जौनपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों ने लगाया मैराथन दौड़

शाहगंज : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर बच्चों ने लगाया मैराथन दौड़। आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर में स्वामी विवेकानंद तिराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पर्चन कर उनका जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा युवा भारत दौड़ आयोजित की।इस युवा भारत दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः आतिश कृष्ण और रितिक ने स्थान प्राप्त किया। शिवाजी शाखा बौलिया घास मंडी से प्रारंभ होकर यह दौड़ स्वामी विवेकानंद मार्ग पर समाप्त हुई और दौड़ को अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

जौनपुर ; एनएसएस के विद्यार्थियों ने मनाया विवेकानन्द का जन्मदिन

शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान तथा प्राचार्य डा. एन.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद आमिर सिद्दीकी द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उक्त लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आशीष अस्थाना, डॉ. तसनीमा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

डालीगंज में बीच रोड पति वार करता रहा, आसपास कई लोग देखते रहे

लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर 12 सेकेंड में 17 बार कैंची से वार किया। डालीगंज में बीच रोड पति वार करता रहा, आसपास कई लोग देखते रहे। थोड़ी देर में दो लोग बीच-बचाव के लिए आए। लेकिन, वह वार करने से रुका नहीं। रोकने वालों को धमकी देता हुआ भाग गया। पूरी वारदात पास ही लगे एक ब्यूटी पार्लर के CCTV में कैद हुई है। घटना रविवार की है। इसका CCTV शुक्रवार रात सामने आया है। पुलिस CCTV और घायल पत्नी के बयान के आधार पर…

रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश का नेतृत्व नहीं करेंगे भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी

भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी गुरुवार को कप्तानी से हटने के बाद मौजूदा रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश का नेतृत्व नहीं करेंगे। शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ आंध्र के ग्रुप बी मैच के दौरान शुक्र रिकी भुई ने टीम की कप्तानी की।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विहारी को स्टेट एसोसिएशन ने जबदस्ती कप्तानी से हटाया है। हांलाकि, आधिकारिक बयान में टीम के हेड सेलेक्टर आरवीसीएच प्रसाद ने बताया, हनुमा ब्रेक लेना चाहते थे ताकि वो सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर पाए। उनके कप्तानी से हटाने का कोई दबाव नहीं था। हनुमा…

अगर कोई आपके देश में घुसकर बार-बार हमला करेगा तो उसका जवाब देना जरूरी हो जाता है : जर्मनी

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में शुक्रवार को इजराइल के खिलाफ नरसंहार मामले में दूसरे दिन सुनवाई हुई। यह केस साउथ अफ्रीका ने दायर किया है। इजराइल ने अपने बचाव में कहा- दुनिया के सामने एकतरफा तथ्य पेश किए जा रहे हैं, झूठ पेश किया जा रहा है।दूसरी तरफ, जर्मनी ने इजराइल का बचाव किया है। जर्मनी ने कहा- अगर कोई आपके देश में घुसकर बार-बार हमला करेगा तो उसका जवाब देना जरूरी हो जाता है। हमास ने इजराइल में हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।नीदरलैंड के द…

विक्रांत मैसी स्टारर इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की ’12th फेल’ एक सफल फिल्म साबित रही। विक्रांत मैसी स्टारर इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। ऐसे में अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये फिल्म खोए हुए फिल्ममेकर्स के लिए एक बेंचमार्क सेट करती है। 4 दिन पहले ही ’12th फेल’ IMDb पर अब तक की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म भी बनी है। इसने शाहरुख खान की ‘डंकी’, ‘जवान’, ‘पठान’ से लेकर रणबीर कपूर-बॉबी देओल की ‘एनिमल’ को भी…

साउथ सिनेमा के खतरनाक विलेन एम.आर. राधा ने 2 गोलियां मारी थीं, किसी फिल्म में नहीं बल्कि असल जिंदगी में

