जौनपुर : सर्किल के दो स्थानों पर हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

शाहगंज सर्किल के खुटहन और सरपतहा में शुक्रवार की बीती रात्रि अलग-अलग समय में पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो अंतर्जनपदीय कुख्यात बदमाश पुलिस के शिकंजे में आ गए । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली गली । पुलिस ने पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया । उन लोगों के पास से प्रयुक्त असलहा, जिंदा कारतूस और नक़दी बरामद हुई है । दोनों कुख्यात बदमाश आजमगढ़, अमेठी, गोरखपुर, फ़तेहपुर, जौनपुर, उन्नाव, प्रयागराज और बाराबंकी में गोतस्करी, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपरहण…

जौनपुर : ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया घटतौली व दबंगई का आरोप

शाहगंज : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्र के भिवरहा कलां से पहुंचे दर्जनों की संख्या में पुरुष महिलाओं ने कोटेदार पर राशन की कम तौल करने और विरोध करने पर अभद्रता का आरोप लगाया। पात्र राशन कार्डधारकों ने हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर नारेबाजी भी की। समाधान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार सही समय पर राशन वितरण नहीं करते। लोगों को निर्धारित यूनिट से कम राशन देते हैं। उसमें भी माप में कमी रहती है। उक्त अनियमितता की शिकायत या विरोध करने पर…

जौनपुर ; तीन लाख रूपये की हुई वसूली, 15 कनेक्शन काटे गये

शाहगंज : विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बकायेदारों से तीन लाख रुपये की वसूली की। 15 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे। अधिशासी अभियंता मुकेश प्रकाश के निर्देश पर एसडीओ रोशन जमीर के नेतृत्व में निकली टीम ने नगर के बकायेदारों से तीन लाख रुपये की वसूली की। बकाया न जमा करने पर दो घरेलू और 15 कमर्शियल कनेक्शन वाले बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। टीम में अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रजापति, बाबूराम, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।

पीलीभीत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया माधोपुर के रहने वाले हरिसिंह पुत्र अनोखे लाल शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने खेत पर आलू की बुआई कराने जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार नेशनल हाईवे को क्राॅस करते समय अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी अमरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दियोरिया निवासी उमेद मियां (16) शुक्रवार की देर रात बाइक से बीसलपुर से अपने गांव लौट रहा था। सामने से आ रही बाइक की चपेट…

पीलीभीत में शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल करता रहा दुष्कर्म

पीलीभीत के शादी का झांसा देकर आरोपी महिला से तीन वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। इसमें युवक के परिजन भी उसका साथ देते रहे। इसके बाद सभी ने एक राय होकर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसपी के आदेश पर बरखेड़ा थाने की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले…

पीलीभीत के पूरनपुर में 47 परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट कक्षाएं

पूरनपुर के प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। ऐसे में क्षेत्र के 47 परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं लेगेंगी। इसको लेकर नोडल अफसर एसीएमओ ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के 47 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट कक्षाएं शुरू होंगी जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत स्कूल के कक्षों को स्मार्ट कक्षाएं चलाने को लेकर तैयार किया जा रहा है। कमरों में लोहे की खिड़की, दरवाजे के साथ ही सुरक्षा…

पीलोभीत मिशन वात्सल्य के तहत हुई वार्ड कल्याण समिति की बैठक

पीलीभीत के नगर पंचायत बिलसंडा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने मिशन शक्ति 04 के तहत वार्ड स्तर पर समय-समय पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की। समिति के सदस्यों के साथ बाल संरक्षण सेवाओं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम, परित्यक्त नवजात के मिलने पर तत्काल थाने पर…

