आम आदमी पार्टी से सांसद राघव और एक्ट्रेस परिणीति दोनों की हो सकती है शादी, जानिए

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति जल्द इंगेजमेंट कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव और परिणीति एक दूसरे को पसंद करते हैं। उनका परिवार भी एक दूसरे को पसंद करता है। राघव-परिणीति को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था। दोनों ने साथ में लंच और डिनर किया था। अब इसको लेकर चर्चा है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी दोनों के फैमिली मेंबर्स अपने-अपने काम में…

फिल्म ‘गुमराह’ में दिखे आदित्य रॉय कपूर, 7 अप्रैल को रिलीज होगी

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म ‘गुमराह’ को प्रमोट करते दिखे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। वर्धन केतकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रमोशन के दौरान मृणाल नेवी ब्लू जंपसूट में नजर आईं। बिना किसी ज्वेलरी और लाइट मेकअप होने के बाद भी मृणाल इस कलर में काफी क्लासी लग रही थीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर ने टी-शर्ट और जींस के साथ कूल डेनिम शर्ट स्टाइल की।गुमराह साउथ…

एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का हुआ निधन, पढ़िए रिपोर्ट

कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया है। वो पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन 24 मार्च को गुरुद्वारे से लौटने के बाद बाथरूम गए और वहीं गिर गए।जब उनका निधन हुआ उस वक्त घर पर सिर्फ उनका हेल्पर मौजूद था। उन्हें तत्काल मेडिकल हेल्प के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, हरमिंदर को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उन्हें बस डायबिटीज की शिकायत थी।नवभारत टाइम्स की…

जानिए फिल्मों में नकली हथियार देने वाले सत्येंद्र त्यागी कौन हैं, पूरी खबर पढ़िए

‘अक्षय सर अपने सभी स्टंट रियल में करते हैं। वो किसी भी वेपन को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में हमसे पूछते हैं। सबसे पहला सवाल यही होता है कि ये रियल तो नहीं। कई बार तो हम अपने ऊपर फायरिंग करके दिखाते हैं, ताकि उन्हें विश्वास हो।संजू बाबा के साथ भी ऐसा ही है। एक बार उनकी फिल्म ‘दौड़’ के वक्त मैं होटल में डमी गन लेकर गया था तो उस वक्त वो गन पकड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे। उस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ में…

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वाइफ कियारा को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी से हाल ही में शादी की है। 24 मार्च को एक अवॉर्ड समारोह में सिद्धार्थ को बेस्ट स्टाइल के लिए खास अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को उन्होंने अपनी वाइफ कियारा को डेडिकेट किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक्टर इस अवॉर्ड को स्टेज पर लेने के बाद अपनी स्पीच में कहा, ‘शादी के बाद ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। पहला एक्टिंग के लिए, दूसरा स्टाइल के लिए। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी यह जानकर खुश होगी कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं,…

तमिल हीरो जेमिनी गणेशन जितने फेमस थे, उतने ही विवादों में भी रहे, पढ़िए खबर

तमिल भाषा के दो शब्द हैं कढ़ाल मन्नन यानी किंग ऑफ रोमांस। 1950 से 1980 के बीच तमिल सिनेमा के सबसे रोमांटिक हीरो थे जेमिनी गणेशन। इन्हें ही कढ़ाल मन्नन भी कहा जाता था। ये इतने हैंडसम माने जाते थे कि फिल्मों में कभी इन्हें बदसूरत दिखने वाले रोल नहीं दिए गए। जेमिनी गणेशन बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के पिता थे। हालांकि उन्होंने रेखा को कभी अपनी बेटी नहीं माना और ना ही उनकी मां को पत्नी का दर्जा दिया। जेमिनी ने 3 शादियां की थीं। पहली शादी तो सिर्फ इस…

कौन थीं 50 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस निम्मी, आइये जानें

50 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं निम्मी। असली नाम था नवाब बानो। आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। इन्हें भारत की अनकिस्ड गर्ल भी कहा जाता था, क्योंकि इन्होंने एक हॉलीवुड एक्टर को अपना हाथ चूमने से रोक दिया था। निम्मी की खूबसूरती से इम्प्रेस होकर राज कपूर ने इन्हें अपनी फिल्म में ब्रेक दिया था। निम्मी ने उस दौर के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। जिस जमाने में दिलीप कुमार और मधुबाला का प्यार परवान चढ़ रहा था, निम्मी भी दिलीप को…

एक्टर फारुख शेख की आज 75वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके बारे में जानिए,

