फर्रुखाबाद:प्रशान्त कुमार के लापता होने से परिजनों में चिंता, पुलिस ने तलाश में मांगी आमजन से मदद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 11 सितंबर 2026 थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी 28 वर्षीय प्रशान्त कुमार पुत्र अशोक कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रशान्त कुमार 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे से लापता हैं। परिजनों की सूचना पर थाना राजेपुर में गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार लापता प्रशान्त कुमार की उम्र 28 वर्ष है। उनका रंग साँवला, कद लगभग 5 फुट 5 इंच बताया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रशान्त कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस से संपर्क के लिए:

जाँच अधिकारी: 9919762570

प्रभारी निरीक्षक, थाना राजेपुर: 9454403331

क्षेत्राधिकारी अमृतपुर: 9454401452

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लापता युवक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर बिना देरी किए उपरोक्त नंबरों पर सूचना दें, ताकि प्रशान्त कुमार को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।

Leave a Comment