फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ आरती सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सम्मेलन के पश्चात एसपी आरती सिंह द्वारा राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लम्बित विवेचनाओं की प्रगति, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला…
Category: देश
जौनपुर कलेक्ट्रेट में सर्पदंश से स्वस्थ हुए वन्य जीव प्रेमी मुरली को किया गया सम्मानित।
जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 आज जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक विशेष क्षण तब देखने को मिला जब सर्पदंश से स्वस्थ होकर लौटे वन्य जीव प्रेमी श्री मुरली जी से प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साहस व कार्य के प्रति सराहना व्यक्त की। मूल रूप से जौनपुर निवासी मुरली जी विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और सांपों की रक्षा के लिए कार्यरत हैं। उनका कार्य सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ना है,…
फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से तीन अभियुक्तों को 8-8 वर्ष की सजा।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2014 में दर्ज एक गंभीर मामले में तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने दोषसिद्ध कर कठोर सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्तगण 1. पवन शुक्ला पुत्र सुनील कुमार 2. मोनू उर्फ नवीन कटियार पुत्र रामनरेश 3. कलेक्टर पुत्र नंदकिशोर (तीनों निवासी – महरुपुर सहजू, थाना…
फर्रूखाबाद:दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त आदित्य गिरफ्तार, कोतवाली कायमगंज पुलिस की बड़ी सफलता
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद अंतर्गत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त आदित्य पुत्र वृह्मानन्द, ग्राम ज्यौना, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ का निवासी है। उसके…
फर्रुखाबाद:महिला आयोग अध्यक्ष ने फतेहगढ़ में की महिला जनसुनवाई व विभागीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य सुनीता सैनी ने आज विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में महिला जनसुनवाई एवं विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस जनसुनवाई में 15 पीड़िताओं के प्रकरणों को सुना गया, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, पॉक्सो और जमीनी विवाद से जुड़े गंभीर मामले शामिल रहे। आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को…
फर्रुखाबाद:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जनपद की रैंकिंग 29, कई विभागों को मिला नोटिस
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की मई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद की प्रदेश में कुल रैंकिंग 29 रही। बैठक में कुल 16 विभागों की 28 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनकी रैंकिंग 20 से 74 के मध्य रही। बैठक के दौरान निम्न प्रमुख बिंदु सामने आए: उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की रैंक 74 तथा ओडीओपी टूल किट योजना और ओडीओपी वित्त पोषण योजना की…
फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ में भव्य प्रथम कीर्तन का आयोजन 16 जून को, प्रसिद्ध भजन गायकों की होगी प्रस्तुति।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 आगामी सोमवार 16 जून 2025 को फतेहगढ़ की ऐतिहासिक पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, कचहरी रोड पर एक भव्य प्रथम कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह कीर्तन रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक लगातार चलेगा। कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायकों की उपस्थिति इसे और भी विशेष बनाने जा रही है। प्रमुख भजन गायक जो कीर्तन में अपनी भक्ति पूर्ण प्रस्तुति देंगे, वे हैं: रॉकी नगर (अलीगढ़) विकास शर्मा (उत्तराखंड) कपिल बाबरा (शाहजहांपुर) श्रेया श्रीवास्तव (मैनपुरी) शुभी सिंह (फर्रुखाबाद)…
कासगंज:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा0 सांसद श्री देवेश शाक्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा0 सांसद श्री देवेश शाक्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समस्त विभाग अपने लक्ष्यों को समय से पूरा करें तथा बैठक में दिये गये निर्देशो को शत प्रतिशत शासन की मंशा के अनुरुप पूर्ण कार्य करें- मा0 सांसद जी भारत सरकार/राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को दिया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापवाई वर्दाश्त नहीं की जायेगी। माननीय सदस्य गणों द्वारा निर्णय लिया गया है कि चकोरी को बढ़ावा दिया जाये ताकि किसानों…
पीलीभीत : सिविल बार एसोसिएशन में पनाह वितरण कार्यक्रम सम्पन्नवादकारियों और अधिवक्ताओं ने लिया लाभ
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन पीलीभीत में गर्मी से राहत देने हेतु “आम में पनाह” वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और पनाह ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। इस सेवा कार्य में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पांडे और महासचिव मोहन गिरी गोस्वामी के साथ अधिवक्ता आलोक नगायच, अवधेश चंद्र शर्मा, सर्वेश तिवारी, विजय कुमार राजा भैया, रोहित सिंह, निर्वाण सिंह और प्रदीप कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने 1,243 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
लखनऊ;(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज से लगभग 1,000 वर्ष पूर्व महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रान्ताओं को जवाब देकर मिसाल प्रस्तुत की, लेकिन उन्हें इतिहास में जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप राष्ट्रनायकों के सम्मान के लिए डबल इंजन सरकार ने महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया है। मुख्यमंत्री जी आज चित्तौरा, जनपद बहराइच में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक…
फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
