विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर आज 14 जुलाई को रिलीज हो गया है। इसमें तीन मुसाफिरों की अधूरी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिली है। यह सीरीज इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मगर, उससे पहले जानिए ट्रेलर कैसा है?
ट्रेलर की शुरुआत लाइब्रेरी के एक सीन से होती है, जहां चंदर (विक्रांत मैसी) और सुधा (वेदिका पिंटो) एक-दूसरे से बातें कर रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में आवाज आ रही है, ‘जिंदगी में हर मुसाफिर किसी वजह से मिलता है। कोई थोड़ी देर के लिए। कोई जिंदगी भर के लिए’। इसके बाद सुधार और चंदर के बीच करीबी बढ़ती है। दोनों साथ घूमते-फिरते हैं। प्यार होता है। वेदिका कहती हैं, ‘तुम जैसे लोग थोड़ी देर से मिलते हैं’। विक्रांत कहते हैं, ‘और, तुम जैसे लोग ज्यादा रुकते नहीं’। इसी के साथ इस प्रेम कहानी पर विराम लगता है। विक्रांत दर्द में तड़पते हैं। वेदिका एक वकील की भूमिका में हैं।
अगला सीन है, जहां क्लास चल रही होती है। किसी किताब के अंश समझाते हुए शिक्षक विद्यार्थियों से कहते हैं, ‘मोहब्बत का अजीब ही तरीका होता है। वो फिर से लौट आती है। किसी नए रूप में। किसी नई मुस्कुराहट के साथ’। इसी के साथ एंट्री होती है महिमा मकवाना की, जो प्रीति की भूमिका में हैं। किसी नई मुस्कुराहट के साथ’। प्रीति धीरे-धीरे चंदर की तरफ आगे बढ़ती है, लेकिन चंदर तो सुधा की यादों में है। तब प्रीति समझाती है, ‘कहां लिखा है ऐसा रूल कि हम दो लोगों को अलग-अलग लाइफ स्टेज में प्यार नहीं कर सकते’।
