भारत में जन्में अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने उनकी गर्दन में चाकू मारा। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी उनकी स्थिति कैसी है इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। न ही इस बात का पता चला है कि हमलावर कौन है। न्यूयॉर्क पुलिस ने छुरा घोंपे जाने की पुष्टि की है और कहा कि उन्हें हेलीकॉप्टर से एक क्षेत्रीय अस्पताल ले…
Category: विदेश
बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज, राष्ट्रीय तैराक हंगरी से हो चुका है गायब
पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ (पीबीएफ) ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के समापन के बाद बर्मिंघम से उसके दो राष्ट्रीय मुक्केबाज लापता हैं। पीबीएफ के सचिव नासिर तांग ने डॉन को बताया कि दो मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह टीम के इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ घंटे पहले गायब हो गए। बता दें कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का समापन सोमवार को हुआ।तांग ने कहा, ‘‘उनके पासपोर्ट सहित यात्रा दस्तावेज अभी भी महासंघ के उन अधिकारियों के पास हैं जो मुक्केबाजी टीम के साथ खेलों में गए थे।’’ उन्होंने कहा कि…
FBI की डोनाल्ड ट्रम्प के घर रेड, तलाशी के बाद कई डॉक्यूमेंट्स जब्त
यह रेड बिना किसी नोटिस के की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त FBI एजेंट्स ने मार-ए-लीगो पर छापा मारा, उस वक्त खुद ट्रम्प वहां नहीं थे। बताया जाता है कि वो फिलहाल न्यूजर्सी में हैं। यहां वो एक केस के सिलसिले में गए हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रम्प के खिलाफ 6 जनवरी की हिंसा के मामले में जांच कर रही एक पार्लियामेंट्री कमेटी ने कहा था कि FBI को उनके खिलाफ जांच तेज करनी चाहिए।ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्यूमेंट्स…
FBI का डोनाल्ड ट्रंप के लग्जरी बंगले पर छापा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर अमेरिकी एजेंसी FBI ने छापा मारा है। ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित लग्जरी घर मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर सोमवार को FBI ने सर्च शुरू की है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि FBI ने रिसॉर्ट में छापा मारा और तिजोरी तोड़ी है। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारे देश के लिए काला वक्त है क्योंकि डेमोक्रेट्स नहीं चाहते कि मैं 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तैयारी करूं, इसलिए ऐसा हो रहा है।दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड…
अपनी लव लाइव ऋषि सुनक ने की शेयर, बोले- अक्षता चीजों को व्यवस्थित रखने पर ध्यान नहीं देती
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई अहम और मजेदार बातें बताई हैं। सुनक ने बताया है कि जब वह अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति, जो कि अब उनकी पत्नी हैं, से मिले तो कुछ अलग वाली फीलिंग आई थी। इसके साथ सुनक ने यह भी बताया है कि उनकी पत्नी और उनमें क्या अंतर हैं। अक्षता और सुनक की मुलाकात स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में उस समय हुई थी जब दोनों एमबीए की पढ़ाई…
यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट रूसी हमले में तहस नहस हुआ
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख का कहना है कि ज़ापोरिज्जिया स्थित यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र रूसी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया है। आईएईए के महानिदेशक ने शुक्रवार को परिसर में हुई गोलाबारी के बाद इसकी स्थिति के बारे में चेतावनी जारी की है।राफेल मारियानो ग्रॉसी ने एक बयान में कहा, “मैं यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कल की गई गोलाबारी से बेहद चिंतित हूं। यह एक परमाणु आपदा के वास्तविक जोखिम…
ड्रैगन का का धुर विरोधी देश जापान भी इस विवाद में कूदा
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा और उस पर चीन के आक्रामक रुख से आने वाले दिनों में चीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब इस विवाद में चीन का धुर विरोधी देश जापान भी कूद पड़ा है। उसने न सिर्फ चीन के रवैये की आलोचना की है, बल्कि ताइवान के निकट चल रहे युद्धाभ्यास पर भी आपत्ति प्रकट की है। विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध नहीं भी हुआ तो इसी बहाने चीन की घेराबंदी की कोशिशें तेज होंगी। इसमें भारत का फायदा है, क्योंकि…
