फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या को लेकर दिया जिला अधिकारी को ज्ञापन

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सूर्या बाजपेई ने आज कलेक्टेड पहुंच कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा इस ज्ञापन में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा की मांग की है संगठन ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है और दिवंगत परिवार को एक करोड रुपए की सहायता राशि और एक राज्य की नौकरी की मांग करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की है सूर्या वाजपेई ने बताया यदि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया तो पत्रकारों को बहुत…

फर्रुखाबाद:डीएम की अध्यक्षता व एसपी की उपस्थिति में आने बाले त्यौहार के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की सम्पन्न हुई

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आने बाले त्यौहार होली,रमजान, ईद, नवरात्रि, रामनवमी के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई ,बैठक में निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो, किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाये,किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा,कोई भी जुलूस नये रास्ते से नही निकलेगा , सभी होलिका स्थलों पर लटके विजली के तार…

फर्रुखाबाद : ग्राम विकास अधिकारी से परेशान ग्राम वासियों ने प्रधान के साथ की जिलाधिकारी से शिकायत

ब्लॉक बडरपुर के ग्राम पंचायत नूरपुर से दो दर्जन से अधिक महिलाओ ने आवास योजना का लाभ न देने का लगाया आरोप सचिव स्वेता पर 5 हजार रुपये माँगने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप रुपये न देने पर ग्रामीणों को आवास योजना से किया वंचित आवास योजना की ऑनलाइन फीडिंग करने पर माँगे जा रहे रुपये ग्रामीण महिलाओं ने डीएम को दिया ज्ञापन कार्यबाही की मांग की प्रधान के भतीजे ने बताया जिला अधिकारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

यूपी में 25 मार्च से ये खास अभियान शुरू करने जा रही सरकार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दूसरे कार्यकाल के वर्षगांठ को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को निर्देश दिया है. प्रदेश भर में प्रभारी मंत्री जिलों में जाएंगे. योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जानकारी के अनुसार दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश भर में लोगों को महाकुंभ के सफल आयोजन और यूपी सरकार की उपलब्धियां…

मायावती के पुराने तेवर में आते ही सियासी अटकलों का दौर शुरू

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अभी लंबा समय है। लेकिन प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर गुणा-गणित अभी से शुरू हो गया है। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मायावती ने अपने बीते कुछ बयानों में बीजेपी को आड़े हाथों लेकर इस बात का एहसास करा दिया है। मायावती के इन बदलते तेवरों से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। चर्चा है कि अखिलेश यादव और मायावती एक बार फिर…

आईसीसी ने टूर्नामेंट की टीम घोषित की, रोहित को जगह नहीं

भारत ने रोहित की ही कप्तानी में आठ महीने के अंदर लगातार दूसरी आईसीसी खिताब अपने नाम की थी। दिलचस्प बात यह है कि रोहित को इस टीम में जगह नहीं मिली है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित की है जिसका कप्तान न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को बनाया है। सैंटनर की टीम उपविजेता रही थी। आईसीसी की इस टीम में भारत से विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और 12वें खिलाड़ी के रूप में अक्षर पटेल शामिल हैं। भारत के अलावा उपविजेता न्यूजीलैंड…

धनश्री के दिल में चहल के लिए अब भी जगह? री-स्टोर की डिलीटेड फोटो

काफी दिनों से कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के अलग होने की अफवाह है। इस बीच हाल ही में चहल को आरजे महवश के साथ दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इसके ठीक बाद धनश्री के फैंस ने पाया कि उन्होंने चहल के साथ अपनी डिलीट की गई तस्वीरें री-स्टोर कर ली हैं। धनश्री ने कई सारी तस्वीरों को अनअर्काइव किया है। पिछले साल धनश्री ने चहल के साथ अपनी…

बॉलीवुड के किंग खान के मन्नत को लगी किसकी नजर?

