हरोई जिले में एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी- बेटा घायल

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी छगन (35) खेती करता था। उसकी ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव में है। रविवार की शाम वह पत्नी आरती (32) व पुत्र मनवीत (5) के साथ बाइक से ससुराल जा…

हरदोई में कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, कई लेट

इटावा : पिछले कई दिनों की अपेक्षा रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। इसका यातायात पर काफी असर पड़ा। दिन में भी चालक वाहन की हेड लाइट जला कर निकले। शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। यात्रियों को ठंड के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे धूप निकलने पर राहत मिली। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। इनमें स्वर्ण शताब्दी ढाई घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 14 घंटे,…

हरदोई में तीन ज्वैलरी शॉप से आठ लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी

जिला हरदोई के कस्वा साडी में घने कोहरे के बीच पड़ रही कड़ाके की सर्दी में चोरों ने एक ही रात में सराफा की तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर इन दुकानों से कई लाख रुपये के जेवर ले गए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया और दुकान मालिकों से पूछताछ की। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी मधुर द्विवेदी की सांडी तिराहा पर सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में चोरोें ने दुकान को निशाना बना लिया। मधुर का…

मैनपुरी में सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत

फिरोजाबाद, 14 जनवरी . जनपद में Sunday को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत मैनपुरी के युवक सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई. Police ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया है. जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सत्येंद्र (36) पुत्र वृंदावन खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह थाना सिरसागंज के गांव बहादुरपुर पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी. जिसमें मौत हो गई. वही, दूसरी घटना में थाना नगला खंगर…

मैनपुरी के खेत में पड़ा मिला बच्चे का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच; ग्रामीण बोले- कोई यहां फेंक गया

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने एक खेत में बच्चे का भ्रूण पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया। थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम को कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी बच्चे के भ्रूण को एक खेत में पड़ा देख कर रुक गए। किसी…

मैनपुरी में सीजन का सबसे सर्द दिन, 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; अभी नहीं राहत के आसार

मैनपुरी में रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सुबह घने कोहरे के साथ ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद कहीं कोहरा छटा तो धूप का हल्का अहसास होने से राहत मिली। शाम को लोग सर्दी से फिर ठिठुरते नजर आए। सर्दी में अब तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था। इसी कारण लोगों को दिन में सर्दी से राहत महसूस होती थी। लेकिन रविवार को…

पीलीभीत में रात में चारपाई के पास बैठी बाघिन को बकरी समझ सहलाती रही महिला, पता चला तो सर्दी में छूट गए पसीने

पीलीभीत में बाघिन लगातार आबादी के बीच घूम रही है। अब यह बाघिन सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा में पहुंच गई, जहां उसने घर में बंधी एक बकरी मार डाला। हैरत की बात ये है कि बाघिन काफी देर तक घर में रही। चारपाई के पास बैठी रही। चारपाई पर लेटी महिला ने रात में एक-दो बार बाघिन को बकरी समझ सहलाया। तड़के हल्की रोशनी होने पर महिला की नजर पड़ी तो चीखकर कमरे में भागी। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी, मगर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर…

बीसलपुर के किशनी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हो रही खेती

बीसलपुर के अधिकारियों की अनदेखी से गांव किशनी में देवहा नदी किनारे की लगभग 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से आसपास के लोग खेती कर रहे हैं। तहसील कर्मचारियों व अधिकारियों को इस बात की जानकारी है पर वे कार्रवाई नहीं करते। गांव किशनी में करीब 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से अवैध कब्जा है। मौजूदा और इससे पहले रहे प्रधानों ने संबंंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने की मांग…

पीलीभीत में पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, गीत गाते गया जेल

जहानाबाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को घटना का जरा से भी मलाल नहीं था। जेल ले जाते समय आरोपी गाने गुनगुनाता हुआ गया। जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा निवासी हर स्वरूप ने अवैध संबंधों के शक में 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रात-रात…

पीलीभीत में हड़ताल के दौरान चालक पर हमला

पीलीभीत में ट्रक लेकर जा रहे ड्राइवर को रोककर कुछ लोगों ने उस पर लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर चालकों की हड़ताल के दौरान ट्रक चलाने से मना कर रहे थे। सुनगढ़ी पुलिस ने अब छह दिन बाद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वह ड्राइवर है। आठ जनवरी की रात साढ़े नौ बजे वह मंडी समिति से अपना ट्रक लोड कर जा रहा था। इस दौरान नगर पंचायत…

