हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग जो-जो शिकायतें आ रही हैं उस पर कार्रवाई करेगा। कई जगहों पर सुनने में आ रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता, नेता बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं। मैंने यहां एक अधिकारी को देखा जो लोगों को गाली दे रहा था। मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और इस सरकार को हटाने की अपील करूंगा।
Category: राज्य
40 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग हुए परेशान
पीलीभीत में इन दिनों पड़ रही गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेहद जरूरी काम होने पर ही दिन में लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के बाद सड़कों पर स्कूली बच्चे धूप से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। महिलाएं भी धूप से बचाव के लिए छाते व रूमाल…
मैनपुरी में मतदाताओं में दिख रहा गजब का उत्साह
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की 1646 मतदेय स्थलों पर मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। पोलिंग पार्टियों ने पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉकपोल कराया। उनकी संतुष्टि के बाद वास्तवित मतदान शुरू किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
कन्नौज में बीजेपी विधायक के वोट मांगने पहुंचे ग्रामीणों ने चाय नाश्ता कराया और फिर बीते 5 साल का हिसाब किताब मांगा ?
कन्नौज जिले के बरुआहार गांव में तिर्वा के बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत वोट मांगने पहुंचे। सादर सत्कार से ग्रामीणों ने चाय नाश्ता कराया और फिर बीते 5 साल का हिसाब किताब मांगा। कुछ किया नही था सो विधायक जी जवाब नही दे पाए. गंभीर गालियों वाले नारों के साथ विधायक जी खदेड़े गए। गांव में विकास कार्य ना होने से आहत कुछ ग्रामीण बीजेपी विधायक के खिलाफ सड़क पार उतर आये हैं। ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद की नारे भी लगाये। जिसके बाद यहां वोट के लिये जनसंपर्क को…
आजमगढ़ में बीजेपी को सपा ने दिया बड़ा झटका ?
भाजपा नेता पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सपा में शामिल । सगड़ी विधानसभा से विधायक रहे है अभय नारायण पटेल। सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष अभय नारायण पटेल थामा सपा का दामन। पूर्व प्रमुख एकमी सिंह पटेल भी सपा में शामिल ।आजमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में शामिल हुए अभय नारायण पटेल।अभय नारायण पटेल के साथ कई भाजपा नेता,प्रधान,बीडीसी,जिला पंचायत सदस्य ने थामा सपा का दामन। रिपोटर – अर्पित यादव
IPS बनने के बाद किस पद पर पहले होती है तैनाती, कैसे बनते हैं डगप आइए जानते है ?
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2023 का फाइनल रिजल्ट हाल ही में घोषित किया था. अधिक रैंक पाने वाले कैंडिडेट्स को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस पोस्ट दिया गया है. बाकी रैंक और वैकेंसी के हिसाब से अलग-अलग सर्विसेज में तैनाती ट्रेनिंग के बाद की जाएगी. आइए जानते हैं कि आईपीएस बनने के बाद किस पद पर सबसे पहले तैनाती होती है और यही आईपीएस कब डीजीपी बनते हैं. आईपीएस पद मिलने के बाद इनकी ट्रेनिंग होती है. इन कैंडिडेट्स को सबसे पहले फाउंडेशन कोर्स कराया जाता है. उसके बाद…
फर्रुखाबाद:पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में लोकसभा का युवा सम्मेलन मयंक सिंह बुंदेला की अध्यक्षता में हुआ आयोजित
(द दस्तक 24 न्यूज़), 6 मई 2024 सोमवार को पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में लोकसभा का युवा सम्मेलन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि हरदोई के मल्लावां से विधायक आशीष सिंह उर्फ ‘आशु’ एवं विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरदोई के मल्लावां से विधायक आशीष सिर्फ उर्फ आशु ने कहा केंद्र व प्रदेश…
सीतापुर : फैशन टेंट हाउस मे लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान
मिश्रित कस्बा के पांडेय नगर में स्थित फैशन टेंट हाउस में आज अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई । कस्बा मिश्रित में शनिवार की बंदी होने के कारण गोदाम बंद था । टेंट हाउस के मालिक अपने पिता की दवा लेने लखनऊ गए हुए थे । मोहल्ला वासियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड यूनिट मिश्रित की दोनो गाड़ियां मैके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है । परन्तु आग इतनी भीषण है कि दो घंटे बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका…
जनपद मैनपुरी के किशनी नहर में डूबे चार बच्चे
नहर पर नहाने गए चार युवक डूबे जिसमें एक युवक राहगीरों ने डूबते देख नहर में लगाई छलांग एक युवक को बचाया तीन युवकों की तलाश जारीचार युवकों के डूबने की खबर सुनते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप विण्णु पाण्डेय, अकित दीक्षित, यश गुप्ता जिनका अभी तक पता नहीं चल सका ग्रामीणों ने सक्षम गुप्ता को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरा मामला किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा नहर का है
इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस ने अवनीश अवस्थी को दिया बधाई
इंडियन कौंसिल आफ प्रेस ने अवनीश अवस्थी को दिया बधाई लखनऊ में यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों को पेंशन एवं आवास दिलाने का वादा किया साथ ही मजदूर दिवस पर मजदूर साथियों को मान सम्मान देते की बात करते हुए मजदूर की प्रशंसा किया। इंडियन कौंसिल आफ प्रेस पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह भदौरिया प्रदेश सचिव अरुणेंद्र प्रताप सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अतुल वर्मा,एड संतोष यादव, उमेश अवस्थी,मो आरिफ, अमरेश तिवारी…
विविधताओं से भरा “अल्फ़ाज़ मौन के” पुस्तक का हर प्रकरण
अपनी पहली पुस्तक “भटका मुसाफिर” से लोकप्रिय हुए युवा लेखक अंकित मौर्य के द्वारा लिखित उनकी दूसरी पुस्तक “अल्फ़ाज़ मौन के” फिलहाल सोशल मीडिया व लेखन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन रही हैं। इस पुस्तक में अंकित ने राजनीतिक, सामाजिक व मानवीय जीवन के विविध पहलुओं को कहानी, कविता, शायरी के माध्यम से बडे़ ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया हैं। पुस्तक के बारे में बात करते हुए अंकित ने बताया की “धीमे धीमे हम उस दौर की तरफ बढ़ रहें हैं जहां भावनाएं खत्म हो रही हैं और…
मैनपुरी में लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने वैक्सीन पर मोदी सरकार पर दिया बड़ा बयान
मैनपुरी में लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने वैक्सीन पर मोदी सरकार पर दिया बड़ा बयानडिंपल यादव ने कहा जब तक जांच पूरी नहीं होनी थी तब तक वैक्सीन नहीं लगनी चाहिए थी। वैक्सीन की वजह से अब जो युवाओं की मृत्यु हो रही है कहीं न कहीं इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। मैं चाहती हूं कि जितने युवाओं की इस तरह से मौत हुई है उन्हें सरकार मुआवजा दे। क्योंकि जितने भी अंतर्राष्ट्रीय देश हैं, जहां पर वैक्सीन पर सवाल खड़े हुए हैं वहां मुआवजा…
पीलीभीत में बस्ती नेशनल हाईवे पर स्कूली बस की दूसरे वाहन से टक्कर, 12 से अधिक छात्र घायल, मची चीख-पुकार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में स्कूल बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे स्कूल बस में सवार 12 से अधिक छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। थाना गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट गढ़ा मोड़ पर अकाल एकेडमी की स्कूल बस बच्चों को उतारकर हाईवे से वापस जरा गांव की ओर मुड़ रही थी।…
प्रयागराज-नाम निर्देशन के तीसरे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए 07 व 52-इलाहाबाद हेतु 08 नाम निर्देशन पत्र लिया गया
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत बुधवार को नाम निर्देशन के तीसरे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए 07 लोगो ने एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 52-इलाहाबाद के लिए 08 लोगो के द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया। इस प्रकार अबतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए कुल 39 लोग व 52-इलाहाबाद के लिए कुल 38 लोगो ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। नाम निर्देशन के तीसरेे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह एवं 52-इलाहाबाद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी…
आजमगढ़ में18 वर्षीय युवक की हत्या ?
आजमगढ़ की बूढनपुर तहसील के अतरौलिया थाना के धनसिंह पुर ग्राम के सिवान में 18 वर्षीय एक युवक का शव दिखाई दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर शव की शिवम् सिंह के नाम से शिनाख्त की। पिता अरुण सिंह माता मिथलेश सिंह और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक शिवम् सिंह एक दिन पूर्व घर से गायब हो गया था परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन कहीं पर कोई भी सुराग नाही मिला थक हारकर परिजनों ने इसकी सूचना अतरौलिया थाना पर दी। थाना अतरौलिया के…
हरदोई में आरोपी को दस साल की सजा
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई में दुष्कर्म के एक मामले में अपर जिला जज (एफटीसी-महिला) यशपाल ने दोषी को दस साल की सजा सुनाई है और 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमलेंद्र सिंह ने बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो दिसंबर 2018 को न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि पांच अक्तूबर 2018 की रात उसकी पुत्री मकान में अकेली थी। इसी बीच…
मैनपुरी : पानी में बह कर आए युवक-युवती के शव, गले पर रस्सी कसे होने का मिला निशान
युवक और युवती की हत्या करने के बाद दोनों के हाथ बांध कर पानी में फेंक दिया गया। सोमवार की रात को औंछा क्षेत्र में नसीरपुर के पास दोनों के शव पुलिस ने बरामद किए। पहचान नहीं होने के चलते स्थानीय पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं। पहचान को लेकर आसपास के जनपद की पुलिस से संपर्क साधा गया है। फोटो के जरिए पुलिस क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रही है। थाना औंछा क्षेत्र में गांव नसीरपुर के पास से होकर गुजरने वाले रजबहा में सोमवार की देर शाम…
पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार, तीन महिलाओं की मौत, 7 लोग घायल ,स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। बरातियों की इनोवा कार हरिपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बरात सितारगंज के शक्ति फार्म से पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती जा रही थी। इनोवा कार में दूल्हा पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार सवार थे। रात करीब नौ बजे हरिपुर जंगल में कार अचानक…
फर्रुखाबाद:नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ जुआ खेलते चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने चारों के पास से मालफड़ एवम जमा तलाशी से 840 रुपये व ताश का पत्ता बरामद करते । हुए केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर इन दिनों जिले की पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है।…
मैनपुरी : बेटे ने खाया जहर, देखकर मां को भी आया अटैक ?
जनपद मैनपुरी थाना भोगांव ग्राम छौकरिया के पंकज यादव ने खाया जहर, बेटे को देखकर मां को भी आया अटैक दोनों की मौत। ग्राम छोकरिया के पंकज यादव पुत्र सर्वेश यादव सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया वही पंकज यादव की माता सुशील यादव ने अपने बेटे को देखते ही उन्हें अटैक पड़ जाने से उनकी मौत हो गई। पंकज सिविल की तैयारी कर रहे थे।
