गौतमबुद्ध नगर: आज दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

गौतमबुद्ध नगर: आज दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़- मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आएंगे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन गोपनीय विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को उनके स्वागत और विदाई के लिए नामित किया है। उपराष्ट्रपति ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में चल रहे हैकथान कार्यक्रम में 22 देशों के अफ्रीकी छात्रों से रूबरू होंगे। इसको लेकर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भी तैयारियां चल…

प्रयागराज : मा0 मुख्यमंत्री जी ने 1295 करोड़ रूपये की 284 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास व प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया सम्बोधित

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को आस्था, शिक्षा और प्रगति के संगम तीर्थराज प्रयागराज के परेड ग्राउण्ड में 1295 करोड़ रूपये की 284 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने योजनाओं के लाभार्थिंयों को चेक, आवास की चाभी प्रदान की।मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीर्थराज प्रयाग सम्पूर्ण भारतवासियों की आस्था का प्रतीक है। द्वादश माधव तीर्थराज प्रयाग की शोभा बढ़ा करके इसे तीर्थों में एक महत्वपूर्ण…

पीलीभीत : रजिस्ट्रार कार्यालय पर समस्याओं का अंबार

पूरनपुर। सपा नेता व सभासद तौफीक अहमद क़ादरी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि नगर के रजिस्ट्रार कार्यालय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नया भवन बनाने की जरुरत है।बड़ी तहसील होने के कारण रोजाना लाखों करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है।दूरदराज के ग्रामीण आते हैं।जिनका बैठने तक कार्यालय में कोई प्रबंध नहीं है।यह भवन अत्यंत पुराना और जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। इसके चलते हादसे की भी आशंका बनी रहती है। कार्यालय में सुलभ शौचालय भी नहीं है। इसके चलते यंहा आने वालों को…

पीलीभीत : अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान हो रहीं महिलाएं

पूरनपुर।अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सरकारी स्लिप लेकर पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि मनमानी फीस भी वसूली जा रही है।इसको लेकर काफी रोष देखा जा रहा है। महीने की 9 और 24 तारीख को सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के फ्री स्लिप से अल्ट्रासाउंड होने का सीएचसी में एग्रीमेंट है।बताया जाता है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घंटों लाइन में लगने के बाद गर्भबती महिलाएं घंटों इंतजार करती है।उसके बावजूद उनके अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं।बताया जाता है कि नगद फीस…

पीलीभीत : पूरनपुर सुपरजाइंट्स ने लद्दाख स्काउट्स को हराया

पूरनपुर। नगर के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में एमपीएल सीजन -2 चल रहा है।जिसमें शुक्रवार को लद्दाख स्काउट्स और पूरनपुर सुपरजाइंट्स के बीच मैच खेला गया।जिसमें लद्दाख स्काउट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए।पूरनपुर सुपरजाइंट्स के मनराज मंडेर व राहुल ने तीन-तीन विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरनपुर सुपरजाइंट्स ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा किया।जिसमें लद्दाख स्काउट्स के खिलाड़ी वसीम बरकाती ने दो विकेट 24 रन देकर लिए। जिसमें मैन ऑफ द मैच राहुल रहे।मुख्य अतिथि के तौर पर जितेंद्र सिंह मंडेर,डॉ मधु होडा,डॉ मोनिका…

पीलीभीत : गुरुद्वारा के लिए दान की 51 हजार की रकम

पूरनपुर। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान हरवंस सिंह चुघ ने प्रधान बनने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचने पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को 51 हजार की नगद राशि भेंट की। यह राशि एसपीएस संधू ने गुरुद्वारा की प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों को सौंपी। लोगों ने इसे एक अच्छा प्रयास बताया।

पीलीभीत : अतिक्रमण अभियान चलने से दुकानदारों में मचा हड़कंप

पूरनपुर। सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का चाबुक चला। शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग से विशेष सफाई अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।गुरुवार को नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के द्वारा नगर के स्टेशन चौराहा से शेरपुर रेलवे क्रॉसिंग तक विशेष सफाई अभियान एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान के दौरान लगभग 200 अतिक्रमणकारियों का सामान्य वर्ग के किनारे से हटाया गया।साथ ही नगर पालिका द्वारा इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन को जव्त कर जुर्माना वसूला…