श्रीलंका के राष्ट्रपति संसद में बोले- सबसे मुश्किल समय में भारत ने बचा लिया
पिछले काफी समय से गंभीर संकट से गुजर रहे श्रीलंका में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। श्रीलंका के इन मुश्किल दिनों में भारत ने काफी मदद की है और इसके बारे में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने संसद में भी बात रखी है। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके श्रीलंका को समय पर आर्थिक मदद देने के लिए भारत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने सबसे मुश्किल समय में बचा लिया है।दरअसल, संसद के नए सत्र को संबोधित…
दुनिया ताइवान के नेतृत्व को पहचानेगी : पेलोसी
ताइवान पहुंचीं अमेरिकी संसद की हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने वहां से एकता का संदेश दिया है। उन्होंने ताइवान के लोगों से कहा की हम यहां आपकी बात सुनने और आपसे सीखने के लिए आए हुए हैं कि हम एक साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं। हम आपको कोरोना पर सफलता हासिल करने के लिए बधाई देते हैं। उन्होंने ताइवान के लोगों के साथ अमेरिका की जनता की एकजुटता का भी संदेश दिया।दरअसल, ताइवान पहुंचकर अपने संबोधन में नैन्सी पेलोसी ने कहा कि हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा…
बोरिस जॉनसन के सपोर्ट करने वाले ऋषि सुनक की राह मुश्किल बना रहे, पढ़ें पूरी खबर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल भारतीय मूल के ऋषि सुनक की राह में उनके प्रतिद्वंद्वी रोड़े अटकाने लगे हैं। ऐसी ही एक कोशिश के तहत ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के वफादारों में शुमार संस्कृति मंत्री नादिन डोरिस ने रविवार को एक फोटो रीट्वीट करके की। हालांकि अपनी इस हरकत के लिए वह खुद आलोचनाओं में घिर गए। इस फोटो को ‘खतरनाक और अप्रिय’ छवि प्रदर्शित करने वाला बताया जा रहा है।डोरिस प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे सुनक के मुखर विरोधियों में…
मंदिर के प्रति अमेरिका में तेजी से बढ़ रही आस्था , 2006 में 53 थे, अब 750 हो गए; 5 साल में ही 200% बढ़े
अमेरिका में भारतवंशियों की बढ़ती आबादी के साथ वहां मंदिरों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क तक घंटियों की गूंज और भजन चिर-परिचित स्वर बनते जा रहे हैं। भारत के हर भाषाई और क्षेत्रीय हिंदू समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले मंदिर पूरे अमेरिका में मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।कॉफी टेबल बुक ‘अमेरिका में भारत रेखा’ के मुताबिक, 2006 में 53 मंदिर थे। वर्ष 2017 में संख्या बढ़कर 250 हो गई। 2022 में मंदिर बढ़कर 750 हो गए। सबसे ज्यादा संख्या इन्हीं 5 सालों…
आतंकियों की नागरिकता रद्द करने का इजरायल के सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, फैसले पर उठ रहे सवाल
इजरायल के सुप्रीम कोर्ट से सरकार को आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दोषियों की नागरिकता रद्द करने की इजाजत मिल गई है। एससी चीफ एस्तेर हयूत के नेतृत्व में सात जजों के पैनल ने इस संबंध में फैसला सुनाया। बेंच ने कहा कि एक व्यक्ति को इजरायल के खिलाफ विश्वास के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इस तरह के दोषी जो आतंक, देशद्रोह, जासूसी, या शत्रुतापूर्ण जैसे कामों में लिप्त मिलते हैं, उनकी नागरिकता रद्द की जा सकती है।अदालत ने कहा कि नागरिकता रद्द होने के बाद…
WHO ने बताया : ‘मंकीपॉक्स के खिलाफ मास वैक्सीनेशन की जरूरत नहीं’,
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मौजूदा मंकीपॉक्स महामारी को एक वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। इसके बाद से पूरी दुनिया मंकीपॉक्स के खिलाफ कड़े उपाय अपनाने पर जोर दे रही है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि वह मंकीपॉक्स के खिलाफ मास वैक्सीनशन यानी सामूहिक टीकाकरण की सिफारिश नहीं कर रहा है। WHO की तरफ से ये बयान ऐसे समय में आया है जब 78 देशों में मंकीपॉक्स के 18,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बुधवार को कहा, “डब्ल्यूएचओ मंकीपॉक्स…
रूस 2024 के बाद ISS से अलग होकरअपने दम पर बनाएगा स्पेस स्टेशन
यूक्रेन में युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस में चल रहे टकराव के बीच, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी “2024 के बाद” अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर अपनी साझेदारी छोड़ देगी। यानी रूस 2024 के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हो जाएगा। समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख के हवाले से कहा, “बेशक, हम अपने भागीदारों के साथ अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन 2024 के बाद इस स्टेशन को छोड़ने का फैसला किया गया है।” उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हवाले से ये बात कही।रूस 2024…
एक लाख से ज्यादा भारतीय हर साल बन रहे विदेशी, कहां जा रहे हैं कितने लोग, आइये जानें
पिछले कुछ सालों में भारतीय नागरिकों का विदेशी नागरिकता लेने का चलन बहुत बढ़ गया है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था और बेहतर नौकरी की तलाश में विदेशों का रुख करने वाले अधिकतर लोग अब वहां की नागरिकता भी लेने लगे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हर साल लगभग 1 लाख लोग भारत को छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं। कुछ महीने पहले ही देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में भारतीय लोगों के विदेशों की नागरिकता लेने से संबंधित जो आंकड़ा…
ब्रिटेन का पीएम बनने पर लूंगा चीन पर सख्त एक्शन : ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल ऋषि सुनक ने चीन पर सख्त होने का वादा किया है। रविवार को उन्होंने एशियाई महाशक्ति को घरेलू और वैश्विक सुरक्षा के लिए ‘नंबर वन खतरा’ बताया। दरअसल, सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस ने उन पर चीन और रूस पर कमजोर होने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में सुनक का यह बयान आया है।सुनक को ब्रिटेन-चीन संबंधों को विकसित करने पर एक स्पष्ट और व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने वाला उम्मीदवार बताया था। ऐसे में सुनक का हालिया बयान चीनी प्रशासन के…
मंकीपॉक्स को WHO ने घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, अब तक सामने आ चुके हैं 16000 से अधिक केस
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शनिवार को 70 से अधिक देशों में फैले मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि अभी तक मंकीपॉक्स के 16 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वैश्विक और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर यह पैर पसार रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय क्षेत्रों में अधिक जोखिम का आकलन किया गया है। वायरस के दशकों तक अफ्रीकी महाद्वीप तक सीमित रहने के बाद मई से यह उन देशों में भी पैर…
ब्रिटेन में 9% महंगाई बढ़ी; छात्र नहीं दे पा रहे हैं किराया, सड़क पर सोने को मजूबर
ब्रिटेन में 9% महंगाई बढ़ने के कारण विदेशों में पढ़ाने वाले छात्रों के सामने लिविंग क्राइसिस तेजी से बढ़ रहा हैं। ये छात्र किराया नहीं दे पा रहे हैं। जो छात्र अपने रिश्तेदारों के घर पर रह रहे थे, बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में कुछ छात्र सड़क पर सोने को मजबूर हैं। कोई अपने दोस्तों के यहां जाकर रह रहा है तो कोई पार्ट टाइम जॉब तलाश रहा है ताकि वह भी अपने लिए बेहतर घर की तलाश कर सके।…
रानिल विक्रमसिंघे के श्रीलंका में नए राष्ट्रपति बनने पर मचा कोहराम, प्रदर्शनकारियों ने टेंट उखाड़े
रानिल विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद भी श्रीलंका में शांति में बहाली नहीं हुई है। उन्हें गोटबाया का मोहरा बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन और तेज कर दिया है। इधर, गुरुवार देर रात कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय के परिसर के बाहर, गाले फेस में फोर्स और सैकड़ों प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए। राष्ट्रपति सचिवालय के परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सशस्त्र सैनिकों को तैनात किया गया था। प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़ना शुरू कर दिए तो वे…
रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंकाई संसद ने राष्ट्रपति चुना, 225 में से 134 वोट मिले
रानिल विक्रमसिंघे आर्थिक तौर पर दिवालिया हो चुके श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्हें 134 वोट मिले। राष्ट्रपति पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले दुलस अल्हाप्परुमा को 82 वोट मिले पार्लियामेंट में 44 साल बाद सीक्रेट वोटिंग हुई। यानी 1978 के बाद पहली बार देश में जनादेश के माध्यम से नहीं, बल्कि राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों के सीक्रेट वोट के माध्यम से हुआ। 73 साल के रानिल 6 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 225 सदस्यीय श्रीलंकाई संसद में विक्रमसिंघे को 134, जबकि उनके खिलाफ खड़े दुलस…
