‘लोगों की सेवा के लिए करियर के उफान पर विजय ने सब कुछ छोड़ा’, अभिनेता के सीएम बनने पर राम चरण ने जमकर की तारीफ

अभिनेता और नेता विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस अभिनेता ने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा की थी, ताकि वे ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (टीवीके) के नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर पर पूरी तरह ध्यान दे सकें। इस बीच अभिनेता राम चरण ने विजय की तारीफ की है। अभिनेता राम चरण हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने विजय की जमकर…

100 करोड़ी बनने से कुछ ही दूर ‘दृश्यम 3’

सिनेमाघरों में साउथ की फिल्मों ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ का दबदबा है। दोनों ही फिल्मों को दर्शक प्यार दे रहे हैं। दर्शकों को इन फिल्मों की कहानी और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है। ये फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। मलयालम के अभिनेता मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज का आज दसवां दिन है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।कल इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल…

400 करोड़ का हर्जाना और गाने पर बैन, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने टिप्स कंपनी और डेविड धवन पर ठोका केस

वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स के बीच विवाद और बढ़ गया है. गुरुवार को पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, ​​कुमार एस तौरानी और फिल्म निर्माता डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 400 करोड़ रुपये का केस ठोक दिया है, मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वाशु भगनानी की 1999 की हिट फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के मशहूर गानों का गलत इस्तेमाल किया है. हिंदुस्तान टाइम्स…

9 साल में टूटी पहली शादी, फिर सुप्रिया पाठक संग रचाया दूसरा ब्याह

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. वो पिछले 4 दशकों से अपने शानदार करियर के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में होती है. पंकज कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. आइए पंकज कपूर के 72वें बर्थडे पर उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं. जब पंकज कपूर 19 साल के थे, तब उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ईद के दिन शुरू की ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन से आज ईद के त्योहार पर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। नवाजुद्दीन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘तुम्बाड’ का पहला भाग साल 2018 में आया था। इस हॉरर फिल्म में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के ‘तुम्बाड’ गांव में छिपे एक खजाने और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसका प्रीमियर वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव…

‘सौगंध राम की खाते हैं…’, फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग हुई शुरू

फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। एक्स पर ‘श्री रामभूमि’ की पूजा मुहूर्त की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के कलाकार और निर्देशक की तस्वीरें एक साथ हैं। इस तस्वीरों के साथ एक फिल्म का पोस्टर भी सामने आया है, जिस पर लिखा है – ‘सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे।’ इस टैग लाइन के नीचे फिल्म का नाम लिखा है- ‘श्री रामभूमि’। इस फिल्म को जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। इस…

फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत

फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिल्ममेकर के परिवार…

‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल का बड़ा धमाका, नॉर्थ अमेरिका में डीजे टूर का किया ऐलान

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में ‘धुरंधर’ में अपने नेगेटिव किरदार से शानदार धमाका किया था, और अब वह एक और बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार एक्टिंग नहीं, बल्कि DJ कंसोल के पीछे से। अर्जुन ने नॉर्थ अमेरिका में अपने डीजे टूर का ऐलान किया है। बड़े स्टेज, जबरदस्त एनर्जी और शानदार नाइट्स के साथ अर्जुन अपनी टूर की शुरुआत 28 मई को अटलांटा से करेंगे। इसके बाद 29 मई को सैन फ्रांसिस्को, 30 मई को ह्यूस्टन, 31 मई को डलास, 4 जून को शिकागो,…

‘जवान’ के बाद अब सलमान की फिल्म में एक्शन का दम दिखाएंगी नयनतारा

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। शीर्षक फाइनल नहीं होने के चलते अस्थाई रूप से इस फिल्म को SVC59 कहा जा रहा है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें नयनतारा एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगी। इससे पहले नयनतारा को बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। ‘जवान’ में भी नयनतारा का एक्शन देखने को मिला। उन्होंने…

विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ‘चुनरी चुनरी’ गाना

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में गानों को लेकर एक विवाद भी चल रहा है। इसमें एक गाना सलमान खान की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’ भी है। आज इस गाने का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है, जिसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।…

25 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे, दोनों बेटे हुए शादी में शामिल, क्या है मामला पढ़ें

एक्टर आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे की शादी 25 मई 2001 को हुई थी। दोनों ने मध्य प्रदेश के दमोह, जो आशुतोष राणा का होमटाउन है, वहां एक निजी और पारंपरिक समारोह में सात फेरे लिए थे। यह शादी बहुत सादगी और पारिवारिक माहौल में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 25 मई को एक्टर्स की शादी को 25 साल पूरे हुए। इस मौके पर आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने सिल्वर जुबली को और खास बनाया। दोनों ने एक बार फिर से शादी रचाई…

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

सोमवार 25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन हुआ है। भारत के इस सबसे बड़े नागरिक सम्मान समारोह में सिनेमा, संगीत और थिएटर जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया । पद्म पुरस्कार समारोह की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान हुआ। बता दें कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का पद्म सम्मान लेने के लिए अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंचीं। इसके अलावा हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी आहना देओल भी…

‘आराम से खाने-पीने को मिल रहा है…’ जैकी श्रॉफ ने पेट्रोल-गैस संकट पर रखी राय

जैकी श्रॉफ देश-दुनिया के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने पेट्रोल और गैस संकट पर अपनी बेबाक राय रखी है। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील को सपोर्ट किया है। जानिए, क्या है इस मामले पर जैकी श्रॉफ का नजरिया। वायरल वीडियो में जैकी श्रॉफ कहते हैं, ‘दुनिया भर में स्थिति काफी खराब है। लेकिन हिंदुस्तान में लोगों को आराम से खाने-पीने को मिल रहा है। बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और गैस मिल रही है। तो फिर शिकायत करने के बजाय चीजों को ठीक से…

शाहरुख के बेटे को मिला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड, आर्यन ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाई थी ओटीटी पर धूम

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के करियर में एक अचीवमेंट जुड़ गई है। हाल ही में उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड से समानित किया गया है। यह अवॉर्ड स्क्रीनराइटर्स, डायलॉग राइटर्स को दिया जाता है। जो लेखक क्रिएटिव काम के लिए जरिए सिनेमा में योगदान देते हुए, उनके लिए खासतौर पर यह अवॉर्ड बना है। शाहरुरख ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया लेकिन आर्यन खान डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर बना रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई अपनी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड…

परेश रावल ने फिर छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’!आखिर क्या हुआ

‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन ज्यादातर गलत वजहों से। अब, महीनों पहले यह खबर आई थी कि फिल्म के लीड एक्टर्स के बीच सभी मतभेद खत्म हो गए हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक नई परेशानी सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक, परेश रावल ने एक बार फिर इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है। बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने फिल्म की साइनिंग अमाउंट 15 प्रतिशत ब्याज और…

फुकरा इंसान ने बदला अपना लुक, देखकर चौंक गए घरवाले; मां को लगा- ‘चोर आ गया है’

यूट्यूबर अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर सब चौक गए। दरअसल, अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने 4 साल बाद दाढ़ी हटाकर क्लीन शेव किया। वीडियो में उन्होंने घरवालों का रिएक्शन भी शेयर किया। वीडियो में सबसे पहले उनकी भाभी रुचिका राठौड़ उन्हें देखकर हैरान रह जाती हैं और मजाक में कहती हैं- ‘कह दो कि ये झूठ है।’ वहीं उनकी मां डिंपल मल्हान…

‘ये तो हेलमेट का प्लास्टिक है’, नए लुक वाला चश्मा पहनकर बाहर निकलीं किम कार्दशियन, हो गई ट्रोल

किम कार्दशियन अक्सर अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं और चर्चा का विषय बन जाती हैं। एक बार फिर वह अपने नए लुक की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं। फैशन की दुनिया की बड़ी हस्ती ने हाल ही में एक ऐसा शानदार लुक अपनाया जिसने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी। इस बार वह अपने बड़े-से काले धूप के चश्मे को लेकर ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किम एक बोल्ड एनिमल-प्रिंट ड्रेस में…

‘पीएम को शर्मिंदा करें’, ध्रुव राठी की पोस्ट देखकर भड़कीं गुल पनाग; यूट्यूबर को दे डाली नसीहत

यूट्यूबर ध्रुव राठी मोदी सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम को लेकर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस ना करने पर पीएम मोदी की आलोचना की है। यह आलोचना अभिनेत्री गुल पनाग को पसंद नहीं आई है। उन्होंने यूट्यूबर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रधानमंत्री के पद को विदेशी धरती पर एक मजाक बना देना उन्हें सही नहीं लगता। ध्रुव राठी ने एक्स पर लिखा ‘पीएम…

चिरंजीवी ने शुरू की 158वीं फिल्म, मुहूर्त शॉट के लिए क्लैप देने पहुंचा यह सुपरस्टार

अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। यह मेगास्टार की 158वीं फिल्म है, इसलिए अस्थाई तौर पर इसे ‘मेगा 158’ कहा जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर आज गुरुवार से शुरू हो गई है। फिल्म का मुहूर्त शॉट काफी खास रहा, क्योंकि इस दौरान क्लैप देने के लिए चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण खुद उपस्थित रहे। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण अपने बड़े भाई चिरंजीवी के बेहद करीब हैं। दोनों भाईयों के बीच मजबूत भावनात्मक रिश्ता है। अब…

साइप्रस में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनेगी ‘इश्का’, निर्देशक का करण जौहर से है खास नाता

करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंजली भूषण मागो जल्द ही अपनी पहली फिल्म पर काम शुरू करेंगी। ‘इश्का’ नाम से बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। खास बात यह है कि ये पहली ऐसी फिल्म होगी जो साइप्रस में शूट होगी। इस बारे में फिल्म के मेकर्स और साइप्रस के अधिकारियों ने शेयर की है। फिल्म ‘इश्का’ की शूटिंग पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘साइप्रस में पहली…