पीलीभीत: एटा में हुई एथलेटिक मीट में बच्चों ने फहराया परचम

पूरनपुर के अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा के बच्चों ने एटा के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 24 से 28 अक्तूबर तक हुई कलस्टर स्टेट एथलेटिक मीट में एक स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक जीतकर ऑलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चे रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार से होने वाली नेशनल एथलेटिक मीट में प्रतिभाग करने को रवाना हो गए। अंडर 14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में रमनदीप कौर, हरमनदीप कौर, खुशमन प्रीत कौर, सनमीत कौर ने 4 गुणे 100 मीटर की रिले रेस में स्वर्ण,…

जौनपुर: धूमधाम से मनाया गया हज़रत लालशाह रहमतुल्ला अलेह का कदीमी उर्स मुबारक

जौनपुर: शहर के शाही पुल के नजदीक मोहल्ला केरारवीर के पास स्थित लाल मस्जिद में हजरत लाल शाह रहमतुल्ला अलैह का कदीमी उर्स मुबारक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, सुबह में सबसे पहले कुरान ख्वानी के बाद चादर पोसी हुई उसके बाद एक कार्यक्रम जश्ने ईद मिलाद उल नबी का भी संपन्न हुआ,मौलाना हनीफ अल कादरी ने बताया कि ऐसे औलिया अंबिया की मजारों से आज कौम को दर्श की जरूरत है क्योंकि अब कौम को राह दिखाने को कोई पैगंबर नहीं आएगा इसलिए अल्लाह ने ऑलियाओं के जरिए…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में महिला बंदियों द्वारा बनाई जा रही डिजाइनर रंग बिरंगी खुशबूदार जेल मोमबत्तियों से जगमग होगा जेल

फर्रुखाबाद, महिला बंदियों द्वारा बनाई जा रही डिजाइनर रंग बिरंगी खुशबूदार जेल मोमबत्तियों से जगमग होगा जेल । जिला कारागार फतेहगढ़ में आजकल दीपावली तैयार शुरू हो गई है । इस बार अनोखी पहल के अंतर्गत महिला बैरक में नगमा महिला जेल वार्डर के पर्यवेक्षण में महिला बंदी डिजाइनर रंग बिरंगी मोमबत्तियां बनाने में व्यस्त है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जेल के स्तर से ही मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण नगमा जेल बार्डर द्वारा दिया जा रहा है…

प्रयागराज- कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षको का हुआ स्थानांतरण

निरीक्षक बृज किशोर को वाचक पुलिस उपायुक्त, नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना दारागंज स्थानान्तरित किया गया है। तथा निरीक्षक आशीष कुमार भदौरिया को प्रभारी निरीक्षक थाना दारागंज से पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रतापगढ़: जयप्रकाश श्रीवास्तव ने कायस्थ महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में आये हुए आगंतुकों से समाज के लिए कार्य करने की कामना की

प्रतापगढ़:कायस्थ महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के लिए प्रतापगढ़ जनपद की पवित्र पावन धरा पर पधारे हुए सभी कायस्थ कुल शिरोमणि चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह , वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना, सूचना आयुक्त श्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्त,व एमएलसी प्रयागराज श्री केपी श्रीवास्तव ,पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार , प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ,पूर्व न्यायाधीश ज्ञान चंद्रा ,जयति श्रीवास्तवा आदि का जय प्रकाश श्रीवास्तव (अध्यक्ष निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय मार्गदर्शक अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा आजीवन सदस्य कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट इलाहाबाद सह संपादक दस्तक दृष्टिकोण हिंदी मासिक पत्रिका…

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता

दरअसल, नेपाल के जजरकोट के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शक्तिशाली भूकंप आया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नेपाल के इस इलाके में दर्जनों घर ढह गए और दिल्ली, लखनऊ, पटना समेत भारत तक की इमारतें हिल गईं. नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.4 थी, मगर जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बाद में तीव्रता को घटाकर 5.7 कर दिया और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.6 आंकी. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जजरकोट में भूकंप के केंद्र के पास के…

नेपाल में भूकंप से मची तबाही, मरने वालों की संख्या 128 पार

काठमांडू: नेपाल में देर रात धरती हिलने से तबाही मच गई है और चारों ओर हाहाकार मच गया है. नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात से ठीक पहले उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जिलों में जोरदार भूकंप आने से कम से कम 128 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए, जबकि बचाव दल पहाड़ी गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. इतना ही…

