कोरोना से जुड़े प्रतिबन्ध को हटाने से इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को होगी आसानी

अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना संबंधी एक महत्वपूर्ण नियम में बदलाव किया है। इसके तहत बोर्डिंग से एक दिन पहले कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता अब समाप्त कर दी गई है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक यह नियम रविवार रात 12 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। अधिकारी का कहना है कि सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंसन ने तय किया है कि अब इसकी जरूरत नहीं है।बाइडेन प्रशासन ने इस टेस्ट को पिछले साल अनिवार्य बनाया था। उसके बाद उसने यूरोप, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत…

कोरोना की उत्पत्ति पर लैब से लीक पर अध्ययन है जरूरी : WHO

डब्ल्यूएचओ (WHO) के एक विशेषज्ञ समूह ने कहा है कि कोरोना की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए और अध्ययन किए जाने की जरूरत है। इसमें कोरोना वायरस के लैब से मनुष्यों में फैलने की संभावना का विस्तार से विश्लेषण भी शामिल है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के उत्पत्ति की जांच में मदद के लिए इस समूह का गठन किया था। विशेषज्ञ समूह का यह रुख संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेसी की वायरस के मूल को लेकर की गई प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट से एकदम उलट है। पिछले साल डब्ल्यूएचओ ने…

गांजा रखना और उसकी खेती करना हुआ थाइलैंड में वैध, आइये जाने

थाइलैंड में अब गांजा रखना और उसकी खेती करना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। गुरुवार को सरकार ने इसे वैध कर दिया। ऐसा करने वाला थाइलैंड एशिया का पहला देश बन गया है। अभी तक उरुग्वे और कनाडा दो ही ऐसे देश हैं जहां गांजा का सेवन करना अपराध नहीं है। थाइलैंड के स्वास्थ्य मंत्री खेती के लिए 10 लाख गांजा के पौधे वितरित करने वाले हैं। इससे ऐसी छवि बन रही है कि थाइलैंड नशेडि़यों के लिए जन्नत बन जाएगा।हालांकि, थाइलैंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह…

पाकिस्‍तान को दिखाया अब 35 देशों ने आईना, पूछा- क्या हमारे लिए सुरक्षित हैं पाकिस्तान की गलियां

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रह रहे 35 देशों के राजनयिकों ने खराब कानून-व्यवस्था व बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताई है। पूर्वी व दक्षिणपूर्व एशिया, मध्य एशिया, पश्चिम एशिया व अफ्रीकी देशों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोमवार को इस्लामाबाद पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था की स्थितियों पर चर्चा की। ऐसी ही एक बैठक मंगलवार को भी होनी थी, लेकिन इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख के मौजूद नहीं होने के कारण उसे स्थगित करना पड़ा। कुछ दूतावास के सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को ब्रीफिंग के दौरान इस्लामाबाद में सड़कों की…

WHO ने बताई वजह, मंकीपॉक्स वायरस और मचा सकता है तबाही,

मंकीपॉक्स संक्रमण में वृद्धि के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक, टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने प्रभावित देशों से बुधवार को एक संबोधन में प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सभी मामलों और संपर्कों की पहचान करने का आग्रह किया। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) सहित दुनियाभर के बड़े स्वास्थ्य संगठनों ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ इस बीमारी को गंभीरता से ले रहा है और मंकीपॉक्स वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।टेड्रोस ने ट्वीट कर बताया, ’29 देशों…

पाकिस्तान सरकार मुझे सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश कर रही है: इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने मंगलवार को शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) सरकार पर झूठे मुकदमों में उन्हें सलाखों के पीछे डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीटीआइ के अध्यक्ष ने कहा, ‘उनकी ‘वास्तविक स्वतंत्रता’ के लिए पार्टी का आंदोलन तब तक नहीं रूकेगा जब तक पीएमएल-एन (PML-N) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार चुनाव कराने की घोषणा नहीं करती।’ डान की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इस्लामाबाद में अपने बनिगला आवास (Banigala residence) पर अपनी पार्टी के वकीलों के मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने…

