एक पौधा मां के नाम वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत आज ब्लाक बिलसंडा में मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य जी, ब्लॉक प्रमुख महीप सिंह जी तथा खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अनेकों प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण करके उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम”शीर्षक को ना केवल सार्थक किया बल्कि जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता गौरव पटेल, गुड्डू राजपूत, सोनपाल मौर्य, जसपाल सिंह, राजा भैया गंगा राम वर्मा,…
Category: रुझान
जनपद कासगंज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण का आयोजन।
09 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के संकल्प के साथ मा0 जनप्रतिनिधियों एवं नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी, अधिकारियों ने पचलाना गौशाला की भूमि पर जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। पूर्व सांसद भाजपा राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, मा0 सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा रत्नेश कश्यप, मा0 विधान परिषद सदस्य रंजनीकांत माहेष्वरी, कासगंज चेयरपर्सन मीना माहेश्वरी, सोरों चैयरमैन रामेष्वर महेरे, ब्लॉक प्रमुख सहावर कृष्ण राजपूत उत्तर…
मैनपुरी में अवैध रूप से बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक व पैथोलाजी के विरुद्ध नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की।
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर जिले में बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक, पैथोलाजी के विरुद्ध मंगलवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की। किशनी, कुसमरा और बेवर क्षेत्र में अभियान चलाकर छह झोलाछापों की दुकानें सील कीं। टीम ने 11 क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ सबसे पहले कस्बा कुसमरा पहुंचे। यहां गुड मंडी में एके बंगाली, एमएस पैथोलाजी पर छापा मारा। पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगने पर संचालक द्वारा न दिखाने पर नोडल…
पीलीभीत : एक पेड़ मां के नाम रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा लक्ष्य डिग्री कॉलेज में किया वृक्षारोपण।
पूरनपुर।एक पौधा मां के नाम वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत आज रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा लक्ष्य डिग्री कॉलेज में पौधारोपण किया गया जिसमें अनेकों प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम न्यायिक हेमंत चौधरी, तहसीलदार हबीबुर रहमान अंसारी ,नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल ,रोटरी क्लब पूरनपुर के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ,राजेश रस्तोगी ,संस्थापक डॉ दिनेश गुप्ता ,संदीप खंडेलवाल, राजेश खन्ना, संजीव गुप्ता, रवि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, नितिन गुप्ता ,बृजेश गुप्ता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
पीलीभीत : “एक पेड़ अपनी माँ के नाम”
चेयरमैन पूरनपुर ने अपनी माँ के साथ किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का सन्देश:आज “एक पेड़ अपनी माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने अपनी माँ शकुंतला देवी के साथ गाँधी पार्क पूरनपुर में नगर पालिका परिषद पूरनपुर के बैनर तले वृक्षारोपण किया। ऐसा करके उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” शीर्षक को ना केवल सार्थक किया बल्कि जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पेड़ लगवाने का सन्देश दिया।
पीलीभीत :कुओं को पुनर्जीवित करने को आगे आई ठाकुर द्वारा मंदिर कमेटी
पूरनपुर। विलुप्त हो रहे कुओं को पुनः जीवित और पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य कर रहा पूरनपुर का श्री सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर इसी क्रम में काली माता का स्थान पूरनपुर क्षेत्र के तकिया दिनारपुर में स्थित मंदिर में है यहां प्राचीन कुएं का सफाई का कार्य पूर्ण हुआ है यह कार्य पूरनपुर नगर के श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मंदिर के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल राजू संरक्षक देशराज शर्मा जी सदस्य अनुज गुप्ता मौके पर मौजूद रहकर कराया कुएं का सफाई का कार्य पूरा होने…
पीलीभीत : पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो बच्चों समेत करेगी मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्म हत्या, वीडियो किया वायरल
