बाइडन सरकार की साइंस एडवाइजर आरती प्रभाकर कौन हैं, आइये जानें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की डॉक्टर आरती प्रभार को अपना विज्ञान सलाहकार नियुक्त किया है। आरती को ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी (OSTP) के निदेशक के तौर पर नामित किया गया है। आरती OSTP को लीड करने वाले पहली महिला अप्रवासी बन गई हैं।नई दिल्ली में पैदा हुई आरती लुबॉक और टेक्सास में पली-बढ़ी हैं। 1979 में उन्होंने टेक यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने 1980 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस और 1984 में एप्लाइड…

क्या जिनपिंग से नाराज है चीन, राष्ट्रपति चुनाव से पहले शुरू हुआ अभियान

चीन में राष्ट्रपति चुनाव होने को हैं और मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। इस बीच चीन में जिनपिंग ने आलोचकों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों ने कहा है कि जिनपिंग ने चीन को पीछे धकेल दिया है। कोरोना वायरस महामारी को गलत तरीके से रोकथाम करके चीन की अपूरणीय क्षति की है। लोगों ने कहा है कि जिनपिंग ने शंघाई जैसे शहरों को अपनी मर्जी से बंदकर इकॉनमी को नष्ट कर दिया है।…

श्रीलंका हो गया दिवालिया , क्या होगा अगला कदम?

श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रम सिंघे ने मान लिया है कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ढह गई है और अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ समझौता करना ही मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका इस समय बहुत ही गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है। देश फ्यूल, गैस, बिजली और खाद्यान्न की समस्या से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी मुद्रा की कमी की वजह से अब फ्यूल खरीदने की क्षमता नहीं बची है।दिवालिया हो चुके श्रीलंका के लिए सहारा केवल फ्रेंश फंड का अग्रीमेंट करना ही…

बांग्लादेश का गेंहू निर्यात भारत ने किया बैन, पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

भारत द्वारा गेहूं के निर्यात पर बैन लगाने के बाद पड़ोसी देश बांग्लादेश अब रूस की ओर कदम बढ़ा रहा है। सरकार और व्यापार अधिकारियों ने बुधवार को रॉयटर्स को बताया कि बांग्लादेश सरकार रूस से गेहूं की आपूर्ति करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भारत ने पिछले महीने अनाज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि रूस दुनिया का सबसे बड़ा गेहूं निर्यातक देश है। ऐसे में अगर बांग्लादेश रूस के साथ सौदा कर लेता है तो वैश्विक कीमतों में वृद्धि के…

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले पीएम बन सकते हैं , बोरिस जॉनसन की बढ़ीं मुश्किलें

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। ये भविष्यवाणी की है ब्रिटेन में एक प्रमुख सट्टेबाज कंपनी ने, जिसका कहना है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही इस्तीफा दे देंगे और उनके भारतीय मूल के चांसलर ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का दफ्तर) में कदम रखने के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं।ऑनलाइन गैंबलिंग कंपनी बेटफेयर का कहना है कि 57 वर्षीय जॉनसन के लिए घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर रही हैं और वे कभी भी पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जॉनसन…

रूस के विदेश मंत्री अमेरिका को झटका देने की तैयारी में ,

यूक्रेन से जारी संघर्ष के बीच रूस ने लगातार तीखे तेवर दिखाए जिसकी वजह से अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने ताबड़तोड़ प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इस बीच अब रूस कूटनीतिक तौर पर फिर से सक्रिय नजर आ रहा है। इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली है जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव लगातार कई देशों के संग बैठके कर रहे हैं। हालांकि इन मुलाकातों में एक दूसरे के हित जुड़े हुए हैं लेकिन इनको एक नए नजरिए से देखने और समझने की जरूरत…

रूस में 17 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए पूर्व अमेरिकी राजनयिक मार्क फोगेल , 14 साल कैद की सजा

एक पूर्व अमेरिकी राजनयिक को रूसी अदालत ने गांजा की तस्करी के लिए 14 साल की कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब यूक्रेन में रूसी आक्रामकता के खिलाफ वाइट हाउस और क्रेमलिन के बीच संबंध निचले स्तर पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉस्को उपनगर खिमकी की एक अदालत ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी नागरिक मार्क फोगेल को दोषी पाया गया है।मॉस्को में अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले मार्क फोगेल गिरफ्तारी के वक्त एक इंग्लिश शिक्षक के तौर पर काम…

ईंधन संकट को लेकर श्रीलंका में अगले सप्ताह से सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद करने के आदेश