पैगंबर मोहम्मद के बयां को लेकर बौखलाए इस्लामिक कंट्री, कुवैत के बाजारों से हटाए गए भारतीय सामान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कतर, कुवैत और ईरान सहित कई खाड़ी देशों में कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। खाड़ी देशों ने रविवार को कहा कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की विवादित टिप्पणियों को लेकर यहां भारतीय राजदूत को तलब किया।अब खबर है कि कुवैती सुपरमार्केट ने भारतीय उत्पादों को अपनी अलमारियों से हटा दिया है। अल-अर्दिया को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्टोर के कर्मचारियों ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गईं…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने रहेंगे बोरिस जॉनसन , 211 वोट के साथ पार की अविश्वास प्रस्ताव की बाधा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। 211 सांसदों को वोट के साथ उन्होंने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। खास बात है कि जॉनसन सरकार बढ़ती महंगाई और पार्टीगेट स्कैंडल के चलते विवादों में घिरी हुई है। खास बात है कि कंजरवेटिव पार्टी के मौजूदा नियमों के अनुसार, इस जीत के साथ ही जॉनसन को कम से कम 12 महीनों तक किसी अन्य अविश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करना होगा। अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल 359 वोट डाले गए थे। इनमें 148…

चिंता का विषय बनी हुई है चीन की कम होती जनसंख्या , सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

चीन की घटती आबादी चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में चीन के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि चीन का जनसंख्या संकट बीजिंग द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों से भी बदतर है। सांख्यिकी अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चीन के 10 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों की जनसंख्या पिछले एक साल में और ज्यादा गिर गई है। इस मामले में न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट के माध्यम से कुछ तथ्य प्रस्तुत किए हैं। दरअसल, वैसे तो पिछले किए सालों से चीन की जनसंख्या में…

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर हमला, 50 से ज्यादा की मौत

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर हुए हमले में कई बच्चों समेत 50 से ज्यादा के मरने की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने प्रार्थना के लिए आए लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और हथगोले फेंके। हमलावर चर्च के मुख्य पादरी को अगवा कर ले गए हैं।इंटरनेट मीडिया पर हमले का शिकार हुए चर्च की फोटो आई हैं। उनमें चारों ओर खून फैला दिखाई दे रहा है। हमले का शक देश में सक्रिय मुस्लिम आतंकियों पर है। प्राप्त जानकारी…

रूस का यूक्रेन पर हमला गलत, लेकिन पुतिन का अपमान ठीक नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों

यूक्रेन पर हमला करके राष्ट्रपति पुतिन ने ऐतिहासिक गलती की है, लेकिन इसके लिए रूस को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का कूटनीतिक प्रयास किया जाना चाहिए। यह बड़ी बात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा, युद्धविराम के लिए रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।मैक्रों के बयान पर यूक्रेन ने बिना देर किए तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूक्रेन के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, मैक्रों ने यह बात कहकर केवल…

ईरान के एक और कर्नल की मौत, इजरायल-ईरान विवाद के बीच

ईरान ने शुक्रवार को अपने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कुलीन कुद्स बल(IRGC)के एक और कर्नल की मौत की सूचना दी है। जो उस इकाई से दो सप्ताह में दूसरा है, जो विदेश में ईरान के सैन्य अभियानों की देखरेख करती है।कर्नल अली इस्माइलजादेह की राजधानी तेहरान से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में करज शहर में कुछ दिन पहले उनके आवास में एक घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी। वही अन्य समाचार चैनलों ने कहा कि इस्माइलजादेह अपनी छत या बालकनी से गिर गए थे। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गइइजरायल-ईरान…

चीन बना रहा अब तक का सबसे आधुनिक मानवरहित जहाज

चीन ने देश का अब तक का सबसे आधुनिक विशाल मानव रहित जहाज का निर्माण शुरू कर दिया है। तीसरे विमानवाहक पोत को भी जल्द लांच किया जाएगा। इसमें कोरोना संकट की वजह से देरी हुई है। सरकारी ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसएससी) के अनुसंधान संस्थान में बड़े मानव रहित जहाज परियोजना की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए समारोह आयोजित किया गया था। यह जहाज को उच्च गति, अधिक क्षमता के साथ ही स्थानीय रूप से विकसित प्रणोदन प्रणाली से लैस होगा।…

महारानी एलिजाबेथ शुक्रवार को प्लेटिनम जुबली उत्सव में क्यों नहीं होंगी शामिल

बकिंघम पैलेस ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ शुक्रवार को सेंट पाल कैथेड्रल में होने वाले प्लेटिनम जुबली उत्सव (Platinum Jubliee Event) में शामिल नहीं होंगी। पैलेस ने जानकारी देते हुए बताया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गुरुवार को सैन्य परेड में असुविधा का अनुभव महसूस कर रहीं थीं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले वो गुरुवार को हजारों शुभचिंतकों का अभिवादन करते हुए बकिंघम पैलेस की बालकनी में नजर आईं थीं। 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ चार दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन सेंट पाल कैथेड्रल में थैंक्सगिविंग की राष्ट्रीय…

बाइडन ने अमेरिका में हथियार खरीदने को लेकर किया बड़ा एलान

अमेरिका में बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने व्हाइट हाउस से देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आज गोलीबारी की घटनाओं पर देश को संबोधित करने आया हूं।’ बाइडन ने आगे कहा कि कांग्रेस को ‘बंदूक हिंसा की महामारी’ से निपटने के लिए कामनसेंस कानून (commonsense laws) पारित करने की आवश्यकता है।’ हालांकि बाइडन ने यह भी कहा, हमें जिम्मेदार बंदूक मालिकों को एक उदाहरण के रूप में पेश करना चाहिए, ताकि दूसरे बंदूक बेचने वाले भी उनसे सीख ले सकें।बाइडन…

जानिए अमेरिका को कैसे झटका देने की तैयारी में रूस के विदेश मंत्री,

यूक्रेन से जारी संघर्ष के बीच रूस ने लगातार तीखे तेवर दिखाए जिसकी वजह से अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने ताबड़तोड़ प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इस बीच अब रूस कूटनीतिक तौर पर फिर से सक्रिय नजर आ रहा है। इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली है जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव लगातार कई देशों के संग बैठके कर रहे हैं। हालांकि इन मुलाकातों में एक दूसरे के हित जुड़े हुए हैं लेकिन इनको एक नए नजरिए से देखने और समझने की जरूरत…

इमरान खान की पार्टी अपनी ही पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पहुंची , यह है मामला

सत्ता से हटने के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आजादी मार्च भी निकाला था लेकिन हिंसा के चलते उन्होंने यह प्रदर्शन बीच में ही रोक दिया था। इसी बीच एक बेहद हैरान करने वाला और असामान्य कदम उठाते हुए इमरान खान के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) बुधवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पहुंच गई।दरअसल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए मदद मांगी है और…

ब्राजील का भारी बारिश और भूस्खलन से बुरा हाल,

ब्राजील में लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पूर्वोत्तर ब्राजील के राज्य पर्नामबुको में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। राज्य की राजधानी रेसिफ़ और इसके महानगरीय क्षेत्र में कार्यरत, बचाव दल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम 16 लोग अभी भी लापता थे, खोजबीन के बाद पता चला उनमें से 14 भूस्खलन से दब गए थे और…

यूक्रेन को ‘उन्नत राकेट सिस्टम’ देगा अमेरिका, जो बाइडेन का बड़ा एलान,

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को ‘प्रमुख लक्ष्यों’ पर हमला करने के लिए ‘उन्नत राकेट सिस्टम’ प्रदान करेगा। सीएनएन ने बताया कि न्यूयार्क टाइम्स के एक ऑप-एड में लिखते हुए बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी लक्ष्य ‘एक लोकतांत्रिक, स्वतंत्र, संप्रभु और समृद्ध यूक्रेन को आगे की आक्रामकता के खिलाफ खुद को रोकने और बचाव करने के साधनों के साथ देखना है।’ उन्होंने कहा कि हथियारों की नई खेप ‘यूक्रेन…

WHO ने दिया बड़ा बयान, वैश्विक महामारी का रूप लेगा मंकीपॉक्स

इस समय दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि क्या मंकीपॉक्स कोरोना वायरस की तरह वैश्विक महामारी का रूप लेगा। हालांकि इसको लेकर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ी जानकारी साझा की है।डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को कहा कि उसे अभी इस बात की चिंता नहीं है कि अफ्रीकी देशों से परे मंकीपॉक्स एक वैश्विक महामारी को जन्म दे सकता है। मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की शीर्ष विशेषज्ञ ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता…