तेलंगाना की नई सरकार ने AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के विधायक और असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा- कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी किया कि 9 दिसंबर को अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने सभी लोग शपथ समारोह में शामिल होंगे। ये राजा सिंह जब तक जिंदा है, AIMIM के सामने…
Category: राज्य
पीलीभीत के रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव
दवा लेने की बात कहकर घर से गए 10वीं के छात्र का शव गांव से ही दो किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। आरोप है कि एक दिन पूर्व सहपाठी किशोरी का पिता उनके घर पर धमकाने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद से छात्र परेशान था। न्यूरिया क्षेत्र के गांव पीलाताल निवासी उमाशंकर ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र गांव टाह के एक निजी विद्यालय में 10वीं का छात्र था। क्षेत्र के ही गांव की…
पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के सचिव से छिनेंगी ग्राम पंचायतें, रिपोर्ट डीएम को भेजी
घर बैठकर प्रधानमंत्री आवास की जियोटेग करने सहित कई विवादों से घिरे सचिव प्रकाश राम आर्य की मुश्किलें और बढ़ने लगी हैं। उनके मेडिकल पर जाने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का चार्ज हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी गई है।बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कल्यानपुर तालुके करेली सहित दो ग्राम पंचायतों की प्रधानों ने बीडीओ से सचिव प्रकाश राम आर्य की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि सचिव गांव नहीं आते हैं और मनमाने ढंग से…
पीलीभीत में 1506 बेसिक स्कूलों के रुके कामों को मिलेगी रफ्तार
पीलीभीत के जनपद में 1506 स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट के लिए हरी झंडी दे दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है अब रुके कामों को रफ्तार मिल सकेगी। कंपोजिट ग्रांट उपकरणों की मरम्मत, दरी खरीद, ब्लैक बोर्ड मरम्मत, ग्रीन बोर्ड, चॉक-डस्टर, परीक्षा स्टेशनरी, विद्युत, पेयजल, विज्ञान-गणित किट, प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल सामग्री, शिक्षण अधिगम सामग्री, इंटरनेट व अन्य छात्रहित कामों पर खर्च की जाती है। पिछले एक साल से ग्रांट न आने से बेसिक स्कूलों में सभी कार्य अधर में अटके पड़े थे। कुछ शिक्षक तो…
पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
पीलीभीत गजरौला में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव उसके ही कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ससुराल वाले विषैला पदार्थ पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं।शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव दियूकली निवासी सुखलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री राजेश्वरी की शादी गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी श्यामाचरन से की थी। श्यामाचरन काम के सिलसिले में गांव…
पीलीभीत के शारदा नदी पर दूसरा पैंटून पुल भी होने लगा तैयार
पीलीभीत के शारदा नदी पर ट्रांस क्षेत्र के लोगों की आवाजाही के लिए एक पैंटून पुल बनने के बाद अब दूसरा पुल भी तैयार होने लगा है। काम ने तेजी पकड़ ली है। संभावना जताई जा रही है कि यह पुल भी जल्द बन जाएगा।तय समय पर पेंटून पुल न बन पाने से धनाराघाट से नावों का संचालन शुरू किया गया था। नावों से आवाजाही शुरू होने के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हुईं। इसके बाद जब पुल की मंजूरी मिली तो लोक निर्माण विभाग की ओर से…
पीलीभीत में चेक बाउंस होने पर दोषियाें को एक-एक वर्ष कैद की सजा
पीलीभीत में चेक बाउंस होने के मामले में अपर सिविल जज ज्योति प्रकाश सिंह ने दो लोगों को दोषी पाते हुए एक-एक वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी हरनेक पर 9.20 लाख और दोषी अवतार सिंह पर 13.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सदर कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुधीर कुमार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बैदहा निवासी हरनेक सिंह ने 19 मई 2014 को पांच लाख रुपये अपनी निजी जरूरत के लिए…
मैनपुरी : सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय से गवाही कराएं
मैनपुरी के मुकदमों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने एडीजीसी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लंबित मुकदमों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय से गवाहों की गवाही कराएं। जिससे सजा का प्रतिशत बढ़ाया जा सके।डीजीसी ने कहा कि लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करें। सरकारी गवाहों की तय तारीख पर ही गवाही कराएं। सरकारी गवाहों को बुलाने के लिए सम्मन और वारंट भिजवाए जाएं। जिन गवाहों के कारण मुकदमा छूटता है। उन गवाहों के खिलाफ भी कार्रवाई कराएं। मासिक…
मैनपुरी में स्वास्थ्य शिविर में बंदियों का हुआ परीक्षण
मैनपुरी की जेल में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शुक्रवार को पांच दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने किया। बंदियों का डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में डीएम ने कहा कि जेल में बंद होने से किसी के मानवाधिकार समाप्त नहीं हो जाते हैं। शिक्षा और चिकित्सा सुविधा पाने का सभी का अधिकार है। जेल में बंद होने से उनको इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। जेल में बंद रहने के दौरान बंदी के अभिभावक के रूप…
मैनपुरी : घर में घुसे आरोपियों ने लाठी-डंडे से की पिटाई
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मांझ में नामजद लोग लाठी-डंडे लेकर एक घर में घुस गए। घर में मौजूद दंपती व परिजन को पीटकर घायल कर दिया। घटना को लेकर सुदेश उर्फ कौशलेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।बताया कि 29 नवंबर को पत्नी सोनी घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी रजनेश उर्फ मिडई ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पत्नी चुपचाप वहां से चली आई और घर आकर सारी बात बताई। तभी पीछे से रजनेश, राजीव, साजीव उर्फ लल्ला और जय सिंह घर में…