तुमको देखा तो ये ख्याल आया, ये गाना मंझे हुए कलाकार फारुख शेख पर फिल्माया गया है। फिल्ममेकर सत्यजीत रे से लेकर डायरेक्टर अयान मुखर्जी तक के साथ काम कर चुके एक्टर फारुख शेख की आज 75वीं बर्थ एनिवर्सरी है। फारुख का जन्म 25 मार्च 1948 को वडोदरा के जमींदार के घर हुआ था। फारुख ने पहले थिएटर में जगह बनाई और फिर फिल्मों में। गरम हवा (1973) से फारुख फिल्मों में आए, जिसके लिए उन्हें फीस तक नहीं मिली। फिर उनका फिल्मी सफर 2013 में हुई उनकी मौत तक…

आज कंगना रनोट के बर्थडे पर उनकी जिंदगी के कुछ खास पल, पूरी खबर पढ़िए

कंगना रनोट का आज 36वां बर्थ डे है। कुछ सालों पहले तक कंगना की इमेज एक शो-पीस एक्ट्रेस की थी। अब 4 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी एक्ट्रेस हैं, इनसे आगे सिर्फ शबाना आजमी हैं जो 5 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। कंगना अपनी फिल्मों के लिए जितनी सुर्खियां बटोरती हैं, उससे ज्यादा अपने तीखे तेवरों के लिए जानी जाती हैं। कंगना अकेली एक्ट्रेस हैं, जिनके खिलाफ देश के अलग-अलग शहरों और कोर्ट में 700 केस दर्ज हैं। कंगना ने कभी खान हीरोज (सलमान, शाहरुख और आमिर) के साथ काम नहीं…

फिल्मी परिवार में पैदा होने वाले इमरान हाशमी कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे, जानिए क्यों

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज 44 साल के हो चुके हैं। इमरान 40-50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं मेहरबानो के पोते हैं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट भी मेहरबानो की बहन शिरीन के बच्चे हैं, ऐसे में इमरान उनके भी भतीजे हैं। फिल्मी परिवार में पैदा होने वाले इमरान हाशमी कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे, लेकिन परिवार के दबाव के आगे उनकी नहीं चली। गजब की बात ये है कि दोस्तों के साथ आवारापन करने वाले इमरान को सजा के तौर पर फिल्मों में लाया गया था, लेकिन…

फेमस टीवी शो ‘भाबी जी घर पर है’ में अनोखे लाल सक्सेना की भूमिका निभा रहे सानंद की संघर्ष भरी जिंदगी

‘पापा के निधन से मैं पूरी तरह से टूट गया था। एक वो ही थे, जिन्होंने मेरे सपनों को समझा। हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। मेरे पास इतने भी पैसे नहीं थे कि मैं उनका अंतिम संस्कार कर सकूं। ये सब मेरी बेवकूफियों का ही नतीजा था। आखिरकार, मुझे अपने दोस्तों से पापा के अंतिम संस्कार के लिए पैसे मांगने पड़े। ये मेरी जिंदगी का सबसे खराब पल था। आज भी जब इस घटना को याद करता हूं, तो सिहर जाता हूं।’ ये कहना है सानंद वर्मा का,…

सलमान को नहीं पसंद महंगी और ब्रांड वाली चीजें:मुकेश छाबड़ा बोले- देश का सबसे बड़ा स्टार 1 bhk फ्लैट में रहता है

सलमान खान के बारे में एक बात प्रसिद्ध है कि वो बहुत सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी इस बात का समर्थन किया। मुकेश का कहना है ये बात सच है कि सलमान 1 bhk फ्लैट में रहते हैं। सलमान के उस फ्लैट में एक रूम और एक सोफा है जिस पर बैठकर वो लोगों से बात करते हैं। इसके अलावा एक छोटा सा जिम है। मुकेश के मुताबिक, इतने बड़े स्टार होने के बावजूद सलमान को लग्जरी लाइफ…

रानी मुखर्जी ने पैपराजी के साथ मनाया अपना 45वां बर्थडे:व्हाइट शर्ट में दिखी बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का आज 45वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने कल यानी 20 मार्च को पैपराजी के साथ इसका जश्न मनाया। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रानी मीडिया वालों के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। केक काटते वक्त वहां लोगो ने उनके लिए ‘तुम जियो हजारों साल’ गाना भी गया। लुक की बात करें तो वह व्हाइट…

