गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। ट्रक की केबिन में फंसा चालक गन्ने के ढेर में दब गया। ट्रक चालक किच्छा निवासी अकरम को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा चीनी मिल के पास बुधवार सुबह तड़के हुआ। गांव जेठापुर निवासी राघवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह और प्रशांत ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लेकर खुटार की ओर जा रहे थे। ट्रक चालक बहराइच से धान लेकर पूरनपुर की ओर आ रहा था। हादसा में ट्रैक्टर-ट्राली और…

प्रयागराज-जनपद मे शुरू हुआ फाइलेरिया उनमुलन कार्यक्रमजनपद के 13 विकास खण्ड IDA कार्यक्रम के लिए चिन्हित

20 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को जनपद प्रयागराज मे फाइलेरिया उनमुलन कार्यक्रम ( IDA- 2023 ) हेतु जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर की कार्यशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार मे आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशु पांडेय जी ने किया। कार्यक्रम मे डॉ परवेज़ अख्तर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी(नोडल अधिकारी VBD) ,डॉ ऋतुराज सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ रावेन्द्र सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,अशफाक अहमद डीसीपीएम ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी ने सभी को प्रशिक्षण के दौरान सभी को माईक्रो प्लानिंग पर…

बरेली – दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या की कोशिश, पीटकर घर से निकाला।

1076 जनपद में दहेज के लालची पति और अन्य ससुरालियों ने नवविवाहिता की हत्या की कोशिश की। साजिश में नाकाम रहने पर मायके वालों के सामने ही मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया। आरोपी पति की झूठी तहरीर पर तो अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फर्स्ट (फेमिली) कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर सुनवाई की जा रही है लेकिन पीड़िता की शिकायत पर कई माह बाद भी भोजीपुरा या शेरगढ़ थाना पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी है। मुख्यमंत्री के महिला हेल्प लाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज करवाने, एसएसपी दफ्तर के लगातार चक्कर…

कासगंज के सोरो सुकर क्षेत्र में मार्गशीर्ष मेले में मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बेसिक शिक्षा मंत्री के मुख्य आतिथ्य तथा विधायकों, जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत हवन पूजन आरती के साथ मेला मार्गशीर्ष का हुआ भव्य शुभारंभ।कासगंज: सोरों सूकर क्षेत्र की पावन धरा धाम पर पौराणिक एवं प्राचीन मेला मार्गशीर्ष का विधिवत हवन पूजन व आरती के साथ फीता काटकर भव्य शुभारंभ देर सायं मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग उ0प्र0 सरकार संदीप सिंह जी के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष केपी सिंह…

बस्ती जनपद में चोरों का बढ़ा खौफ, सामने से उड़ा ले गए लाखों के जेवर

चोर के घर.. चोरी नही होती ये कहावत आपने अक्सर सुनी होगी लेकिन पुलिस के घर, हो सकती है ये हकीकत यहां पढ़िए ….ये उत्तरप्रदेश है और सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी हैंजहां बुल्डोजर कार्यवाही से लोग खौफजदा हैं, अपराध और अपराधी मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए हैं, लेकिन ये खौफ अरुणेश सिंह के घर में घुसकर चोरी करने वालो को शायद नही है, जिन्होंने लाखों के नकदी, जेवरात , और सोने के गहने चुरा ले गए अब आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं, उत्तरप्रदेश के बस्ती जनपद में…

मेयर की आदेश का अवहेलना करने के आरोप में पार्षद जीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए

लखनऊ में नगर निगम कार्यकारिणी के बैठक में जीएम जलकल के खिलाफ पार्षद समेत मेयर ने नाराजगी दिखाई। मेयर की आदेश का अवहेलना करने के आरोप में पार्षद जीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए। बीजेपी पार्षद रंजीत ने उनके ऊपर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। यहां तक की कार्यकारिणी सदस्यों के सवालों से जलकल विभाग के महाप्रबंधक मनोज आर्या करीब पांच घंटे तक घिरे रहे।लगातार हंगामा देख जीएम बैठक ही छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि उनको टारगेट किया जा रहा है और वह बैठक छोड़कर चले गए।…

मैनपुरी में नुक्कड नाटक से बताए यातायात के नियम

मैनपुरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औड़ेन्य पड़रिया में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत, संगीत, कविता के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों के पालन की जानकारी दी। नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सड़क पर आपकी एक भूल कई लोगों की जान ले सकती है। सड़क सुरक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर अपने जीवन की रक्षा स्वयं करें…

मैनपुरी में अब जल्द ही शिक्षकों के हाथों में होगा टैबलेट

मैनपुरी में शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग में टैबलेट उपलब्ध कराने का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को बीएसए ने अपने कार्यालय से खंड शिक्षाधिकारियों को टैबलेट बीआरसी के लिए सौंप दिए। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानाध्यापकों को बुलाकर उन्हें टैबलेट जल्द उपलब्ध करा दिए जाएं। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थितिऔर अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों को हाईटेक करने के लिए टैबलेट व्यवस्था शुरू…

पीलीभीत में बाघ ने गाय को मार डाला

पूरनपुर में जंगल से निकले बाघ ने हजारा थाना क्षेत्र में खेत में चर रही गाय को मार डाला। बाघ गाय का शव खींचकर समीप के गन्ने के खेत में ले गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पर लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम पहुंची। घटना सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के समीप की है। गांव निवासी बड़े सिंह की गाय गांव के समीप खेत में चर रही थी। जंगल की ओर से आए बाघ ने गाय पर हमला कर…

पीलीभीत में आग लगी तो बुझानी मुश्किल

सरकारी अस्पतालों में आग लगने पर इसे बुझाने के इंतजाम नाकाफी हैं। मेडिकल कॉलेज में ही महिला अस्पताल की तरफ लगे फायर कंट्रोल सिस्टम में अधिकांश जगहों पर होजपाइप नहीं हैं। ऐसे में सिस्टम तो काम करेगा, लेकिन बिना होजपाइप के आग वाली जगह तक पानी नहीं पहुंचाया जा सकेगा। ऐसे में आग को बुझाना मुश्किल होगा। लखनऊ के पीजीआई में आग लगने की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने सभी सरकारी अस्पतालों में फायर सिस्टम को चेक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस तरह की घटना…