हरदोई में कटियारी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं की उम्मीद जागी है। शासन ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही वृहद गो-संरक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 1.91 करोड़ की स्वीकृति जारी की है। शासन ने इसके लिए 1.18 करोड़ से अधिक की राशि जारी भी कर दी है। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की दिशा में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का प्रयास रंग लाया है, हालांकि…
Category: राज्य
हरदोई में 100 दिन का रोजगार देने में ढिलाई, 11 को नोटिस
हरदोई में गांव में ही श्रमिकों को रोजगार की वरीयता में जिम्मेदारों की अनदेखी भारी पड़ रही है। मनरेगा जॉब कार्डधारकों को 100 दिन के रोजगार के चलाए गए अभियान में 11 विकास खंडों के कार्यक्रम अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। इन विकास खंडों में तय परिवारों में से सभी को 100 दिन का रोजगार नहीं दिया जा सका है। जिससे श्रमिकों को गांव में ही काम नहीं मिल पाया और मनरेगा की प्रगति भी प्रभावित हुई है। मनरेगा की अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि…
हरदोई में हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
हरदोई में करीब पांच माह पहले हुई युवक की हत्या के एक आरोपी की जमानत अर्जी जिला जज राजकुमार सिंह ने खारिज कर दी है। प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी रामचंद्र ने छह अक्टूबर 2023 को कासिमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका छोटा भाई श्रवण (30) गांव के बाहर खेत में दुकान व मकान बनाकर रहता था वही लकड़ी का खोखा रखकर परचून की दुकान चलाता था। तीन अक्तूबर को रोज की…
मैनपुरी में निमोनिया से मासूम बच्चे, हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत, पांच की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निमोनिया और हार्ट की समस्या से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में निमोनिया से पीड़ित बच्चे और हार्ट की समस्या से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पिछले दो महीने से जिले में हार्ट और निमोनिया के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। हार्ट अटैक से अब तक 28 मरीजों की मौत हुई तो वहीं निमोनिया से 13 बच्चों ने दम तोड़ा…
मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
जिला मैनपुरी में चार लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने आपराधिक गतिविधियों का हवाला देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सभी के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि थाना किशनी क्षेत्र के रहने वाला सुबोध कुमार, विपिन पांडेय, जीतू उर्फ अजीत कुमार और बबलू यादव निवासी गली नंबर 7 राजा का बाग सदर कोतवाली शातिर अपराधी हैं। यह लोग संगठित गिरोह बनाकर लूटपाट आदि आपराधिक वारदात अंजाम देते हैं। इस गैंग का सरगना सुबोध कुमार…
मैनपुरी में विवाहिता की मौत पर ससुराली बोले- दामाद ने बेटी को मार डाला, अब कोर्ट ने आरोपी को दोष मुक्त करार दिया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई हुई। पति पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की जलाकर हत्या करने का आरेापा था। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी पति को दोष मुक्त कर दिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला जज ने यह फैसला सुनाया। मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना अतंर्गत सुभाषनगर निवासी संगीता की शादी वर्ष 2011 में थाना कोतवाली के ग्वालटोली गांव निवासी राजेश उर्फ सोनू के साथ हुई थी। संगीता की…
पीलीभीत में बारिश से लड़खड़ाई बिजली, 20 घंटे ठप रही शहर की आपूर्ति
पीलीभीत में बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार शाम तक जारी रही। बारिश से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शहर में करीब 20 घंटे बत्ती गुल रही। जिले में सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है। गेहूं, लाही, मटर और आलू की फसल को लाभ हुआ है। टमाटर की फसल में नुकसान होने की आशंका है। कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गया। शहर की रामलीला रोड के गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड भी…
पीलीभीत के बरखेड़ा में 17 वर्ष बाद भी नहीं बनी गन्ना समिति, 168 गावों के 20 हजार किसान परेशान
पीलीभीत जिले में गन्ना विभाग के अधिकारी 17 वर्ष बाद भी बीसलपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा बरखेड़ा में सहकारी गन्ना विकास समिति को स्थापित नहीं करा पाए हैं। इस वजह से बरखेड़ा क्षेत्र के 168 गावों के 20 हजार से अधिक किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। गन्ना विभाग के अभिलेखों के अनुसार कस्बा बरखेड़ा में वर्ष 2006 में चीनी मिल बन गई थी। उसके कुछ ही वर्षों के बाद कस्बा बरखेड़ा में गन्ना विकास परिषद कार्यालय भी खुल गया था। विभागीय शिथिलता के चलते बरखेड़ा में सहकारी गन्ना…
पीलीभीत में माला के बीच रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम शुरू
पीलीभीत के माला रेलवे स्टेशन के बीच 11 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है। पटरी बिछाने के बाद बिजली के खंभे पहले ही लगा दिए गए थे। पिछलेे सप्ताह अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। अब खंभों पर लाइन खींचने का काम शुरू कर दिया गया है। मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेनों का संचालन शुरु होने के बाद अब पीलीभीत तक ट्रेनें चलाने पर जोर है। माला जंगल में माला नदी पर पुल तैयार कर लिया गया है। इससे पहले सड़ा नाले पर…
पीलीभीत में वागत डीएम ने संभाला चार्ज, विकास कार्यों की जानी हकीकत
इसमें उन्होंने कहा कि शासन के प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, जनसमस्याएं, आईजीआरएस, समाधान दिवस एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना प्राथमिकता में रहेगा। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का प्रयास, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग पर गंभीरता के साथ प्रयास किए जाएंगे। दोपहर में डीएम ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें पशुपालन विभाग को छुट्टा पशुओं के संरक्षण के लिए गोआश्रय स्थलों को बनाने के लिए जमीन को तलाश करने…
हरदोई : चयनित हज यात्रियों की सूची जिला अल्प संख्यक कार्यालय से प्राप्त करें ।
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि राज्य हज समिति के पत्र अनुसार हज कमेटी ऑफ इंडियाा द्वारा आवेदनकर्ताओ का चयन 29 जनवरी 2024 को कर लिया गया है और चयनित हज यात्रियों की सूची हज समिति की वेबसाइट hajcommittee-up-gov-in पर उपलब्ध है तथा हज यात्रियों के मूल पासपोर्ट, प्रपत्र व आवश्यक धनराशि जमा कराने के सम्बन्ध में सूचना शीघ्र दी जायेगी और यह जानकारी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उन्होने कहा है चयनित हज यात्रियों की सूची जिला अल्प संख्यक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण कर पत्रकारों के साथ की प्रेस वार्ता
नवागंतुक डीएम डॉ वीके सिंह ने संभाला कार्यभार कार्यभार सभालते ही एक्शन में आए डीएम डॉक्टर वीके सिंह नवागंतुक जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों का कर रहे निरीक्षण। उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय का डीएम ने किया निरीक्षण, न्यायालय में कुर्सियों समेत बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश। एसडीएम सदर के न्यायालय में डीएम ने पेशकार से लंबित मुकदमों की ली जानकारी। पेशकार ने बताया की कुल 648 मुकदमें लंबित है, 210 मामले मेंड़बंदी से संबंधित है मुकदमा। डीएम ने एसडीएम सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मेड़बंदी से…
हरदोई : विद्यार्थियों का डाटा 05 फरवरी तक प्रत्येक दशा में पोर्टल पर अपलोड करायें
आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में स्मार्ट फोन वितरण के संबंध में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के जिम्मेदार अपने विद्यार्थियों का डाटा 05 फरवरी 2024 तक प्रत्येक दशा में पोर्टल पर अपलोड कराने के साथ ही 14 से 17 फ़रवरी 2024 तक डाटा को वैरीफाई कर देें। उन्होने निर्देश दिये कि स्मार्ट फोन का वितरण जल्द कराये और वितरण के उपरान्त 24 घण्टे के अंदर पोर्टल पर मार्किंग…
हरदोई : जनपद में 15 मार्च से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा:- जिलाधिकारी कृषक गेहूॅ का पंजीयन जनसेवा केन्द्र के अतिरिक्त वर्तमान में संचालित किसी भी धान क्रय केन्द्र पर जाकर निःशुल्क करा सकते है:- मंगला प्रसाद सिंह
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति हरदोई, माधौगंज, साण्डी, शाहाबाद तथा सण्डीला से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार रबि विपणन वर्ष 2024. 25 हेतु जनपद में 15 मार्च 2024 से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा।उन्होने मण्डी सचिवों को निर्देश दिये है कि अपने क्षेत्र के किसानों को प्रचार प्रसार के माध्यम से गेहूॅ क्रय आरम्भ होने की तिथि के साथ यह भी बताये कि सरकार द्वारा न्यूनतम गेहूॅ समर्थन मूल्य रू0. 2275.00 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है और प्रचार प्रसार कराये जाने वाले स्थलों…
हरदोई : मंत्री 03 फरवरी को स्मार्ट फोन का वितरण करेगें, नगर मजिस्टेट।
नगर मजिस्टेट प्रशान्त तिवारी ने अवगत कराया है कि मा0 राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल 03 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे सी0एस0एन0, पीजी कालेज, हरदोई में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण करेगें। रिपोटर – जिला ब्यूरो गौरव कश्यप
हरदोई : सवायजपुर विधानसभा में 1 करोड 91 लाख की परियोजना मंजूर
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और किसान को खुशहाल बनाने की दिशा में विधायक श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयास रंग ला रहे है। पांच नदियों से घिरे क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए विधायक श्री रानू जी के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सीएचसी सवायजपुर और सीएचसी हरपालपुर पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना के लिए शासन से बजट जारी होकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही…
हरदोई में एक लाख कीमत की सरिया सहित तीन गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के पासिगवां थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सीएनजी प्लांट से चोरी की गई करीब एक लाख रुपये से अधिक की सरिया के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। उधर, दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास तीन तमंचे और कारतूस भी मिले। कोतवाली क्षेत्र की जहानीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी रमानंद मिश्रा ने बताया कि एक ठेलिया पर सरिया लेकर जा रहे लोगों को बरवर मोड़ पर रोका गया। पुलिस देख कर दो लोग भाग गए जबकि, तीन को पकड़ लिया…
हरदोई में स्लीपर और रोडवेज बस भिड़ी, परिचालक की मौत
पाली में शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास हरदोई डिपो की रोडवेज बस और निजी स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्लीपर बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सवारियों को भी चोटें आईं हैं। हादसे के कारण पाली-शाहाबाद मार्ग करीब 30 मिनट तक आवागमन ठप रहा। धवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हरदोई डिपो की रोडवेज बस पाली कस्बा से जा रही थी। वहीं…
मैनपुरी में किसान ने परिवार संग किया आत्मदाह का प्रयास, जिलाधिकारी कार्यालय पर तैनात होमगार्ड ने बचाई जान
मैनपुरी में बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचे एक युवक ने डीएम ऑफिस के बाहर डीजल छिड़ककर परिवार समेत आत्मदाह करने की कोशिश की। डीएम कार्यालय के बाहर मौजूद होमगार्ड की सतर्कता के चलते एक बड़ी घटना टल गई। पीड़ित जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर परेशान था। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया कला निवासी अरविंद कुमार की गांव स्थित जमीन पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ ही पुलिस को भी मामले की शिकायत…
पीलीभीत : ससुराल जा रहे दंपती को ट्रक ने चपेट में लिया, पत्नी की मौत
गजरौला में बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। बाद में उपचार के लिए ले जाते समय पत्नी ने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के गांव पिपरिया करम निवासी निर्मल सिंह बाइक से बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अपनी पत्नी सरबजीत कौर (35)के साथ थाना अमरिया क्षेत्र के गांव हरदासपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। वह गजरौला क्षेत्र के हाईवे पर स्थित पिपरिया कॉलोनी की मोड़ के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले…
