भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने से महज एक कदम दूर हैं। बुधवार रात पांचवें राउंड की वोटिंग में सुनक को 137, जबकि फॉरेन सेक्रेटरी लिज ट्रस को 113 सांसदों के वोट मिले। इन दोनों कैंडिडेट्स में से ही कोई एक कंजर्वेटिव पार्टी का लीडर बनेगा और यही लीडर अगला ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर होगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुनक ही अक्टूबर में बोरिस जॉनसन की जगह लेंगे।पांचवें राउंड में तीन कैंडिडेट्स (सुनक, ट्रस और पेनी मॉर्डेंट) के बीच मुकाबला था। सबसे कम (105) वोट्स…
Category: विदेश
ब्रिटेन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज, गर्मी से बेहाल हैं लोग
ब्रिटेन के मौसम कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि दक्षिणी इंग्लैंड के सरे के चार्लवुड में 39.1 सेल्सियस (102.4F) का रिकॉर्ड उच्च तापमान दर्ज किया गया। दक्षिणी इंग्लैंड में गैटविक हवाई अड्डे के पास स्थित चार्लवुड में दोपहर से पहले ही तापमान रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया था। यहां 2019 में 38.7C तापमान दर्ज किया गया था। लेकिन इस बार इसने पिछले रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है। पूर्वानुमान बताते हैं कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इसके 40 सेल्सियस (104 फारेनहाइट) तक पहुंचने की आशंका है। ब्रिटेन…
ईरान के दौरे पर पहुंचे पुतिन, अब रूस का निशाना यूक्रेन के मायकोलाइव शहर पर
24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग 5 महीने से जारी है, लेकिन इसका अभी अंत या इस पर कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। जंग से जूझ रहे यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका साथ खड़ा है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लोदिमिर पुतिन ईरान के दौरे पर गए हैं। यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद से यह उनका पहला दौरा है। यहां वह अपनी ईरान की पांचवी यात्रा पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमनेई से भी मुलाकात करेंगे।बता दें कि…
मानवाधिकार आयोग ने की बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले में हुए जांच की मांग
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में अब नरैल नामक जगह पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते बवाल हो गया और हिंदू समुदाय के घरों व मंदिर में तोड़ फोड़ की गई। इसके विरोध में देश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि एक धर्मनिरपेक्ष देश में सांप्रदायिक हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। आयोग ने गृह मंत्रालय से इसकी जांच की मांग की है।दरअसल, बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मांग की है कि क्या अवांछित हमले…
श्रीलंका में तत्काल प्रभाव से आपातकाल लागू, राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हुआ ऐलान
श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने तत्काल प्रभाव से देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति पद के लिए 20 जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले यह ऐलान किया गया है। जन विद्रोह को देखते हुए गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ है।श्रीलंका में आपातकाल लागू करने वाला 17 जुलाई का सरकारी गजट सोमवार सुबह जारी किया गया। राष्ट्रपति को सार्वजनिक सुरक्षा अध्यादेश के भाग 2 (A) में आपातकालीन नियम लागू करने का अधिकार दिया गया है। इसमें कहा गया है कि…
पैगंबर के कथित अपमान वाली पोस्ट से भड़के बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला
बांग्लादेश में शुक्रवार को कट्टरपंथियों की भीड़ ने नरेल के लोहागरा में हिंदू घरों और एक मंदिर पर हमला बोल दिया। ये लोग एक हिंदू लड़के के द्वारा पैगंबर पर की गई कथित अपमानजनक पोस्ट से नाराज थे। इस हिंसा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस इस्पेक्टर हरन चंद्र पॉल ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिघोलिया गांव में कई हिंदू घरों में तोड़फोड़ की गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। हमलावरों ने शाम करीब साढ़े सात बजे हिंदुओं के…
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के चुनाव में सुनक के लिए सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी बना रही रणनीति
ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री की रेस में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी में विचारधारा का संघर्ष भी सामने आ रहा है। फिलहाल कंजरवेटिव पार्टी की दक्षिणपंथी प्रत्याशी लिज ट्रस और केमी बेडनोच, जबकि मध्यममार्गी प्रत्याशी ऋषि सुनक, पेनी मॉरडॉन्ट और टॉम टुजेन्टहाट मैदान में हैं। इनमें से लिज ट्रस, सुनक और पेनी के आगे रहने की संभावना ज्यादा है। कंजरवेटिव पार्टी का दक्षिणपंथी धड़ा अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लिज ट्रज को समर्थन देने की रणनीति में जुटा है। इसके तहत पेनी मॉरडॉन्ट को ट्रस के प्रतिद्वंद्वी के रूप में…
ब्रिटेन के PM बनने की वोटिंग में सबसे आगे, भारतवंशी ऋषि सुनक बनने वाले हैं ब्रिटैन के पीएम
ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक दो चरण की वोटिंग के बाद सबसे आगे रहे, जबकि व्यापार नीति मंत्री पेनी मोर्डोंट दूसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं, महिला मंत्री मोर्डोंट को कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच कराए गए एक सर्वे में सबसे आगे बताया गया है। उन्हें ऋषि के पीएम बनने की राह में सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।पहले दौर की वोटिंग में ऋषि सुनक सबसे आगे थे। उन्हें 88 वोट मिले थे। पेनी मोर्डोंट 67 वोट के साथ दूसरे स्थान…
सिर्फ भारत ही कर रहा लगातार मदद : श्रीलंका के ऊर्जा मंत्रीं
भीषण उथल पुथल के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने कुछ राहत जरूर दी है। इसी बीच श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत ही एकमात्र देश है, जिसने इस संकट में श्रीलंका की कई बार मदद की। उन्होंने संकट को लेकर अपने बयान में यूक्रेन, रूस और भारत का तो जिक्र किया लेकिन चीन का नाम नहीं लिया है।दरअसल, श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकारा से देश में उपजे ईंधन संकट को…
भारतवंशी ऋषि सुनक क्या अंग्रेजों पर राज करेंगे? ब्रिटेन के PM बनने की वोटिंग में सबसे आगे
ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक दो चरण की वोटिंग के बाद सबसे आगे रहे, जबकि व्यापार नीति मंत्री पेनी मोर्डोंट दूसरे स्थान पर रहीं हैं। वहीं, महिला मंत्री मोर्डोंट को कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच कराए गए एक सर्वे में सबसे आगे बताया गया है। उन्हें ऋषि के पीएम बनने की राह में सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।पहले दौर की वोटिंग में ऋषि सुनक सबसे आगे थे। उन्हें 88 वोट मिले थे। पेनी मोर्डोंट 67 वोट के साथ दूसरे स्थान…
देश छोड़कर भागे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का सिंगापुर में हो रहा विरोध, श्रीलंका में विक्रमसिंघे ने संभाली जिम्मेदारी
देश छोड़कर सिंगापुर भागे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को नया ठिकाना तलाशना पड़ सकता है। दरअसल, यहां रह रहे श्रीलंकाई नागरिक गोटबाया का विरोध कर रहे हैं और उन्हें वापस श्रीलंका भेजने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सिंगापुर सरकार ने विरोध-प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी है। गोटबाया के आने-जाने को लेकर पुलिस ने भी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सिंगापुर में आए लोगों को देश का कानून मानना पड़ेगा। ऐसे हालातों में माना जा रहा है कि गोटबाया सिंगापुर जल्द छोड़ देंगे और…
डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना का हुआ निधन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी और उनके तीन बच्चों की मां इवाना ट्रंप का 73 साल की आयु में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति ने खुद इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि ट्रंप टॉवर सहित अपने भवनों को बनाने में इवाना ने अपने पति की मदद की थी।ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “इवाना ट्रंप का न्यूयॉर्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। मुझे उन सभी लोगों को यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा…
एक तरफ श्रीलंका संकट तो दूसरी तरफ सिंगापुर में पत्नी के साथ शॉपिंग करते दिखे राजपक्षे
श्रीलंका से भागे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अब मालदीव छोड़ सिंगापुर पहुंच गए हैं। सऊदी एयरलाइंस का एक विमान गुरुवार शाम उन्हें लेकर सिंगापुर के चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। उनके साथ पत्नी और दो बॉडीगार्ड भी थे। गोटबाया एयरपोर्ट पर पत्नी संग शॉपिंग करते दिखे। उधर, सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा, गोटबाया राजपक्षे निजी यात्रा पर आए हैं। उन्होंने न शरण मांगी है, न उन्हें शरण दी गई है। अब गोटबाया के सऊदी अरब जाने की अटकलें हैं।श्रीलंका में गुस्साई भीड़ से निपटने की जिम्मेदारी सेना ने संभाल ली है।…
