फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में अमृतपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री डॉ बी एल वर्मा ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया।अमृतपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ बी एल वर्मा ने कहा बूथ पर लड़ने वाला कार्यकर्ता ही चुनाव में जीत दिलाता है प्रत्याशी को अपने पूरे क्षेत्र में पहुंचने का समय कब मिलता है लेकिन बूथ का कार्यकर्ता ही प्रत्याशी बनकर…
Category: देश
फर्रुखाबाद:दहेज में निरुद्ध बंदी अवधेश राजपूत ने अंग्रेजी में विशेष योग्यता के साथ पास की इंटरमीडिएट परीक्षा, रिजल्ट आने पर कारागार के बंदियों में भी दौड़ी खुशी की लहर
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 24 को जिला कारागार फतेहगढ़ में दहेज के प्रकरण में निरुद्ध बंदी अवधेश राजपूत पुत्र महिपाल ने अंग्रेजी में विशेष योग्यता के साथ पास की इंटरमीडिएट की परीक्षा । आज हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर कारागार के बंदियों में भी दौड़ी खुशी की लहर । बंदी अवधेश दहेज के प्रकरण में दिनांक 25.12.21 से निरुद्ध है बंदी को परीक्षा के लिए प्रेरित किया गया था । पहले बंदी परीक्षा नही देना चाहता था । लेकिन समझने पर उसका फार्म भरवाए गया…
फर्रुखाबाद: सपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ.नवल किशोर शाक्य ने अपने डॉ. होने का निभाया फर्ज
फर्रुखाबाद आज एक भयानक दृश्य देखने को मिला ऐसा भगवान शायद किसी के भी साथ न करें कायमगंज से फर्रुखाबाद कार्यक्रम में जाते समय के दौरान ग्राम शुक्रल्लाहापुर के पास एक राहगीर का ऑटो और बाइक के साथ हुआ एक्सीसिडेंट जिसमे उसकी बहुत ही हालत गंभीर बनी हुई थी तभी फर्रुखाबाद के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य जी का काफ़िला वहा से गुजर रहा था उस व्यक्ति को देख कर डॉ साहब ने गाड़ियों को रूकवाया, और देखा कि उस व्यक्ति की कोई भी मदद करने को तैयार नहीं…
फर्रुखाबाद: पहले मतदान फिर जलपान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरुक
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 19 अप्रैल 2024 आगामी 13 मई को होने वाले आमचुनाव के लिए सभी लोग अपील कर रहे हैं चाहे आम हो या खास इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए और अपने मनमुताबिक सरकार को चुनना चाहिए जिससे देश का विकास हो सके l इसी क्रम में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए होमियोपैथिक विभाग भी सामने आया । राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय कढहर में चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने राष्ट्र के बेहतर विकास के लिए अस्पताल में आए हुए समस्त रोगियों,उनके परिजनो और…
रायबरेली में नवरात्री व दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया
सलोन। 16 अप्रैल 2023 (मंगलवार)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,सलोन , रायबरेली के परिसर में विगत नौ दिनों से चल रहे वासंतिक नवरात्रि महोत्सव का समापन आज नवदुर्गा के विविध रूपों की पूजा अर्चना के साथ हो गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘देवी भागवत की कथा पर आधारित शुम्भ-निशुम्भ, और रक्तबीज के वध के उपरांत मां भगवती के विराट रूप का गीतिनाट्य के माध्यम से ‘मंचन’ अभूतपूर्व रहा। कक्षा दसवीं की छात्राओं आयना गुप्ता और गरिमा सिंह ने मां गौरी तथा मां कालरात्रि के चरित्र को…
इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में सऊदी अरब सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया
लखनऊ में जन्नत-उल-बक़ी के विध्वंस के खिलाफ और पवित्र मज़ारों के पुनः निर्माण के लिए शुक्रवार को इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में सऊदी अरब सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया गया। मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिया उलमा और नमाज़ी शामिल हुए। जन्नत-उल-बक़ी के पुनः निर्माण की मांग करते हुए सऊदी हुकूमत के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की गई।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नायब इमामे जुमा मौलाना सरताज हैदर ज़ैदी ने कहा कि जन्नत-उल-बक़ी में सिर्फ पैगम्बर मोहम्मद साहब की बेटी की क़ब्र…
सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान अल सऊद हाल ही में 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर गए
सऊदी अरब जल्द ही पाकिस्तान में तांबा और सोने के खनन से जुड़े प्रोजेक्ट में 8.34 हजार करोड़ का निवेश करेगा। सऊदी के विदेश मंत्री फैजल बिन फरहान अल सऊद हाल ही में 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर गए थे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दौरान दोनों देशों के बीच डील पर चर्चा हुई। वहीं शुक्रवार को पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने भी सऊदी के सहायक रक्षा मंत्री मेजर जनरल अब्दुल्लाह अल-ओताइबी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस प्रोडक्शन और मिलिट्री ट्रेनिंग पर भी…
लखनऊ वाले यहां तक कह रहे हैं कि आइए हमें अदब से हराइए।
लखनऊ के इकाना में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 34 वां मैच आज यानी 19 अप्रैल को खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी।लखनऊ की टीम इस सीजन के 6 में से 3 मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है, जबकि चेन्नई 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है।लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच IPL में अब तक 3 मैच खेले गए। दोनों टीमें 1-1 मैच जीती हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा…
यूपी में लोकसभा की 8 सीटों पर पहले फेज का मतदान खत्म हो गया
यूपी में लोकसभा की 8 सीटों पर पहले फेज का मतदान खत्म हो गया है। 60.25% मतदान हुआ है। सहारनपुर में सबसे ज्यादा 65.95%, जबकि रामपुर में सबसे कम 54.77% वोटिंग हुई है। पीलीभीत में 61.91%, मुरादाबाद में 60.60%, कैराना में 61.17%, मुजफ्फरनगर में 59.29%, बिजनौर में 58.21%, नगीना में 59.54% वोट पड़े हैं।2019 में पीलीभीत में 67.41%, मुरादाबाद में 65.46%, रामपुर में 63.19%, सहारनपुर में 70.87%, कैराना में 67.45%, मुजफ्फरनगर में 68.42%, बिजनौर में 66.22%, नगीना में 63.66% वोट पड़े थे। 2019 में इन सीटों पर कुल 63% मतदान…
हॉरर फिल्म ‘वीराना लीड एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना की चौंकाने वाली कहानी जानिए
साल 1988 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘वीराना’ का जिक्र हर किसी ने कहीं न कहीं जरूर सुना होगा। ये हॉरर फिल्म लीड एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना की खूबसूरती और बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में रही थी। किसी गुड़िया की तरह खूबसूरत गहरी आंखों वालीं जैस्मिन ने फिल्म में भूत बनकर लोगों का ध्यान खींचा था, लेकिन यही खूबसूरती उनकी गुमनामी और कई सवालों का कारण बनी। कहा जाता है कि उनकी खूबसूरती से मोहित होकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उन्हें हासिल करना चाहता था। जैस्मिन को लगातार अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे…
गाजीपुर : बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को किया रवाना
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कंपोजिट विद्यालय मैनपुर के प्रांगण में एकत्रित सैकड़ों शिक्षकों की बाईको व स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर शिक्षा क्षेत्र करंडा की स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया गया। साथ ही साथ कंपोजिट विद्यालय मैनपुर परिसर में एकत्रित सैकड़ों शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ भी दिलायी गयी। तत्पश्चात संचारी रोग रोकथाम के प्रयासो पर भी शिक्षकों से जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। कंपोजिट विद्यालय मैनपुर परिसर में आज सुबह 7 बजे से…
बरेली – जनसभा कर बसपा प्रत्याशी सैय्यद आबिद अली के द्वारा किया गया नामांकन।
आंवला-बसपा प्रत्याशी सैय्यद आबिद अली आंवला लोकसभा सीट से अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन कराने बरेली पहुंचे नामांकन के दौरान बसपा के प्रमुख नेताओं में मंडल कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, ओंमकार कातिव, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, दीनदयाल एडवोकेट, ठाकुर मुदित प्रताप सिंह, दयाराम मौर्य, नगर सभासद जितेंद्र चंद्रा, मोहम्मद खालिद, राधेश्याम मौर्य, सुनील यादव, बंटी, मीडिया प्रभारी आदिल शेख शिवकुमार सिंह ,आकिल अली , मौलाना अब्बास , पप्पू यादव पूर्व प्रधान , तौफीक प्रधान , विनीत राठौर , मोहित गुप्ता , सचिन गुप्ता , वासिद अल्वी ,…
प्रयागराज:मतदान कार्मिंक पूरे मनोयोग एवं तन्मयता के साथ प्राप्त करें प्रशिक्षण-जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल गुरूवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत बिशप जाॅनसन गल्र्स स्कूल एण्ड काॅलेज एवं मैरी लूकस स्कूल एण्ड काॅलेज में पहुंचकर मतदान कार्मिंको के प्रथम दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिंको को पूरे मनोयोग एवं तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि जितने अच्छे ढंग से मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, उतने ही सहज एवं कुशलता के साथ मतदान प्रक्रिया को आप सभी लोग सम्पन्न करा सकेंगे, इसलिए प्रशिक्षण में बतायी जा…
जौनपुर:अधेड़ मजदूर की खेत में पेड़ से लटकता मिला शव
शाहगंज(जौनपुर)कोतवाली क्षेत्र के कोरवालिया गांव के रहने वाले अधेड़ मजदूर का शव उसके खेत में पेड़ से लटकता मिला मृतक बुधवार को घर से गेहूं काटने निकला था और वापस नहीं लौटा था । सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकती लाश देखी तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।जानकारी के मुताबिक कोरवलिया गांव निवासी हरदेव…
दोस्त के साथ पानी की टंकी पर चढ़कर रील बनाने के दौरान युवक टंकी में गिर गया
लखनऊ में दोस्त के साथ पानी की टंकी पर चढ़कर रील बनाने के दौरान युवक टंकी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से शव को नीचे उतारकर पास के लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना आशियाना थाना क्षेत्र के रजनी खंड की है।आशियाना की रतन खंड में पानी की टंकी पर रजनी खंड निवासी शिवांश अग्रवाल (19) अपने दोस्त प्रभात के साथ…
हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद चार्ल्स ने हैरी से घर छोड़ने को कहा
इससे पहले तक हैरी हमेशा अपने प्राइमरी पते में ब्रिटेन लिखवाते थे। यह बदलाव 29 जून 2023 को किया गया। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। पिछले साल 29 जून को ही बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि हैरी और उनकी पत्नी मेगन अब ब्रिटेन का फ्रॉगमोर कॉटेज छोड़ चुके हैं।फ्रॉगमोर कॉटेज वही घर है, जिसे 2018 में उनकी शादी पर क्वीन एलिजाबेथ ने गिफ्ट किया था। दरअसल हैरी ने अपनी मेमोयर ‘स्पेयर’ में शाही परिवार को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थी। इसके बाद…
2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 रन से हराया
मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 9 रन से हराया। यह सीजन में मुंबई की तीसरी जीत है। इस जीत से मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल के 7वें नंबर पर आ गई है, जबकि पंजाब नंबर-9 पर है।मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह…
चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 को प्रधानमंत्री तो बने, लेकिन महज 24 दिनों के लिए
1977 के अक्टूबर महीने की एक सुबह। दिल्ली स्थित CBI के मुख्यालय में गहमागहमी थी। अधिकारी फाइलों में उलझे थे। पुलिस को भी तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए थे।ये आपातकाल के बाद का वक्त था। केंद्र में मोरारजी देसाई की अगुआई वाली जनता पार्टी की सरकार बन चुकी थी। चौधरी चरण सिंह को गृहमंत्री बनाया गया था। सरकार में शामिल लगभग सभी नेता चाहते थे कि इमरजेंसी के दौरान सैकड़ों नेताओं को जेल भेजने वाली इंदिरा को भी गिरफ्तार किया जाए।इंदिरा पर भ्रष्टाचार के कई मामले थे। इनमें…
एक्टर आदिल हुसैन ने एक पॉडकास्ट में फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर बयान दिया
एक्टर आदिल हुसैन ने एक पॉडकास्ट में फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी कि वो किस तरह की फिल्म होगी। मुझे पहले पता होता तो, मैं उस फिल्म में कभी काम नहीं करता।उनकी कही बात पर संदीप रेड्डी वांगा ने रिएक्ट करते हुए कहा- अब मैं आपके चेहरे को AI की मदद से रिप्लेस करके आपको शर्मिंदगी से बचाऊंगा।अब एक बार फिर आदिल ने संदीप के रिएक्शन का जवाब दिया है। आदिल ने जवाब दिया कि मैं अपने बयान पर कायम…
औरैय्या :दो दिवसीय निःशुल्क प्राथ मिक स्वास्थ्य शिविर का समापन
शक्ति पीठ महामाई माता के मेला प्रांगण में इस बार भी अष्टमी और नवमी को जन जाग्रति सेवा समिति नेशनल एन.जी.ओ. ने दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवम राज्य मंत्री श्री लाखन सिंह राजपूत जी एवम श्री नवीन कुमार दुबे जी आयकर निरीक्षक औरैया के द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम शंकर चतुर्वेदी जी ने जन जाग्रति सेवा समिति की सेवाओं का विवरण बताया। प्रदेश सचिव सुमन चतुर्वेदी जी ने मातृ शक्ति का समिति में योगदान…
