जौनपुर : बाइक खम्भे से टकरायी, तीन घायल, एक की हालत गम्भीर

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजाद पुलिया के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार बाइक खम्भे से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीगंज चौकी क्षेत्र के पूरासरवन गांव निवासी 22 गुलशन पुत्र रामनैन 18 वर्षीय विशाल पुत्र छोटे लाल व हुसेनाबाद गांव निवासी 20 वर्षीय आलोक पुत्र सभाजीत रविवार की रात बाइक से घर आ रहें थे…

जौनपुर : पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित दौलतपुर गॉव में सोमवार को स्कूटी सवार दंपती सामने से आ रही पिकअप के चपेट में आ गए। स्कूटी पर पीछे बैठी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक पति भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को उपचार हेतु सीएचसी भेजा। मौका पाकर चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।ओइना गांव निवासी दिनेश अपनी 55 वर्षीय पत्नी मीरा देवी को स्कूटी से खरीदारी को खुटहन बाजार ले गए थे। जहां से दोनों समान…

रायबरेली : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टैक्टर पे जोरदार टक्कर, सिपाही समेत दो की हुई मौत एक घायल

भीषण सड़क हादसे में एक सिपाही समेत दो की मौत। हादसे में घायल एक सिपाही को भेजा गया जिला अस्पताल। एक सिपाही ट्रक के नीचे दबा है जिसको निकालने का काम जारी। भीषण सड़क हादसे में तेज़ रफ्तार ट्रक ने पहले ट्रैक्टर में मारी टक्कर। टक्कर के बाद चंवर मोड़ पर खड़ी डायल 112 पीआरवी में मारी टक्कर। इस हादसे में एक व्यक्ति की हुआ मौत, तो एक डायल 112 पीआरवी का जवान हुआ घायल जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक के नीचे दबे दूसरे जवान को बचाने का काम…

जौनपुर : घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

शाहगंज, सरपतहां व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सन्त प्रसाद लोना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 15700 रुपये नगद तथा 158 चांदी की बिछिया बरामद को बरामद किया गया है।विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान भरौली मार्ग पुलिया के पास जमदानीपुर दीदारगंज आजमगढ की ओर से शाहगंज आने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का ईशारा किया गया।…

Paytm Payments Bank पर RBI ने आखिर क्यों लिया है एक्शन, क्या है रडार पर आने की कहानी , आइये जानते है ?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फेमस पेटीएम वॉलेट और इसके बैंकिंग ब्रांच पेटीएम पेमेंट बैंक पर मनी लॉन्ड्रिंग के शक को लेकर एक्शन लिया है. विजय शेखर शर्मा की बैंकिंग कंपनी मुश्किलों में है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस एक्शन को लेकर एक बार फिर कई सवाल उठ रहे हैं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर आरोप हैं कि इसमें एक ही पैन पर कई खाते खोले गए हैं. हजारों ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक सिंगर पैन कार्ड पर कई अकाउंट खोले जा रहे हैं. RBI को जैसे…

हरदोई : पूजा अर्चना कर एस आर हास्पिटल का हुआ उदघाटन ।

माधौगंज थाना के पास कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर मुस्कान आटो वर्कशॉप के पास स्थित एस आर हास्पिटल में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की माता विमला देवी ने पूजा अर्चना में प्रतिभाग कर फीता काटकर‌ हास्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की माताजी विमला देवी का मुख्य चिकित्सक डाक्टर प्रभात सिंह उर्फ शिवा, डाक्टर रवि यादव, रोहित पाल एवं कौशल किशोर सहित तमाम लोगों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप…

पीलीभीत में सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी तेंदुए की मौत

पीलीभीत में गजरौला क्षेत्र में भट्ठे के पास मिले तेंदुए की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई थी। उसके सिर में गंभीर चोट मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई है। इधर, मामले में अज्ञात के खिलाफ केस भी काटा गया है। सामाजिक वानिकी क्षेत्र के गांव पिपरिया कॉलोनी में भट्ठे के पास शुक्रवार की शाम एक तेंदुए के मादा बच्चे का शव बरामद हुआ था। शावक के सिर और कान के पास गंभीर चोट के निशान थे और रक्त बह रहा था। शव को…

