प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल प्रयागराज के निदेश पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य से पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 119.2026 को कृत कार्यवाही का विवरण निम्नवत है–

  1. स्थान शांतिपुरम फफामऊ प्रयागराज स्थित माखन चोर स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई । कार्रवाई के दौरान सोरांव तहसील के नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे मौके पर दो नमूने संग्रहित किए गए प्रथम नमूना छेना मिठाई एवं द्वितीय मिश्रित दूध का है मौके पर गंदगी एवं अन्य अनियमितताओं के क्रम में नोटिस जारी की गई तत्पश्चात खाद्य टीम द्वारा तहसील दिवस में प्रस्तुत किए गए शिकायती पत्र के क्रम में गद्दोपुर स्थित कृष्णा स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई। मौके पर बेसन का लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
  2. मेसर्स देवांशी फूड प्लाजा, माधवगंज, कटरा, प्रयागराज का नियमानुसार दही एवं सब्जी ग्रेवी के विधिक नमूने संकलित किए गए तथा निरीक्षण में स्वच्छता व स्वास्थ्यकर व्यवस्थाओं का उल्लंघन पाए जाने पर जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत परिसर की साफ-सफाई, खाद्य भंडारण तापमान, स्टाफ हाइजीन एवं कीट नियंत्रण व्यवस्था दुरुस्त कराने हेतु
    सुधार नोटिस जारी करने की संस्तुति दी गई ।
  3. स्थान – कसारी मसरी गौस नगर स्थित मसाला निर्माणशाला -U N Grih udyog का निरिक्षण मौके पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता – इजहार खान को अपने राजकीय पद का परिचय दे कर खाद्य सचल के साथ किया गया। मौके विभिन्न प्रकार के खाद्य मसाले यथा – हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर एवं आमचूर पाउडर वास्ते विक्रय भण्डारित पाया गया। मिलावट की पुष्टि रिपोर्ट में पाए जाने पर उक्त भण्डारित मसालो की गुणवत्ता में संदेह होने पर 04 नमूने -हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर एवं आमचूर पाउडर का नमूना वास्ते गुणवत्ता जाँच संग्रहित किया एवं शेष मात्रा को मौके पर सीज़ किया गया जिसका विवरण निम्नवत है –
    i -हल्दी पाउडर 9 बोरी x 30kg = 270kg = 91,800 रुपए
  4. अमचूर- 4 बोरी x 30kg = 120kg = 36,800 रुपए
    3.लाल मिर्च पावडर- 9 bori x 30kg = 270kg = 86,400 रुपये
  5. धनिया पाउडर- 10 बोरी x 30kg = 300kg = 94,000 रूपए
    कुल सीज मात्रा =960 kg जिसका अनुमानित मूल्य =2,91,000
    कुल संग्रहित 9 नमूने जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।कार्यवाही जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत सतत जारी रहेगी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment