पीलीभीत के सड़क किनारे कब्जा कर व्यापार कर रहे लोगों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। शिकायतों के बाद सोमवार को नगर पंचायत ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। टीम ने टाइगर तिराहा पर कब्जे हटवाते हुए दुकानदारों को अतिक्रमण खुद हटाने को कहा। अचानक चले अभियान से लोगों में खलबली मची रही। शहर में अतिक्रमण को लेकर शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसी बीच नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में अतिक्रमण होने की डीएम से शिकायत हुई थी। इसमें…
Category: रुझान
पीलीभीत : सितारगंज हाईवे सत्यापन पूरा, 2370 किसानों को मिलेगा मुआवजा, जल्द खातों में भेजी जाएगी रकम
बरेली से पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक बनने वाले फोरलेन हाईवे में सदर और अमरिया तहसील के 33 गांवों के 2370 किसानों को मुआवजा देने के लिए पत्रावलियों का सत्यापन किया जा रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। अब मुआवजा के लिए सभी पत्रावलियों को अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद किसानों के खातों में मुआवजे की धनराशि आनी शुरू हो जाएगी। बरेली से पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक प्रस्तावित फोरलेन हाईवे के निर्माण को अब गति मिलेगी। फेज दो के लिए अमरिया तहसील क्षेत्र के 27…
आईएएस मनिकंदन ए होंगे बीडीए के नए उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह पीलीभीत के डीएम बनाए गए
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। आगरा के मुख्य विकास अधिकारी और 2017 बैच के आईएएस मनिकंदन ए. अब बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। जोगिंदर सिंह दो साल से ज्यादा समय से बीडीए का वीसी थे। अवैध तरीके से बसाई गई कॉलोनियों पर उनके कार्यकाल में बुलडोजर चलाया गया। रामगंगा आवासीय कॉलोनी विकसित की गई। ग्रेटर बरेली के लिए काम शुरू हुआ। बीडीए को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए 800 करोड़ रुपये के फिक्स डिपॉजिट कराए गए।जोगिंदर सिंह…
पीलीभीत में कम स्टांप पर महिला से 18.5 हजार का जुर्माना वसूला
पीलीभीत में काम स्टांप के मामले में सहायक आयुक्त स्टांप ने महिला खरीदार पर जुर्माना निर्धारित करते हुए 18,500 हजार रुपये जमा करने के आदेश दिए हैं। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव सिसैया में ज्ञान सिंह पुत्र अमरीक सिंह की जमीन का बैनामा कराते हुए जमीन खरीददार महिला मुनेंद्र कौर पत्नी मंगल सिंह निवासी कलीनगर पर कम स्टांप के मामले में जुर्माना निर्धारित किया गया। सहायक आयुक्त स्टांप वाल्मीकि त्रिपाठी ने सुनवाई के दौरान उप निबंधक पूरनपुर की आख्या को आधार मानते हुए 18,500 का जुर्माना लगाया है। इस जमीन…
प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंको में लम्बित मुख्यमंत्री युवा…
जरूरतों ने खतरों को पीछे छोड़ा,
‘सर, इस्राइल चले गए तो हमारा घर संवर जाएगा। वहां खतरे तो हैं लेकिन इसकी परवाह नहीं है। दस-बीस हजार रुपये में यूं भी घर से दूर हैं…। थोड़ा और दूर चले जाएंगे, लेकिन पैसा हमारे परिवार की जिंदगी आसान बना देगा।’ ये अल्फाज हैं इस्राइल जाने का ख्वाब पाले युवाओं के, जो लखनऊ आईटीआई में इन दिनों डेरा डाले हुए हैं।हमास के हमलों से तबाह इस्राइल ने निर्माण के लिए भारत से 10 हजार कारीगर मांगे हैं। इनमें तीन हजार कारपेंटर, तीन हजार शटरिंग और लोहे का जाल बांधने…
कासगंज: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है पीडीए पखवाड़ा
समाजवादी पार्टी का पीडीए पखवाड़ा पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर चल रहा है जिसके तहत गांव गांव और शहर में पीडीए जन पंचायत लगाई जा रही है जिसमें समाजवादी पार्टी की नीतियों को गिनाया जा रहा है और मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की विफलताओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। यह जन पंचायत कासगंज जिले की तीनों विधानसभा में चल रहा है जिसमें बूथ बूथ पर पीडीए जन पंचायत चल रही है जहां पर लोगों से मिलकर 2024 के लोकसभा इलेक्शन की तैयारी के…
पीलीभीत में अब राम बाजार के नाम से जानी जाएगी पुरानी गल्ला मंडी, राज्यमंत्री ने कहा- जल्द लगवाएंगे शिलापट
पीलीभीत में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पुरानी गल्ला मंडी में 24.95 लाख रुपये से सीसी रोड बनवाई गई है। रविवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही इस मंडी को राम बाजार के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया। पुरानी गल्ला मंडी में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विधायक निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सड़क पर जिन श्रमिकों ने काम किया उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।…
बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का यूपी में पड़ेगा असर; पांच फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम
पीलीभीत जिले में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू – कश्मीर और हिमाचल में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर तराई के जिले में भी आएगा। पहली से लेकर पांच फरवरी तक आसमान पर बादल उमड़ेंगे। इस दौरान हल्की बरसात होने का भी पूर्वानुमान है। तराई में तीन दिन बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे पहली से लेकर पांच फरवरी तक आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही छिटपुट बरसात होने का…
पीलीभीत में ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
अमरिया में बाइक सवार दो युवकों की टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त करवाकर सूचना परिजन को दी। युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना अमरिया क्षेत्र के भगा मोहम्मदगंज स्थित देवहा पुल के पास मोड़ पर रविवार शाम छह बजे पीलीभीत की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो…