पीलीभीत में कोहरे ने रोकी रफ्तार, हाईवे पर रेंगे वाहन, शीतलहर ने भी सताया

पीलीभीत में शनिवार को दिन में धूप खिलने के बाद रविवार को एकदम मौसम पलट गया। सुबह से ही घना कोहरा रहा जो दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बाद तेज हवाओं ने मौसम को और सर्द कर दिया। पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रविवार को मौसम बिलकुल बदला रहा। सुबह से ही घने कोहरे ने पूरी तरह तराई को चपेट में ले लिया था। कोहरा लगातार बढ़ता गया। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर…

71 साल की उम्र में शायर मुनव्वर राणा ने लखनऊ में अंतिम सांस ली

शायर मुनव्वर राणा का दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में लखनऊ में अंतिम सांस ली। उन्हें लंबे समय से किडनी की बीमारी थी। वे मां पर लिखी गईं अपनी शायरियों की वजह से आम लोगों में खूब लोकप्रिय थे।पिछले 2 साल से उनकी किडनी खराब होने के कारण डायलिसिस चल रही थी। साथ में फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी से भी परेशान थे। 9 जनवरी को हालत खराब होने पर पीजीआई के आईसीयू वॉर्ड में एडमिट किया…

हरदोई में 330 रुपये में करें रोडवेज बस से वृंदावन का सफर

हरदोई में 16 जनवरी से चार धर्म नगरी के लिए शुरू हो रही रोडवेज बस सेवा को लेकर जनपदवासियों में उत्साह है। राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने बस संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिद्वार, वृंदावन, अयोध्या और मेहंदीपुर बालाजी के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। हरदोई से वृंदावन तक का सफर रोडवेज बस 330 रुपये में कराएगी। पिछले कुछ वर्ष में हरदोई से वृंदावन बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हरदोई से वृंदावन ही…

हरदोई में स्थानांतरण सूची आते ही रिलीविंग के लिए दौड़े शिक्षक

हरदोई में काफी समय से जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों की सूची जारी होते ही शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रिलीविंग व ज्वाइनिंग के लिए दौड़ गए। शिक्षकों ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर रिलीविंग व ज्वाइनिंग ली। जिले के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का मौका दिया गया था। जिसके तहत जिले के 223 शिक्षकों की पत्रावली विभाग में जमा की गई थी। पत्रावलियों का मिलान करने के उपरांत 196 शिक्षकों की सूची जारी…

हरदोई में कव्वाली में बुशरा की टीम को पहला स्थान

हरदोई में राष्ट्रीय युवा सप्ताह में शनिवार को संस्कृति दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुशरा की टीम की ओर से दी गई कव्वाली की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। श्रोताओं ने तालियां से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायकों की टीम भी प्रथम स्थान देने से खुद रोक न पाई। नेहरु युवा केंद्र की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह में संस्कृति दिवस पर बेहंदर के पिपरन खेड़ा हिया स्थित ब्रजेश कुमार रावत स्मारक इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। बुशरा की टीम…

मैनपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक गांव में पांच को तो दूसरे में दो लोगों को नोचा, दहशत में ग्रामीण

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह एक गांव चीत्कार मच गई। यहां एक आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला करके नोचा। वहीं एक अन्य गांव बबीना में भी एक दूसरे आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। इससे दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के सिमरई गांव की है। गांव निवासी सुघर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी शनिवार की सुबह पांच बजे अपने घर पर सो रही थीं कि अचानक उनके ऊपर…

मैनपुरी में मौत बनकर आ रही हार्ट और अस्थमा की बीमारी, छह ने तोड़ा दम, तीन मरीजों की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच हार्ट और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी अस्थमा के तीन और हार्ट के तीन मरीजों सहित छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी बारेलाल शर्मा को रविवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार…

मैनपुरी में घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की हो गई मौत, घरवालों ने जताई शंका, पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर भागकर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत निवासी किसान मकरंद सिंह (50) शुक्रवार की शाम घर से अपने खेत पर पैदल ही जा रहे थे। रास्ते में वह अचेत होकर गिर गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें…

पीलीभीत में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

गजरौला में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बिजली का बिल जमा करके घर लौट रहा था। धर्मपाल (45) की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार को उनके पति सुबह 10 बजे बाइक से बिजली का बिल सही कराने के लिए माधोटांडा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गए थे। वहां से लौटते वक्त बिनौर गुरुद्वारे के निकट उनकी बाइक गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उनकी…

पीलीभीत में बीसलपुर में निकाली गई जागरूकता यात्रा

बीसलपुर में एकल अभियान के तहत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जागरूकता यात्रा निकाली। मंडी द्वार से शुरू हुई यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने रास्ते में मिलने वाले लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलाला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सिलसिले में अपने घरों में दिवाली जैसा जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से निकलने के बाद यात्रा का रामलीला मैदान में…