दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से जनता के बीच में आ गए है.जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से हमलावर हो गए है. सबसे बड़ी बात ये है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है. केजरीवाल का सीएम पद छोड़ने का एलान किया है.केजरीवाल ने कहा कि दो दिन बाद सीएम की कुर्सी से इस्तीफा दूंगा. विधायक दल की मीटिंग में नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि हमारे ऊपर भगवान का आशीर्वाद है. छोटी…
Category: राज्य
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी , ‘कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी कोई दूसरी नहीं’
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरम है. इस बीच कुरुक्षेत्र में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामों को गिनाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा, “हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की हैट्रिक तय है. कुरुक्षेत्र आना मन को भर देता है.” पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरुरी है. हरियाणा की पावन धरती से मैं आप सभी से फिर एक…
अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद खुली हवा में लेंगे सांस, जमानत मिलने से खुश हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
दिल्ली शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है. आबकारी नीति मामले से जुड़े सीबीआई केस में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दी. अरविंद केजरीवाल आज ही तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे. वह बीते 177 दिनों से जेल में बंद रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने में सिंघवी की दलीलें काम कर गईं. अरविंद केजरीवाल ने जमानत के साथ-साथ अपनी गिरफ्तारी को भी चुनौती दी थी. अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत…
हरियाणा चुनाव : टिकट बंटवारे पर भाजपा में असंतोष, कई नेताओं का इस्तीफ़ा
हरियाणा में अगले महीने अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर मतभेद देखने को मिल रहे हैं. पार्टी नेता कर्णदेव कंबोज ने बुधवार (11 सितंबर) को इस ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नायब सैनी की टिकट वितरण प्रक्रिया में सुनी जाती तो पार्टी के भीतर इस असंतोष से बचा जा सकता था. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, दक्षिण हरियाणा के वरिष्ठ पार्टी नेता रामबिलास शर्मा ने बिना पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए ही…
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सात नेताओं का भाजपा से इस्तीफा ?
भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी के कई और नेताओं ने बगावत कर दी है। युवा नेता देवेंद्र कादियान ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा पर 100 करोड़ रुपये देकर टिकट देने का आरोप लगाया।भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कादियान ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी छोड़ने और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया। कादियान के अलावा पार्टी के छह और नेताओं ने भी टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ने का एलान किया। इनमें असंध के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, भाजपा…
अचानक प्रखंड मुख्यालय पहुंचे सांसद पप्पू यादव, शराब के नशे में धुत्त मिला प्रधान लिपिक तो ऐसा किया
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रूपौली प्रखंड मुख्यालय में औचक निरीक्षण किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उन्होंने प्रधान लिपिक को शराब के नशे में धुत्त पाया और पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवाया। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार और शराबबंदी के उल्लंघन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने रूपौली प्रखंड और अंचल कार्यालय में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम से बात कर सुधार करवाने का काम करेंगे। सांसद पप्पू यादव लगातार अंचल और प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ औचक निरक्षण कर सिस्टम को दुरुस्त करने की…
झारखंड भूमि घोटाला मामले में ED की याचिका खारिज, आरोपी की जमानत को दी थी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका को खारिज कर दिया। ईडी ने रांची में भारतीय सेना की 4.55 एकड़ जमीन की बिक्री के मामले में आरोपी दिलीप घोष की जमानत को चुनौती दी थी। ईडी का आरोप था कि इस भूमि की बिक्री के लिए जाली दस्तावेज बनाए गए थे। इडी ने इस याचिका को स्वीकार नहीं किया और घोष की जमानत को बरकरार रखा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और…
आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें, चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से किया आग्रह
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह केंद्र से आग्रह करेंगे कि आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, खासकर विजयवाड़ा में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़, उनके राजनीतिक जीवन में राज्य में देखी गई सबसे बड़ी आपदा है। उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार देर रात मीडिया से बात करते हुए नायडू ने कहा, ‘मेरे राजनीतिक करियर…
हरियाणा चुनाव: अखिलेश यादव के सपने पर राहुल गांधी की पार्टी ने पानी फेरा
यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद सपा को लोकसभा चुनाव में जबरदस्त कामयाबी मिली. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी से बाहर खुद को मजबूत कर राष्ट्रीय फलक पर छा जाने के सपने देखने लगे. लेकिन अब राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस आलाकमान से हरियाणा विधानसभा चुनाव में 3 से 5 सीटों की मांग की है. सपा इंडिया अलायंस के बैनर तले कांग्रेस के साथ मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ना चाहती है. अपने…
जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी ने बनाया मिशन 66, पीएम मोदी के साथ भाजपा के नेताओं ने दिल्ली में किया महामंथन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट चुकी है। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से 66 सीटें जीतने की उम्मीद है। समिति की बैठक जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई भाजपा नेता शामिल थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की…
हरियाणा में चुनाव की तारीख में बदलाव के लिए BJP ने की अपील?
हरियाणा बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग को लिखी एक चिट्ठी को लेकर राजनीति गर्मा गई है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली की ओर से लिखी गई इस चिट्ठी में एक अक्टूबर को वोटिंग का दिन बदलने की अपील की गई है। चिट्ठी में कहा गया है कि लगातार छुट्टियों की वजह से वोटिंग परसेंटेज में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि मतदान की नई तारीख तय करते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाए कि वोटिंग से एक दिन पहले या बाद में कोई छुट्टी…
जम्मू कश्मीर चुनाव: सभी 90 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन?
कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में चुनाव-पूर्व गठबंधन के लिए व्यापक सहमति बना ली है, जिससे इंडिया गठबंधन की सहयोगी महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) असमंजस में पड़ गई है. हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंसअध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार (22 अगस्त) को कहा कि वे चुनाव के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को भी साथ लाने के लिए तैयार हैं. अपने श्रीनगर आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष…
असम में अब काजी नहीं सरकार करेगी निकाह का रजिस्ट्रेशन
नॉर्थ ईस्ट के असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है. बुधवार (21 अगस्त, 2024) को वहां मुस्लिम विवाह पंजीकरण विधेयक 2024 की मंजूरी दे दी गई. सीएम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए बताया, “आज असम कैबिनेट ने मुस्लिम विवाह पंजीकरण विधेयक 2024 की स्वीकृति दे दी है। इसमें दो विशेष प्रावधान हैं: पहला- मुस्लिम विवाह का पंजीकरण अब काजी नहीं सरकार करेगी. दूसरा- बाल-विवाह के पंजीकरण को अवैध माना जाएगा.” असम कैबिनेट ने बैठक में…
लाल किले पर लगातार 11वां ध्वजारोहण: पीएम मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को छोड़ेंगे पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर झंडा फहराया था। लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद दिवंगत इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा…
मनीष सिसोदिया दिल्ली में करेंगे पैदल मार्च, 14 अगस्त से होगी शुरुआत
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जुट गई है। इसी कड़ी में 14 अगस्त से पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। इस मौके पर वह पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में आतिशी के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई। इसमें दिल्ली में चल रहे काम, लोक सभा चुनाव से…
हिमाचल से नहीं टला खतरा, 100 से अधिक सड़कें बंद, फिर आ सकती है बाढ़?
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और राज्य में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने 10 अगस्त को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने का ‘ऑरेन्ज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, सोलन और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बाढ़ की चेतावनी भी दी है। आपको बता दें कि शिमला, कुल्लू और…
पीलीभीत रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत
जनपद की सीमा उत्तराखंड से मिली होने के चलते दो राज्यों के लोग पीलीभीत रेल खंड पर यात्रा करते हैं। इस लिहाज से पीलीभीत का रेलवे स्टेशन प्रमुख माना जाता है। आमान परिवर्तन के बाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने पर जोर दिया जाने लगा था। चार माह पूर्व अमृत भारत स्टेशन योजना में पीलीभीत रेलवे स्टेशन को शामिल कर बजट जारी कर दिया गया। रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने के लिए 16.7 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। स्टेशन को खूबसूरत रूप देने के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का…
दिल्ली में घर की दीवार पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लिखे नारे ?
रोहिणी के पास अवंतिका इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने घर की दीवारों पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान लॉन्ग लीव’ के नारे लिख दिये. विरोध करने पर युवक आसपास के लोगों से झगड़ने लगा. देखते-देखते मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जुट गयी. मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है. अभी तक की जांच पड़ताल में युवक मानसिक तौर पर बीमार लग रहा है. आरोपी युवक से पूछताछ जारी…
जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने CM केजरीवाल और LG को लिखी चिट्ठी ?
सुकेश चंद्रशेखर ने राजेंद्रनगर की घटना पर CM केजरीवाल को लिखी चिट्ठ। सुकेश ने चिट्ठी में केजरीवाल और MCD पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप । सुकेश ने चिट्ठी में दिल्ली के अस्पतालों में अव्यवस्था, गंदगी और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप। सुकेश ने मामले में दिल्ली LG से मामले में दखल देने की मांग की । सुकेश ने कहा एक सप्ताह पहले मुझे पीलिया हो गया था, मुझे GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टर ने मुझे सीटी स्कैन की सलाह दी थी। सुकेश ने कहा कि सीटी स्कैन कराने…
SC/ST में ‘क्रीमी लेयर’ को लेकर SC ने दिया फैसला
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा है कि एससी /एसटी समुदाय में भी क्रीमी लेयर की पहचान होनी चाहिए ताकि उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर किया जा सके। संविधान पीठ के चार जज जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पंकज मिथल, जस्टिस सतीश चन्द्र शर्मा इस पर सहमत है। जस्टिस बी आर गवई ने अपने फैसले में कहा है कि सरकार को एससी/एसटी कैटेगरी में भी क्रीमी लेयर की पहचान करने की नीति बनानी चाहिए ताकि उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर किया जा सके। सिर्फ…