विवादों में आया स्वरा भास्कर का पाकिस्तानी लहंगा: लोग कर रहे ट्रोल ,जानें क्यों

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद का 19 मार्च को बरेली में दावत-ए-वलीमा (रिसेप्शन) रखा गया, जहां स्वरा और फहाद के करीबियों समेत नेता नगरी से जुड़े कई लोगों ने शिरकत की। इस दौरान स्वरा अपने लहंगे की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, स्वरा ने अपने वलीमे में मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची जैसे बड़े इंडियन डिजाइनर की जगह पाकिस्तानी डिजाइनर अली जीशान द्वारा डिजाइन किया हुआ का लहंगा पहना। सोशल मीडिया पर वलीमे की फोटोज शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- ‘मेरा वलीमा आउटफिट। लाहौर…

मौका मिला तो जरुर विराट का किरदार प्ले करूंगा.. वो एक इंस्पिरेशन हैं : राम चरण

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद से ही रामचरण को ग्लोबल आइकन के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वो एक स्पोर्ट्स पर बेस्ट फिल्म करना चाहते हैं। अगर उन्हें विराट कोहली की बायोपिक करने का मौका मिलेगा तो वो जरुर करेंगे।इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राम चरण से पूछा गया कि वो आगामी दिनों में किसी तरह की फिल्में करना चाहते हैं। इस सवाल…

परवीन बाबी का फोटो देख वियतनाम से भारत आए थे बॉब क्रिस्टो, जानिए पूरी कहानी

मिस्टर इंडिया फिल्म का एक सीन है। जिसमें एक अंग्रेज भगवान हनुमान की मूर्ति से मार खाते हुए जय बजरंग बली के नारे लगाता है। ये शख्स बॉब क्रिस्टो हैं। वहीं, अमिताभ के फेमस डायलॉग- हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है। इस डायलॉग में अमिताभ से लड़ने वाले शख्स भी बॉब ही हैं। कई फिल्में कीं, कई बड़े रोल निभाए, लेकिन इनके चाहने वाले कम और इनसे नफरत करने वाले ज्यादा हैं। इसके बावजूद इनकी असल जिंदगी इतनी रोमांचक रही है कि इन पर एक…

हैदराबाद में 23 मार्च को मुहूर्त पूजा के बाद शुरू होगी शूटिंग, टॉलीवूड में डेब्यू करेंगी जान्हवी कपूर

‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर जीतने के बाद जूनियर एनटीआर ने अपने अलगे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। जूनियर एनटीआर 23 मार्च से फिल्म ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि फिल्म के लिए 23 मार्च को हैदराबाद में मुहूर्त पूजा की जाएगी। फिल्म के मेकर्स ने इस न्यूज को शेयर करते हुए लिखा- स्टॉर्म अलर्ट #एनटीआर30 मुहूर्तम ऑन 23 मार्च! डायरेक्टर कोराताला सिवा की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है।फिल्म में एनटीआर के सतह जान्हवी कपूर लीड रोल…

पत्नी गौरी के साथ अलाना पांडेय की शादी में थिरके शाहरुख़ खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ 16 मार्च को शादी की है। इस मौके बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने पार्टी में शिरकत की थी, इस बीच अब वेडिंग सेलिब्रेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अलाना की वेडिंग पार्टी का है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में किंग खान ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। वही उनके साथ उनकी…

कभी पूनम ढिल्लन लाइन थी इंडस्ट्री में पहली वैनिटी, आज 65 वैनिटी वैन के मालिक हैं केतन रावल

मुंबई में वैनिटी वैन्स के मालिक केतन रावल से हुई मुलाकात में केतन बताते हैं कि उनके पास 65 वैनिटी वैन हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर महेंद्रसिंह धोनी तक, लगभग सारे बड़े फिल्मी सितारे, खिलाड़ी और अंबानी फैमिली तक उनकी कस्टमाइज वैनिटी ही इस्तेमाल करते हैं।केतन कहते हैं कि मैंने वीडियो में देखा है कि जब वैनिटी की सुविधा नहीं थी, तब रेखा जी और बच्चन साहब पेड़ के पीछे अपने कॉस्ट्यूम चेंज करते थे। कई कलाकारों के लिए जूनियर आर्टिस्ट साड़ी और चादर का घेरा बनाते थे, जिसमें वो…

एक बार फिर ग़दर 2 में नजर आ रहे हैं सनी देओल, ख़त्म हुई शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘गदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये 22 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग सेट से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक हुआ था जिसमें सनी देओल का एक्शन अवतार नजर आ रहा था। अब इसी बीच ‘गदर 2’ के आखिरी दिन की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद एक्शन सीन का शूट दिखाया गया है। वीडियो…