सीतापुर:फैमिली कोर्ट से लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट, मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप

महोली/सीतापुर। फैमिली कोर्ट सीतापुर से पेशी के बाद घर लौट रहे एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने, मोबाइल व नकदी छीनने, मोबाइल तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने महोली थाने में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के पश्चिम वार्ड निवासी राम जी पुत्र लल्लू 19 अगस्त 2026 को फैमिली कोर्ट सीतापुर में पेशी के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि करीब दोपहर 1:45 बजे रास्ते में उनके ससुराल पक्ष के कुछ लोग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान कमलेश पुत्र रामस्वरूप, शिवा पुत्र कमलेश समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनका Samsung F17 मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। आरोप है कि जेब में रखी नकदी भी छीन ली गई। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल संख्या UP34AU3269 से मौके से फरार हो गए और जाते समय जान से मारने की धमकी दी।राम जी ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने थाना अध्यक्ष से मामले को एफआईआर के रूप में दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment