फिल्म एनिमल के साथ-साथ बॉबी देओल का एंट्री सीन भी काफी चर्चा में बना हुआ

लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना रही फिल्म एनिमल के साथ-साथ बॉबी देओल का एंट्री सीन भी काफी चर्चा में बना हुआ है। चाहे वो बॉबी उर्फ अबरार का एंट्री सॉन्ग हो या शादी में खून खराबा करना। इसी बीच अब बॉबी ने बताया है कि अपने एंट्री सीन को रियल दिखाने के लिए उन्हें अपने बड़े भाई सनी देओल की मौत इमेजिन की थी, जिससे वो बेहतर ढंग से रो सकें।हाल ही में बॉबी देओल ने अपने एंट्री सीन पर बात की। सीन के अनुसार बॉबी देओल उर्फ…

अपने संघर्ष को साझा किया नीना गुप्ता ने

नीना गुप्ता ने बताया कि जब वे मुंबई काम की तलाश में आई थीं, तब वे यहां के आईकॉनिक पृथ्वी कैफे में फ्री का खाना पाने के लिए कुकिंग करती थीं।हाल में नीना गुप्ता ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे 1981 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली से मुंबई आई थीं। उन्हें अकेले आने ही हिम्मत नहीं थी, इस वजह से वे बाॅयफ्रेंड के साथ आई थीं।इस वक्त वे जुहू के पृथ्वी थिएटर से जुड़े पृथ्वी कैफे में भर्ता बनाती थीं, ताकि…

अरबाज खान का इटालियन मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हो चुका है

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान का इटालियन मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू में अलग होने का कारण बताया। उनका मानना है कि उनकी अपनी एक पहचान है और वो नहीं चाहती हैं कि लोग उन्हें सिर्फ अरबाज की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानें।हाल ही जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज से ब्रेकअप पर कहा- हम दोनों ही इस बात को जानते थे कि हम साथ रहने के लिए नहीं बने हैं। 4 सालों तक किसी रिश्ते में रहने के…

ग्लोबली सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म कौन? जानिए

शाहरुख खान की फिल्म जवान 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय फिल्म है। वहीं ग्लोबली सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों में यह फिल्म बार्बी और ओपेनहाइमर के बाद तीसरे स्थान पर है।इस ग्लोबल लिस्ट में दो और भारतीय फिल्में गदर 2 (8वें नंबर पर) और पठान (10वें नंबर पर) भी शामिल हैं।गूगल पर 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मेंबार्बीओपेनहाइमरजवानसाउंड ऑफ फ्रीडमजॉन विक 4अवतार: द वे ऑफ वॉटरएव्रीथिंग: एव्रीवेयर ऑल एट वंसगदर 2क्रीड 3पठानदेश में भी सबसे ज्यादा सर्च की गई जवानबात करें…

थलाइवा उर्फ रजनीकांत आज 73 साल के हो चुके हैं, जिनकी 2 तमिल फिल्में 500 से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी हैं।

साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले थलाइवा उर्फ रजनीकांत आज 73 साल के हो चुके हैं। उम्र के साथ-साथ रजनीकांत की फैन फॉलोइंग और उनके रिकॉर्ड भी हर साल बढ़ते जा रहे हैं। इसी साल रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 600 करोड़ से ज्यादा कमाई कर तमिल सिनेमा का इतिहास बदल दिया। रजनीकांत साउथ के इकलौते एक्टर हैं, जिनकी 2 तमिल फिल्में 500 से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी हैं।उम्र के इस पड़ाव में भी रजनीकांत हीरो बनकर अकेले फिल्म की कमान संभालते हैं और रिकॉर्ड बनाते हैं। जबकि…

रणबीर कपूर के कुछ सीन्स को लेकर फिल्म ‘एनिमल’ में विवाद चल रहा

फिल्म ‘एनिमल’ में अब तक रणबीर कपूर के कुछ सीन्स को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं अब बॉबी देओल के एक सीन को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। दरअसल फिल्म में बॉबी देओल और उनकी पत्नी का किरदार निभा रहींं एक्ट्रेस मानसी तक्षक के बीच एक मैरिटल रेप सीन दिखाया गया है। क्योंकि मानसी बॉबी से 29 साल छोटी हैं, इसपर लोगों का कहना है कि बॉबी को अपने से इतनी छोटी लड़की के साथ ऐसा सीन करने में अजीब नहीं लगा.. इसपर बॉबी ने जवाब देते हुए…

आलिया भट्ट ने अपने और पति रणबीर कपूर से जुड़े एक नए किस्से का खुलासा किया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने और पति रणबीर कपूर से जुड़े एक नए किस्से का खुलासा किया है। दरअसल आलिया ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल के तीसरे सेशन में बातचीत के दौरान बताया कि पति रणबीर कपूर के साथ उनकी पहली मुलाकात 9 साल की उम्र में हुई थी। उस वक्त आलिया 9 साल की थीं और रणबीर 19 साल के थे।दरअसल आलिया ने संजय लीला भंसाली के एक प्रोजेक्ट में चाइल्ड आर्टिस्ट का काम किया था। उसी प्रोजेक्ट में रणबीर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।आलिया ने बताया कि मैं 9 साल…

18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’

1984 में हुई भोपाल गैस ट्रेजेडी पर बेस्ड वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस 4 एपिसोड की सीरीज को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। सीरीज में एक तरफ ऐसे 4 आम आदमियों की कहानी दिखाई गई है जो गैस ट्रेजेडी के दौरान दूसरों की जान बचाकर सुपरहीरो बन जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ सिस्टम की नाकामी दिखाई गई है। इस ट्रेजेडी का मुख्य आरोपी देश छोड़कर भाग निकलता है और उसे कभी अपने किए की सजा…

बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा कौन हैं, जानिए

‘बहुत कम लोग हैं, जो मेरी असल कहानी जानना चाहते हैं। लोगों का लगता है कि मेरा अतीत सुखद रहा होगा, मगर ऐसा नहीं है। हां, उन दिनों की याद आज भी आती है, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से हम सभी को बहुत दिक्कत होती थी। बहुत खुशी हुई कि आपने मेरे गुजरे हुए कल को जानना चाहा।’ये कहते हुए बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भावुक हो जाते हैं।2016 की दंगल, 2013 की चेन्नई एक्सप्रेस, 2013 की काई पो छे, 2014 की हाईवे और 2013 की गैंग्स…

फिल्म ‘एनिमल’ आजकल सुर्खियों में है, बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है

1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ आजकल सुर्खियों में है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आए थे। हालांकि बॉबी का फिल्म में कोई डायलॉग नहीं था, लेकिन फिर भी उनकी परफॉर्मेंस की हर जगह चर्चा हो रही है।ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने बताया कि उन्होंने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में निभाए गए किरदार के बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया था। बॉबी ने यह भी कहा कि ‘रेस 3’ और ‘हाउसफुल’…

साउथ की 80% फिल्मों को हिंदी में डब करके ऑडियंस तक पहुंचाते हैं मनीष शाह

बॉलीवुड फिल्मों में बढ़ती वल्गैरिटी देख मनीष शाह को ख्याल आया। उन्होंने टीवी ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए साउथ फिल्मों की डबिंग शुरू की। यह 2007 की बात है। उन्होंने पहली बार नागार्जुन की फिल्म ‘मास’ के राइट्स 5 लाख रुपए में खरीदे। इसके बाद से ये सिलसिला अभी तक चला आ रहा है।आज साउथ इंडियन फिल्मों की हिंदी पट्टी क्षेत्रों में लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी डब वर्जन कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ रहे हैं। हालांकि आपने कभी…

सुहाना ‘द आर्चीज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जानिए

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें सुहाना ‘द आर्चीज’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं द आर्चीज सुहाना खान की पहली फिल्म नहीं हैं। दरअसल 2019 में जब सुहाना कॉलेज में थीं तब उन्होंने ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ नाम की 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ रॉबिन गोनेला हैं। फिल्म को थियोडोर गिमेनो ने डायरेक्ट किया था।फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ रोड ट्रिप से जुड़ी हुई कहानी…

सैफ अली खान का पटौदी पैलेस है बेहद खूबसूरत, एनिमल की शूटिंग भी वहां हुई

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन क्राइम फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म के बारे में एक खास बात सामने आई है। दरअसल फिल्म में रणबीर कपूर का जो आलीशान घर दिखाया गया है। वह सैफ अली खान का पटौदी पैलेस है। इसी बीच इस पैलेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह फिल्म पटौदी पैलेस के अंदर शूट किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर का घर दिखाया गया था।सैफ अली खान का पटौदी पैलेस 10 एकड़ में बना हुआ है। यह…