अभिनेता शाहरुख खान अपने मुंबई स्थित बांद्रा के बंगले मन्नत में कुछ बदलाव की योजना बना रहे थे। इससे पहले उनके सामने एक समस्या आकर खड़ी हो गई है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार एक सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने अभिनेता के खिलाफ राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का रुख किया है। इसमें संतोष ने अभिनेता और महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) पर कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) की अनुमति लिए बिना बंगले में बदलाव का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख खान छह मंजिला…

प्रयागराज: पुष्प प्रदर्शनी का सर्वोत्तम पुरस्कार मोतीलाल उद्यान इकाई को मिला

मंडली फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 26 वर्गों में विभक्त प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया संपूर्ण प्रदर्शनी का प्रथम पुरस्कार प्रभारी मोतीलाल उद्यान इकाई प्रयागराज को 21000 का चेक एवं 1949 से चल रही परंपरा के अनुसार अब्दुल कादिर कप प्रदान किया गया प्रदर्शनी का द्वितीय पुरस्कार बैंड स्टैंड इकाई को चलित शील्ड एवं 11000 का नगद धनराशि दी गई तृतीय पुरस्कार के रूप में अमित पाल हेस्टिंग रोड प्रयागराज को 5100 की नगद धनराशि दी गई पुरस्कार वितरण…

लखीमपुर खीरी :शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद…पुलिस का इकबाल खत्म

लखीमपुर खीरी मिश्राना चौकी के ठीक सामने व्यवसायी आशीष सेठ को गोली मारकर लहुलुहान किया…..आई.जी.शहर में मौजूद थे….आशीष सेठ पुत्र श्री भारत सेठ अपनी पुरानी बिजली की दुकान पर बैठता था और अपनी अजीविका चलाता था, इनके पिता बेसिक शिक्षा विभाग मे नक्हा ब्लॉक मे कार्यरत है, इनके पुत्र आशीष सेठ को दबंगो ने मिश्राना चौकी के ठीक सामने इनकी बिजली की दुकान पर गोली मारकर लहूलुहान कर दिया, जिससे वहा पर हड़कंप मच गया, आनन फानन मे आशीष को अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल मे आशीष ने दम तोड़…

प्रयागराज : पतंग उड़ाने में प्रयोग किए जाने वाले चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित है

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा है कि पतंग उड़ाने में प्रयोग किए जाने वाले चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, क्रय-विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986, भारतीय न्याय संहिता की धारा-188 तथा पशु क्रूूरता निवारण अधिनियम-1960 के तहत चाइनीज मांझे का निर्माण, भण्डारण, क्रय-विक्रय, उपयोग करने वालो के विरूद्ध सजा व आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है। ऐसा करने वालो के विरूद्ध निर्धारित प्रावधानों के…

गोला गोकर्णनाथ : महाकुंभ प्रयागराज से गंगाजल लाने वाले फायर सर्विस के अधिकारियों व कर्मचारी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

गोला गोकर्णनाथ : जनपद लखीमपुर खीरीमहाकुंभ प्रयागराज से गंगाजल लाने वाले फायर सर्विस के अधिकारियों व कर्मचारी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत ….माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बहुत ही सराहनीय पहल के अंतर्गत छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर तीर्थ पर महाकुंभ प्रयागराज से गंगाजल लाने वाले फायर सर्विस के अधिकारियों पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू द्वारा पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व गगाजल को शिव मंदिर तीर्थ सरोवर के कुंड में डाला गया….नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला…

रायबरेली : सार्वजनिक वितरण प्रणाली खाद्यान्न घोटाले मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक के प्रार्थना पत्र पर दुकानदार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया

रायबरेली : सार्वजनिक वितरण प्रणाली खाद्यान्न घोटाले मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक के प्रार्थना पत्र पर दुकानदार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रहवा से जुड़ा हुआ है । जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि गया प्रसाद शुक्ला सदस्य सलाहकार समिति फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया ने रहवा ग्राम सभा के कोटेदार सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रमोद कुमार के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए खाद्यान्न घोटाले की जांच करने की बात कही…