पीलीभीत में बैंक कर्मी पर पत्नी को पीटकर मारने का आरोप, हिरासत में

पीलीभीत में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बैंक कर्मी पति ने ससुरालियों को आत्महत्या की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन ने विवाहिता को कमरे में मृत पाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरेली जिले के इंदिरापुरम बीडीए कॉलोनी निवासी रामनिवास चकबंदी विभाग में कानूनगो हैं। उनकी पीलीभीत में ही तैनाती है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री…

पीलीभीत में एसओ करेली व दो सिपाही सड़क हादसे में घायल

बिलसंडा के थाना करेली के एसओ समेत दो सिपाही लखीमपुर जिले के संसारपुर गांव के पास एक अन्य कार से टकराकर घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार युवक भी घायल हुए। एसओ व सिपाहियों का पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।। थाना करेली के एसओ जगदीप सिंह मलिक अपने साथ सिपाही हरेंद्र और सिपाही तेजराज कुछ जरूरी कार्य से तीन दिन पूर्व थाने से जिला लखीमपुर की ओर प्राइवेट कार से गए हुए थे। शुक्रवार की रात वापस आते हुए संसारपुर के समीप तिड़वा…

पीलीभीत में आठ घंटे गुल रही शहर की बिजली

पीलीभीत में दो दिन पूर्व बारिश से प्रभावित हुई शहर की बिजली व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारी लोकल फाल्ट होने की बात कहकर जिम्मेदारी से बचते रहे। बुधवार रात बारिश होने के बाद से शहर की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। 24 घंटे लगातार बिजली गुल रहने के बाद ऊर्जा निगम के अफसर आपूर्ति सुचारु हो जाने का दावा कर रहे…

पीलीभीत में धूप तो खिली लेकिन ठंडी हवा ने सताया

पीलीभीत में शनिवार को सुबह में मौसम साफ रहा। पाला गिरने से कोहरा भी नहीं था। धूप खिलने के साथ ही तेज हवा भी बहने लगी। शाम होते ही सर्द हवा ने मौसम में बदलाव किया और बादल आ गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बारिश हो सकती है। शनिवार को जब धूप खिली तो लोग छतों पर पहुंच गए। कुछ ही देर में तेज हवा ऐसे चलने लगी जैसे होली के बाद का मौसम आ गया हो। तेज हवा के चलने से लोगों को सड़क पर चलना भी…

प्रयागराज- रोजगार मेले में 82 युवाओं को मिला रोजगार ।

03 फरवरी 2024, को उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में जनपद प्रयागराज के जयराम केशरवानी मेमोरियल ट्रस्ट, जे0 पी0 मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर, गन्ने, शंकरगढ़, प्रयागराज के विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमती निर्मला देवी एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी राम विलास राय के द्वारा किया गया । इस मेले में 8 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष…

अरविंद केजरीवाल के बाद अब मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, नोटिस लेने से कर दिया इनकार

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच नोटिस लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी, लेकिन वहां से खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा था. अब दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के घर क्राइम ब्रांच नोटिस लेकर पहुंची, लेकिन किसी ने भी रिसीव नहीं किया. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री और दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था. इसके खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज की थी. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के…

‘इंडिया ब्लॉक ने बचा ली झारखंड सरकार’, राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने कहा है कि कहा कि पिछली भारत जोड़ो यात्रा आरएसएस और बीजेपी के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ के खिलाफ थी, लेकिन मौजूदा यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय की मांग कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने धनबल और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि गांधी और वह बीजेपी से नहीं डरते हैं और जिसे वह विभाजनकारी विचारधारा कहते हैं, उससे लड़ते रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में की सरकार गिराने की कोशिश राहुल गांधी ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने लोगों…

प्रयागराज : मण्डलायुक्त ने मण्डलीय धान खरीद प्रगति की समीक्षा की

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को गांधी सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान खरीद की समीक्षा की। समीक्षा में प्रयागराज सम्भाग में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 78.72 प्रतिशत की खरीद कृषकों से की जा चुकी है। कुल धान खरीद के सापेक्ष 77.80 प्रतिशत धान राइस मिलों को प्रेषित किया जा चुका है। प्रेषित धान पर देय सी०एम०आर० के सापेक्ष 81 प्रतिशत सी०एम०आर० का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम को किया जा चुका है। कुल खरीद के सापेक्ष 95 प्रतिशत भुगतान कृषकों को अब तक किया जा…

कासगंज में आरएसएस के बौद्धिक प्रमुख की मौत, बाथरूम में गिरकर हुए थे घायल; उपचार के दौरान गई जान

कासगंज में आरएसएस के नगर बौद्धिक प्रमुख प्रथम शर्मा की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनकी मौत से संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। संघ के स्वयंसेवकों ने उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि दी। महाराणा प्रताप कालोनी निवासी आरएसएस नगर बौद्धिक प्रमुख प्रथम शर्मा (30) पुत्र एडीओ पंचायत प्रभात शर्मा 29 जनवरी को नहाते समय बाथरूम में गिर गए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद उनको चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत…

इटावा: देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

ताखा उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुईता के सरैया गांव में अतर सिंह जाटव के दूसरे नंबर के बेटे प्रदीप 30 साल उनकी पत्नी मोहिनी अपने बच्चों को दूसरी मंजिल पर पढ़ रही थी तभी गुरुवार को रवि ने कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और और अपनी भाभी मोहिनी पर कई जगह प्रहार किया सर, हाथों, में प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया रवि ने अपनी भाभी मोहिनी को छोड़कर अपने सारे शरीर को खून साफ किया और फिर अपने घर से पीछे की रास्ते से फरार हो गया…

कासगंज में राजनैतिक प्रतिद्वंदिता में भाजपा नेताओं के दो पक्ष आमने-सामने, पूर्व विधायक की गाड़ी पर फायरिंग

उत्तर प्रदेश के कासगंज में लोक सभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनैतिक प्रतिद्वंदिता शुरू हो चुकी है। भाजपा के दो नेताओं के गुट शहर में सायं के समय आमने सामने आ गए। देानों के बीच दूसरे के समर्थन में नारेबाजी हुई और हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जंाच पड़ताल कर रही है। कोई मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है। भाजपा की नेता एवं पूर्व विधायक डिबाई डॉ. अनीता लोधी शहर के चाड़ी मार्ग के…

कासगंज में बलिदानी सैनिक की पत्नी को मिलेंगे बीमा के पचास लाख, जेठ के खाते से वापस की जाएगी रकम

उत्तर प्रदेश के कासगंज में स्थायी लोक अदालत ने शहीद सैनिक की बीमा के क्लेम के 50 लाख रुपये भाई के खाते में वापस करने के मामले में फैसला सुनाया। यह धनराशि शहीद सैनिक की पत्नी को दी जाएगी। इस मामले में जेठ द्वारा धनराशि नहीं देने पर शहीद की पत्नी ने स्थायी लोक अदालत में वाद दायर कर धनराशि दिलवाने की मांग की थी। सैनिक राघवेंद्र अपनी सेवा के दौरान 5 अक्टूबर 2023 को शहीद हो गए। सैनिक ने अपनी सेवा पंजिका में विवाह से पहले अपने बडे भाई…

हरदोई में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी से शहरवासी परेशान

हरदोई शहर में यातायात व्यवस्था में ई- रिक्शा व ऑटो चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है। ई- रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियां बिठाने लगते हैं और चौराहे पर भी अड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया शहर के नुमाइश चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां पर ई- रिक्शों का जमावाड़ा लगा रहता है। ई- रिक्शा व ऑटो चालक…