पीलीभीत : परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के योगासन किए और योग से होने बाले लाभों की जानकारियां दी।

पूरनपुर। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के योगासन किए और योग से होने बाले लाभों की जानकारियां दी। शनिवार को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खाता, सुंदरपुर, डूडा कालोनी नम्बर आठ, सुआबोझ, कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां, रघुनाथपुर, धरमंगदपुर, पिपरिया दुलई, रुद्रपुर, भगवंतापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, सुआबोझ आदि स्कूलों में शिक्षकों ने सामूहिक योगा जैसे दंडासन, नौकासन, अनुलोम, विलोम, पद्मासन, ताड़ासन, कपालभाती प्राणायाम आदि कई योगासन किए। जिसमें योग करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती…

लखीमपुर खीरी : सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा ग्राम बाबागंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – सनशाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित आज ग्राम बाबागंज ग्रंट लंदनपुर ब्लॉक कुंभी के प्राथमिक विद्यालय में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श,निःशुल्क जांचे,निःशुल्क फिजियोथैरेपी और निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प में विद्यालय के प्रधानाचार्य और हॉस्पिटल स्टाफ ने आयोजन में उपस्थित रहकर सहयोग किया।इस अवसर पर सियाराम…

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फर्रुखाबाद में हुआ भव्य आयोजन, 950 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 जनपद में आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के मंडी समिति मैदान, सातनपुर में योग का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि व महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद के कई विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की, जिनमें सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर, कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार, मण्डलायुक्त कानपुर के. विजयेन्द्र पांडियन, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,…

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम खिचड़ी भोज के साथ संपन्न

गोला गोकर्णनाथ – आज स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ खीरी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने शारीरिक शिक्षक श्री महेन्द्र नाथ पाठक के निर्देशन में योग कर लोगो को योग करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षक महेन्द्रनाथ पाठक ने ॐ ध्वनि एवं गायत्री मन्त्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।योग कार्यक्रम में सूक्ष्म व्यायाम,भस्त्रिका प्राणायाम,कपालभाति प्राणायाम,अनुलोम-विलोम प्राणायाम,वाह्य प्राणायाम,उज्जायी प्राणायाम, कर्णरोगान्तक प्राणायाम,पद्मासन,भुजंगासन,शलभासन,उत्तानपादासन, शशकासन,वज्रासन,सुप्तवज्रासन,चक्रासन,मकरासन,ताड़ासन,वृक्षासन, सिंहासन,हास्यासन,सूर्यनमस्कार,शवासन आदि आसन किये गए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का समापन कल्याणमंत्र…

रायबरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज रायबरेली में प्रभारी मंत्री राकेश सचान की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सलोन भाजपा विधायक, अशोक कुमार कोरी ज़िलाध्यक्ष और सैकड़ों की भीड़ के साथ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने भी योग किया। योग के बाद पीएम मोदी के किये गये उद्बोधन को आत्मसात करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहाँ कि वह पीएम के सच्चे सिपाही हैं और उन्ही के कथन पर अमल करते…

फर्रुखाबाद : योग को करने से मानसिक , शारीरिक , भौतिक एवं सामाजिक परेशानियां भी दूर होती हैं – हर्ष दुबे

हर्ष दुबे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त जनों को बताना चाहते है कि एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम 2025 के अंतर्गत योग दिवस पर समस्त देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं सहित योग को जानने की जरूरत है । योग एक ऐसा साधन है जो पूर्ण रूप से प्राकृतिक और स्वास्थ्य है । योग को करने से मानसिक , शारीरिक , भौतिक एवं सामाजिक परेशानियां भी दूर होती हैं , योग से बीमारियां भी निवारण होती है , जैसे हाइपरटेंशन, शुगर , अवसाद , घबराहट , मोटापा , लीवर , एवं…

बरेली – सिरौली थाने से बिना सूचना सवा साल से ड्यूटी से गायब था सिपाही, एसएसपी ने किया निलंबित।

आंवला – सिरौली थाना में तैनात सिपाही कृपाल सिंह को ड्यूटी से सवा साल तक बिना सूचना गायब रहना भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कृपाल सिंह को 12 सितंबर 2023 को केंद्रीय कारागार की सुरक्षा ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह सात नवंबर को इज्जतनगर से सिरौली थाना लौटने वाला था, लेकिन उसने न तो थाने…

फर्रुखाबाद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद फर्रूखाबाद के मण्डी सातनपुर स्थल पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से लेकर जिले के आला अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त त्रिवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य,…

फर्रुखाबाद:11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, जनपद फतेहगढ़ में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रातःकाल आयोजित इस योग सत्र में सभी ने अनुशासन और समर्पण के साथ विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के बीच मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह…

गाजियाबाद:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाज़ियाबाद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लिया भाग

गाज़ियाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गाज़ियाबाद स्थित आई.एम.एस. कॉलेज, डासना में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने योगाभ्यास में भाग लिया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी सुना। श्री मौर्य ने इस मौके पर कहा कि, “योग न केवल भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, बल्कि यह आत्मिक संतुलन, मानसिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता का अद्वितीय माध्यम भी है।” उन्होंने योग को जीवनशैली…

लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक स्वास्थ्य के लिए योग का उत्सव, गोला विधायक की अध्यक्षता में संपन्न

गोला गोकर्णनाथ – आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिव मंदिर स्थित नीलकंठ मैदान में विधायक अमन अरविंद गिरी जी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। गोला विधायक अमन गिरी ने इस अवसर पर कहा योग भारत की ऋषि परंपरा का एक ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ काया के साथ ही हमको स्वस्थ मस्तिष्क भी प्रदान करता है। योग हमारे नियमित दिनचर्या में अवश्य शामिल होना चाहिए इससे हमारे मन मस्तिष्क को एक अद्भुत उर्जा व शांति मिलती हैं।हर भारतवासी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का…

लखीमपुर खीरी : आरोग्य भारती की जिला ईकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न

गोला गोकरननाथ-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आज कृषक समाज इण्टर कॉलेज गोला में आरोग्य भारती की जिला इकाई द्वारा उत्साहपूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के प्रवक्ता और माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव आशीष पांडे ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में सविता बाजपेई एडवोकेट रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में दैनिक दिनचर्या में…

फर्रूखाबाद:भाजपा की वर्चुअल बैठक संपन्न, 21 से 29 जून तक विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिनांक 20 जून शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश दुबे की विशेष उपस्थिति रही। इस बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जिला पदाधिकारी, सोशल मीडिया संयोजक, मंडल प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश…

लखनऊ:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 भारत की ऋषि परंपरा का वैश्विक उत्सव

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2025 आज पूरे भारत सहित विश्वभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम रही “योग से सहजीवन की ओर”, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक समरसता को भी समर्पित है। योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का ऐसा अमूल्य उपहार है, जिसने विश्व को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों एवं सभी योग साधकों को हार्दिक बधाइयाँ दी जा रही हैं। फर्रुखाबाद जिले में विभिन्न स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के जैतपुर से 7283.28 करोड़ रु0 की लागत से निर्मित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया

लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के जैतपुर (एन0एच0-27) से 7283.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने घाघरा नदी के कम्हरिया घाट पर निर्मित पुल पर नदी के कटान के बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, 10 सुरक्षा वाहनां को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा हरीशंकरी का पौधरोपण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कल अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस है। 11 वर्ष पूर्व…

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को मिला तेजस्वी यादव का समर्थन: भिक्षु संघ ने सौंपा मांग पत्र

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परम पावन भिक्षु संघ ने किया। मुलाकात के दौरान भिक्षु संघ ने तेजस्वी यादव को महाबोधि महाविहार से जुड़ी अपनी वर्षों पुरानी मांगों का एक लिखित मांग पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार की पूर्ण मुक्ति और बौद्ध…

बदायूं:थानाध्यक्ष मूसाझाग द्वारा महान दल समर्थकों पर कार्रवाई को लेकर विरोध, उच्चस्तरीय जांच की मांग

बदायूं :(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2025 जनपद बदायूं की विधानसभा शेखूपुर क्षेत्र के ग्राम कटरा खगेई में आज महान दल द्वारा आयोजित ग्राम स्तरीय बैठक को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महान दल पदाधिकारियों का आरोप है कि एक स्थानीय भाजपा नेता के दबाव में थानाध्यक्ष मूसाझाग श्री बहादुर सिंह द्वारा इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम को अवैध रूप से रुकवाने का प्रयास किया गया। महान दल नेताओं का कहना है कि ग्रामसभा के किसी भी व्यक्ति द्वारा न तो कोई लिखित और न ही मौखिक शिकायत की…

प्रयागराज : थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ?

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-246/2025 धारा-69/352/351(3) भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त शनी पुत्र विनोद कुमार गौतम निवासी ग्राम चक अली उर्फ पूरे गोपाली थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-20.06.2025 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत…

प्रयागराज : पीएसपी छिपे हुए हाईड्रोसील मरीजों को चिन्हित करें : सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) सदस्यों की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में सीएमओ ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के धनुपुर, हड़िया, सैदाबाद ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के नेतृत्व में पीएसपी गठन के बाद हुए कार्यों व उपलब्धियों की समीक्षा बैठक किया और दिशा निर्देश भी दिया।सीएमओ ने पीएसपी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएसपी समुदाय में छिपे हुए हाईड्रोसील मरीजों को चिन्हित करने में सहयोग करें और उन्हें…

प्रयागराज बनावटी अंग तथा सहायक उपकरणों के लिए इच्छुक दिव्यांग एवं अभिभावकजन करें ऑनलाइन आवेदन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों एवं विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सुगमतापूर्वक दैनिक क्रियाकलापों के सम्पादन में अधिकतम रू0 15,000/- (कुल पन्द्रह हजार रूपये मात्र) की सीमा तक मूल्य के बनावटी अंग यथा-कृत्रिम हाथ-पैर/कैलीपर्स आदि एवं सहायक उपकरण यथा-ट्राईसाइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, व्हील चेयर, सी0पी0 चेयर, एम0आर0 किट, ब्रेल किट, ए0डी0एल0 किट, स्मार्ट फोन, टेैबलेट आदि निःशुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं। इच्छुक दिव्यांगजन को आवेदन पत्र पूर्ण कर जिला कार्यालय/विकास खण्ड…