भारतीय जनता पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। ऐसे में पीलीभीत में एक बार फिर संजीव प्रताप के नाम पर मोहर लगाते हुए संजीव प्रताप को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव प्रताप की दोबारा ताजपोशी होने के बाद अब उनके समर्थक लगातार संजीव प्रताप को फोन कर बधाइयां दे रहे हैं। विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले संजीव प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे। संजीव…
Category: देश
पीलीभीत में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने ली शपथ
पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के 17वें अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मेधावियों का अभिनंदन भी किया गया। नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार शाम हुए समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुआ। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र विद्यार्थी ने क्लब की ओर से नगर में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। सचिव प्रशांत गुप्ता ने पिछले साल हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने सहयोगियों के नामों की घोषणा…
पीलीभीत में 88 रोगियों की जांच में नहीं मिला कोई डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव
पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार डेंगू व मलेरिया की जांचें की जा रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर डेंगू की 88 जांचें की। इसमें 16 लोगों की एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एलाइजा टेस्ट में यह सभी निगेटिव पाए गए। जिले में डेंगू की अब तक कुल 1003 जांचें की जा चुकी है। जिले में कुल 24 मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं। इसके अलावा मलेरिया की 1061 जांचें की गई। इसमें 16 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभागीय टीम…
जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजै प्रभु अरज हमारी
पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के 8वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते चल रहे थे। सबसे आगे एक टोली श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते चल रही थी। संकट मोचन बालाजी महाराज की शोभायात्रा मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित अमरिया बस स्टैंड से शुरू हुई, जो एकता सरोवर पार्क, लकड़ी मंडी, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, छीपियान मस्जिद, लक्ष्मी टॉकीज, चावला…
जौनपुर/कजगांव: नगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध
जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कचगांव कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में उक्त नगर पंचायतं बोर्ड की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान तमाम सभासदों ने बैठक का जमकर विरोध करने लगे। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कार्य हो रहा हैं तथा बाकी वार्डों में कार्य कोई कार्य नही हो रहा…
मैनपुरी: नेट की परीक्षा हेतु बच्चों को ट्रैक्टर से लेकर गए शिक्षक
जहां एक ओर तमाम प्रयासों के बाद भी घिरोर ब्लॉक के नाहिली गाँव में आने जाने वाले रास्तों पर जल भराव की समस्या लगभग एक माह होने आए पर हल नही हो रही ।तो वहीं ग्रामवासियों का जीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है और वही दूसरे और नाहिली व नगला मंशा के शिक्षक शिक्षिकाएं भी हार नहीं मान रहे , प्रबल कांत के सहयोग से सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अध्यनरत बच्चें विद्यालय आ -जा पा रहे है ।विगत 15 दिवस पूर्व जलभराव के स्तर को कम आंकते हुए जब शिक्षकों…
मैनपुरी : आई ई ई ई स्टूडेंट ब्रांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी द्वारा 5 दिवसीय कैरियर डैपलवमेंट एंव इंडस्टियल एक्सोपजर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने छात्रों को स्टार्टअप एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया और संस्थान के इनोवेशन केन्द्र के माध्यम से छात्रों को सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने स्थानीय स्तर पर सभी तकनीकी संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु एवं कौशल प्रशिक्षण हेतू संस्थान के उपकरणो को उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। 5 दिवसीय संगोष्ठी में टाटा पावर के अधिकारी , भरतीय वायुसेना के स्क्वड्न लीडर अन्य बडी कंपनीयो के कार्यकारी अधिकारी एंव अभियंताओं द्वारा छात्रों के साथ…
बाहुबली की मां का किरदार निभाया था राम्या कृष्णन, पढ़िए रिपोर्ट
साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। राम्या ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें फिल्मों में तकरीबन 37 साल हो चुके हैं लेकिन ये साल काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। राम्या ने 1986 से शुरू हुए अपने फिल्मी सफर में तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्में कीं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 2015 में आई फिल्म बाहुबली से मिली।इस फिल्म में राम्या ने शिवगामी यानी बाहुबली की मां का किरदार निभाया था जो कि काफी पसंद किया गया था। अब राम्या…
एक्टर बनने से पहले टेलरिंग सीखी राजपाल यादव ने, फिल्म ‘जंगल’ के बाद साइन की थीं 16 फिल्में
तारीख थी 20 जनवरी, 2001 और जगह मुंबई का इलाका-अंधेरी । इस दिन 7वें स्क्रीन अवाॅर्ड दिए जा रहे थे। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे लिए ये दिन खास होने वाला है। मुझे निगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया। यकीन नहीं हुआ कि ये अवाॅर्ड मुझे मिल रहा है। जब मैं अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर गया तो खूब तालियां बजीं। ये अवाॅर्ड मुझे फिल्म जंगल के लिए मिला था, जो मेरे करियर की चौथी फिल्म थी।खुद को लकी मानता हूं कि मैंने 24 साल…
रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आ रहे हैं अभिनेता शीजान खान, तुनिषा शर्मा के निधन के बाद मुसीबत में पड़े थे शीजान
इन दिनों अभिनेता शीजान खान रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में नजर आए थे जिसमे दिवंगत तुनिषा शर्मा उनके अपोजिट रोल में थीं। तुनिषा का निधन दिसंबर 2022 को हुआ था जिसके बाद शीजान मुसीबत में पड़ गए थे।तुनिषा की मां ने शीजान पर कई संगीन आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें तकरीबन दो महीने जेल में बिताने पड़े थे। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, शीजान अपने उन दिनों को याद करते हुए…
क्या यूपी सरकार वकीलों की सभी मांगों पर खरा उतर पायेगी, पढ़िए रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की सरकार ने हापुड़ की घटना के बाद 29 अगस्त से चल रही वकीलों की हड़ताल गुरुवार की देर रात समाप्त हो गई। हापुड़ की घटना को लेकर गुरुवार की देर रात यूपी सरकार के प्रतिनिधि मंडल और वकीलों के पदाधिकारी के बीच चली लंबी वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। यूपी सरकार ने वकीलों की सभी मांगों को मानते हुए हापुड़ के एएसपी और सीओ को हटाने और इंस्पेक्टर समेत सभी दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की मांग को मान लिया है।सरकार…
क्या मुकेश सहनी का मुकाबला डॉ. संजय निषाद से? पढ़िए रिपोर्ट
राजनीति में कब-कौन-किसका दोस्त और कब प्रतिद्वंद्वी हो जाए। कहा नहीं जा सकता। 2024 से पहले राजनीति के कुछ ऐसे ही रंग देखने को मिल रहे हैं। 2014 में एनडीए के रथ में सवार रहे बिहार के सन ऑफ मल्लाह यानी मुकेश सहनी ने पूर्वांचल में पैर जमाने की कोशिश शुरू कर दी है। यहां उनका मुकाबला योगी कैबिनेट के मंत्री डॉ. संजय निषाद से है। वजह है कि दोनों का वोट बैंक एक ही यानी निषाद समुदाय है।जहां मुकेश साहनी खुद को सन ऑफ मल्लाह कहलाना पंसद करते हैं।…
हमारा लक्ष्य ऐसे युवा तैयार करना है, जो नए भारत को सुदृढ़ करने में सहयोग करें:आनंदीबेन पटेल
राज्य विश्वविद्यालय क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करते हुए पड़ोसी देशों के विश्वविद्यालयों के MOU करें। इस पहल से फैकल्टी और स्टूडेंट्स दोनों को ही बेहतर एक्सपोजर मिलेगा। ये निर्देश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दिए हैं।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य ऐसे युवा तैयार करना है, जो नए भारत को सुदृढ़ करने में सहयोग करें, विश्वस्तर पर प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन में विश्व भारत की सशक्त छवि को देखा है। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश भी…
जौनपुर : पाइप लाइन का कार्य अधूरा,गन्दगी में जीने को लोग मजबूर,एस डी एम शाहगंज साथ मे विधायक शाहगंज रमेश सिंह भी मौका देखने के बाद खामोश क्यों ,क्या किसी अनहोनी का हो रहा इन्तजार
जिले के शाहगंज तहसील के खुटहन ग्राम सभा में ग्राम प्रधान द्वारा राजस्व के पैसे से जल जमाव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गाँव में पाइप बिछाये जा रहे कार्य के अधूरा होने से गाँव में घरों के सामने गन्दगी का माहौल बना हुआ हैं गाँव के कुछ परिवार भयंकर गन्दगी होते हुए भी वही जीने को मजबूर हैं जिम्मेदार मौन क्यों ? प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान खुटहन सभी के दरवाजे के सामने से अन्डरग्राउंड पाइप बिछा रहे थे जिसका पानी सामुदायिक गडहा जिसमें आधा जल…
रिचर्ड ओल्सन का ट्रायल शुरू, पाकिस्तान की महिला जर्नलिस्ट मोना हबीब के साथ नाजायज रिश्ते रखे
2012 से 2015 तक पाकिस्तान में अमेरिकी एम्बेसेडर रिचर्ड ओल्सन को पद के गलत इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई जा सकती है। उनके खिलाफ एक अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।ओल्सन पर आरोप है कि उन्होंने इस्लामाबाद में पोस्टिंग के दौरान पाकिस्तान की महिला जर्नलिस्ट मोना हबीब के साथ नाजायज रिश्ते रखे, उसका अमेरिका से जर्नलिज्म का कोर्स कराने में मदद की और दुबई के कारोबारी से लाखों रुपए का हीरों का हार लिया।ओल्सन पर आरोपों का खुलासा पिछले हफ्ते हुआ था। हालांकि तब पाकिस्तान की महिला…
मैनपुरी में महिला के घर पर कब्जा कर रहा दबंग, महिला बोली- बेटी की शादी के लिए मांगा था कमरा, शादी कैंसल होने के बाद नहीं छोड़ रहा कमरा
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में नेकी कर दरिया में डाल कहावत को चरितार्थ करता हुआ मामला निकलकर सामने आया है। जिसमें पड़ोसी की मजबूरी को देखते हुए पीड़िता ने अपने घर का कमरा उसे उसकी लड़की की शादी करने के लिए दे दिया। अब लड़की की शादी कैंसल हो गई तो पड़ोसी उसका कमरा खाली नहीं कर रहा। उसे धमका रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाए जाते हुए बताया कि जिसकी शिकायत उसने संबंधित कोतवाली पर की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई वह कमरा खाली कराने के लिए अधिकारियों…
मैनपुरी में किशोर ने खेत में ले जाकर बालिका से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी तो छोड़कर भागा
मैनपुरी में बुधवार देर रात एक किशोर बालिका को अपने साथ खेलने के लिए खेतों में ले गया। वहां किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका की हालत बिगड़ गई तो किशोर उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी को ढूंढते हुए स्वजन खेत पहुंचे तो वहां उसकी हालत खराब देखकर उनके हाथ पांव फूल गए। आननफानन बालिका को अस्पताल ले जाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक आठ वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ डेरे में रहती है। बुधवार शाम पास के ही डेरे का निवासी एक…
मैनपुरी में सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
मैनपुरी के बेवर के मोहल्ला मिरकिचिया में लघुशंका करने के लिए उठे एक चार साल के मासूम को सांप ने काट लिया। बच्चे को पता ही नहीं चला कि उसके साथ कुछ हुआ भी है कि नहीं। वो चुपचाप आया और अपने पिता के पास चारपाई पर सो गया। अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। समझ किसी को नहीं आ रहा था कि उसे हुआ क्या है। तभी परिवार के लोगों ने जहरीले सांप को वहां से जाते हुआ देखा, तब पता चला कि सांप बेटे को डंस गया है। परिजन…
पीलीभीत में ट्रेनें बंद, रोडवेज बसों का समय तय नहीं, कैसे करें सफर
पूरनपुर में आमान परिवर्तन के चलते ट्रेनें चल नहीं रहीं है। रोडवेज बसों के आने-जाने का कोई वक्त तय नहीं है। ऐसे में लोगों को सफर में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप में घंटों वाहनों का इंतजार करते हैं। परेशान होकर डग्गामार वाहनों में बैठ जाते हैं नगर से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग ट्रेनों से आवागमन करते थे। ट्रेनें सवा पांच साल से बंद हैं। बसों का कोई समय निर्धारित नहीं है। जब ट्रेनें बंद हुईं…
पीलीभीत में आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उसमेें मात्र तीन दिव्यांगों के आवास ही स्वीकृत हुए हैं। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रामसागर, अनिल, मैकूलाल,…