सरकारी दफ्तरों को श्रीलंकाई सरकार ने सोमवार से एक सप्ताह के लिए बंद करने की घोषणा की है, क्योंकि आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश में ईंधन संकट और गहराता जा रहा है। बिजली आपूर्ति की समस्या की पृष्ठभूमि में श्रीलंका के शिक्षा मंत्रालय ने कोलंबो शहर के सभी सरकारी और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के शिक्षकों से कहा है कि वे अगले सप्ताह से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करें।देश में मौजूद ईंधन की मात्रा तेजी से कम होने के कारण श्रीलंका पर अपने आयात के लिए विदेशी…

विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे जल्द ही अमेरिका के गिरफ्त में होंग, 175 साल तक की सजा संभव

ब्रिटेन सरकार ने जासूसी के आरोपों में विकीलीक्स के जूलियन असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने को मंजूरी दी है। मामले को लेकर असांजे द्वारा अपील करने की संभावना है। असांजे के पास अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। प्रत्यर्पण आदेश पर ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल ने साइन किए हैं। बता दें कि अप्रैल 2022 में ब्रिटिश अदालत ने एक फैसले में कहा था कि असांजे को अमेरिका भेजा जा सकता है।ब्रिटेन गृह मंत्रालय ने प्रत्यर्पण को लेकर एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की…

नवाज शरीफ बोले परवेज मुशर्रफ से मेरी कोई दुश्मनी नहीं

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य नेता परवेज मुशर्रफ के जल्द ही पाकिस्तान लौटने की उम्मीद है। वह 2016 से दुबई में रह रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुशर्रफ एयर एंबुलेंस के जरिए पाकिस्तान लौट सकते हैं। पिछले हफ्ते पूर्व तानाशाह की तबीयत बिगड़ गई थी, ऐसे में उनका इलाज देश में जारी रहेगा। मुशर्रफ का परिवार इस फैसले को लेकर सहमत है। उनके परिवार ने उन्हें पाकिस्तान शिफ्ट करने का फैसला किया है।पूर्व राष्ट्रपति पिछले छह साल से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इलाज करा रहे हैं। मुशर्रफ की तबीयत खराब…

पैगम्बर विबाद को लेकर अब अमेरिका ने भी की निंदा,

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी आपत्ति जताने वाले देशों में अमेरिका भी शामिल हो गया है। गुरुवार को अमेरिका ने ‘भारतीय जनता पार्टी को दो अधिकारियों’ के बयान की निंदी की है। वहीं, उन्होंने इस मामले में भाजपा की कार्रवाई की तारीफ भी की है। खास बात है कि इससे पहले कई अरब देश पैगंबर पर बयानबाजी को लेकर विरोध दर्ज करा चुके हैं।अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘हम भाजपा के दो आधिकारियों की तरफ से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हैं और हम…

पाकिस्तान पुलिस हर पल चीनी नागरिकों पर रखेगी नज़र , जानें वजह

पाकिस्तान में रहने वाले चीनी नागरिकों पर बढ़ते हमले को देखते हुए पाक सरकार ने बिना जानकारी उनके मूवमेंट पर रोक लगा दी है। इस्लामाबाद में लगभग 1 हजार चीन के नागरिक रहते हैं। यहां रहने वाले चीनी नागरिकों को कहीं भी आने-जाने से पहले पुलिस को जानकारी देनी होगी। विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर इस्लामाबाद पुलिस की एक बैठक में यह फैसला किया गया है।इस्लामाबाद में रहने वाले चीनी नागरिकों की पूरी डीटेल साझा की गई। इस्लामाबाद में तीन दर्जन प्रोजेक्ट्स से जुड़े लगभग 1 हजार चीनी नागरिक…

WHO ने 23 जून को बुलाई आपातकालीन बैठक, हेल्थ इमरजेंसी घोषित होगा मंकीपॉक्स?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि वह 23 जून को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगा, जिसमें यह तय किया जाएगा कि दुनिया में तेजी से फैल रहे मंकीपॉक्स को ‘हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया जाए या नहीं। WHO ने कहा है कि वह जल्द ही इस बात की पुष्टि करेगा कि मंकीपॉक्स एक ‘अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ है या नहीं। बता दें कि 2020 की शुरुआत में जब कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा था तब उसे भी भी WHO द्वारा 30 जनवरी 2020 को हेल्थ…

1.3 वर्ग किमी के द्वीप का कनाडा-डेनमार्क के बीच 49 साल पुराना विवाद खत्म

डेनमार्क और कनाडा के बीच आर्कटिक में एक बंजर और आबादी रहित चट्टानी द्वीप को लेकर 49 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। दोनों देश इस छोटे से द्वीप को बांटने पर सहमत हो गए हैं। समझौते के मुताबिक, इस 1.3 वर्ग किलोमीटर के हैंस द्वीप पर एक सीमा रेखा खींची जाएगी। यह द्वीप डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड के उत्तर-पश्चिम तट और कनाडा के एलेस्मेयर द्वीप के बीच समुद्री मार्ग पर स्थित है। हैंस द्वीप पर खनिजों का कोई भंडार नहीं है। डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड…

