भाजपा सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पीलीभीत पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद शाही मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह अमरिया ब्लॉक के ग्राम बिसेन, दलेलगंज, नवादादास, धुंधरी, विलासपुर, फुलय्या, बगनेरा, बांसखेड़ा, निसावा, गोपालनगर, मुगलखेड़ा आदि ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में तरक्की तो हो रही है। इसमें सबका हिस्सा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सांसद ने कहा कि मैं पिछली बार पीलीभीत आया था तो एक…
Category: देश
जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर रविवार देर रात ड्रोन अटैक हुआ
इजराइल-हमास जंग के बीच जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर रविवार देर रात ड्रोन अटैक हुआ। इसमें 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।अमेरिका राष्ट्रपति का कहना है कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ है। उन्होंने कहा- 7 अक्टूबर 2023 के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ा है। इजराइल-हमास जंग के बीच पहली बार हमारे सैनिक मारे गए हैं। इसके पीछे ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों का हाथ है। हमें इसका जवाब देना होगा।अब तक कई बार अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले हुए हैं लेकिन इनमें किसी सैनिक…
9वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद…
विंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत हासिल की
वेस्टइंडीज ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। टीम ने कंगारुओं को ब्रिसबेन के द गाबा मैदान पर 36 साल बाद 8 रन से टेस्ट हरा दिया। विंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत हासिल की। इस जीत की इबारत लिखी गयाना के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने, जो एक साल पहले तक सिक्योरिटी गार्ड बनकर जीवन गुजार रहे थे।रविवार को इस गेंदबाज ने पैर के चोटिल अंगूठे के साथ बॉलिंग की और 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। एक दिन…
रविवार की रात मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया
मुनव्वर फारुकी ने रविवार की रात बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। अभिषेक कुमार रनरअप रहे। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है।शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल थे। इस सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी। सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया।बिग बॉस शो के पिछले सीजन में विनर अनाउंसमेंट से पहले पैसों से भरा ब्रीफकेस कंटेस्टेंट्स के…
रणबीर कपूर को मिला एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस बनीं, 12th फेल बेस्ट फिल्म
रविवार रात 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हुई। एनिमल में निभाए किरदार के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।12th फेल को बेस्ट फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। शबाना आजमी ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।OMG-2 को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड…
यहां महिला ने कुत्ते-बिल्ली के नाम कर दी करोड़ों की संपत्ति
आपने कई बार यह देखा होगा कि बुजुर्ग लोग दुनिया से जाने से पहले अपनी संपत्ति अपने बच्चों के नाम कर जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करते हैं. कई लोग बच्चों से नाराजगी के चलते अपनी संपत्ति दान कर देते हैं या फिर किसी और को देते हैं लेकिन हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी संपत्ति अपने बच्चों को न देकर अपने पालतू जानवरों के नाम कर दी. यह जानकर आप हैरान रह गए होंगे, ऐसा कैसे हो सकता है. चलिए हम आपको…
महिला से जूते के फीते बंधवाते दिखे थे SDM, हो गए सस्पेंड
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक एसडीएम विवादों में आ गए हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि वह एक महिला से अपने जूतों के फीते बंधवा रहे हैं. मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे गंभीरता से लिया है और एसडीएम को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं. एसडीएम ने इस वीडियो के बारे में सफाई दी थी कि उनके पैर में दिक्कत थी. मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी का है. एक मंदिर में एसडीएम असवन राम चितवन के जूते का…
मंदिर में उमड़ रहा आस्था का सैलाब! 6 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या में पिछले 6 दिनों में 15 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोजाना 2 लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के…
बरेली में जिंदा जला पूरा परिवार: मृतकों में दंपती और तीन बच्चे
बरेली के फरीदपुर कस्बे में पति-पत्नी और उनकी तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये सभी एक कमरे में सो रहे थे। रविवार तड़के जानकारी होने पर आईजी बरेली रेंज व एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फरीदपुर के मोहल्ला फर्रकपुर में अजय गुप्ता अपने परिवार के साथ एक मकान में किराये…
बाराबंकी : सफाई कर्मचारियों हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
जनपद बाराबंकी जिला कोऑपरेटिव बैंक के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सुनील रावत द्वारा नगर पालिका बाराबंकी के सफाई कर्मचारियों हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद मौर्या जी एवं विशिष्ट अतिथि रूप में जिला कोऑपरेटिव बैंक के सभापति श्री गुरु शरण सिंह लोधी जी द्वारा प्रतिभाग किया गया अपने उद्बोधन भाषण में श्री अरविंद मौर्या जी ने उपस्थित सफाई कर्मचारियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि…
हरदोई में रंजिश में बुजुर्ग को चाकू मारा, घायल
पाली थाना क्षेत्र के इनायपुर गांव में गुरुवार रात रंजिश में एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इनायतपुर निवासी राम बरन (70) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब दस बजे वह घर के बाहर झोपड़ी में लेटा था। इसी दौरान गांव के दो लोगों ने रंजिश के कारण हमला कर दिया। चाकू लगने से उसे गले में गंभीर चोटें आईं और घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी…
हरदोई में सामूहिक विवाह, दांपत्य जीवन में 885 जोड़ों ने रखा कदम
हरदोई में शनिवार को कोहरे की चादर के बीच सीएसएन पीजी कॉलेज परिसर में शहनाई व बैंडबाजों की धुन के बीच गायत्री व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। सूर्य भगवान भी बादलों की ओट से निकले और दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे 885 जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कॉलेज सांप्रदायिक सौहार्द्र का गवाह बना। 848 जोड़ोंं ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया। 37 जोड़ों ने एक-दूजे को कुबूल किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में चयनित जोड़ों की समारोह में शादी कराई गईं। आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग…
हरदोई में इंसुलेटर खराब होने से 40 घंटे गुल रही बिजली
इंसुलेटर खराब पंचर हो जाने के कारण पाली कस्बा समेत आस पास के लगभग एक सैकड़ा गांवाें के 21 हजार उपभोक्ता लगभग चालीस घंटे तक बिजली और पानी की समस्या से जूझते रहे। गणतंत्र दिवस की सुनहरी सुबह भी इन बाशिंदों को अंधेरे में ही बितानी पड़ी। गुरुवार को दिन में 11 बजे गुल हुई बिजली शनिवार की सुबह तकरीबन तीन बजे वापस आई। पाली कस्बे के स्थित विद्युत उपकेंद्र को आगमपुर के 132 केवी उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। पाली पावर हाउस के चार फीडर के जरिए…
हरदोई में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
हरदाेई में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को निजात नहीं मिल पा रही है। ट्रेनों के विलंब से आने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को स्थानीय स्टेशन पर हावड़ा जंक्शन-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस सात घंटे 31 मिनट देरी से आई। वहीं, आनंद बिहार-सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे 33 मिनट, धनवाद- फिरोजपुर एक्सप्रेस एक घंटे 52 मिनट, अमृतसर- सहरसा जक्शन 52 मिनट, लखनऊ-मेरठ सिटी एक्सप्रेस एक घंटे छह मिनट देरी से आई। इसके साथ ही अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट,…
हरदोई में बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारकर पोल से टकराई रोडवेज बस
कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला मल्लावां मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार तीन छात्रों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों छात्र घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हालांकि बस में सवार कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ है। तलौली निवासी विकास (17), चंद्र प्रकाश (17) और रोशन कुमार (18) संडीला के भगवान बुद्ध इंटर कालेज के छात्र हैं। शुक्रवार को तीनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। गांव के बाहर ही संडीला मल्लावां मार्ग पर रोडवेज…
मैनपुरी में युवक पर आया तीन बच्चों की मां का दिल, कोर्ट में हुआ फैसला, बेबस मामूमों से हमेशा के लिए छिन गया ममता का आंचल
त्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन बच्चों की मां का दिल एक युवक पर आ गया। फिर क्या था उसने पति को तो छोड़ा ही बच्चों से भी दामन छुड़ा लिया। पुलिस ने जब महिला को न्यायालय में पेश किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली। आखिरकार न्यायालय से उसे प्रेमी की सुपुर्दगी में भेजा गया। मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक ने 24 जनवरी को पत्नी के लापता हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया…
मैनपुरी में पुलिस की वर्दी में थाने के बाहर शिक्षक से ठगी, हकीकत पता चली तो उड़ गए होश; पुलिस तलाश में जुटी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक निजी स्कूल में तैनात शिक्षक को थाने के बाहर ही ठग लिया गया। कस्बा बिछवां के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि ठग पुलिस की वर्दी पहने हुए था। उसने शिकायत भी दी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं हुई है। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव तेजपुर निवासी राधेश्याम नगला अनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करते हैं। बताया कि 15 जनवरी को वह कस्बा कुरावली में घिरोर रोड से गेहूं लेकर साथी रूस्तम सिंह के साथ घर जा रहे…
STF ने 745 कछुओं के साथ चार तस्करों को पकड़ा, सुंदरी प्रजाति के सभी कछुए, कोलकाता ले जाने की थी योजना
इटावा जिले में एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चार कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सैफई-मैनपुरी सीमा पर लोडर में भरे 745 कछुए बरामद किए। यह कछुए मैनपुरी से कई स्थानों पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि 25 जनवरी की रात सैफई थाना क्षेत्र में मैनपुरी सीमा पर वैदपुरा मार्ग पर वन्य जीवों की तस्करी की सूचना मिलने पर एसटीएफ व वन विभाग वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मैनपुरी की…
मैनपुरी में निमोनिया और अस्थमा से मासूम सहित चार मरीजों की मौत, पांच की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच जिले में अस्थमा, निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों सहित चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें निमोनिया से पीड़ित तीन दिन का मासूम भी शामिल है। पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी रामेश्वर सिंह की 90 वर्षीय पत्नी रामश्री को पिछले आठ दिन से अस्थमा की दिक्कत थी।…
