पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा

लंबे समय से निर्देशक अनुराग बसु की आने वाली रोमांटिक फिल्म की चर्चा हो रही हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है. इसी बीच भूषण कुमार ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और रिलीज डेट तय की जा रही है. न्यूज18 शोशा से बातचीत में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा, ‘अनुराग बसु की फिल्म पूरी हो…

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी

टीवी क्वीन एकता कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं. उनके शोज और फिल्में पसंद की जाती हैं. अब एकता अपनी एक प्रॉपर्टी को लेकर खबरों में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि एकता ने 1.5 लाख प्रति महीना किराए पर मुंबई की एक प्रॉपर्टी रेंट पर दी है. CRE Matrix के मुताबिक, एकता ने 2 साल के लीज पर ये प्रॉपर्टी रेंट पर दी है. उनकी ये प्रॉपर्टी मुंबई के जुहू में है. इस 4 मंजिल की ब्लिंडिग में एक कार पार्किंग स्पेस है. रजिस्टर डॉक्यूमेंट्स के मुताबिस लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट…

राखी सावंत ने कंगना रनौत पर निकाली भड़ास

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके उन युवाओं के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी, जिन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद पीएम मोदी को अपशब्द कहे। अब कंगना के उस वीडियो पर राखी सावंत ने उन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा कर कंगना को खूब बुरा भला कहा। राखी ने कंगना के राजनीतिक करियर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘तुम MP कैसे बन गईं? अगर तुम खुद चुनाव लड़ो तो तुम्हें लोगों के वोट भी नहीं मिलेंगे।…

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रेखा को मिलेगा खास सम्मान

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सदाबहार रेखा ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर शामिल होंगी। यहां उन्हें सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल में रेखा के शानदार काम और भारतीय सिनेमा में योगदान का जश्न भी मनाया जाएगा। इसके तहत उनकी फिल्म ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग होगी। रेखा ने भारतीय सिनेमा में ‘सिलसिला’, ‘खूबसूरत’, ‘इजाजत’, ‘घर’, ‘खून भरी मांग’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘कोई… मिल गया’ जैसी शानदार फिल्में दर्शकों को दी हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ…

महादेव की भक्ति में लीन अक्षरा सिंह; सावन की दस्तक से पहले ‘मैं दीवानी महाकाल की’ गाना रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में पहचान बना चुकी हैं। उन्हें अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक गाने में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ में देखा जाएगा। इस बीच अक्षरा अपने नए गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सावन का महीना शुरू होने वाला है। कोई भी त्योहार हो, भोजपुरी इंडस्ट्री में नए गानों की खूब बहार आती है। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह, पवन सिंह तक कई सितारे सावन के महीने में…

पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल

एक्टर धनुष की राजनीति में एंट्री को लेकर एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है. हाल ही में वो तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में उनके फैन क्लब्स की ओर से बड़े स्केल पर कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके बाद धनुष की राजनीतिक एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि वो थलापति विजय की राह पर निकलने की तैयारी कर चुके हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. धनुष ने चेन्नई में ऑर्गेनाइज हुए…

क्या ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा? निक जोनस और बेटी मालती भी साथ आए नजर

एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए परिवार का एक वीडियो सामने आया है, जिसे एक पैपराजी पेज ने शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, पति-सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी नजर आ रहीं हैं। 44 साल की प्रियंका ने यह नहीं बताया कि वह शहर क्यों आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग जारी रखने के लिए लौटी हैं। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को…

क्या ‘रामायण’ के बाद ‘धूम 4’ में दिखेंगे रणबीर कपूर?

फिल्म ‘रामायण’ की टीम हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची थी। इस दौरान डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और एक्टर्स रणबीर कपूर और यश मौजूद थे। इवेंट के दौरान रणबीर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बात की और साफ किया कि वह ‘धूम 4’ का हिस्सा नहीं हैं। रिव्यू नेशन यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान होस्ट ने कहा कि यश ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के साथ-साथ रामायण में नजर आएंगे और रणबीर ‘धूम 4’ में दिखेंगे।…

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी

सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बीच शबाना आजमी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है. इस खबर को उनकी टीम की ओर से कंफर्म किया गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने अभिनय के साथ ही बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर विचार रखती हैं और सरकार की आलोचना करने से भी पीछे नहीं रहती हैं. ऐसे में इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट का मामला काफी गहराया हुआ है. ऐसे में मुंबई सीजेपी प्रोटेस्ट में शबाना आजमी…

अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अक्सर सोशल मीडिया और अपने व्लॉग्स के जरिए परिवार के साथ बिताए खास पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी होने वाली बहुओं योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि वे दोनों को बहू नहीं, बल्कि अपनी बेटियों की तरह मानती हैं और उनके साथ उनका रिश्ता बहुत खास है. आईएएनएस से खास बातचीत में अर्चना पूरन सिंह ने कहा, ‘अपने बेटों की पसंद को अपनाना मेरे लिए कोई मुश्किल…