रायबरेली : राघवेन्द्र वाजपेई हत्याकांड को लेकर निकाली गई कैंडल मार्च

रायबरेली में कोतवाली नगर क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे पर,सैकड़ो पत्रकारों ने सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश सरकार से राघवेंद्र वाजपेई के हत्या आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की गई है। जानकारी अनुसार बता दे कि, उत्तर प्रदेश के,सीतापुर जनपद में बीते दिनों दिनदहाड़े गोली मारकर,दैनिक जागरण के पत्रकार,राघवेंद्र वाजपेई की हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर आज पूरे उत्तर प्रदेश के,पत्रकार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।इसी को लेकर रायबरेली जिले के पत्रकार भी…

कासगंज :पटियाली उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ मीटिंग का आयोजन किया

कासगंज :कासगंज :पटियाली उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ मीटिंग का आयोजन किया । राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रदीप कुमार विमल‚ उपजिलाधिकारी पटियाली द्वारा राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि आज एक सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी पार्टी से बूथ लेविल एजेन्ट नियुक्त करके उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय पटियाली में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। तथा अपने बूथ लेविल एजेन्ट को निर्देशित करें कि वह सम्बन्धित बूथ की मतदाता सूची को बीएलओ के साथ सत्यापित करायें। जिससे मतदाता सूची स्वच्छ बन सकें। मीटिंग…

रायबरेली : कलयुगी मां ने अपने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक हुई फरार

मां बेटे के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक दूध पीता बच्चे का शव झाड़ियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया आप को बता दें कि मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव गोसाईं का पुरवा मजरे ममुनी का बताया जा रहा है जहां एक कलयुगी मां अपने दूध पीता बच्चे का शव गांव के बाहर झंडियां में फेंक कर गायब हो गई जब गांव के लोग खेत की तरफ ग ए तों बच्चे का शव पड़ा देखकर गांव में…

फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया नजर बंद।

(द दस्तक 24 न्यूज़) भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कांशीराम जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम को मऊ दरवाजा थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया रविवार सुबह 9:30 बजे बाजार जा रहे थे तभी रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया उसके बाद पुलिस घर पर ले आई उसके बाद बजरिया चौकी ले गई पुलिस सोमवार सुबह 10:00 बजे पुलिस ने नितिन को छोड़ दिया। प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यको पर हो रहे है अत्याचारो के खिलाफ भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यकर्ताओं लखनऊ…

रायबरेली : अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में लगी आग फायरब्रिगेड ने बुझाई आग

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सूदन खेड़ा मोहल्ले में एक टेंट हाउस की गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ममता टेंट हाउस के नाम से घर चल रही थी।आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले धुआं देखा और फिर पता चला कि गोदाम में आग लग गई है। प्रारंभिक जांच…

रायबरेली में मेगा ट्रेड फेयर मेले का किया गया भव्य उद्घाटन

रायबरेली मेगा ट्रेड फेयर मेले का भव्य उद्घाटन दिनांक 9 मार्च 2025 को समय 4:00 बजे दिन रविवार को मुख्य अतिथि अतुल सिंह प्रदेश सचिव पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार,श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद,रजिस्टर्ड के द्वारा फीता काटकर एवं मंदिर में दीप प्रज्वलित किया गया मेले में विशिष्ट अतीत के रूप में श्री राम अवतार नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली का विशिष्ट अतीत के रूप में निर्मल अस्थाना प्रदेश संरक्षक अविनाश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद उत्तर प्रदेश श्री नंदकिशोर जी,श्री इंजीनियर संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला संरक्षक…

कन्नौज:सौ शैया रोड स्थित भाकियू किसान के कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक एवं संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा।

कन्नौज,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज तहसील छिबरामऊ नगर के अंतर्गत सौ शैया रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन किसान कन्नौज के कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन किसान की समीक्षा बैठक में किसानों की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों और समाधान के लिए रणनीति बनाई ।  आज भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी…