पीलीभीत में बच्ची की नहर में डूबने से मौत

बिलसंडा के थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबूरा के मजरा बलदेवपुर में बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी। बलदेवपुर निवासी संतोष ने बताया कि उनकी छोटी बहन खुशबू (10) शुक्रवार दोपहर घर से बाहर खेलने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आई तो खोजबीन की गई। घर से करीब 300 मीटर दूर बमरोली माइनर नहर की पुलिया के नीचे खुशबू का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…

पीलीभीत : गैस हीटर जलाकर सोए शेरपुरकलां के पिता-पुत्र की मौत

पीलीभीत के पूरनपुर में कमरे में गैस हीटर जलाकर सोए शेरपुरकलां निवासी शम्मू (30) और उसके पांच महीने के पुत्र की दम घुटने से दिल्ली में मौत हो गई। शम्मू की पत्नी उजमा बेहोशी की हालत में कमरे में मिलींं। उजमा को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पिता-पुत्र का शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। घटना नोएडा के छिजारसी में बृहस्पतिवार रात की है। शम्मू पत्नी उजमा, पांच महीने के पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ किराये के घर में…

पीलीभीत में बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

न्यूरिया के घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाघ की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र के गांव चौड़ाखेड़ा निवासी मीना देवी पत्नी स्व. हरदयाल (40) शुक्रवार दोपहर खेत पर घास काटने गईं थीं, तभी गन्ने के खेत से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर आसपास खेतों…

पीलीभीत में 936 जोड़े सामूहिक रूप से विवाह बंधन में बंधे

पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ड्रमंड कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्य से अधिक 936 विवाह हुए। इनमें 15 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे दिन कॉलेज परिसर में खासी चहल-पहल रही। नवदंपतियों को राज्यमंत्री, विधायक और अफसरों ने आशीर्वाद दिया। जिले को 1181 विवाह का लक्ष्य मिला था। इनमें से 408 विवाह नवंबर में कराए जा चुके हैं। शेष 773 के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तारीख 18 जनवरी तय की गई थी। लक्ष्य के सापेक्ष तय समय तक…

पीलीभीत में इमरजेंसी में डॉक्टर से तीमारदारों ने की मारपीट, नहीं पहुंची पुलिस

पीलीभीत में शुक्रवार की रात एक युवक महिला मरीज के साथ उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। जहां इमरजेंसी में बैठे जेआर के साथ तीमारदारों ने बदसलूकी कर दी। शोर शराबा सुनकर पास के कमरा में बैठे डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनकी नाक फोड़ दी। सूचना के बाद भी पुुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लहूलुहान हालत में चिकित्सक खुद ही अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। यहां पर भी पुलिस मेडिकल कराने से कतराती रही। घटना के विरोध…

नीतीश विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे, 2 डिप्टी CM के साथ शपथ ले सकते हैं

बिहार में जदयू और राजद का गठबंधन टूट चुका है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार आज सुबह 10 बजे विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर NDA के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। आज वे राज्य के 9वें CM के तौर पर शपथ ले सकते हैं। उनके साथ भाजपा के 2 डिप्टी CM भी पदभार ग्रहण कर सकते हैंभाजपा-जेडीयू कोटे से मंत्री तय: भाजपा-जेडीयू की तरफ से 14-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी (HAM) ने भी…

शपथ ग्रहण की तैयारियां हुये तेज, जेपी नड्डा भी पहुंच रहे पटना

बिहार में सियासी हलचल का दौर जारी है और माना जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से चल रहा उठापटक का दौर रविवार को खत्म हो जाएगा. नीतीश कुमार दोपहर 12 बजे के बाद कभी भी राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं. महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल हो सकते हैं. सियासी गलियारों में ये भी चर्चा है कि नीतीश कुमार की एक बार फिर ताजपोशी की सारी तैयारियां हो रही हैं. अगर सीएम पद की फिर से शपथ लेते हैं तो वह नौंवीं बार…

SGPGI में एडवांस डायबिटीज सेंटर बनकर तैयार हो गया है

SGPGI में एडवांस डायबिटीज सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इस सेंटर में अगले महीने यानी फरवरी से मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। विदेशों की तर्ज पर डेवलप किए गए इस हाई टेक संस्थान की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाला इलाज होगा।डायबिटीज मरीजों को आंख, गुर्दा और डायबिटिक फुट समेत अन्य का परेशानियों का इलाज एक छत के नीचे ही मिल सकेगा। शासन से सहमति मिलने के बाद जल्द ही शुभारंभ की तारीख का ऐलान किया जाएगा।SGPGI के निदेशक डॉ.आरके धीमन ने बताया कि यह प्रदेश का पहला…

6 देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN की एक एजेंसी की फंडिंग बंद कर दी है

इजराइल-हमास जंग के बीच अमेरिका समेत 6 देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN की एक एजेंसी की फंडिंग बंद कर दी है। इजराइल ने UNRW नाम की संस्था के 12 कर्मचारियों पर हमास के आतंकियों के साथ मिलकर 7 अक्टूबर के हमले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। इसके बाद एजेंसी ने इन सभी को बर्खास्त कर दिया।UNRWA के चीफ फिलिपे लजारिनी ने कहा कि एजेंसी की साख को बचाने के लिए सभी आरोपियों को बर्खास्त करने का फैसला किया गया। इस एजेंसी को 1948 में उन फिलिस्तीनियों…

ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 156 रन चाहिए।टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 60 रन बना लिए है। स्टीव स्मिथ 33 रन और कैमरन ग्रीन 9 रन बना कर नाबाद हैं।दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 193 रन पर ऑलआउट हो गया और कंगारुओ को 216 रन का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया…

मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि फिल्मों से निकलना मेरा फैसला नहीं था : ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने दौर की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में थीं। उन दिनों उनके पास फिल्मों की लाइन थी। लेकिन एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर से जुड़ा एक खुलासा किया। ऐश्वर्या को पहले 5 फिल्मों में साइन किया गया था। लेकिन एक दिन अचानक उन्हें पांचों फिल्मों से निकाल दिया गया।दरअसल कई साल पहले ऐश्वर्या सिमी गारेवाल के शो में आई थीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने फिल्मों से निकाले जाने पर बात की थी। बता दें ऐश्वर्या पहले फिल्म ‘वीर जारा’ में नजर आने वाली थीं। यहां…

टीवी से एक्टिंग डेब्यू करने के बाद 18 साल की उम्र में घर-घर में पहचान बना लेना आसान नहीं होता

मात्र 15 साल की उम्र में टीवी से एक्टिंग डेब्यू करने के बाद 18 साल की उम्र में घर-घर में पहचान बना लेना आसान नहीं होता। पर इस नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है 25 साल की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने।सिर्फ 10 साल के करियर में शिवांगी टीवी की हाईएस्ट पेड और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। मजेदार बात तो यह है कि शिवांगी को कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं था, वो तो डॉक्टर बनना चाहती…

प्रयागराज-मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्व पूर्ण स्थान रखता है इसके प्रशिक्षण के लिए महिला व पुरुष दोनों ही भाग ले सकते हैं न्यूनतम योग्यता कक्षा 8 पास होना आवश्यक है

मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है। कृषि के साथ-साथ अन्य ऐसे अनुपूरक व्यवस्था अपनाये जाने की आवश्यकता है, जिसमें भूमि की ज्यादा जरूरत न हो। इसके लिए वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन (मधुमक्खी) पालन को बढ़ावा देने के उद्देशय से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण केन्द्र, प्रयागराज में अल्पकालीन मुधमक्खी पालन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम…

फर्रुखाबाद:शराबी युवक ने खुद को लगाई आग सूचना मिलते ही नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे

मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के बंगशपुरा कोहना निवासी संजीव पुत्र गिरीश चंद्र उम्र करीब 25 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। आग लगाने के कारण संजीव पुत्र गिरीश चंद्र गंभीर रूप से जल गया जिसकी सूचना परिजनों ने डायल 108 एंबुलेंस व कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र से संबंधित नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार को दी सूचना मिलते ही राहुल कुमार अपनी पुलिस टीम योगेंद्र यादव, पुष्पेंद्र चौधरी, विजय कुमार जोशी, आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे तत्काल…

मैनपुरी के संयुक्त किसान मोर्चा ने यात्रा निकालकर सरकार को दी चेतावनी

यूपी के मैनपुरी में भारी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के लोग एकजुट होकर सड़क पर उतरे और उन्होंने एक यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान उन्होंने देशभक्ति के नारे लगाए और सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारी संख्या में यात्रा में शामिल हुए किसानमैनपुरी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज एक विशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भारी संख्या में किसान इकट्ठे हुए और उन्होंने सड़कों पर निकलकर जमकर नारेबाजी की। यहां किसानों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान…

मैनपुरी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में गुरुवार को एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के भोगांव कस्बे में संविदा पर कार्यरत शिक्षक हेमराज (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षक देवरिया के एक इंटर कॉलेज में संविदा पर कार्य करते थे और 15 दिन पूर्व वे अपने घर आए थे। आज सुबह भोगांव में रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित अपने आवास से अपने मूल गांव हरगनपुर जा रहे थे कि रास्ते में देवीपुर नहर पुलिया के…

मैनपुरी में दो कारों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

यूपी के मैनपुरी मे 2 कारों में अचानक से भीषण आग लग गई। जिसके बाद चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। कार में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां आग पर काबू पाया गया। कार मे लगे गैस सिलेंडर में डाली जा रही थी गैस तभी लग गई आगमैनपुरी में इस वक्त गैस रिपेयरिंग का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है जिसके वजह से अब लोगों की जिंदगी खतरे में आई हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही…

पीलीभीत में दूसरी महिला से हैं पति के संबंध, विरोध पर करता है पिटाई, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीलीभीत में शादीशुदा होने के बाद भी युवक के दूसरी महिला से संबंध हैं। पत्नी ने विरोध किया तो उसने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। ससुर भी प्रताड़ना में पति का साथ देता है। महिला की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरेली के थाना फरीदपुर की रहने वाली विवाहिता संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। शादी…

पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में स्टाफ और तीमारदार में मारपीट, चिकित्सक लहूलुहान

मेडिकल कालेज में एक बार फिर स्टाफ और तीमारदारों में मारपीट हो गई। जिसमे चितिकसक समेत अन्य स्टाफ को चोट आई। घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड में हुई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एसपी सिंह की शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक ड्यूटी थी। जूनियर चिकित्सक लवेश अग्रवाल भी ड्यूटी पर रहे। देर रात मोहल्ला देशनगर की महिला मरीज को लेकर कुछ लोग अस्पताल आए। स्टाफ का कहना है कि…

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया

यूपी एसटीएफ ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम ठग रहे थे। इन लोगों ने गोमतीनगर के विभूतिखंड़ में ग्राम विकास कृषि सहकारी समित लिमिटेड के नाम से ऑफिस भी खोल रखा था। जहां से यह अपना गिरोह संचालित कर रहे थे। लोग इनके फर्जी विज्ञापन और ऑफिस के नाम के झांसे में आकर लाखों रुपये दे बैठते थे।एससटीफ के डीएसपी धर्मेश शाही के मुताबिक ग्राम विकास कृषि सहकारी समिति लिमिटेड, लखनऊ उत्तर प्रदेश…