आज होगा ब्रिटेन के पीएम का ऐलान, जानिए

आज ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान होगा। चुनाव के दौरान भारतीय मूल के ऋषि सुनक और कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि बाद में ऋषि सुनक सर्वे में पिछड़ते नजर आए। फिलहाल सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा कि बोरिस जॉनसन की जगह कौन लेने जा रहा है। आइए समझते हैं कि ब्रिटेन में पीएम चुनाव का रिजल्ट कैसे घोषित होता है।दरअसल, ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान पूरा हो चुका है और सोमवार को ब्रिटेन के नए…

बाढ़ ने पाकिस्तान में मचाया कोहराम, 1208 लोगों की मौत, 3 करोड़ से ज्यादा लोग पानी में घिरे

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 1200 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं। इनके सामने खाने-पीने की दिक्कत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि रिकॉर्ड मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ से 1208 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 416 बच्चे और 244 महिलाएं हैं। उसके अनुसार बाढ़ जनित घटनाओं में 6082 लोग घायल भी हो गए।देश में तीन दशक में इस बार सबसे अधिक वर्षा होने और हिमनद के पिघलने से…

पोलैंड 77 साल बाद दूसरे विश्व युद्ध का हर्जाना जर्मनी से मांगेगा, 1.3 खरब डॉलर की डिमांड

दूसरे विश्व युद्ध के 77 साल बाद पोलैंड ने कहा है कि वह जर्मनी से हर्जाना मांगेगा। इस युद्ध के दौरान नाजी अटैक में पोलौंड के लाखों लोग मारे गए थे। दूसरा विश्व युद्ध 1 सितंबर 1939 से 2 सितंबर 1945 तक लड़ा गया था। आज से 83 साल पहले यानी 1 सितंबर 1939 में हिटलर के नेतृत्व वाले नाजी जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर कब्जा कर लिया था। अब पोलैंड उस आक्रमण का हर्जाना मांगेगा। पोलैंड के शीर्ष राजनेता ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार नाजियों द्वारा…

सीरिया के 2 एयरपोर्ट को बनाया निशाना, हथियार लेकर पहुंचे ईरान के विमान पर 4 मिसाइलें दागी

इजरायल ने बुधवार देर रात को सीरिया के दो एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक की। पहला हमला अलेप्पो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जहां हथियार लेकर पहुंचे ईरान के विमान को निशाना बनाया गया। दूसरा हमला दमिश्क एयरपोर्ट के पास हुआ। दोनों ही जगहों पर इजरायल के तरफ से मिसाइल दागी गईं। इजराइल ने 4 मिलाइलें दागी। हमले के बाद एयरपोर्ट पर भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है।इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने इस पर बयान देने से इनकार कर दिया। हालांकि, इस पर इजरायल की ओर से…

पाकिस्तान में सेटेलाइट तस्वीरों में दिखी बाढ़ की भयानक स्थिति

कई दिनों से पाकिस्तान के अंदर से बाढ़ की डरावनी तस्वीरें बाहर आ रही हैं। सिंध, बलूचिस्तान और पेशावर समेत अन्य राज्यों से आ रही बाढ़ की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां के लोगों की स्थिति क्या है। इसी बीच एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें सेटेलाइट के माध्यम से दिखाया गया है कि पाकिस्तान में कितनी भयानक स्थिति है।दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कई शहरों से सेटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें बाढ़ से पहले और बाद की…

जैसा होने वाला है पाकिस्तान का हाल, आर्थिक हालत ख़राब

पाकिस्तान इन दिनों काफी ज्यादा मुश्किलों से जूझ रहा है। पहले ही आर्थिक परेशानी और तालिबान से जूझ रहे पाकिस्तान की बाढ़ ने हालत खराब कर दी है। इसके चलते यहां पर करीब तीन करोड़ आबादी प्रभावित है। पिछले कुछ हफ्तों में बाढ़ ने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनवा और सिंध प्रांत में जमकर तबाही मचाई है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें तमाम लोग परेशान हाल में मदद का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। पाकिस्तान से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अभी तक यहां 1000 लोग बाढ़…

पाकिस्तान में बाढ़ से बिगड़े हाल, 500 रुपये किलो टमाटर, 400 रुपये प्याज, भारत से आयात की तैयारी