मैनपुरी में जिन हाथों से पाला उन्हीं से घोंट दिया नाबालिग बेटी का गला, नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, हकीकत ने उड़ाए होश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बेटी के चाल चलन पर शक होने के चलते नगला हरकेशी निवासी माता पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 14 साल की पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी थी। विपक्षी को फंसाने के लिए शव जनपद एटा क्षेत्र में डाल आए थे। रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए चौंकाने वाली जानकारी दी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी 14 वर्षीय जान्हवी का शव 30 अक्तूबर 2023 को…
मैनपुरी में पति पर पिटाई का आरोप, केस दर्ज
करहल : गांव नगला भूपाल निवासी एक विवाहिता जब पति के एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति संजीव कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह पति के नाजायज संबंध का विरोध करती है तो…
मैनपुरी में स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा
मैनपुरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली मंडल में बूथ संख्या 314 पर पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। लोकल फाॅर वोकल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मन की मन की बात के माध्यम से कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हम किसी…
मैनपुरी में युवक और पत्नी को पीटकर किया घायल
मैनपुरी : शहर के पावर हाउस रोड पर नामजद ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक युवक की पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी को भी पीटा गया। आरोपी ने बच्चे को उठाकर फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड के पास निवास कर रहीं मंजुल सक्सेना ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि शनिवार को पति जीतू सक्सेना सास गिरजा देवी और तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर में खाना खा रहे…
पीलीभीत में कमल मोहन जिलाध्यक्ष और चंद्रपाल बने जिला मंत्री
पीलीभीत :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव चुनाव अधिकारी व मंडलीय मंत्री महेश चंद्र शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर प्रसाद गंगवार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कमल मोहन पांडेय को चौथी बार लगातार जिलाध्यक्ष चुना गया तो मंत्री पद पर चंद्रपाल गंगवार चुने गए। चुनाव शहर के डीबीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कराया गया। इसमें चौथी बार कमल मोहन पांडे को जिलाध्यक्ष, चंद्रपाल गंगवार को जिला मंत्री और देवेंद्र पाल गंगवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक मंडल में जगदीश बाॉथम,…
पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी बोले, देश में तरक्की तो हो रही, लेकिन सबकी नहीं, आम इंसान के सामने मुश्किलें
भाजपा सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पीलीभीत पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद शाही मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह अमरिया ब्लॉक के ग्राम बिसेन, दलेलगंज, नवादादास, धुंधरी, विलासपुर, फुलय्या, बगनेरा, बांसखेड़ा, निसावा, गोपालनगर, मुगलखेड़ा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में तरक्की तो हो रही है। इसमें सबका हिस्सा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सांसद ने कहा कि मैं पिछली बार पीलीभीत आया था तो एक…
यहां महिला ने कुत्ते-बिल्ली के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति
आपने कई बार यह देखा होगा कि बुजुर्ग लोग दुनिया से जाने से पहले अपनी संपत्ति अपने बच्चों के नाम कर जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करते हैं. कई लोग बच्चों से नाराजगी के चलते अपनी संपत्ति दान कर देते हैं या फिर किसी और को देते हैं लेकिन हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी संपत्ति अपने बच्चों को न देकर अपने पालतू जानवरों के नाम कर दी. यह जानकर आप हैरान रह गए होंगे, ऐसा कैसे हो सकता है. चलिए हम आपको…
महिला से जूते के फीते बंधवाते दिखे थे SDM, हो गए सस्पेंड
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक एसडीएम विवादों में आ गए हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि वह एक महिला से अपने जूतों के फीते बंधवा रहे हैं. मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे गंभीरता से लिया है और एसडीएम को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं. एसडीएम ने इस वीडियो के बारे में सफाई दी थी कि उनके पैर में दिक्कत थी. मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी का है. एक मंदिर में एसडीएम असवन राम चितवन के जूते का…
मंदिर में उमड़ रहा आस्था का सैलाब! 6 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या में पिछले 6 दिनों में 15 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोजाना 2 लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के…
हरदोई में रंजिश में बुजुर्ग को चाकू मारा, घायल
पाली थाना क्षेत्र के इनायपुर गांव में गुरुवार रात रंजिश में एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इनायतपुर निवासी राम बरन (70) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब दस बजे वह घर के बाहर झोपड़ी में लेटा था। इसी दौरान गांव के दो लोगों ने रंजिश के कारण हमला कर दिया। चाकू लगने से उसे गले में गंभीर चोटें आईं और घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी…
