सर्वदलीय सरकार के लिए श्रीलंका में रास्ता साफ, पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका में गृहयुद्ध के बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आपात बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी। मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पीएम विक्रमसिंघे ने कहा कि उनके इस्तीफे से देश में सर्वदलीय सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।आर्थिक तंगी से जूझ रहा श्रीलंका इस वक्त गृहयुद्ध के सबसे बुरे दौर में गुजर रहा है। पीएम विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हाल ही में महिंद्रा राजपक्षे के बाद देश की कमान संभाली…

भारत समेत कई देशों में यूक्रेन ने अपने राजदूतों को किया बर्खास्त, क्या वजह है

रूस की ओर से शुरू की गई जंग का सामना कर रहे यूक्रेन ने शनिवार को जर्मनी, भारत समेत कई देशों में अपने राजदूतों को बर्खास्त कर दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एक आदेश में जर्मनी, भारत, चेक गणराज्य, नॉर्वे और हंगरी में यूक्रेन के राजदूतों को बर्खास्त करने की घोषणा की गई है हालांकि, इस कदम के पीछे का कोई वजह नहीं बताया गया है। भारत उन देशों में शामिल है जिसने रूस की ओर से यूक्रेन पर किए हमले का खुले रूप…

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को क्यों मारी गोली? पुलिस ने शूटर को किया गिरफ्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि आबे पर हमला करने वाला व्यक्ति काफी समय से इसकी योजना बना रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है। शिंजो आबे को हमलावर ने गोली क्यों मारी इसको लेकर भी खुलासा हो गया है। आबे पर हमला करने वाला व्यक्ति तेत्सुया यामागामी उनसे “असंतुष्ट” था और उन्हें मारना चाहता था। आबे का हत्यारा 41…

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बन सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, पेश की दावेदारी

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी के तौर पर कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता चुने जाने के लिए शुक्रवार को ऋषि सुनक ने अपनी दावेदारी पेश की। बता दें कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद को छोड़ने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद पार्टी के नए नेता का चुनाव होगा जो देश के प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे।ऋषि सुनक की दावेदारी के साथ ही प्रधानमंत्री पद की दौड़ में…

हजारों महिलाएं अफगानिस्तान में भीख को मजबूर , हिंसा में मरे पति और बच्चे मर रहे भूखे

अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत उरुजगन में हजारों की संख्या में महिलाएं भीख मांगने को मजबूर हो गई हैं। ये वो महिलाएं हैं जिनके पति पिछले कुछ सालों में हुए संघर्ष में अपनी जान गंवा चुके हैं। पति की मौत के बाद अब उनकी विधवाओं पर गरीबी का पहाड़ टूट पड़ा है। महिलाओं को कहना है कि पति की मौत के बाद अब उनके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। ऐसे में मजबूरी में वो सड़क पर भीख मांगने के लिए मजबूर हैं।विधवाओं की हालत ऐसी हो गई है…

50% से भी कम हुए ऑस्ट्रेलिया में ईसाई, हिन्दुओं की बढ़ रही तादात

नई जनगणना के आंकड़ों से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की आबादी में हिंदुओं और मुस्लिमों की हिस्सेदारी में तेजी से वृद्धि हुई है। जबकि ईसाइयों की आबादी 50 फीसदी से भी कम रह गई है। इसके अलावा किसी भी धर्म को न मानने वाले यानी नास्तिकों की संख्या में नौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की आबादी दो करोड़ 55 लाख हो गई है, जो 2016 में दो करोड़ 34 लाख थी। इस तरह देश की आबादी बीते 5 सालों में 21 लाख बढ़ गई…

यूक्रेन की तरफ से लड़ने खार्किव पहुंची थी ब्राजीलियन मॉडल थालिटो डो वैले, मिसाइल अटैक में गई जान

फरवरी में रूसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया भर के लोगों से मदद की अपील की थी। इसके बाद कई वॉलिंटियर्स रूसी फौज का मुकाबला करने यूक्रेन पहुंचे। इनमें ब्राजील की मॉडल और स्नाइपर थालिटो डो वैले भी यूक्रेन पहुंची थीं। हाल ही में थालिटो की रूसी हमले में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की ब्राजीलियन मॉडल खार्किव में तैनात थी। इसी दौरान रूसी सेना के मिसाइल अटैक में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इससे पहले इराक में इस्लामिक स्टेट खिलाफ…

