नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और अब वह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में एक में गिने जाते हैं। हालांकि अभिनेता अब भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। खबर है कि वह 25 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर स्टेज पर परफॉर्म करने की तैयारी में हैं।
नवाजुद्दीन मशहूर एक्टर नाटक ‘नकाब’ के जरिए थिएटर में वापसी करने जा रहे हैं। नवाजुद्दीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अपडेट शेयर करके अपने सफर की झलक दिखाई है। उन्होंने बताया कि वह ‘नकाब’ की कास्ट और अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ शिकागो जा रहे हैं।
यात्रा की एक तस्वीर शेयर करते हुए नवाज़ुद्दीन ने लिखा ”नकाब टीम के साथ शिकागो जा रहा हूं।’
