पीलीभीत : परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के योगासन किए और योग से होने बाले लाभों की जानकारियां दी।

पूरनपुर। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के योगासन किए और योग से होने बाले लाभों की जानकारियां दी। शनिवार को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खाता, सुंदरपुर, डूडा कालोनी नम्बर आठ, सुआबोझ, कम्पोजिट विद्यालय अमरैयाकलां, रघुनाथपुर, धरमंगदपुर, पिपरिया दुलई, रुद्रपुर, भगवंतापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, सुआबोझ आदि स्कूलों में शिक्षकों ने सामूहिक योगा जैसे दंडासन, नौकासन, अनुलोम, विलोम, पद्मासन, ताड़ासन, कपालभाती प्राणायाम आदि कई योगासन किए। जिसमें योग करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है। योग हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके अलावा बच्चों को करो योग और रहो निरोग का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह, ब्रजेश शुक्ला, विजयलक्ष्मी, राधाकृष्ण कुशवाहा, पारुल गुप्ता, राजेश्वरी, अवधेश कुमार, कंचन देवी कुशवाहा, कपिल पाण्डेय, उमाशंकर, विजय कुमार सोनी, शालिनी, सुनीता, ज्योति, रितु, निधि यादव, कुंदन सिंह, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, विनीत कुमार, ऋषि सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार, कुसुमलता, ओमप्रकाश कुशवाहा, गीता शर्मा, सौरभ शुक्ला, मोहित, वीरपाल, रामसेवक, शेखर दीक्षित, गुरजीत सिंह, सूर्यप्रकाश गंगवार, गुरप्रीत कौर, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय खमरियापट्टी, नईबस्ती, शेरपुर कलां नम्बर दो, खैरपुर आदि स्कूलों में योगा कार्यक्रम आयोजित हुए।