ब्रिटेन में नया PM कैसे चुना जाएगा, क्या जॉनसन को इस्तीफे पर मजबूर किया जाएगा,

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन कैबिनेट के 5 मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। प्रधानमंत्री जॉनसन पर भी कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। एक महीने में यह दूसरा मौका है जब बोरिस सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। खास बात यह है कि पिछले महीने जिन दो मंत्रियों ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने सरकार बचाने में अहम रोल अदा किया था, अब वे भी जॉनसन का साथ छोड़ चुके हैं। बहरहाल, ब्रिटेन की सियासत में उठे तूफान से कुछ सवाल भी पैदा होते हैं। मसलन, आगे क्या होगा।…

रूस यूक्रेन युद्ध के 130 दिन पूरे हुए, यूक्रेन के आखिरी बड़े गढ़ पर भी कब्जा,

रूस के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के आखिरी बड़े शहर लुहांस्क प्रांत के लिसिचांस्क पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को सफल सैन्य अभियान की जानकारी दी। बता दें कि कई हफ्ते से रूस की सेना यहां तेज गोलाबारी कर रही थी लेकिन यूक्रेन के लड़ाके उनसे लोहा लेने में लगे थे।रूस ने पड़ोसी सिविएरोदोनेत्स्क क्षेत्र पर पहले ही कब्जा कर लिया था। पुतिन के सलाहकार ने उन्हें शनिवार को ही जानकारी दे दी थी कि जल्द ही…

बिजली संकट से पूरे पकिस्तान में ठप हो सकती है संचार सेवा

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने अब बिजली संकट का खतरा मंडराने लगा है। इससे देश में संचार सेवा ठप हो सकती है। देश में प्रमुख शहरों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से ही अब टेलीकॉम ऑपरेटरों ने देश में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस बंद करने की चेतावनी दी है। नेशनल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी बोर्ड ने कहा कि पाकिस्तान में टेलीकॉम ऑपरेटरों ने सर्विस बंद करने की चेतावनी दी है। देश में बार बार होने वाले बिजली कटौती की वजह से मोबाइल…

रूसी सेना की यूक्रेन के ओदेशा में बड़ी स्ट्राइक, मिसाइल हमले में 19 लोगों की मौत

यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओदेसा के समीप एक तटीय शहर में शुक्रवार तड़के रिहायशी इमारतों पर रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब रूसी सेना काला सागर के एक प्रमुख द्वीप स्नेक आइलैंड से बृहस्पतिवार को पीछे हट गई। हमले के वीडियो में ओदेसा के दक्षिण पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से शहर सेरहिव्का में इमारतों का मलबा देखा गया।यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूस…

पेपर संकट के चलते पाकिस्तान में किताबें भी नहीं छप रहीं, छात्र परेशान

भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान में अब एक और बड़ा संकट सामने आ गया है। पाकिस्तान में इन दिनों कागज की भयंकर कमी है। हालत यह है कि यहां के कागज संगठनों का कहना है कि इस संकट के चलते अगस्त से शुरू हो रहे अकादमिक सत्र में छात्रों को किताबें नहीं मिल पाएंगी। इस आशंका के बीच पाकिस्तान के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल, इस समय पाकिस्तान में कागज की भारी कमी है। देश के पेपर एसोसिएशन ने कहा है कि देश में…

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन रूस-यूक्रेन जंग पर बोले: पुतिन अगर महिला होते तो युद्ध नहीं होता..

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। 100 दिन से अभी अधिक दिन से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, रूस दिन पर दिन अपने हमले को तेज करते जा रहा है। इस बीच बुधवार को ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने तंज कसते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगर महिला होते तो ये युद्ध शुरू नहीं होता।जॉनसन ने जर्मन ब्रॉडकास्टर जेडडीएफ से कहा, ‘अगर पुतिन एक महिला होते, तो मुझे नहीं लगता कि उन्होंने…

बाइडन की पत्नी और बेटी की एंट्री पर रूस ने लगाया बैन, यूक्रेन वार के ख़त्म होने के बारें में भी बताया

कई महीनों से जारी यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और बेटी की एंट्री पर बैन लगा दिया है। बता दें कि अमेरिका इस समय यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार है और उसने युद्ध के बाद से यूक्रेन को अरबों डॉलर की सहायता भेजी है। इसके अलावा अमेरिका ने पुतिन सहित रूस के कई बड़े लोगों पर कठोर प्रतिबंध भी लगाए हैं।अब अपने खिलाफ बढ़ते प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति…

रे बैन के बादशाह लियोनार्दो देल वेकियो का 87 साल की उम्र में निधन, अनाथालय में बीता था बचपन

इटली के दूसरे सबसे अमीर बिजनसमैन और बड़ा ऑप्टिकल साम्राज्य बनाने वाले लियोनार्दो देल वेकियो का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। बचपन की गरीबी और संघर्षों के बाद रे बैन, ओकले जैसे ब्रैंड को खरीदने वाले विकियो इटली के सबसे सफल कारोबारियों में गिने जाते थे। उनकी कंपनी EssilorLuxottica ने सोमवार को उनकी निधन की पुष्ट की।वेकियो ने 1961 में लग्जोतिका बिजनस की स्थापना की थी। वह चश्मों के पार्ट्स सप्लाई किया करते थे। 2018 में फ्रांस की कंपनी एसिलर से हाथ मिलाने के बाद वह चश्मे…

डीजल, पेट्रोल की बिक्री पर श्रीलंका ने लगाई रोक

नकदी की कमी से जूझ रहे श्रीलंका ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी ईंधन की बिक्री पर दो सप्ताह के लिए रोक लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों से कहा कि वे वर्क फ्रॉम करें क्योंकि तेल की सप्लाई नहीं आ रही है। सरकार के प्रवक्ता बंदुला गुणवर्धन ने कहा, “आज आधी रात से स्वास्थ्य क्षेत्र जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी ईंधन नहीं बेचा जाएगा। हम अपने पास मौजूद थोड़े से भंडार को संरक्षित करना चाहते हैं।” इससे पहले दिन में खबरें…

इमरान खान की जान को खतरा, बेडरूम में जासूसी डिवाइस लगाने की कोशिश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफवाहों के बीच उनकी जासूसी का प्रयास किया गया है। बानी गाला का एक कर्मचारी खान के कमरे में जासूसी उपकरण लगाने करने की कोशिश कर रहा था। इस कर्मचारी को पूर्व प्रधानमंत्री के बेडरूम में उपकरण लगाने के लिए पैसे दिए गए थे। हालांकि, एक दूसरे कर्मचारी ने इसकी सूचना सुरक्षा टीम तक पहुंचा दी, जिसके बाद जासूसी के प्रयास को विफल कर दिया गया।बानी गाला सुरक्षा दल ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की जासूसी करने की…

पाकिस्तानG-20 मीटिंग जम्मू-कश्मीर में बुलाने की तैयारी पर क्यों बौखला गया

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में अगले साल होने वाले जी-20 (G-20) बैठकों का विरोध किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि वो जी-20 बैठको को लेकर भारत की योजनाओं को पूरी तरह से नकारता है। इसके साथ-साथ पड़ोसी देश ने जम्मू-कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र बताया है। पाकिस्तान ने कहा कि यह विवाद सात दशकों से अधिक समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर है।जम्मू कश्मीर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाले प्रभावशाली समूह जी-20 की 2023 की बैठक की मेजबानी करेगा।…

पाकिस्तान चीन से फिर लिया लोन , विदेशी मुद्रा भंडार के संकट में मिलेगी मदद

दूसरों के रहमों-करम पर टिके पाकिस्तान की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। देश की अर्थव्यस्था बुरी तरह चरमा चुकी है। रोजमर्रा जैसी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान दिवालिया घोषित हो जाए। इस भयावह संकट के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने आका चीन से भारी-भरकम लोन लिया है। शुक्रवार को सरकार के एक मंत्री ने दावा किया कि चीनी बैंकों से उसे 2.3 बिलियन डॉलर की मदद मिली है, जो उसके विदेशी मुद्रा भंडार संकट को मदद…

राष्ट्रपति जो बाइडेन गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे करेंगें देश को सम्बोधित

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सुप्रीम कोर्ट की ओर से गर्भपात के लिए संवैधानिक सुरक्षा को खत्म करने के बाद शुक्रवार को व्हाइट हाउस से देश को संबोधित करेंगे। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने कई साल पहले रो बनाम वेड मामले में दिए गए फैसले को पलटते हुए गर्भपात के लिए संवैधानिक संरक्षण को समाप्त कर दिया है।शुक्रवार को हुए इस घटनाक्रम से लगभग आधे राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगने की उम्मीद है। यह निर्णय कुछ साल पहले तक अकल्पनीय था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला गर्भपात विरोधियों के दशकों…