थाना हजारा क्षेत्र की रहने बाली प्रीती शर्मा पत्नी राजू शर्मा गांव सिद्धनगर तहसील पूरनपुर निवासी ने जनपद के सांसद एवं केन्दीय राज्य मंत्री को दिए पत्र में बताया है कि उसके पति ने गांव के नीरज मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा को चार एकड़ कृषि भूमि 4 वर्षों के लिए 80000/- प्रति बर्ष के लिए ठेके पर दे रखी है। ठेकेनामा में जितने भी लोग गवाह है वह अभी जिंदा एवं स्वस्थ हैं। वे सभी इस बात के साक्षी हैं कि अब तक ठेके का कोई भी पैसा नहीं मिला…
पीलीभीत : एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं सभी से की अपील।
मंडलायुक्त महोदया बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 39 लाख 50 हजार 200 पौधे रोपित किये जायेगें। बैठक में डीएफओ द्वारा विशिष्ट वनों का विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि 01 से 07 जुलाई के बीच जन्मे बच्चों को एक इमारती पौधा भेंटकर ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आयुक्त महोदया ने समस्त विभागों को वृक्षारोपण हेतु दिए गए लक्ष्य, पौधों का उठान व मृदा कार्य से सम्बन्धित…
पीलीभीत : जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कार्ययोजना के सम्बंध में जिलाधिकारी से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा निराश्रित महिलाओं हेतु संचालित शासन/विभाग की योजनाओं, निश्रारित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड़ एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजाना सामान्य, स्पान्सरशिप (प्रवर्तकता कार्यक्रम), रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टाप…
लखनऊ:अग्निवीर भर्ती में बेटियों का हौसला, देश को नई दिशा !
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश भारतीय सेना में युवाओं की भागीदारी को लेकर शुरू की गई अग्निवीर भर्ती योजना अब एक नया अध्याय लिख रही है – जिसमें देश की बेटियां भी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ शामिल हो रही हैं। हाल ही में लखनऊ आर्मी रिक्रूटमेंट ज़ोन में मेजर जनरल मनोज तिवारी (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) की गरिमामयी उपस्थिति में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या…
फर्रूखाबाद:पुलिस अधीक्षक का सख्त एक्शन: जनपद के 21 शातिर अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 08 जुलाई 2025 जनपद में लगातार अपराधों पर लगाम कसने हेतु पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऐसे 21 शातिर अपराधियों को जिला बदर (Goonda Act के तहत जनपद से निष्कासित) कर दिया, जो लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। इन सभी पर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और इनके खिलाफ आम जनता की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही थीं। यह कार्यवाही श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन के निर्देशन में, श्री हरीश चन्द्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर…
फर्रुखाबाद:आषाढ़ी पूर्णिमा पर फतेहगढ़ में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक व्यवस्था
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 08 जुलाई 2025 आगामी आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर जनपद फर्रूखाबाद में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने 09 जुलाई की शाम 6:00 बजे से लेकर 10 जुलाई की शाम 6:00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन को लेकर रूट डायवर्जन लागू किया है। यह निर्णय भारी वाहनों से होने वाली भीड़-भाड़, जाम और सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर निम्नलिखित रूटों पर डायवर्जन…
लखीमपुर खीरी : कावड़ यात्रा की तैयारियों का एडीएम ने गोला विधायक संग लिया जायजा
गोला गोकर्णनाथ – सावन महीने की कावड़ यात्रा को लेकर गोला गोकर्णनाथ में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने गोला विधायक अमन गिरी के साथ छोटी काशी स्थित शिव मंदिर कॉरिडोर व आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एडीएम ने साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो कॉरिडोर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर गोला विधायक अमन गिरी ने नाराजगी…
प्रयागराज :उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायती राज समिति की प्रथम उप समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश विधानसभा की ‘‘पंचायतीराज समिति के प्रथम उप समिति के अध्ययन दल की बैठक मंगलवार को सभापति लोकेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज व कौशाम्बी के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायती राज समिति के सदस्य अनूप कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुमार निम, रमेश चन्द्र मिश्रा, राज प्रसाद उपाध्याय, डॉ0 मुकेश चन्द्र वर्मा, राम अचल राजभर, संजीव दिवाकर, सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, उमर अली खान, सुरेन्द्र चौरसिया, हाकिम लाल बिंद सहित जनपद प्रयागराज के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार…
प्रयागराज :रिजर्व पुलिस लाइन्स त्रिवेणी सभागार में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय के साथ आगामी श्रावण मास एवं कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित कर निम्न दिशा-निर्देश दिये गये
आगामी श्रावण मास में कांवड़ियों के सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगवाना सुनिश्चित करें। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि उनके थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के मार्ग में पड़ने वाले ढ़ाबे, जलपान गृह एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर 50 (पचास) सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाये जिससे कि सतर्क दृष्टि रखी जा सके। कांवड़ियों के मार्गों में आवश्यकतानुसार पुलिसबल एवं 112 के वाहनों की तैनाती की जाये एवं समय-समय पर उच्चाधिकारीगण द्वारा उनकी चेकिंग सुनिश्चित की जाये।…
लखीमपुर खीरी : खीरी सांसद व पूर्व विधायक ने जनपंचायत लगाकर पी०डी०ए वाली सरकार बनाने का लिया संकल्प
गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को गोला विधानसभा में खीरी सांसद माननीय उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’जी के साथ समाजवादी पार्टी गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी संग विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में रसूलपनाह,पिपरिया झाऊ,बैवहा मुन्नू सिंह,कल्लूपुरवा,पिपरा खुर्द,इब्राहिमपुर,मलूकापुरकलां में पी०डी०ए जनपंचायत लगाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत कर आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश में पी०डी०ए जनपंचयत वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया एवं सभी सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी का हाल चाल जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों…
लखीमपुर खीरी : नर्सिंग छात्रा के साथ होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, होमगार्ड गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी से कॉलेज से घर लौट रही पैरामेडिकल कोर्स की इंटर्नशिप कर रही एक 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से वह घर वापस लौट रही थी छात्रा का आरोप है वह पैदल घर को जा रही थी इसी दौरान नीमगाव थाने के लखनियापुर निवासी होमगार्ड विजय शंकर पाण्डे बाइक से आ गया होमगार्ड विजय शंकर लखीमपुर शहर की एक यूपी 112 पीआरवी पर तैनात है आरोप है आरोपी ने उसे रास्ते मे जबरन बाइक पर बैठा लिया और एक सूनसान जगह पर…
फर्रूखाबाद:अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर तक प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 अंबेडकर नगर नरकसा से नीबलपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की चौड़ाई 10 फीट निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे भविष्य के लिए अव्यवहारिक बताया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह सड़क नगर पालिका सीमा क्षेत्र से गुजरती है, जो न केवल नीबलपुर आदि जैसे गांवों को शहर से जोड़ती है, बल्कि इस मार्ग पर स्थित प्राचीन…
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने किया प्रा.विद्यालय पुठरी का औचक निरीक्षण, दिए वृक्षारोपण के निर्देश।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विद्यालय पुठरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय में कुल 111 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 87 बच्चे उपस्थित पाए गए, जो उपस्थिति के लिहाज से संतोषजनक रही। जिलाधिकारी ने कक्षाओं का भी निरीक्षण किया और पठन-पाठन की गुणवत्ता को ठीक पाया। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। मिड-डे मील व्यवस्था की जांच…
फर्रुखाबाद:सिरौली वृद्धाश्रम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, भोजन व्यवस्था पाई संतोषजनक, CCTV कैमरे खराब मिलने पर जताई नाराजगी
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिरौली वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में पंजीकृत कुल 68 वृद्धों में से 55 वृद्ध मौके पर उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भोजन की गुणवत्ता की जांच के दौरान भोजन संतोषजनक पाया गया, जिसे देखकर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम…
