फर्रुखाबाद में मेदांता हॉस्पिटल और व्यापार मंडल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 60 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 11 सितंबर 2026 फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आवास विकास कॉलोनी स्थित डॉ. आर. सिंह अस्पताल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 60 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया।

आधुनिक उपकरणों से हुईं विभिन्न स्वास्थ्य जांचें

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। इनमें ईसीजी (ECG), बोन मिनरल डेंसिटी (BMD), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), ब्लड प्रेशर (BP) और रैंडम ब्लड शुगर (RBS) प्रमुख रहीं।

जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही खान-पान में सावधानी बरतने, नियमित दिनचर्या अपनाने, जीवनशैली में सुधार करने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने के लिए जागरूक किया।

मेदांता की मेडिकल टीम ने किया परीक्षण

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हिमांशु पाण्डेय के साथ मार्केटिंग मैनेजर प्रभात गुप्ता, अनीश आलम, रिषभ पाण्डेय तथा नर्सिंग स्टाफ से नम्रता शुक्ला, शीतल वर्मा एवं सुदामा प्रसाद मौजूद रहे। टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाएं

शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, महामंत्री विमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष रविशंकर चौहान, जिला प्रवक्ता लाखन सिंह, मनोज दीक्षित, रंजीश कटियार, अमरनाथ गुप्ता, शिवम रस्तोगी, रिषभ गुप्ता, कुलदीप राठौर (मेडिकल वाले), अनिल शुक्ला तथा उपाध्यक्ष अशोक यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जनहित में लगातार शिविर आयोजित करने पर जोर

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर के दौरान मरीजों ने निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिलने पर आयोजकों का आभार जताया।

Leave a Comment