श्रीलंका में संसद के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, राष्ट्रपति से पहले प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
श्रीलंका के विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से पहले पद छोड़ने की मांग की है। मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है। राजपक्षे ने बुधवार को पद से इस्तीफा देने का वादा किया है। बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में आम सहमति से फैसला लिया गया। एक फैसला विक्रमसिंघे के शीघ्र इस्तीफे की मांग से संबद्ध है, जबकि अन्य फैसलों में स्पीकर से यह आग्रह करना शामिल है कि वह राष्ट्रपति के इस्तीफे के प्रभावी होने से पहले प्रधानमंत्री को बर्खास्त करें।…
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पहले राउंड की वोटिंग में किया टॉप, क्या बन पाएंगे ब्रिटेन के पीएम
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कंजरवेटिव पार्टी के नेता चुने जाने के लिए पहले राउंड के मतदान में सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। सुनक ने 88 वोट हासिल किए। सुनक के बाद वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट ने 77 और विदेश मंत्री लिज ट्रस ने 55 वोट हासिल किए।इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री जेरेमी हंट और वर्तमान चांसलर नादिम जाहावी पहले दौर के मतदान के बाद नेतृत्व की दौड़ से हट गए हैं।…
WHO प्रमुख ने दुनिया को चेताया, खत्म होने के करीब भी नहीं है कोरोना महामारी,
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी अभी खत्म होने के करीब भी नहीं पहुंची है। WHO प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने मंगलवार को दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड-19 मामलों की ताजा लहरें दिखाती हैं कि महामारी “कहीं नहीं गई है। हमारे आसपास ही है।” कोविड-19 पर एक मीडिया ब्रीफिंग में, उन्होंने कहा, “मुझे चिंता है कि कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। पहले से बेहाल स्वास्थ्य ढांचे और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर और दबाव डाल रहे हैं। कोरोना से…
गैलेक्सी की पहली रंगीन तस्वीर नासा ने जारी की, जो बाइडेन बोले- ऐतिहासिक क्षण
अंतरिक्ष और साइंस की दुनिया अपने आप में एक अजूबा है। कई बार अंतरिक्ष से कुछ ऐसी चीजों के बारे में पता चलता है जिसे देखकर और जिसके बारे में सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए गैलेक्सी की पहली ऐसी तस्वीर दिखाई है जो इससे पहले कभी नहीं देखी गई थी। यह पहली बार था जब गैलेक्सी की रंगीन तस्वीर दिखाई दी।दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस…
5 सितंबर को मिलेगा ब्रिटेन को नया पीएम, 11 दावेदार हैं एक पद के लिए रेस में
बोरिस जॉनसन का स्थान लेने वाले ब्रिटेन में सत्तारूढ़ ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के नए नेता एवं नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा पांच सितंबर को की जाएगी। टोरी के नाम से जानी जाने वाली पार्टी के नेतृत्व के चुनाव के लिए जिम्मेदार निकाय ने सोमवार को यह जानकारी थी। नया प्रधानमंत्री निवर्तमान प्रधानमंत्री जॉनसन की गद्दी संभालेगा।‘1922 कमेटी ऑफ कंजर्वेटिव बैकबेंच’ के सांसदों ने चुनाव के लिए समय सारिणी और नियम निर्धारित किए। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर मंगलवार को शुरू और समाप्त भी होगी।प्रधानमंत्री पद के लिए…
पाकिस्तान में ईद उल अजहा पर बलि देने पर तीन गिरफ्तार, वजह क्या है
पाकिस्तान के फैसलाबाद में अहमदी समुदाय के तीन लोगों को ईद उल अजहा पर जानवर की बलि देने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर मुसलमानों की भावना आहत करने का आरोप है। एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में ही थे कि उन्हें पता चला कि अहमदी समुदाय के कुछ लोगों ने अपने घर के अंदर ही बलि दी है।लोगों ने छत पर चढ़कर देखा तो पता चला कि अहमदी समुदाय के कुछ लोगों ने एक बकरे की बलि दी है। वहीं कुछ लोग अलग दूसरे…
क्या भारत अपनी सेना श्रीलंका में भेज रहा है, पूरी जानकारी विस्तार से
श्रीलंका में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। यहां तक कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को उनके आधिकारिक आवास में भी घुस गए। उधर राष्ट्रपति राजपक्षे पहले ही आवास छोड़कर निकल चुके थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि भारत श्रीलंका में अपनी सेना भेज रहा है। हालांकि इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने बता दिया है कि आखिरकार सच्चाई क्या है।दरअसल, श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से…