पीलीभीत : सौर ऊर्जा लाइट चोरी कर ले जा रहे युवक को दवोचा

पूरनपुर। दरवाजे पर लगी सौर ऊर्जा लाइट को चोरी कर ले जा रहे युवक को दवोच लिया। आरोप है कि युवक ने गृह स्वामी पर लाठी-डंडों पीट कर घायल कर दिया।शोर मचानेए पर सौर ऊर्जा लाइट छोड़कर फरार हो गया। मेडिकल करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआवोझ निवासी सतपाल ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ सो रहा था।उसके घर के सामने रोशनी के लिए सौर ऊर्जा लाइट लगी है।आधी रात्रि में गांव का रहने वाला एक युवक चोरी चुपके से…

पीलीभीत : बाजार से लौट रहे युवक की हत्या करने का प्रयास

पूरनपुर। बाजार से खरीदारी कर लौट रहे युवक को आरोपियों ने घेर लिया।आरोप है कि युवक पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर-शराबा करने पर आरोपी युवक को मरा समझ कर फरार हो गए।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सत्यपाल बुधवार की देर शाम बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहा था।रास्ते में उसे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घेर कर अचानक उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या करने…

जावेद अख्तर ने पहली फिल्म में कमलेश पांडे का टैलेंट देखकर कहा – मेरे पेट पर लात ना मारो

आज स्ट्रगल स्टोरीज में बात कमलेश पांडे की। आप इन्हें नाम से भले ही ना पहचान पाएं लेकिन इन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। कमलेश पांडे सालों से स्क्रिप्ट राइटर और डायलॉग राइटर हैं। इन्होंने ही आमिर खान की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म रंग दे बसंती, माधुरी दीक्षित को स्टार बनाने वाली तेजाब, पहला अवॉर्ड दिलाने वाली दिल और खलनायक, सौदागर, चालबाज समेत 45 से ज्यादा हिट फिल्में लिखी हैं। कमलेश को उनके पिता ने पढ़ाई के लिए मुंबई भेजा था लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगा। स्वाभिमान के…

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खेत में अचानक पैरामोटर गिरा, mp में आज तीसरा दिन,भगदड़ मचते-मचते बची

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह एकबार फिर शुरू हुई। मध्यप्रदेश में आज यात्रा का तीसरा दिन है। उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा दिग्विजय सिंह समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। वे सुबह टी-ब्रेक लिए बिना ही यात्रा के लिए आगे बढ़ गए। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। यहां से यात्रा खरगोन पहुंची। यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक सुबह 10.30 बजे भानबरड में होगा। यहां से…

कोरोना केस फिर एक बार चीन में दस्तक दे दिया, एक दिन में 31 हजार केस मिले : 66 लाख की आबादी वाले 8 जिलों में लॉकडाउन

चीन में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को 31,454 नए केस मिले। कोरोना काल में ये सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे ज्यादा 28, 000 मामले इसी अप्रैल में मिले थे। नेशनल हेल्थ ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत के बाद से चीन के रोजाना औसत मामले रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।इस बीच मामले बढ़ने की आड़ में चीनी प्रशासन ने झेंगझाउ और उसके आसपास के 8 जिलों के 66 लाख की आबादी को लॉकडाउन लगाकर कैद कर दिया है। इस आदेश से पहले…

बंद कैमरे पर बोले गुजराती – हम BJP के खिलाफ, लेकिन इससे हिंदू एक हो जाएंगे

गुजरात का गोधरा एक बदनाम पहचान का शिकार है। 27 फरवरी 2002 को अयोध्या से गुजरात आ रही साबरमती एक्सप्रेस के S-6 कोच में गोधरा रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी गई। इसमें 59 तीर्थ यात्री मारे गए। मरने वालों में 9 पुरुष, 25 बच्चे और 25 महिलाएं शामिल थीं। कुछ ही घंटों बाद गुजरात के कई हिस्सों से हिंसा भड़कने की खबरें आने लगीं। गुजरात के कई हिस्सों में करीब 5 दिन तक हिंसा चलती रही। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक 1,044 लोगों की जान गई। दंगा पीड़ितों में बिलकिस…

