बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके उन युवाओं के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी, जिन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद पीएम मोदी को अपशब्द कहे। अब कंगना के उस वीडियो पर राखी सावंत ने उन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा कर कंगना को खूब बुरा भला कहा।
राखी ने कंगना के राजनीतिक करियर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘तुम MP कैसे बन गईं? अगर तुम खुद चुनाव लड़ो तो तुम्हें लोगों के वोट भी नहीं मिलेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि तुम मंडी में इतनी बड़ी नेता कैसे बन गईं और इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं।’ राखी का यह रिएक्शन उस वक्त आया जब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर करते हुए जेन जी को ‘जनरेशन गटर’ कहा था। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े छात्र प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की भी आलोचना की थी। कंगना ने यहां तक कहा था कि NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग ‘कॉकरोच जैसे दिखते और व्यवहार करते हैं’ और इन वीडियोज को ‘देखकर उल्टी आती है।’
