ग़ाज़ीपुर : जब सेना के जवान की समस्या नहीं सुनी जा रही तो आम लोगों का क्या होगा अनिल सिंह जांबाज सिपाही

ग़ाज़ीपुर : विकास खण्ड मरदह के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में सार्वजनिक नाली की  साफ सफाई व अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिये  देश के जाबाज जवान अनिल सिंह जो जम्बू कश्मीर में देश की सेवा कर रहे है । मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल पर गुहार लगाई गई थी 25/05/2023 को लेकिन समस्या का निस्तारण कर दिया गया फर्जी तरीके से  ,इससे सेना में कार्यरत अनिल सिंह बहुत आहत हुए ।उन्होंने बताया कि जब में कुछ दिनों के लिए छुट्टी बिताने घर आया तो देखा कि अभी भी वही स्थित…

लखनऊ: एक एक अभ्यर्थी को आया अटैक, रेफर

लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान एक अभ्यर्थी को हार्ट अटैक आ गया। उसके साथी अभ्यर्थियों ने सिविल अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति में सुधार न होता देख परिजन व साथी अभ्यर्थी बेलनेस हॉस्पिटल में एडमिट करने के लिए ले गए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि सोमवार को सभी अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति की मांग व लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच के फैसले का पालन करने को…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम ईफको फूलपुर (कार्यक्रम स्थल) पर सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में भ्रमण एवं निरीक्षण कर समीक्षा की गयी

दि0- 02.09.2024 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 के दि0, 04.09.2024 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम ईफको फूलपुर (कार्यक्रम स्थल) पर सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में भ्रमण एवं निरीक्षण कर समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस उपायुक्त गंगानगर/प्रोटोकॉल/यातायात एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।* द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : 01 सितम्बर से दिसम्बर, 2024 तक होगी पशुओं की गणना जिला सूचना कार्यालय प्रयागराज द्वारा जारी 21वीं पशुगणना का कार्य प्रारम्भ

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के मााध्यम से बताया है कि भारत सरकार के निर्देश पर दिनांक 01 सितम्बर, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक 21वीं पशुगणना का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है, जिस हेतु जनपद में पशुगणना हेतु पशुपालन विभाग के 300 गणनाकर्ता द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया जायेगा, जिनका पर्यवेक्षण 50 पर्यवेक्षणकर्ता (पशुचिकित्सा अधिकारियों) के माध्यम से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, अतएव जनपद के समस्त सम्मानित पशुपालकों/नागरिकों से अनुरोध है कि गणनाकर्ता द्वारा चाही गयी जानकारी को उन्हें उपलब्ध…

कन्नौज: आंगनबाड़ी कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया

कन्नौज। कन्नौज में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर एजूकेटर की नियुक्ति के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर एजूकेटर की नियुक्ति करने का विज्ञापन जारी करने के विरोध में सोमवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। कार्यकत्रियों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र पर जिस कार्य के लिए एजूकेटर नियुक्त किए जाने की बात…

कन्नौज : सड़क में गंदगी से लोगों का निकलना दुश्वार

कन्नौज। जनपद के गांव में सड़क पर फैली गंदगी से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं । कभी भी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती है । कन्नौज के मवई रिहायक से जिला जेल को जाने वाली रोड पर ग्राम निवासियों ने रोड के एक तरफ घूरे डालते थे । जिसमे गाय भैंस का गोबर और घर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को वहां पर फेका जाता था । जिससे बरसात के दिनों में अत्याधिक दुर्गंध आती है। जिससे…

कन्नौज :फर्रुखाबाद चौराहा पर अभियान चलाकर दो ऑटो किए सीज

कन्नौज। सोमवार को कस्बा छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहा अभियान चलाकर आस पास लगे ठेले कुलचे को हिदायत की कि कोई भी फुटपाथ पर सामान की बिक्री नहीं करेगा। इस दौरान टीएसआई अली ने ई रिक्शा,टेंपो और ऑटो चालको को चेतावनी दी कि कोई भी चालक महिला सवारी को छूकर या हाथ पकड़ कर वाहन पर नहीं बैठाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों,बिना ड्राइवरी लाइसेंस,बिना सीट बेल्ट,तेज गति से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जाएगी।चेकिंग के दौरान बिना परमिट,बिना फिटनेस के दो ऑटो को सीजकर कोतवाली छिबरामऊ में…

