मऊ के रतनपुरा विकासखंड में एक कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पहुचें सूबे के पंचायती राजमंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। 2027 के चुनाव को लेकर तो राजभर ने सपा को यहां तक कह दिया है कि 27 तो छोड़िए इस जन्म में ही सपा की सरकार नहीं बनेगी।
ओमप्रकाश का यह बयान सिर्फ सपा और अखिलेश तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि उनके इस बयान के लपेटे में खुद उन्हीं के पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी और सपा नेता आजम खान भी आए। मीडिया से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो देश का अपमान करते हैं।
