मैनपुरी में बाइक स्वामी को देख भागा चोर

मैनपुरी में करहल बाईपास रोड पर शनिवार की शाम एक घर के बाहर खड़ी बाइक को चुराने आया चोर वाहन स्वामी को देख कर भाग निकला। रमेश देर शाम को घर लौटे थे। बाइक को बाहर खड़ा करने के बाद अंदर चल गए। इस बीच वहां पहुंचे एक चोर ने चाबी लगी बाइक को चोरी करने की कोशिश की। लेकिन तभी रमेश बाहर आ गया और चोर वहां से भाग निकला। उसका पीछा भी किया लेकिन अंधेरा अधिक होने की वजह से पकड़ में नहीं आ सका।

पीलीभीत में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई आएगी बाहर

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकिया नथा निवासी रूपवती की शादी एक साल पहले लालपुर के राधेश्याम के साथ हुई थी। महिला का शव फंदे से लटका देखकर आननफानन में उसे नीचे उतारा गया। स्वजन चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी महिला रूपवती का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। पुलिस…

पीलीभीत में महिला से छेड़खानी, विरोध पर की मारपीट

पीलीभीत में घर के बाहर कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी की। विरोध करने पर विवाहिता को जमकर मारापीटा। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि गांव में उसके घर के पड़ोस में ओमप्रकाश का परिवार रहता है। जोकि घर के सामने ई रिक्शा, डनलप व घूरा डालते हैं। इससे उसके परिवार का रास्ता अवरुद्ध होता है। निकलने में…

पीलीभीत में विवाद के बाद लाल रोड पर तैनात रहा पुलिस फोर्स

पीलीभीत की कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। मारपीट होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। तनाव की स्थिति को देखते हुए एसपी के निर्देश पर रातभर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद रहा। शनिवार की शाम शहर के लाल रोड स्थित दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के युवक ने आरोप लगाया कि रुपये लेने के लिए वह दुकान पर गया था, जहां उससे गाली गलौज की गई। युवक ने विरोध…

पीलीभीत में विधायकों ने यात्री शेड में 1.30 करोड़ों रुपये फंसाए, लेकिन कोई काम न आए

पीलीभीत में यात्रियों की सुविधा के लिए विधायकों ने यात्री शेड का निर्माण कराया था। निर्माण में एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन यह किसी यात्री के काम के नहीं आ रहे। अनदेखी के चलते कई शेड की बेंच तक टूट चुकी हैं तो कई की टिनशेड तक गायब हो चुकी हैं। इस ओर न तो अफसर ध्यान दे रहे हैं और न ही खुद विधायक, जिन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से यात्री शेड का निर्माण…

पीलीभीत में जेएम पोर्टल के माध्यम से तैनाती का मिल कर्मचारियों ने जताया विरोध

पूरनपुर में चीनी मिल कर्मचारियों ने मिल में जेएम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि इससे मस्टरोल, डेलीवेज ओर संविदा कर्मचारियों का भविष्य खतरे में होगा। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू कराने की मांग की गई। समस्या को लेकर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जीएम को संबोधित पत्र अफसरों को सौंपा। पूरनपुर चीनी मिल में जेएम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। रविवार को इसके…

पीलीभीत में कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

गजरौला के गांव घियोना निवासी अंगनलाल (55) पुत्र नरायनलाल क्षेत्र में ही माला मोड़ के निकट रिश्तेदारी में साइकिल से दावत खाने गए थे। लौटते वक्त शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वह गजरौला पीएचसी के सामने पहुंचे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया। उधर, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अंगनलाल को मृत घोषित कर दिया।

पीलीभीत जिले के चार खिलाड़ियों ने कानपुर में जीता गोल्ड

पीलीभीत जनपद के चार खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में अपना परचम फहराया है। दौड़ प्रतियोगिता में चारों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री सतीश शर्मा पैरा कमांडो ने 32वीं यूपी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर व 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। वहीं पीलीभीत की अंकित कुमारी ने 10000 मीटर रेस में गोल्ड, 5000 मीटर रेस व 5000 मीटर वॉक रेस में सिल्वर मेडल जीता। पुलिस लाइन पीलीभीत के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने 5000 मीटर वॉक…

मैनपुरी में प्रसूता की मौत, परिजन ने लगाया जाम

शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन प्रसूता को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार दोपहर परिजन ने जिला अस्पताल के पास कचहरी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ ही चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के भांवत रोड यदुवंश निवासी अरुण कुमार शुक्रवार की सुबह गर्भवती पत्नी रेनू (22) को…

मैनपुरी में मरीजों के बाद अब छात्रों का सहारा बनेगी आपकी रसोई

मैनपुरी शहर में समाजसेवियों द्वारा संचालित आपकी रसोई अब मरीजों के बाद छात्रों के लिए भी सहारा बनने जा रही है। आपकी रसोई द्वारा मरीजों को अस्पताल में निशुल्क भोजन उपलब्ध कराती है। वह अब गरीब छात्रों को पढ़ाई के प्रति सहारा बनेंगी। राजकीय जिला पुस्तकालय में आपकी रसोई निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका ट्रायल भी किया गया। नेमीचंद्र जैन सेवा संस्थान की तरफ से शहर में आपकी रसोई का संचालन किया जाता है। आपकी रसोई से कमजोर वर्ग के लोगों को 10 रुपये…

मैनपुरी में बस के साथ ही चालकों की भी होगी फिटनेस

मैनपुरी में रोडवेज बसों के साथ ही अब चालकों की भी फिटनेस जांची जाएंगी। हर तीन महीने बाद चालकों की फिटनेस देखा जाएगा। मेडिकल जांच में फिट चालकों को ही लंबी दूरी वाली बसों का आंवटन किया जाएगा। रोडवेज में 50 साल से अधिक उम्र वाले चालकों को कम दूरी वाली बसें ही आवंटित की जाएंगी। सड़क हादसों को देखते हुए रोडवेज ने नई रणनीति तैयार की है। परिवहन निगम ने अब रोडवेज बसों के साथ ही बस चालकों का भी फिटनेस कराने का निर्णय लिया है। हर तीन महीने…

मैनपुरी में सात अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

भोगांव के थाने की पुलिस ने गिरोह बनाकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले सात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब अपराध से अर्जित संपत्ति आदि के बारे में भी जानकारी जुटा कर कार्रवाई करेगी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक गिरोह के लोग क्षेत्र व अन्य जिलों में बाइक चोरी आदि की वारदात को अंजाम देते हैं। गिरोह के सक्रिय सभी सात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने के…

मैनपुरी में टीम को देख दुकान बंद कर भागा उर्वरक विक्रेता, लाइसेंस निलंबित

मैनपुरी में उर्वरकों की गुणवत्ता परखने के लिए शासन के आदेश पर शनिवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण कर उर्वरकों की जांच। इस दौरान भोगांव में टीम को देखकर दुकान बंद कर भागे विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी छह तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में टीमों का गठन किया था। टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण करने…

पीलीभीत में कांग्रेस सांसद के भ्रष्टाचार के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा

पीलीभीत में भाजपा ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से बरामद करोड़ों रुपए की नकदी के चलते भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा विधायक और पदाधिकारी सुबह नेहरू पार्क में एकत्र हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा गया है देश की आजादी से लेकर लगभग 70 साल तक कांग्रेस ने देश पर राज…

पीलीभीत में बीएसए को नदारद मिले शिक्षक, वेतन रोकने के आदेश

पीलीभीत में बीएसए अमित कुमार सिंह ने शनिवार को बिलसंडा क्षेत्र के केचुआ, ईंटगांव, बकैनिया, रामपुर अमृत, बिलहरा, मुंडिया बिलहरा, यूपीएस, मुंडिया बिलहरा, चठिया, तिलची, छपरौआ कुईया आदि गांवोंं के बेसिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। ईंटगांव में छात्र संख्या कम होने और शिक्षक गैर हाजिर होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि छात्र संख्या में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बीएसए बिलहरा, मुंडिया, छपरौआ, कुईया आदि गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों को…

पीलीभीत में सड़कों पर उतरे भाजपाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस घेरा, संख्या कम रही तो गुटबाजी का मचा शोर

कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। हालांकि दिग्गजों की मौजूदगी के बीच संख्या कम रहने पर गुटबाजी का भी शोर मचा रहा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र व प्रदेश सरकार के आवाहन पर शनिवार को कांग्रेस शासित प्रदेशों में किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नेहरु पार्क में सुबह साढ़े ग्यारह बजे कार्यक्रम संयोजक अमित संघर्षी की अगुवाई में भाजपाई जमा होने लगे। पहले पार्क में ही मुद्दे को लेकर विचार रखे गए। इसके बाद रूट मार्च…

पीलीभीत में डबल इंजन सरकार सभी वर्गों को कर रही है लाभान्वित

भारत संकल्प यात्रा के ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत ललौरीखेड़ा ब्लाॅक के जहानाबाद देहात मिलक एवं लालपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार सभी वर्गों की हितैषी है जो गरीबों, वंचितों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। राज्यमंत्री ने जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जटपुरा, किशनपुर गौटिया में सड़क दुर्घटना में मृत हुए रामऔतार की पत्नी कान्तीदेवी व रामनगर निवासी विजयपाल की पत्नी रीनादेवी को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक…

पीलीभीत में पुलिस करती रही समझौते का इंतजार, छात्रा का घर से निकलना हुआ दुश्वार

पूरनपुर के छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस शुरू से ही कार्रवाई करने से बचती रही। पहली बार छेड़खानी और सरेआम हुई मारपीट के मामले में दो दिन बाद दोनों ओर से मामला दर्ज करने के बाद भी समझौते का इंतजार करती रही। वहीं आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकाता रहा। इस दौरान डर के मारे छात्रा घर से ही नहीं निकल पाई। घटना आठ सितंबर की है। छेड़खानी पर 11वीं की छात्रा से छेड़खानी पर पहले कॉलेज और फिर कोतवाली के गेट पर…

पीलीभीत : आयरलैंड के सैलानियों को हुए बाघ के दीदार

टाइगर रिजर्व की खूबसूरती के विदेशी मेहमान भी कायल हो रहे हैं। आयरलैंड के दो विदेशी सैलानियों ने तीन दिन तक चूका बीच में रुककर जंगल और वन्यजीवों का करीब से दीदार किया। बाघ के साथ वन्यजीव देख सैलानी काफी खुश हुए। शनिवार को सुबह जंगल घूमने के बाद वे रवाना हो गए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र की शुरुआत होने के बाद से ही देश के विभिन्न इलाकों के अलावा विदेश से भी सैलानियों की आमद शुरू हो गई है। नए पर्यटन सत्र में अब तक कई विदेशी…

धीरज साहू को छापेमारी में बरामद कैश पर कितना जुर्माना देना पड़ेगा? जानें क्या हैं प्रावधान

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 300 करोड़ रुपये की गिनती की जा चुकी है. अलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के तमाम प्लैटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या आईटी रेड में बरामद रकम पर कितना जुर्माना लगेगा. क्या आयकर विभाग सारे पैसे जब्त कर लेगा? इसके लिए क्या हैं प्रावधान? आइए जानते हैं-…