टीम इंडिया की बैटिंग ऑकलैंड में हॉवी , बगैर नुकसान के 72 रन बनाए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल खेल रहे हैं। मुकाबले का पहला पावर प्ले टीम इंडिया के नाम रहा। ओपनिंग करने उतरे कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने दस ओवर में 4 के रन रेट से 40 रन जोड़े। अहम…

पायलट को गहलोत ने बताया गद्दार:कहा- समर्थन है नहीं CM कैसे बनेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान पहुंचेगी। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पायलट को कैसे CM बना सकते हैं। उनके पास 10 विधायक भी नहीं हैं। जिसने बगावत की हो और जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार कर सकते हैं। गहलोत के बयान का जवाब देते हुए पायलट ने कहा कि वे पहले भी मुझे नाकारा, निकम्मा और गद्दार कह चुके हैं, उन्होंने मुझ पर जो आरोप लगाए…

फर्रुखाबाद:सीएचसी कायमगंज में मनाया गया विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

फर्रुखाबाद ,24 नवंबर 2022 मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान तो 24 तारीख को विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया जाता है। 9 तारीख को जिले की सभी सीएचसी, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में पीएमएसएमए मनाया जाता है लेकिन 24 तारीख़ को जिले की चार फर्स्ट रेफरल यूनिट कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में यह दिवस मनाया जाता है l इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य…

गौतम बुद्ध बुद्ध नगर 281 करोड़ रुपये नहीं देने पर प्राधिकरण ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के दो भूखंड आवंटन रद्द किये

गौतमबुद्ध नगर : 281 करोड़ रुपये नहीं देने पर प्राधिकरण ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के दो भूखंड आवंटन रद्द किये – ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर लंबे अर्से से बकाया रकम का भुगतान न करने और परियोजना को पूरा न करने वाले आवंटियों के खिलाफ प्राधिकरण ने कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने बुधवार को पार्श्वनाथ डेवलपर्स के दो प्रोजेक्टों का जमीन आवंटन निरस्त कर दिये हैं। प्राधिकरण के बिल्डर विभाग की तरफ से पार्श्वनााथ डेवलपर्स को 2006 में भूखंड संख्या 11, सेक्टर पाई…

फर्रुखाबाद:आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी

फर्रुखाबाद ,आप कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में जुटे लोग, आवेदन फार्मों की डिमांड बढ़ी आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी अदनान शाह ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है.कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी,महिला…

जौनपुर:जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा चौकिया मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का किया गया निरीक्षण

जौनपुर:जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा चौकिया मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि आजकल 51 कुंटल 20 किलो धान की खरीद की गई। उन्होंने पूर्व में धान विक्रेताओं को फोन कर पूछा कि उनका भुगतान हुआ है कि नहीं जिस पर किसान लवटनराम एवं रमेश चंद्र मौर्य द्वारा बताया गया कि समय से भुगतान हो गया है। जिलाधिकारी ने अपने सामने धान का वजन करा कर तौल के सम्बन्ध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओं को निर्देशित किया कि धान का नियमित रूपर उठान…

पीलीभीत:श्रम विभाग ,चाइल्ड लाइन, एवं एएचटीयू की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।

पीलीभीत में श्रम विभाग ,चाइल्ड लाइन, एवं एएचटीयू की संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत बरखेड़ा खेत्र में कारखानों, दुकानों, ढाबों, ईट भट्टा आदि स्थानों पर छापे मार कर कुल 14 बाल/किशोर श्रमिक चिन्हित किये गए। 14 वर्ष से नीचे काम करने वाले 6 बालश्रमिकों को प्रतिष्ठान से मुक्त कराया गया तथा 8 किशोरों से काम लेने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 14 वर्ष से कम उम्र के अवमुक्त कराए गए 6 बच्चों को वर्चुअल रूप से बाल…