रतलाम में चुनावी सभा, शाह-राजनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी आज एमपी में

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रतलाम आ रहे हैं। वे दोपहर 2.45 बजे बंजली ग्राउंड पर बीजेपी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का 15 दिन के अंदर एमपी का यह तीसरा दौरा है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिवपुरी, श्योपुर और ग्वालियर जिले में, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भिंड जिले में बीजेपी के पक्ष में सभाएं करेंगे। कांग्रेस के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बालाघाट और…

जेबकतरों ने मिलकर सवा लाख रुपए पार किए, CCTV में हुए कैद

लखनऊ में टप्पेबाजी के गिरोह ने शुक्रवार को चौक थाने के कुछ दूरी पर भूतनाथ के सर्राफा कारोबारी के जेब से सवा लाख की नकदी पार कर दी। टप्पेबाज गिरोह के एक सदस्य ने सर्राफा कारोबारी को साइकिल से टक्कर मारी और दूसरे ने पीछे से जेब काट ली। वहीं तीसरा जमीन पर पैसा गिरते हुए उठा ले गया। टप्पेबाज गिरोह की यह पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद होई है। पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने चौक थाने में इसकी लिखित शिकायत दी है।भूतनाथ बाजार में अनुराग अग्रवाल की ज्वेलमाइन…

हिजबुल्लाह ने गलती की तो ऐसी कीमत चुकाएगा : नेतन्याहू

इजराइल-हमास की जंग का आज 29वां दिन है। शुक्रवार को लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के सरगना हसन नसरल्लाह ने इजराइल और अमेरिका को तबाही की सीधी धमकी दी।कुछ देर बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर देश को संबोधित किया और इस धमकी का जवाब दिया। कहा- हमारे दुश्मन और हिजबुल्लाह बहुत अच्छे से समझ ले कि अगर उसने कोई हिमाकत की तो इसकी उसे वो कीमत चुकाना होगी जिसके वो कल्पना भी नहीं कर सकता।नेतन्याहू ने अमेरिका की उस मांग को ठुकरा दिया, जिसमें उसने सीजफायर…

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने लगातार तीसरी जीत हासिल की

अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया। इस जीत से अफगानी टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने की उम्मीदें बरकरार हैं।लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को नीदरलैंड टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। 180 रन का टारगेट अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने 31.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर दिया।इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में कई रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। पहले ओवर में मुजीब उर रहमान ने वेज्ली बारेसी को…

जांबाज और निडर एक्ट्रेस की कहानी, हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली विलेन का नाम है कुलदीप कौर

आज की अनसुनी दास्तान है एक ऐसी जांबाज और निडर एक्ट्रेस की, जिसे लोग हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली विलेन कहते हैं। नाम है कुलदीप कौर। रॉयल परिवार से ताल्लुक रखने वालीं कुलदीप के साहस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत-पाक के बंटवारे के समय जब दंगों में लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे थे, तब ये एक कार लेने बॉम्बे से पहले लाहौर गईं और फिर खुद कार चलाकर लाहौर से बॉम्बे पहुंची थीं। कुलदीप कौर की जिंदगी तब बदल गई, जब उन…

पीलीभीत में मलेरिया ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड

पीलीभीत के जिले में डेंगू के साथ ही मलेरिया के मरीजों ने बीते तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन सालों में रोग पीड़ित मरीजों की संख्या कभी भी 50 के पार नहीं गई, लेकिन शुक्रवार तक यह बढ़कर 479 पहुंच गई है। वर्ष 2020 में जनपद के मात्र 38 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इसी तरह अगले साल वर्ष 2021 में भी मात्र 38 लोग मलेरिया की चपेट में आए। वर्ष 2022 में कुछ आंकड़ा बढ़ा तो संख्या 42 पहुंच गई,…