महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में प्रदेश भर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीति दलों बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी की महायुति और कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी और शरद पवार की पार्टी की महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे पर बात चल रही है। इस बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एमवीए से 12 सीटें मांगी हैं। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र में उनके दो विधायक पहले से हैं। ऐसे में हमारी मांग…
Category: राज्य
आज रांची जाएंगे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा ?
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भी चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद करेंगे। ये दौरा गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है। कल राहुल गांधी भी रांची पहुंचेंगे संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
‘पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा’, राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा महसूस हो रहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से लोकतंत्र छीन लिया गया और आज हम राज्य का दर्जा पूरी तरह बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं. वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा “राहुल गांधी आपका…
महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में होंगे चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। इसी संदर्भ में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र की चुनाव तारीख का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे: 22 अक्तूब को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। वहीं मतदान की तारीख 20 नवंबर है। मतगणना की तारीख 23 नवंबर है। झारखंड…
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय
महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीटों का बंटवारा लगभग पूरा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में विभिन्न नेताओं से ऑफ रिकॉर्ड बातचीत के बाद यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर जो सहमति बनी है, उसके मुताबिक भाजपा राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 158 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि अभी तक गठबंधन या किसी नेता ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बंटवारें के…
हरियाणा में 9 विधायकों संग हो गए बागी, सीएम पद की मांग पर अड़े? राव इंद्रजीत सिंह ने खुद बताई सच्चाई
हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होना है। इससे पहले ऐसी खबरें आईं कि पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है। कहा गया कि गुरुग्राम से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह बागी हो गए हैं।मीडिया में कहा गया कि इंद्रजीत के साथ 9 विधायक हैं और वे सीएम पद की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट करके खुद ही चीजों को साफ कर दिया। उन्होंने इस तरह की खबरों को…
नहीं रहे बाबा सिद्दीकी खबर सुनते ही देर रात अस्पताल दौड़े चले आए ये सितारे, देखते ही आंखें हुईं नम
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत 12 अक्टूबर की रात को गई थी है। दरअसल शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन कई राउंड फायरिंग के किए गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। बम पटाखों की आवाज के साथ सीने पर दागीं गोलियां बाबा सिद्दीकी का हालत बेहद गंभीर थी और उन्हें इसी हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था, डॉक्टर्स की बड़ी टीम ने बाबा सिद्दीकी का तुरंत ट्रीटमेंट शुरू…
हरियाणा में कांग्रेस ने चली ऐसी चाल, 20 सीटों पर फिर से होंगे चुनाव!
हरियाणा चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए गए. चुनाव परिणामों में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया. विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की ओर से सरकार बनाने की कवायद भी चल रही है. 17 अक्तूबर को पार्टी की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस बीच कांग्रेस की ओर से एक ऐसी चाल चली गई है जिसने बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 20 विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचन आयोग…
हरियाणा चुनाव के परिणाम को लेकर फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, जयराम बोले- शिकायतों का लिया जाए संज्ञान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कांग्रेस असंतुष्ट है। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर शुक्रवार को चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमने नई शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी हैं। उम्मीद है कि चुनाव आयोग शिकायतों का संज्ञान लेगा। कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर पोस्ट किया कि शुक्रवार को हमने चुनाव आयोग को नया ज्ञापन सौंपा है। इसमें हमने 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में की गईं अनियमितताओं को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में…
दिल्ली में नमकीन के पैकेट में 2000 करोड़ की ड्रग्स हुआ बरामद
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को 2,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है. पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी की, जिसमें 200 किलो कोकीन जब्त हुई. ये ड्रग्स नमकीन के पैकेट में छिपाकर रखी गई थी. पिछले एक हफ्ते में ये दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की जब्ती की है. बीती 2 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने 562 किलो ड्रग्स बरामद की थी, जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ से ज्यादा बताई गई थी. अधिकारियों…
दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास हुआ ‘सील’, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान ‘बाहर निकाला’ गया
दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. 9 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के आधिकारिक आवास से उनके सामान हटवाए जा रहे हैं. AAP का कहना है कि ऐसा दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के आदेश पर हो रहा है. दो दिन पहले ही आतिशी इस आवास में शिफ्ट हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने सरकारी आवास को सील कर दिया है. 6 फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल…
हरियाणा में बदल गया गेम, अब BJP को मिला बहुमत, कांग्रेस पिछड़ी, जानें कौन-कहां से आगे ?
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन काफी अहम है. हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी? जम्मू-कश्मीर में जनता किस पर मेहरबान हुई है, अब से कुछ देर बाद तस्वीर साफ हो जाएगी. दोनों राज्यों में वोटों की गिनती जारी है. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90-90 सीटें हैं. हरियाणा में मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है. हरियाणा में अब भाजपा को बहुमत मिल गया है. रुझानों में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है हरियाणा में कहां से कौन आगे? हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का दबदबा दिख…
हरियाणा में बीजेपी कैसे हो गई फेल ! जानें 5 बड़े कारण
हरियाणाकी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव हुआ। इसका नतीजा 8 अक्टूबर को आएगा, लेकिन शनिवार को एग्जिट पोल के अनुमानों ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। यहां कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस को 90 में से 50+ सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 20 से 25 सीटों के बीच…
आज थम जाएगा हरियाणा में चुनाव प्रचार
चार राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक उथल पुथल तेज है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं आज से हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार बंद हो जाएगा। बुधवार की शाम 6 बजे के बाद से राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक, रोड शो अथवा जनसभाएं नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही, आयोग के निर्देशानुसार चुनाव एजेंट को छोड़कर, पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ता या नेता और स्टार प्रचारक जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, वे उस निर्वाचन क्षेत्र…
जम्मू-कश्मीर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी बोले- अभी तो पाकिस्तान के हाथों में कटोरा आया, अब पानी के लिए तरसेगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग बचपन में गाते रहे हैं कि ”बिना सिंध के हिंद कहां है, रावी बिन पंजाब नहीं, गंगा आखिर खुश हो कैसे, जब तक संग चिनाब नहीं।” भारत सरकार ने 1960 के सिंधु बंटवारे की समीक्षा का आदेश देते हुए टो टूक कहा है कि ‘वॉटर एंड टेररिज्म डोंट फ्लो टूगेदर’ यानी आतंकवाद और सिंध नदी का जल प्रवाह साथ-साथ नहीं चल सकता। अभी तक पाकिस्तान के हाथों में कटोरा आया है, अब वह एक-एक बूंद पानी के लिए तरसने…
बिहार में जितिया त्योहार के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 37 बच्चों सहित 46 लोगों की डूबने से मौत ?
पटना। बिहार में जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत त्योहार के दौरान अलग-अलग घटनाओं में नदियों और तालाबों में पवित्र स्नान करते समय 37 बच्चों समेत 46 लोगों की डूबने से मौत हो गई। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। ये घटना बुधवार को त्योहार के दौरान राज्य के 15 जिलों में हुईं। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन जिलों में यह…
गुजरात के अहमदाबाद में वंदे भारत ट्रैन में एक लैपटॉप चोरी होता है, चोर बोला मैं सेना में मेजर हूँ ?
जब रेलवे पुलिस जांच करती है तब CCTV में उन्हें एक व्यक्ति लैपटॉप का बैग ले जाता हुआ दिखता है। पुलिस ने जिस मोबाइल नंबर से सीट बुक हुई थी उस नंबर को सर्विलेंस पर डाल दिया। इसके बाद चोर की लोकेशन दिल्ली की आती है, फौरन पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए निकलती है। और जब ये टीम वहां की लोकल पुलिस के साथ उस होटल में पहुंचती है तब हर्षित चौधरी बना हुआ ये व्यक्ति शराब पी रहा था। पुलिस जैसे ही इसे पकड़ती है तो यह…
मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही आतिशी ने दिल्ली वालों को दिया तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में किया इजाफा
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक स्तर पर मिनिमम वेजेस को पहुंचाया है। सीएम आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने हमेशा गरीब विरोधी काम किया है। मिनिमम वेजेस में प्रावधान डाला गया, साल में दो बार मिनिमम वेजेस में इजाफा जरूरी है। बीजेपी और एलजी ने इसका पुरजोर विरोध किया लेकिन हमेशा की तरह केजरीवाल…
आतिशी होंगी भारत में सबसे कम उम्र की सीएम
आम आदमी पार्टी के विधायक दल की हुई बैठक में दिल्ली सीएम के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है. अगले चुनाव तक अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ही रहेंगी. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आधिकारिक तौर पर दिल्ली सीएम के लिए आतिशी के नाम की घोषणा की. गोपाल राय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची थी, लेकिन वे नाकाम साबित हुए. AAP…
केजरीवाल के ऐलान से राजनीतिक पंडित भी बेदम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह और मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. ऐसे में अब कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा? हरियाणा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं पर आम आदमी पार्टी दांव खेल सकती है.केजरीवाल के ऐलान पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए हैं। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल का इस्तीफे के लिए 48…