गोल्डन टेंपल पहुंची फिल्म डायरेक्टर फराह खान

फिल्म डायरेक्टर और राइटर फराह खान मंगलवार को अमृतसर पहुंचीं। यहां उन्होंने फिल्म मेकर मुकेश छाबरा के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेका। फराह खान ने अपनी अमृतसर फेरी की शुरुआत छोले भटूरे और लस्सी के साथ की।फराह ने अमृतसर से जुड़ी फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा- “मैं शर्त लगाती हूं कि आप इस लस्सी को पी नहीं सकते। आपको इसे खाना ही पड़ेगा। सेटिस्फाइंग खाना खाने का बाद अब काम कैसे होगा।”फराह खान श्री हरिमंदिर साहिब में भी नतमस्तक हुई। श्री फराह खान ने वहां…

परिणीति ने बढ़ाया था 15 किलाे वजन, पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की इस साल सिर्फ एक ही फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ रिलीज हुई है। अगले साल नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म ‘चमकीला’ रिलीज होगी।फिल्म 80 के दशक के मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म के लिए परिणीति ने 15 किलो वजन बढ़ाया है।एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोटीवेशनल वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए परिणीति ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया था पर अब जब इसकी…

राज कपूर ने शुरू किया था लंबी फिल्मों का ट्रेंड, रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही है। तीन दिन में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 356 करोड़ के पार पहुंच गया है। खास बात ये है कि फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनिंग टाइम 3 घंटे 21 मिनट है। इसके बावजूद फिल्म बंपर कमाई कर रही है।कई रिपोर्ट्स में फिल्म की लंबाई पर मेकर्स की आलोचना हुई है लेकिन इस बारे में जब हमने ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल से बात की तो उन्होंने फिल्म के 3.21 मिनट के रनटाइम को सही ठहराते हुए कहा, चंद…

मैं हमेशा से एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो : बॉबी देओल

फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर बॉबी देओल का पूरी फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं था। उन्हें केवल साइन लैंग्वेज में ही बात करनी थी। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि मैं हमेशा से एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो। मैं चाहता हूं कि मैं और ज्यादा चैलेंजिंग काम करूं। क्योंकि ऐसा करने से आपके अंदर छिपा टैलेंट बाहर आता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।उन्होंने यह…

एक बार फिर से फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग के लिए माफी मांगी है राइटर मनोज मुंतशिर ने

राइटर मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर से फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस कारण उनके 25 साल के काम को नजरअंदाज ना किया जाए। शुरुआत में वे स्क्रीनप्ले की वजह से ऐसे डायलॉग लिखने के लिए बाध्य थे। हालांकि रिलीज के 2 दिन में ही उन्हें और मेकर्स को अपनी गलती का एहसास हो गया था।बीते शनिवार यानी 2 दिसंबर को मनोज मुंतशिर लखनऊ के भारतेंदु नाट्य एकेडमी में एक इवेंट में शामिल हुए थे। इवेंट की शुरुआत में उन्होंने ये लाइन…

बादशाह इन दिनों अपने गाने के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है

बॉलीवुड के फेमस रैपर-सिंगर बादशाह इन दिनों अपने गाने के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जहां वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हानिया और बादशाह को एक साथ देखकर उनके फैंस भी चौंक गए हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज हानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।एक बार बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान एक फैन के पूछे जाने पर कहा था कि उन्हें…

प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार जल्द ही रिलीज़ होगी

प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार पार्ट 1- सीजफायर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शुक्रवार 1 दिसंबर को रिलीज हुआ यह ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है।यू-ट्यूब पर 5 भाषाओं में रिलीज हुए 3 मिनट 47 सेकंड के इस ट्रेलर को 22 घंटे में रिकॉर्ड 105 मिलियन यानी 10 करोड़ 50 लाख लोगों ने देख लिया है।इससे पहले रिलीज के मात्र 30 मिनट बाद ही फिल्म के तेलुगु ट्रेलर को 32 लाख लाेगों ने देख लिया था।मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर इसके 100 मिलियन…