पर्यटन मंत्री 10 दिसम्बर तक आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के भ्रमण पर।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज 08 दिसम्बर से 10 दिसम्बर, 2023 तक मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं आगरा के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज लखनऊ से प्रस्थान कर सायं 06ः00 बजे समाधिया फार्म हाउस मथुरा रोड, मण्डी अण्डरपास के सामने सिकन्दरा आगरा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रात्रि को लगभग 08ः00 बजे गुंजन रिसोर्ट सिरसागंज, फिरोजाबाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री अगले दिन 09 दिसम्बर को शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड…
मैनपुरी में किसान के खेत पर रसूखदार ने किया कब्जा
मैनपुरी थाना करहल के मोहल्ला खेड़ा निवासी किसान के खेत पर रसूखदार ने कब्जा कर लिया। पीड़ित की ओर से एसडीएम से शिकायत की गई। शिकायत पर जांच के बाद अधिकारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी किसान जय नारायण ने एसडीएम को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि उसकी शिकायत पर 28 जनवरी 2023 को खेत पर मेड़ डालने को कहा गया था। लेकिन…
मैनपुरी में थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर में किसान की हत्या करने वाले दो भाइयों को उम्रकैद की सजा, चार साल पुराने मामले में आया कोर्ट का फैसला
यूपी के मैनपुरी में चार साल पहले हुए किसान हत्याकांड के दोषी दो भाइयों को जिला जज सुधीर कुमार ने आजीवन कारावास और 30 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा पैरवी की गई। थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर निवासी रामप्रकाश छह जून की रात अपने खेत पर लेटे हुए थे तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। चार साल पहले खेत पर किसान की हत्या करने के दोषी दो भाइयों को जिला जज सुधीर कुमार ने आजीवन कारावास और…
विधानसभा चुनाव जीते 10 भाजपा सांसदों का इस्तीफा
विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भाजपा के 12 सांसदों में से 10 ने बुधवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल सहित 9 लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि अलवर के सांसद बाबा बालकनाथ और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी जल्द संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के साथ ही स्पष्ट संकेत मिले हैं कि इस्तीफा देने वाले सांसद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की भावी सरकार में…
फ़र्रूख़ाबाद : मस्जिद में काला झंडा लगाने पर इमाम पर केस दर्ज
कायमगंज : छह दिसंबर को जामा मस्जिद पर काला झंडा लगाने पर इमाम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार 6 दिसंबर को लेकर कोतवाली पुलिस दिनभर राउन्ड करती रही थी। धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही। जामा मस्जिद पर काला झंडा लगाने पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी ने मस्जिद के इमाम हाफिज शाहनूर अहमद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कराया है। चौकी प्रभारी ने दर्ज कराए मुकदमें में कहा 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को तथाकथित ढहाए…
मोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर की तारीफ
भारत और रूस की दोस्ती कई दशकों पुरानी है। दोनों देश कई बार एक-दूसरी की मदद कर चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी कर चुके हैं। एक बार फिर से उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता है।पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध के बावजूद भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने का संदर्भ देते हुए कहा कि सबसे पहले, मैं यह कहना चाहता हूं कि रूस और भारत के बीच सभी क्षेत्रों में…
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें तारीख
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही होगीं. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी. 22 फरवरी को हिंदी के प्रश्न पत्र से हाईस्कूल और सैन्य विज्ञान के प्रश्न पत्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी. बता दें कि निर्वाचन आयोग ने भी सभी परीक्षा बोर्ड से शेड्यूल मांगा था, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी…
मैनपुरी में बाइक सवार युवक हुए घायल
भोगांव जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। औरेया निवासी सतेंद्र अपने भाई नरेंद्र के साथ देर शाम कस्बा भोगांव रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर ललूपुर के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र और नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।
मैनपुरी में साप्ताहिक बंदी का पालन कराए प्रशासन
मैनपुरी शहर के दुकानदारों ने डीएम को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में शहर की दुकानों के बाजार बंदी के दिन बृहस्पतिवार को शहर का बाजार पूरी तरह बंद कराने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि डीएम द्वारा शहर में साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन बृहस्पतिवार तय किया गया है। बाजार बंदी के दिन कई दुकानदार आदेश का पालन करके अपनी दुकानें बंद रखते हैं। लेकिन क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, करहल रोड, आगरा रोड, गोलाबाजार में मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक की…
गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में मैनपुरी में प्रदर्शन, करहल चौराहा किया जाम
जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को मैनपुरी में करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जाम की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करणी सेना के कार्यकर्ता सुबह से ही करहल चौराहे पर एकत्र होना शुरू हो गए। भीड़ जैसे ही जुटी तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चौराहे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों…