12 जनवरी 1967 की बात है साउथ सुपरस्टार और पॉलिटीशियन MGR को साउथ सिनेमा के खतरनाक विलेन एम.आर. राधा ने 2 गोलियां मारी थीं, किसी फिल्म में नहीं बल्कि असल जिंदगी में। वजह थी एक मामूली अनबन और गुस्सा। नाराजगी इस कदर थी कि MGR को गोली मारने के बाद एम.आर. राधा ने अपनी ही कनपट्टी में गोली मार ली। खुशकिस्मती से दोनों की जान तो बच गई, लेकिन सुपरस्टार MGR का फिल्मी करियर खत्म हो गया और एम.आर. राधा को हत्या के इरादे से गोली चलाने पर जेल हुई।एम.आर.…

कासगंज: डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

कासगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार और समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप जी द्वारा कासगंज जिले के सिढ़पुरा के रहने वाले डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. पिछले काफी दिनों से सिढ़पुरा और आसपास के क्षेत्र में डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य काफी सक्रिय रहे हैं. इन्होंने 2022 में पटियाली विधानसभा चुनाव में काफी बड़ी भूमिका निभाई थी. समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर प्रेम सिंह शाक्य की सक्रियता और मेहनत को देखते हुए…

जौनपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर: शुक्रवार को फरीदुल हक मेमोरियल पी जी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद शाहगंज जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले एक दिवसीय सामान्य शिविर के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्वयं सेवक/ सेविकाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, स्वयंसेवक अब्दुर्रहमान, राजू,सवयं सेविका संस्कृति अग्रहरि,शाहीन बानो,विधि सोनी ने विवेकानंद के शिक्षा एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 तबरेज़ आलम ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों का उल्लेख करते हुए युवाओं को…

जौनपुर:युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयन्ती

जौनपुर: युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयन्ती जौनपुर।जिले के तिलकधारी महाविद्यालय के महाराणा प्रताप व्यामशाला में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती एकल विधालय अभियान के बैनर तले युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती समारोह के दौरान प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया इस कार्यक्रम के दौरान आये सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़नी चाहिए तथा उनकी जीवनी पढ़कर उस पर काम करना चाहिए वक्ताओं ने युवाओं से…

कासगंज : सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ युवा महोत्सव

स्वामी विवेकानंद ने सर्व धर्म समभाव का संदेश दुनिया को दिया। उन्होंने दुनिया के लोगों को विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उक्त उदगार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किए। वे सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में आयोजित युवा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मिर्जापुर मानपुर नगरिया स्थित सेंट वी 0एन 0पब्लिक स्कूल में आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बाद में कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं…

मैनपुरी में नीम के पेड़ से निकल रही पानी की धार, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा; जिलाधिकारी भी देखकर हैरान

मैनपुरी के भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव छाछा में 15 दिनों से नीम के पेड़ से पानी निकलने की अफवाह के चलते जिलाधिकारी ने एसडीएम के साथ पहुंचकर विद्यालय में खड़े नीम के पेड़ को देखा। साथ में आई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम से सैंपल भरकर जांच कराने की बात कही। ग्रामीणों ने पूजा पाठ करने की भी जानकारी दी है। बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसडीएम संध्या शर्मा, बीएसए दीपिका गुप्ता, बीडीओ सुल्तानगंज छाछा स्थित जूनियर हाई स्कूल पहुंचे। उन्होंने नीम के पेड़ से पानी…

मैनपुरी : यूपी में गोली चलवा देंगे,यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में बनाई रील

मैनपुरी में सोशल मीडिया पर एक युवती का पिस्टल लहराते वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिल्मी गाने पर रील बना रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के पीछे एक कार खड़ी है। इसमें समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है। वीडियो सामने आया तो लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कई लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही युवती यूट्यूबर आशवी यादव बताई जा रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि…

मैनपुरी में बांकेबिहारी मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मुक्त कराई गई दो बीघा भूमि

मैनपुरी में बांकेबिहारी मंदिर की जमीन पर किया गया कब्जा आखिरकार प्रशासन ने हटावा दिया। मंदिर के पुजारियों द्वारा धरने की चेतावनी के बाद प्रशासन की नींद टूटी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ने बुलडोजर से मंदिर की जमीन पर भरी गई नींव ध्वस्त करा दी। शीतला माता मंदिर के पुजारी अवधेश शुक्ला, रानी देवी, कमलेश शुक्ला आदि ने नौ जनवरी को उप जिलाधिकारी सदर से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि शीतला माता मंदिर के ही बांकेबिहारी मंदिर के नाम दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया…

मैनपुरी में ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, आग में झुलसकर 6 माह की जुड़वा बहनों की मौत

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के औंछा कस्बे में करीब 6 माह की दो जुड़वा बहनों की आग में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सूचना पर पुलिस बचाव के लिए पहुंची और दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार को औंछा निवासी गौरव की दो जुड़वा बेटियां रिद्धि और सिद्धि (छह माह) को उसकी पत्नी रजनी ने पहली मंजिल के एक कमरे में…

पीलीभीत में पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

पीलीभीत में पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मंच साझा कर रेलवे जंक्शन पर सांकेतिक भूख हड़ताल कर धरना दिया। बृहस्पतिवार को एनई रेलवे मजदूर संगठन की जंक्शन स्थित शाखा पर केंद्र और राज्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना देते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाए। पुरानी पेंशन योजना को बंद करने से सभी कर्मचारी वर्ग पूरी तरह से सरकार के विरोध में है। कर्मचारियों का कहना था कि अगर उन लोगों की पुरानी पेंशन…

पीलीभीत के शहर की दहलीज पर पहुंचा बाघ, बाउंड्री पर खड़े होकर लोगों ने बनाया वीडियो

बृहस्पतिवार रात को एक बाघ शहर की दहलीज पर ही पहुंच गया। असम चौराहा के पास जेपी होटल के पीछे बाघ देखे जाने की सूचना से शहर में खलबली मच गई। सैकड़ाें लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक टीम बाघ की तलाश में जुटी थी। असम चौराहे से शहर शुरू हो जाता है। चौराहे के आस-पास ही दर्जनों कालोनियां, बाजार और होटल हैं। यहां दिन रात भीड़ रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों…

पीलीभीत में गलन और शीतलहर से कांपी तराई, 5.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

पीलीभीत। तराई में ठंड ने बृहस्पतिवार को और रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरे दिन सूरज बादलों में ही छिपा रहा। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़कों पर चहलपहल कम दिखी। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लिए बैठे दिखे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। साथ ही तेज हवा भी चल रही थी। इससे मौसम का मिजाज काफी बिगड़ गया। बरसात की आशंका थी। लग रहा था कि सुबह दस बजे तक बारिश हो…

बरेली – विविध प्रतिभाओं की धनी इन्द्रा कुमारी सक्सेना पंचतत्व में विलीन।

बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रदेश प्रबन्ध करिणी सदस्य नवीन कुमार की माताजी जी जी आई सी से सेवानिवृत्त संगीत लैक्चर इन्दिरा कुमारी गायन वादन की विशेषज्ञ के साथ ही साथ एक्यूप्रेशर, आर्युवेदिक व योग के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा करती थी। ज्ञातव्य हो कि सेवानिवृत्त के उपरांत कुछ समय जयपुर रहीं थीं वहां से भी इलाज हेतु तमाम मरीज बरेली आते थे। समाज सेवा में रची-बसी श्रीमती इन्दिरा ने मृत्यु उपरांत अपनी आंखें दान कर थीं जिसे कल चिकित्सक ने स्वीकार कर लीं।बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश…

बरेली – नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को बांटे गरम कपड़े।

मीरगंज – कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को गर्म कपड़े वितरण किये। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें इस समय कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही। सुबह कोहरे की चादर छाई रहती है। और सुबह से लेकर शाम तक बर्फीली हवाओं में गलन बढ़ गई है। (ठंडी हवा चल रही हैं।) ठंड में हड्डियां तक सुन्न पड़ने लगी हैं। शीत लहर से पूरा दिन लोग ठिठुरते रहते हैं। अधिकता लोग पूरा दिन अलाव या हीटर के सामने बैठकर हाथ पैर सेंकते हैं। जिससे…