केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की हिट लिस्ट में केरल के पांच आरएसएस नेता हैं। संभावित खतरे को भांपते हुए गृह मंत्रालय ने शनिवार को इन नेताओं को “वाई” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान देने की घोषणा की। सूत्रों के अनुसार, एनआईए को छापेमारी के दौरान केरल पीएफआई सदस्य मोहम्मद बशीर के घर से एक सूची मिली, जिसमें कथित तौर पर पीएफआई के रडार पर आरएसएस के पांच नेताओं के नाम थे।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को जानकारी मिली है कि…
Category: देश
पहला वूमेंस एशिया कप दो टीमों के बीच खेला गया था ,7 में से 6 बार भारत ने जीता खिताब
वूमेंस एशिया कप 2022 का आगाज आज यानि 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश और थाइलैंड के बीच खेला जाएगा, वहीं टीम इंडिया भी अपने अभियान का आगाज आज ही श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपके लिए कुछ ऐसे फैक्टस लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। महिलाओं का एशिया कप सबसे पहले साल 2004 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक कुल 7 बार इस टूर्नामेंट…
AUKUS परमाणु पनडुब्बियों की योजना के खिलाफ भारत ने चीन का प्रस्ताव लिया वापस
चीन ने ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां मुहैया कराने को लेकर ऑकस ग्रुप के खिलाफ IAEA में अपने मसौदा प्रस्ताव को वापस ले लिया है। दरअसल, इस मामले पर भारत की ओर से जताए गए ऐतराज के बाद बीजिंग को यह कदम उठाना पड़ा और वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।चीन ने 26 सितंबर से 30 सितंबर तक वियना में हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के आम सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की। ऑकस (ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका) सुरक्षा साझेदारी की पिछले साल…
सलमान खान की बॉडी डबल सागर पांडे की मौत पर सलमान हुए भावुक, कहा- ‘दिल से शुक्रिया अदा कर रहा’
सलमान खान के बॉडी डबल सागर पांडे (Sagar Pandey) का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक वो बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर पांडे की उम्र 45 से 50 के बीच थी। सागर ने सलमान के लिए कई फिल्मों में बॉडी डबल का रोल किया था। उन्हें सलमान का हमशक्ल कहा जाता था। सागर पांडे के निधन पर अब सलमान ने…
बिग बॉस में सलमान खान एक राजस्थानी महिला के साथ आ रहे हैं नजर
एक बार फिर छोटे पर्दे पर सलमान खान (Salman Khan) का चुलबुल और स्वैग से भरपूर अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आगाज होने वाला है और जल्दी ही आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ जाएंगे। कंटेस्टेंट्स की घर में एंट्री से पहले सोशल मीडिया पर कलर्स की ओर से प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं। इस बीच एक प्रोमो में सलमान खान एक राजस्थानी महिला के साथ नजर आ रहे हैं, और खूब मस्ती मजाक कर रहे हैं। वैसे बता…
‘विक्रम वेधा’ के लिए हाउसफुल हुए थिएटर, धमाकेदार रही ओपनिंग
सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन किया है। फिल्म को जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिली थी और ज्यादातर सिनेमाघर हाउसफुल हो गए थे। इन दोनों ही सितारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और दमदार एक्शन मूवी होने के साथ-साथ पहली बार दोनों की टक्कर दिखाई गई है।सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा एडवांस बुकिंग के मामले में इस साल की 8वीं टॉप मूवी रही है। पहले दिन का कलेक्शन डबल डिजिट में रहा है…
फर्रुखाबाद: ऑटो पार्ट्स व्यापारी गगन कटियार से बदमासों ने लाखों रुपये लूटे
द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद बीती रात शातिर लुटेरों ने दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी गगन कटियार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दी और लाखों रुपए लूट कर भाग जाने में सफल रहे। नगर फर्रुखाबाद बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के सामने गगन ऑटो पार्ट्स के मालिक गगन कटियार 425000 की लूट दिखाएं और यह एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी हैं इनकी दुकान फर्रुखाबाद लाल दरवाजे बस अड्डे पर है। बीती रात दुकान बंदकर एक लड़के के साथ बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। वह रात करीब 8.…
जौनपुर : बन्द मकान से चोरों ने लाखों का सामान किया पार
शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के परासिन गांव में बीती रात चोरों ने बंद मकान का ताला चटकाकर घर में रखे लाखों रुपये के क़ीमती समान पार कर दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गांव निवासी रमाशंकर सिंह परिवार के साथ मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। जो तीज त्यौहार अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में गांव आते हैं। काफी दिन से बन्द पड़े मकान का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर कमरों में रखे 50 हजार रुपये से अधिक के जेवरात, कपड़े, बाइक, के…
जौनपुर : अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने पर न्यायालय से लगाई न्याय की गुहार
शाहगंज(जौनपुर) : पखवाड़े पूर्व हुए अधिवक्ता लेखपाल के बीच विवाद का मामला अब न्यायालय पहुंच गया। शुक्रवार को अधिवक्ता कुंवर अनुराग सिंह राणा ने स्थानीय ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर के समक्ष लेखपालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को लेकर परिवाद दाखिल किया। न्यायाधिकारी ने जिलाधिकारी से मामले में 20 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।अधिवक्ता कुंवर अनुराग सिंह राणा ने परिवाद दाखिल करते हुए न्यायालय के संज्ञान में लाया कि बीते 27 सितंबर की शाम पांच बजे तहसील के मुख्य गेट पर लेखपाल बृजकिशोर यादव, राकेश यादव और…
जौनपुर ; एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुड़डभेड़ में मारा गया
जौनपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास आज देर शाम पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया । सूत्रों से एनकाउंटर के दौरान चली गोलियां की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा, मारे गए बदमाश के ऊपर लूट, हत्या डकैती समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलास कर रही थीं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही अजय सिंह भी घायल हुआ हैं।मारा गया बदमाश सरपतहां थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव के रणजीत सिंह का पुत्र विनोद सिंह है। विनोद…
मैनपुरी : LIC अभिकर्ताओं के हितों की अनदेखी पर मनाया विश्राम दिवस
मैनपुरी : भारत सरकार एवं बीमा नियामक विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार जीवन बीमा निगम के ग्राहको एवं अभिकर्ताओं के हितों की अनदेखी होने के विरोध में शहर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-एक पर अभिकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को विश्राम दिवस मनाया गया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने दफ्तर में जाना मुनासिब नहीं समझा । अभिकर्ताओं ने सरकार को चेताया कि अगर संगठन द्वारा प्रस्तावित बिंदुओं पर आईआरडीए और भारत सरकार ने नहीं चेता तो अभिकर्ता सड़क पर अपनी लड़ाई को लेकर उतरने को मजबूर होगें। कुछ मांगो को लेकर अभिकर्ताओं ने निगम…
पीलीभीत: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में पहुंचकर छात्रों का सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए।
पूरनपुर सीएचसी पूरनपुर के एमओआईसी डॉ0 अनिकेत गंगवार के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक विद्यालय खाता में छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 90 बच्चों का वजन, लम्बाई, सीएचडी सहित सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए। गम्भीर रोग से ग्रसित बच्चों के लिए टीम ने सीएचसी एक अक्टूबर को परीक्षण के लिए बुलाया गया। ताकि इनका उचित इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा सके। इस…
पीलीभीत : परिषदीय स्कूलों में सेवा पखवाड़ा के तहत भारत की विविधता में एकता सम्बन्धी बच्चों ने खान-पान परिधान, सांस्कृतिक झलकियां, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में सेवा पखवाड़ा के तहत भारत की विविधता में एकता सम्बन्धी कई स्कूलों में बच्चों ने खान-पान परिधान, सांस्कृतिक झलकियां, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम गांव खाता, अमरैयाकलां, खमरियापट्टी, लोधीपुर, रुद्रपुर, रघुनाथपुर आदि स्कूलों में मनाया गया। कार्यक्रम समारोह में विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, राजेश्वरी, राधाकृष्ण कुशवाहा, अवधेश कुमार, उमाशंकर, कपिल पांडेय, कंचन देवी कुशवाहा, सुनीता, शालिनी, शिवांगी, पूनम सिंह, नाज़िया खानम, रामसेवक, गुरजीत सिंह, ऋषि कुमार सक्सेना, पुनीत वर्मा, गायत्री देवी, दुर्गालाल, चांद मियां आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत : घर में जबरन बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म
पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि 28 सितंबर को रात्रि में मोहल्ले के ही चार लोग जबरन उसके घर में घुस आए।आरोप है कि आरोपी जबरन उसको घर से उठाकर ले गए।एक युवक ने अपने घर पर बंधक बनाए रखा।डरा धमका कर उसके साथ कईबार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।युवती के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई लगाई।जिसमें वह घायल हो गई। जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया।शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते मौके से फरार…
पीलीभीत : दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को पीटा
पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर महिला की गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।आरोप है कि बस में सवार ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाई।मामले की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित नौ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के निवासी एक युवक के साथ सात साल पहले हुई थी।उसका पति डायल 112 पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है।इसके चलते मायके…
पीलीभीत : बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
पूरनपुर घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी नंदराम ने बताया कि उसका परिवार के ही हरिओम से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 20 अगस्त को इसको लेकर मारपीट भी हो गई थी।गुरुबार को विवाद बढ़ने के बाद युवक ने लुकटिहाई में रह रहे अपने साडू शिवकुमार को बुला लिया। शाम दोनों ने मिलकर महिला के पति को बेरहमी से पीटा।जिससे उसके पैर में काफी चोटें आई है।बचाने पहुंची नंदरानी को भी उठा कर जमीन पर पटक दिया।इसके बाद सिर काटने की धमकी दी।शोर मचाने पर गांव…
पीलीभीत : ओमप्रकाश मंजुल की पुस्तकों का विमोचन कल
पूरनपुर।नगर के अशोक कॉलोनी में स्थित शिव शक्ति धाम शिव मंदिर पर ओमप्रकाश मंजुल की पुस्तकों का विमोचन कार्यक्रम समारोह पूर्वक किया जाएगा।यह कार्यक्रम दो अक्टूबर दिन रविवार 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उनकी अंतर्यामी कृष्ण के अंतर में बसते हैं बृजवासी,सिख,जो हिंदू संस्कृति की आन बान शान रहे,संपादक पच्चीस व्यंग्य संग्रह,नत्थू लाल जी । मैंने मकान बदल दिया है, की पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।जिसमें कई वरिष्ठ पत्रकार के अलावा वरिष्ठ कवि कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
पीलीभीत : फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
पूरनपुर।घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली है । सूचना पर पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।हजारा इस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांधीनगर में शुक्रवार को ज्योति देवी उम्र 23 साल पत्नी हरीलाल बरेठा ने अपने घर में कमरे के अंदर दुपट्टा में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना के दौरान पति हरिलाल,ससुर आदि लोग मजदूरी करने गए थे।घर…
पीलीभीत: बेसिक शिक्षा विभाग के जलभराव बाले स्कूलों में अभी तक मिट्टी का भराव न होने से चार दिन पूर्व हुई बरसात से जलभराव कम न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
पीलीभीत पूरनपुर ब्लॉक पूरनपुर क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई बरसात से गांव के परिषदीय स्कूलों में जलभराव हो गया। बरसाती मौसम में विद्यालय परिसर में जलभराव होने से बच्चे स्कूलों में खेलकूद नहीं कर पा रहे है।गत 25 जून को तहसील सभागार पूरनपुर में उपजिलाधिकारी ने जलभराव बाले स्कूलों की सूची तलब कर समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक ली थी। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों से सम्पर्क कर जलभराव बाले स्कूलों में मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए थे। मगर हकीकत में ब्लाक क्षेत्र में ऐसा कुछ नजर नहीं आया।…
पीलीभीत: जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत न्यायाधीश सुधीर कुमार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा कारागार में कैदियों के बैरक, महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायाधीश द्वारा महिला बैरक में महिला कैदियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।न्यायाधीश द्वारा अस्पताल…