पाकिस्तान में लाहौर और पंजाब समेत कुछ प्रांतों में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि लोग खाने के लिए तरस रहे हैं। बाढ़ के कारण विभिन्न सब्जियों और फलों की कीमतों में भीषण उछाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर है कि पाकिस्तान सरकार भारत से टमाटर और प्याज का आयात कर सकती है। बाजार के थोक व्यापारियों ने यह जानकारी दी।दरअसल, पाकिस्तान स्थित लाहौर बाजार के एक थोक व्यापारी जवाद रिजवी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया है कि रविवार को लाहौर के बाजारों में टमाटर…

यूक्रेन ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के पास तीन बार गोलाबारी की, रूस का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बड़ा दावा बयान दिया। कहा कि यूक्रेन की सेना यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर पर पिछले 24 घंटों में तीन बार गोलाबारी कर चुकी है। हालांकि इससे पहले यूक्रेन भी परमाणु संयंत्र पर रूस की ओर से गोलीबारी करने के आरोप लगा चुकी है।हालांकि युद्ध के मैदान पर इस बात की पुष्टि नहीं की है कि रूस और यूक्रेन के दावों की सच्चाई क्या है लेकिन, कीव की ओर रूस के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।गौरतलब…

फ्लोरिडा आवास पर डोनाल्ड ट्रंप से बरामद 15 बक्सों में से 14 में गोपनीय दस्तावेज थे… FBI का दावा

एफबीआई ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास से बरामद किए गए 15 बक्सों में से 14 में गोपनीय दस्तावेज थे। एफबीआई ने इस महीने ट्रंप के मार-ए-लागो आवास पर छापे मारने पर स्पष्टीकरण देते हुए शुक्रवार को एक हलफनामा जारी किया।एफबीआई के इस 32 पन्नों के हलफनामे में आपराधिक जांच को लेकर अतिरिक्त जानकारियां हैं। इसमें कहा गया है कि मार-ए-लागो स्थित आवास से संवेदनशील दस्तावेज बरामद किए गए। दस्तावेजों में जांच का सबसे महत्वपूर्ण विवरण पेश किया गया है। लेकिन एफबीआई अधिकारियों…

भारतीय महिलाओं पर टेक्सास में नस्लीय हमला, बोला इंडिया वापस जाओ

अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। यहां के प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। घटना 24 अगस्त की है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।भारतीय महिलाओं में से एक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला…

रेलवे स्टेशन पर रूस ने यूक्रेन पर दागे रॉकेट, 22 लोगों की मौत

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूस ने एक रेलवे स्टेशन पर रॉकेट से हमला किया है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की जानकारी दी है। आपको बता दें कि जेलेंस्की कई दिनों इस बात को लेकर आगाह कर रहे थे कि रूस इस सप्ताह किसी बर्बर कार्रवाई का प्रयास कर सकता है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क के पश्चिम में…

क्या रूस कर सकता है यूक्रेन पर बड़ा हमला, अमेरिका ने चेताया

यूक्रेन पर रूसी हमले के छह माह पूरे हो गए। इस बीच रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को है। इस दिन भी वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया।अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे…

गुस्से से भागे गोटबाया राजपक्षे फिर श्रीलंका लौटेंगे

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे से बात की है और उनके संकटग्रस्त देश में लौटने के इंतजामों को लेकर चर्चा की। राजपक्षे (73) उनकी सरकार के खिलाफ भड़के प्रदर्शनों के बाद पिछले महीने देश से भाग गए थे और राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अपनी पत्नी लोमा राजपक्षे के साथ बैंकॉक के एक होटल में रह रहे हैं। विक्रमसिंघे ने कथित रूप से राजपक्षे से संपर्क किया है और उनकी श्रीलंका वापसी के लिए इंतज़ामों को लेकर चर्चा की है।सत्तारूढ़ दल श्रीलंका…

ऋषि सुनक अपने नए प्रचार में क्या बोले, आइये जानते हैं

ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए मतदान के महज दो हफ्ते रह जाने के बीच ऋषि सुनक की टीम बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी की दौड़ में प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस की बढ़त के मद्देनजर ‘अंडरडॉग’ (संभावित पराजित प्रत्याशी) के दर्जे को भुनाने में जुटी है और इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है।शुक्रवार रात को मैनचेस्टर में इस वीडियो का पहली दफा इस्तेमाल किया गया जिसमें वह विभिन्न प्रचार कार्यक्रमों में और पार्टी सदस्यों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। पार्टी सदस्य जिसे भी नेता…

शहबाज शरीफ ने लगाई ‘स्थायी शांति’ की गुहार

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर राग अलापा है। हालांकि इस बार शरीफ ने भारत के साथ “स्थायी शांति” की इच्छा जताई। कहा कि यह वार्ता एक तरीका है क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए एक विकल्प नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति कश्मीर मुद्दे के समाधान से जुड़ी है।शहबाज शरीफ ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए यह टिप्पणी की। शुक्रवार शाम को बातचीत के दौरान उनके हवाले से कहा गया,…

केरल मुस्लिम नेता ने कहा स्कूलों में लड़के-लड़कियों का एक साथ बैठना खतरनाक, पढ़ाई से विचलित होंगे छात्र

केरल के एक मुस्लिम नेता ने दावा किया है कि स्कूलों में लड़का-लड़कियां का एक साथ बैठना खतरनाक है। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल यह बयान केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के महासचिव प्रभारी पीएमए सलाम ने दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कों और लड़कियों को स्कूल की कक्षाओं में एक साथ बैठने की अनुमति देना ”खतरनाक” है। केरल के नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य सरकार अपने यहां लिंग-तटस्थ शिक्षा प्रणाली शुरू करने के प्रयास कर रही है।…

मालदीव से सिंगापुर और अब US में बसने की तैयारी में है राजपक्षे

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अमेरिका में बसने की तैयारी में हैं। वह वहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ बसने के लिए ‘यूएस ग्रीन कार्ड’ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर श्रीलंका में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे। इसे देखते हुए वह पिछले महीने देश छोड़ कर भाग गए थे।अमेरिका में राजपक्षे के वकीलों ने ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए पिछले महीने ही प्रकिया शुरू कर दी थी। श्रीलंकाई अखबार डेली मिरर ने सूत्रों के हवाले से…

मगरिब की नमाज के दौरान हुआ काबुल की मस्जिद में बम ब्लास्ट, 20 की मौत, 40 घायल;

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार शाम एक मस्जिद में धमाका हुआ, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। टोलो टीवी के टेलीग्राम चैनल के मुताबिक, काबुल के खैरखाना इलाके में ‘अबूबकिर सेदिक’ मस्जिद में मगरिब की नमाज के दौरान धमाका हुआ। तालिबान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि काबुल के पीडी-17 एरिया में हुए इस ब्लास्ट की जांच के लिए तालिबान के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। ब्लास्ट में मस्जिद के मौलवी आमिर मोहम्मद काबुली की भी मौत हुई…

अपने ही खोदे गड्ढे में गिर गया पाकिस्तान, तालिबानी शासन का पूरा एक साल

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन की शुरुआत के दिन भला कौन भूल सकता है। विमान के ऊपर बैठे लोग और फिर आसमान से कागज की तरह गिरते अफगानी। वह दृश्य आज भी आंखों के आगे तैरने लगता है। 15 अगस्त 2021 तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को सीज कर दिया था और आसानी से सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। इसके बाद दाढ़ी वाले तालिाबनी लड़ाकों ने हाथों में राइफल थामकर, अपना ‘विजय जुलूस निकाला।’अब अफगानिस्तान गरीबी, सूखा और कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं की चपेट में है।…

हैरी पॉटर की राइटर को सलमान रुश्दी का समर्थन करने पर मिली जान से मारने की धमकी

न्यूयार्क में शुक्रवार को सलमान रुश्दी पर एक साहित्यिक समारोह में हुए हमले के खिलाफ ट्वीट करने वाली ‘हैरी पॉटर’ की विख्यात राइटर जेके राउलिंग को जान मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने लिखा, ‘अगला निशाना तुम हो।’ राउलिंग ने शनिवार को कहा कि पुलिस धमकी के इस मामले की जांच कर रही है।सलमान रुश्दी को अपने उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के लिए लंबे समय से मौत की धमकी का सामना करना पड़ रहा है। पहली बार उनके खिलाफ फतवा दिए जाने के 33 साल बाद…