फतेहगढ़,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आने वाले रिक्रूट आरक्षियों (जेटीसी/आरटीसी) के प्रशिक्षण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा, भोजनालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की दैनिक आवश्यकताओं, प्रशिक्षण गुणवत्ता और रहने-सहने की सुविधाओं का स्वयं जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आरक्षियों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ आवास, और प्रशिक्षण के…
फर्रुखाबाद के लिए गौरव का क्षण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को किया आमंत्रित, पाकिस्तान के षड्यंत्रों पर हुई अहम चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)10 जून 2025 भारत की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूर्व विदेश मंत्री व फर्रुखाबाद के प्रतिष्ठित नेता श्री सलमान खुर्शीद को अपने निवास पर विशेष चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात का उद्देश्य पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे षड्यंत्रों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने की रणनीति पर विमर्श करना रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री खुर्शीद के विदेश नीति…
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बाजारों और मुख्य मार्गों पर रही पुलिस की सख्त निगरानी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में थाना अध्यक्ष बलराज भाटी व पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त कर इलाके का निरीक्षण किया गया। यह पैदल गश्त मुख्य रूप से बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई, जहां पुलिस बल की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा…
फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय सख्ती, पुलिसकर्मियों के वाहनों का भी काटा गया चालान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के स्पष्ट और सख्त निर्देशों के तहत आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ के गेट पर एक विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान भी किए गए, जिससे यह संदेश गया कि कानून सभी के लिए समान है चाहे वह पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा किया गया, जिसमें यातायात पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। नियमों…
कानपुर:रिश्वतखोरी में गिरफ्तार दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू, सस्पेंड
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और अब एक और मामले में पुलिस कर्मचारी की गिरफ्तारी ने विभाग की छवि को और भी खराब किया है। इस बार एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिसके बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है, जहां एंटी करप्शन टीम ने एक दरोगा को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए…
फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 भाजपा जिला कार्यालय, आवास विकास में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मोदी सरकार के गौरवशाली 11 वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में थी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने जिला पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत जानकारी दी और पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के 11 वर्षों में जो…
फर्रूखाबाद:मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में विकसित करने के लिए उच्चीकरण की पहल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर, मोहम्दाबाद स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में उच्चीकरण करने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। श्री राममोहन नायडू किंजरापु के द्वारा भेजे गए पत्र का संदर्भ संख्या 810/वी.आई.पी./मं.प.स./2025 है, जो 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। पत्र में फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के…
प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत ए.एम.बी. टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत हेतु जिला टास्क फोर्स गठित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि रक्ताल्पता (एनीमिया) जटिल रूप से बाल और मातृ मृत्यु दर और समग्र स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2018 में भारत सरकार के साथ साथ उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा एनीमिया मुक्त भारत…
प्रयागराज : शोध छात्रों को होना चाहिए जिज्ञासु, जिज्ञासा से ही शोध का होता है आरम्भ- प्रो. सालेहा रसीद, पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू फारसी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय
10 जून, 2025 को ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला‘ कार्यकम आयोजन के दूसरे दिन क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा कार्यालय परिसर में कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. सालेहा रसीद,पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू फारसी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि हमें अभिलेख एवम् पांडुलिपि का अध्ययन कर शोध कार्य करना चाहिए l शोध छात्रों को जिज्ञासु होना चाहिए। हर समय विद्यार्थियों को जिज्ञाषा करते चाहिए क्योंकि जिज्ञासा से ही शोध का…
लखीमपुर खीरी : गोला सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लडडू का लगा भोग व नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
गोला गोकर्णनाथ – ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लड्डू का भोग लगाया गया तत्पश्चात बजरंगबली की शोभायात्रा बैण्ड बाजे व सुंदर मनमोहक आकर्षक झाकियो के साथ सब्जी मंडी स्थित मिल रोड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सदर चौराहा होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।इस शोभायात्रा का नगर मे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया व सैकड़ो जगह भंडारों का आयोजन किया गया नगर सभी सड़कों पर प्रसाद ग्रहण करने व शोभायात्रा देखने के…
