पुलिस की डायल 112 गाड़ी लेकर फरार हुए चोर

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक चोर, पुलिस के डायल 112 की गाड़ी लेकर ही फरार हो गया. पुलिस इमरजेंसी व्हीकल को चुराने वाले चोर की कहानी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. आरोपी ने पहले चाबी उड़ाई फिर गाड़ी ले उड़ा. गाड़ी चुराने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. उसने गाड़ी को ऐसी जगह ले जाकर छोड़ा कि पुलिस सोच भी नहीं सकती थी. गाड़ी छोड़कर फरार हुए चोर ने चाबी भी गायब कर दी. पुलिसकर्मी खेतों में चाबी तलाश रहे थे. पुलिस के मुताबिक 681 नंबर इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल…

कोसमा के गांव ढकरई में डेंगू से पीड़ित महिला की मौत

मैनपुरी में विकासखंड घिरोर की कोसमा मुसलमीन ग्राम पंचायत के मजरा ढकरई में एक डेंगू पीड़ित महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल की जांच में दो नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। ढकरई निवासी विजय पाल शंखवार की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा घिरोर में करहल रोड पर एक निजी क्लीनिक…

मैनपुरी दिव्यांग के खाते से भी एक लाख रुपये डाककर्मियों ने किए साफ

मैनपुरी के प्रधान डाकघर में गबन का एक और मामला सामने आया है। एक दिव्यांग के खाते से डाककर्मियों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। जब खाताधारक जांच कराने के लिए प्रधान डाकघर पहुंच तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। अब अधिकारी मामले में कार्रवाई करने के बजाए दबाने में जुटे हुए हैं। शहर के दीवानी रोड निवासी सहदेव सिंह का प्रधान डाकघर में एक पुराना बचत खाता है। लगभग डेढ़ साल पहले उसने अपने खाते में एक लाख रुपये के करीब धनराशि जमा की थी। इसके बाद…

मैनपुरी के पूर्व विधायक के घर से लाखों की चोरी

मैनपुरी; शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक पूर्व विधायक और एमएलसी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लाखों रुपये के जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूर्व विधायक और एमएलसी बाबा रामनाथ के पुत्र जगदीश यादव का पैतृक गांव हविलिया उरथान है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में भी उनका मकान है। पिता का…

मैनपुरी में स्कूटी से आ रही महिला पर चाकू से हमला

मैनपुरी के गांव नवादा के पास शुक्रवार की देर शाम स्कूटी से अपनी सहेली के साथ आ रही एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। चाकू से वार किए गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।जनपद फर्रुखाबाद के प्रेमपुर निवासी स्नेहलता का शहर के स्टेशन रोड निवासी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम स्नेहलता अपनी सहेली मीना के साथ…

पीलीभीत जेल से कैदी को लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस कंबाइन से टकराई

संसारपुर में पीलीभीत जेल से बीमार कैदी को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक सिपाही और एंबुलेंस सहायक घायल हो गया। बाद में दूसरी एंबुलेंस से कैदी को लखनऊ भेजा गया। बृहस्पतिवार देर रात पीलीभीत जेल में बंद एक कैदी धर्मेंद्र पुत्र रामबरन के बीमार हो जाने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस कैदी को एंबुलेंस से इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। इसी दौरान गोला-खुटार हाईवे पर लाल्हापुर गांव के…

पीलीभीत में सुबह-शाम की ठंडक बच्चों को कर रही बीमार

पीलीभीत के मौसम में बदलाव के कारण अब छोटे बच्चों में सर्दी-खांसी-जुकाम हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में 80 प्रतिशत बच्चे इसी बीमारी के पहुंच रहे हैं। ऐसे में डाक्टर बच्चों के माता-पिता को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम का बदलाव बच्चों के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। दिन में तेज धूप के बाद सुबह-शाम की ठंडक बच्चों को बीमार कर रही है। मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में रोजाना 150 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल फीवर, निमोनिया, कोल्ड फीवर आदि…

पीलीभीत के डगा गांव में बाघ का आतंक, बकरी को शिकार बनाने के बाद झाड़ियों में जमाया डेरा, दहशत में ग्रामीण

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव डगा में एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है। लेकिन यहां पर बाघों की चहलकदमी कम नहीं हो पा रही है। लगातार वन विभाग भी बाघों की निगरानी कर रहा है। अभी तक तो बाघ खेतों में विचरण कर रहे थे। लेकिन अब आबादी के बिल्कुल किनारे एक बाघ पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में इन दिनों बाघों का आतंक देखने को मिल रहा है। जंगल से निकलकर ये बाघ ग्रामीण इलाकों में चहलकदमी कर रहे हैं। बाघों को…

पीलीभीत में अतिक्रमण हटाने में व्यापारी-प्रशासन आमने सामने

पीलीभीत के शहर में जाम की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका टीम और पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए दूसरे दिन अभियान नहीं चल सका। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार या रविवार से अभियान फिर चलाया जाएगा। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर अभियान चलाया गया तो वह बाजार बंद करेंगे। शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह अचानक पुलिस फोर्स और पालिका की टीम के साथ गैस चौराहे…

पीलीभीत के शौर्य यात्रा से भगवामय हुई सड़कें, विधायक ने की बुलडोजर की सवारी

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निकाली गई शौर्य यात्रा के पीलीभीत पहुंचते ही तराई की सड़कें भगवामय दिखाई दी। यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पहले एक सभा कर इसके उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी देते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की गई।वहीं, इसके मुख्य मार्गों पर पूरे उत्साह के साथ भगवा रंग के बजरंग बली बने जयश्रीराम लिखे झंडे लहराए। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। सख्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच यात्रा शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गई। विश्व हिंदू…

जौनपुर : एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत

शाहगंज : स्थानीय नगर के खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप शुक्रवार दोपहर सड़क पार कर रहे वृद्ध एंबुलेंस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव व एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार नगर से सटे कौड़ियां गांव निवासी रामकुमार 75 वर्ष पुत्र राम अधीन शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बाजार के लिए पैदल निकले थे। खुटहन मार्ग स्थित…

मौत पर आखिरी बार चेहरा देखने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं मुमताज

फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में जीनत अमान ने देव आनंद की बहन का रोल किया था, हालांकि ये रोल उनसे पहले मुमताज को ऑफर किया गया था। मुमताज ने फिल्म में देव आनंद की बहन बनने से साफ इनकार कर दिया और जिद में फिल्म में हीरोइन बन गईं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। इतनी गहरी की जब देव आनंद साहब की मौत हुई तो लंदन में होने के बावजूद मुमताज उन्हें आखिरी बार देखने नहीं पहुंचीं। वो कहती हैं कि वो देव आनंद को एवरग्रीन देखना चाहती…

कन्नौज:अखिल भारतीय शाक्य महासभा का चुनाव हुआ संपन्न

कन्नौज, छिबरामऊ अखिल भारतीय शाक्य महासभा के तत्वावधान में जनपद के प्रख्यात कवि तथा पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य को राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिकारियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ कैलाश चंद्र शाक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्याम बाबू शाक्य राष्ट्रीय महासचिव तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर मुकेश शाक्य निर्वाचित हुए। हरिगोविंद शाक्य के राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव चुने जाने पर क्षेत्रवासियों ,जनपद ,प्रदेश एवं देश के कई सम्मानित लोगों ने बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी। राजेश कुमार शाक्य जिला महासचिव, हरिशरण…

जालौन: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी कविता, साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

जालौन जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी उमेशचंद्र चौरसिया (60) पुत्र रामबाबू चौरसिया लगभग दो माह से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी कविता चौरसिया (55) प्राइवेट शिक्षिका हैं। गुरूवार की रात करीब 10 बजे खाना खा पीकर परिजन सो गए। रात में जब कविता पति को देखने के लिए उठीं तो रात में उनकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत का सदमा कविता बर्दाश्त नहीं कर पाईं। कुछ ही घंटे बाद भोर में उन्होंने आंगन के पास टिन शैड में बने बरामदे के हुक में…

मैनपुरी में ग्राम प्रधान से गैंगरेप, काम के बहाने घर बुलाकर दो भाइयों ने गन प्वाइंट पर की हैवानियत

यूपी के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत के विकास और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली 30 साल की महिला ग्राम प्रधान यौन शोषण का शिकार हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मजबूर होकर महिला ग्राम प्रधान ने एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच…

पीलीभीत में तालाब में मछली पकड़ने गए मजदूर की डूबकर मौत

पूरनपुर में तालाब में मछली पकड़ने गए मजदूर गांव सुआबोझ निवासी राकेश (40) की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव सुआबोझ निवासी राकेश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। राकेश के छोटे भाई अवधेश ने बताया कि राकेश बुधवार शाम करीब तीन बजे साइकिल से मछली पकड़ने गांव रंपुरा के समीप तालाब पर गया था। शाम तक घर न लौटने पर बुधवार की शाम सात बजे उनके मोबाइल पर फोन किया। फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजन सो गए।बृहस्पतिवार की सुबह…

पीलीभीत में पशुओं से फसल बचाने को खेत में दौड़ाया करंट, चपेट में आने से मजदूर की मौत, शव रख जाम किया सड़क

मामला दियोरिया कोतवाली क्षेत्र का है। ईंट- भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर शाम को घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर पशुओं का झुंड आता देख बचने के प्रयास में सड़क किनारे मौजूद खेत में गिर गया। जहां करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शव मिलने के बाद घरवालों ने खेत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीलीभीत के खेत पर लगे विद्युत प्रवाहित तारों के करंट की चपेट में आकर मरे मजदूर के स्वजन ने ग्रामीणों के सहयोग से मार्ग…

पीलीभीत में पीटीआर में तीन और होम स्टे के लिए भेजा प्रस्ताव

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में अभी छह होम स्टे का संचालन हो रहा है। अब तहत तीन और होम स्टे संचालित किए जाने की बात चल रही है। अनुमति के लिए पत्रावली उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। ग्रामीणों की जंगल पर निर्भरता कम करने और जंगल से लगे गांवों के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे योजना शुरू की गई थी। यहां बराही, मुस्तफाबाद, माधोटांडा, हरीपुर रेंज, बाइफरकेशन व डगा गांव में एक-एक होम स्टे संचालित हो रहे हैं। साथ ही अब आगामी सत्र के लिए तीन…

पीलीभीत में अतिक्रमण पर फिर जागे अफसर, स्टेशन रोड पर चलाया अभियान

पीलीभीत के शहर की मुख्य समस्या अतिक्रमण है और इसी कारण जाम भी लगता है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को अफसर फिर जाग गए और पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर अभियान शुरू कराया। अफसरों ने पुलिस और पीएसी के साथ पहले स्टेशन रोड पर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद राम स्वरूप पार्क के पीछे गली में पक्का निर्माण तुड़वाया। उधर, अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। शहर में बाजार के साथ ही अन्य सभी मार्ग अतिक्रमण की जद में हैं।…

पीलीभीत में तीन तलाक देकर छत से फेंकने का पति पर लगाया आरोप

पूरनपुर के मोहल्ला करीमगंज निवासी मंतशा ने पति पर जयपुर ले जाकर मारपीट करने, तीन तलाक देकर छत से फेंकने, अस्पताल पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मंतशा ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में मोहल्ला निवासी शहनबाज से हुआ था। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका मानसिक, शारीरिक उत्पीडऩ शुरू कर दिया गया। सितंबर में उसका पति जयपुर काम से गया और साथ उसे भी ले गया। आरोप है कि जयपुर में भी उसके साथ मारपीट की…