मोदी सरकार पर बरसीं राखी सावंत, छात्रों संग बर्बरता पर खौला खून

अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर गुस्से से आगबबूला हो गईं। उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला और खूब गालियां भी दीं। राखी ने साथ ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की और कहा कि सारे अनपढ़-गंवार मंत्री बनकर बैठे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं बख्शा और कहा कि क्या उन्हें बच्चों पर थोड़ी भी दया नहीं आई? आखिर कुर्सी के लिए वो क्या सब करेंगे? राखी सावंत मोदी सरकार पर भड़कते हुए…

अधूरा रह गया सुनील शेट्टी का 18 साल पुराना सपना, आखिर क्या है मामला पढ़ें

बॉलीवुड का लगभग हर बड़ा स्टार क्रिकेट को काफी पसंद करता है. अमिताभ बच्चन-अजय देवगन से लेकर सलमान खान और वरुण धवन तक कई सेलेब्स क्रिकेट के दीवाने हैं. वहीं बॉलीवुड के ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी भी क्रिकेट के जबरा फैन हैं. अब उन्होंने आईपीएल को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि चाहकर भी वो आईपीएल टीम के मालिक नहीं बन पाए थे. सुनील शेट्टी ने हाल ही में मिड डे को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने आईपीएल के…

2012’ फेम हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे सीजेपी के मार्च में कई बॉलीवुड कलाकारों ने हिस्सा लिया। अब इस अंदोलन को हॉलीवुड से भी सपोर्ट मिल रहा है। अभिनेता जॉन क्यूसैक ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपना समर्थन जताया। पढ़िए क्या लिखा क्यूसैक ने- हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसैक ने नीट यूजी की पेपर लीक मामले के विरोध का समर्थन किया है। गुरुवार को एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लेखिका-कार्यकर्ता अरुंधति रॉय का एक लेख पोस्ट किया। क्यूसैक ने…

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हुए रणबीर कपूर-यश

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. ‘रामायण: पार्ट 1’ जल्द ही ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना हुए हैं. फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो ‘रामायण’ के ग्लोबल लॉन्च के लिए सैन डिएगो…

देश ही नहीं विदेश में भी ‘जन नायकन’ का क्रेज, टिकट के लिए लगी भीड़

थलापति विजय की अपकमिंक फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। यह उत्साह देश ही नहीं विदेशों में भी है। महीनों की देरी, सेंसर बोर्ड की बाधाओं और बढ़ती अटकलों के बाद आखिरकार यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है। कई फैंस पहला शो देखने के लिए टिकट के लिए पहुंचे। कई फैंस झूमते, गाते और नाचते नजर आए। तमिलनाडु के चेन्नई में एक सिनेमाघर में विजय के कई फैंस सुबह ही आ गए। कई लोग पहले दिन, पहले शो के लिए ऑफलाइन…

विरोध प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने नीट विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों के लिए एक पैगाम शेयर किया है। इसमें उन्होंने उनके साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसके अलावा उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उनका आंदोलन राजनीतिक एजेंडे वाले लोगों से प्रभावित न हो। वीडियो संदेश में अनुपम खेर ने कहा ‘एक-दो दिन पहले आपके विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देख कर मेरा मन परेशान हुआ। किसी भी छात्र को अपनी बात कहने के लिए ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।’ अपने छात्र दिनों को याद करते हुए…

शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

पॉपुलर डांसर और एक्टर राघव जुयाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. राघव जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. अब इस बीच राघव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज गिल संग डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राघव ने कहा, ‘मेरे माता-पिता ने मुझे एक मर्द की तरह पाला-पोसा है. अगर आप या कोई भी…

‘छात्र भारत के भविष्य के लिए लड़ रहे’, क्या प्रीति जिंटा ने विरोध प्रदर्शन का किया समर्थन?

दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शनों जारी है। कई सेलेब्स ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोनम से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया और विरोध कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया। प्रीति ने एक्स पर लिखा ‘मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी ताकि उनकी सेहत और न बिगड़े! कृपया अपना उपवास…

10 वर्षों बाद वापसी को तैयार ‘बिग बॉस बांग्ला 3’, सौरव गांगुली करेंगे होस्ट के तौर पर डेब्यू

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ काफी पॉपुलर है। इस साल ‘बिग बॉस बांग्ला’ वापस आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस शो को होस्ट करने वाले हैं। होस्ट के तौर पर वह इस शो डेब्यू करेंगे। स्क्रीन के मुताबिक उन्होंने इस रियलिटी शो को होस्ट करने के लिए स्टार जलसा के साथ 125 करोड़ रुपये का करार किया है। ‘बिग बॉस बांग्ला’ एक दशक बाद नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। स्टार जलसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस बांग्ला का पहला…

‘आंखों में आंसू’, स्पेन की जीत और मेसी की हार पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने 2026 फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखने के बाद अपने ब्लॉग पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। फाइनल मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की इस हार पर अमिताभ बच्चन काफी दुखी नजर आए। अमिताभ बच्चन ने मेसी के लिए लिखा भावुक नोट?मैच के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘खेल खत्म हुआ, स्पेन चैंपियन बन गया और मेसी हार गए। आंखों में भावुक…