पीएम शहबाज के खिलाफ नहीं मिला भ्रष्टाचार का कोई सबूत

लाहौर की विशेष अदालत ने सोमवार को कहा कि 16 अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शाहबाज के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार, अधिकार के दुरुपयोग या रिश्वतखोरी का कोई सबूत’ नहीं मिला है।अदालत ने आगे कहा कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की हमजा और पीएम शहबाज को गिरफ्तार करने की ‘दुर्भावनापूर्ण’ मंशा थी। हमजा और पीएम शहबाज पहले से ही एनएबी की हिरासत में थे जब एफआईए ने उनकी जांच शुरू की। उनसे दो बार पूछताछ की गई – 18 दिसंबर,…

अगर पेट्रोलियम उत्पादों पर सब्सिडी खत्म नहीं की गई तो श्रीलंका जैसी होगी स्थिति : मिफ्ता इस्माइल

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल (Pakistan finance minister Miftah Ismail) ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार जुलाई तक पेट्रोलियम उत्पादों पर सब्सिडी खत्म नहीं करती है तो पाकिस्तान डिफाल्टर हो जाएगा। इस्माइल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shehbaz Sharif) को एक और श्रीलंका बनने से बचने के लिए एक कठिन निर्णय लेने के लिए कहा था, जो वर्तमान में आर्थिक उथल-पुथल में है। इस्माइल ने कहा कि अगर पेट्रोल उत्पादों की सब्सिडी खत्म नहीं की गई तो आइएमएफ का कोई सौदा नहीं होगा। आर्थिक…

बीजिंग के पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमलों को लेकर तीखे तेवर , कहा- हमारे लोगों पर हमला रोके पाक

पाकिस्तान में अपने नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर चीन की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। चीन ने बीजिंग की यात्रा पर आए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया। उसने बाजवा से कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे ([सीपीईसी)] के लिए काम करने वाले चीनी नागरिकों पर हमला रोका जाना चाहिए।इस्लामाबाद पुलिस ने हाल में ही केंद्रीय पुलिस कार्यालय में विदेशी सुरक्षा प्रकोष्ठ गठित करने का फैसला लिया था। इस सेल में जरूरत के…

राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका में बंदूक नीति में बदलाव का किया समर्थन

निर्दोष लोगों और बच्चों पर गोलीबारी की घटनाओं से आजिज अमेरिका के हजारों लोगों ने शनिवार को राजधानी वाशिंगटन समेत देश के तमाम शहरों में जुलूस निकालकर सरकार की बंदूक नीति पर विरोध जताया। उन्होंने कानून में ऐसे बदलाव की मांग की जिससे हथियारों के दुरपयोग और हिंसा पर रोक लग सके।लोगों में मई महीने में टेक्सास के स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर खासतौर पर गुस्सा और दुख था। उस घटना में ज्यादातर नन्हें बच्चे मारे गए थे। मार्च फार अवर लाइव्स (FOL) के बैनर तले इस…

पैगंबर विवाद पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार की लगातार कोशिश कर रहा पकिस्तान

निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद पाकिस्तान एक बार फिर भारत को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा है। डिजिटल फोरेंसिक रिसर्च एंड एनालिटिक्स सेंटर (डीएफआरएसी) ने इसकी सूचना दी है।60,000 से अधिक ट्विटर यूजर का विश्लेषण किया गया। उनमें से अधिकांश गैर-वेरिफाइड यूजर थे जिन्होंने विभिन्न हैशटैग के साथ भारत के खिलाफ आग उगलने की कोशिश की। आपको बता दें कि विभिन्न देशों के 60,020 यूजर ने पाकिस्तान के 7,100 से अधिक हैंडल के साथ इस मुद्दे पर बातचीत…

दुनिया भर के कई देशों के क्राइम चार्ट में पाकिस्तानी ‘सबसे आगे’, अब तक 6 लाख से ज्यादा को निकाला गया

पाकिस्तानी प्रवासियों को दुनिया भर के कई देशों में क्राइम चार्ट पर टॉप करते हुए पाया गया है। ताजा मामला इटली में फ्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो के हमलावरों के साथ कथित संबंधों से जुड़ा है। इटली की आतंकवाद-रोधी पुलिस और यूरोपोल ने 7 जून को 2020 में पत्रिका के कार्यालय पर हमला करने वाले व्यक्ति से संबंध रखने के संदेह में कई पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है।ज्ञात हो कि पत्रिका द्वारा पैगंबर मोहम्मद के विवादास्पद कार्टूनों को फिर से प्रकाशित करने के हफ्तों बाद जहीर हसन महमूद नाम के…