कन्नौज : भारतीय किसान यूनियन ने खोला मोर्चा किया धरना प्रदर्शन

कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन बलराज ने नगर पालिका ईओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन किया शुरू। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका छिबरामऊ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया शुरू , रास्ता नहीं बनने पर पदाधिकारियो ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू कर दिया इस दौरान जिला संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की मेरा आमरण अनशन अंतिम सांस तक चलेगा।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष कन्नौज चौधरी प्रताप सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष युवा इंजीनियर सौरव यादव,प्रदेश कोषाध्यक्ष जयाकिशन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा…

कन्नौज : ग्रामीण महिलाओं की आत्म निर्भरता में मोमबत्ती उद्योग सहायक- डॉ चंद्रकला

जलालाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र, अनौगी द्वारा ग्राम जलालाबाद में समूह की महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिनांक 30-31 अगस्त 2024 को कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समूह की महिलाओं में कौशल विकसित कर आत्म निर्भर बनाना रहा। केंद्र की वैज्ञानिक डॉ चंद्रकला ने बताया कि मोमबत्ती उत्पादन एक ऐसा उद्योग है जिसे घर बैठे कुटीर उद्योग की तरह आसानी से किया जा सकता है। रंग – बिरंगी और खूबसूरत मोमबत्तियाँ अपनी ख़ूबसूरती व झिलमिल रोशनी से सभी का मन मोह लेती हैं।यही कारण है कि मोमबत्ती उद्योग ग्रामीण स्तर…

पीलीभीत :- अखिलेश यादव ने सतेंद्र कुमार मौर्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में नामित किया प्रदेश सचिव

पीलीभीत :- मौर्य विकास कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष एवं किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र कुमार मौर्य को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से डॉ राजपाल कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष ) समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।

मैनपुरी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दो छात्राओं की मौत की गुत्थी उलझी , सरकारी अध्यापक बना वहशी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छात्राओं की मौत की गुत्थी उलझी, रिपोर्ट में जहर खाने की नहीं हुई पुष्टि। सरकारी अध्यापक बना वहशी। स्कूल की नाबालिक बच्चियों से छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप।तीन साल से कई बच्चियों से कर रहा था छेड़छाड़ व अश्लीलता। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। प्रंसिपल पर पूरे मामले को पिछले तीन वर्षों से छिपाने का आरोप। थाना औंछा के ग्राम परमकुटी उद्देतपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की घटना। रिपोटर – अर्पित यादव

कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था, डीएनए में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि की।

किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में सोमवार को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था। पुलिस ने वहीं कमरे से गिरफ्तारी करने का दावा किया है। किशोरी अपनी बुआ के साथ आई थी। बुआ की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ रविवार की देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह…

इटावा: तालाब में डूबने से युवक की मौत

ताखा: उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कदमपुर गांव के रमेश चंद्र राठौर के 22 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के तालाब गिरने से मृत्यु हो गए बताया जाता है विपिन कई सालों से दौड़े की बीमारी से पीडित और उसके घर के पास ही तालाब है रविवार शाम 9:30 ताला में गिर जाने से जिसमें उसकी डूब कर मौत हो गई पुलिस व गोताखोरो की मदद से सव को बाहर निकल गया सव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

कासगंज : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने बंदना पाल को महिला सभा का जिला अध्यक्ष बनाया

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस कासगंज के जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने बंदना पाल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की महिला सभा का जिला अध्यक्ष बनाया गया वह प्रियंका पाल को जिला महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का नियुक्त किया गया जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा है कि महिलाओं को कांग्रेस में आगे आना चाहिए और राहुल गांधी वह सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करें इस अवसर पर अशोक चौधरी सविता शाक्य ओंकार सिंह यादव शिवकुमार सोलंकी देवेश शाक्य शीशपाल राजपूत अवधेश राजपूत सलीम सैफी…

रायबरेली : अर्जुन पासी हत्याकांड मे विधायक के ऊपर जानलेवा वा गाड़ी तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली : नसीरा बाद के पिछवरिया गांव सिसनी भुवालपुर मे हुए हत्याकांड मे सलोन विधायक अशोक कोरी के ऊपर जानलेवा हमला करने वा गाड़ी तोड फोड करने वाले आरोपी दिवेद्र पासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 307 जैसी गंभीर धाराओं में किया गया था मुकदमा दर्ज पिछवरिया गांव पीड़ित परिवार से मिलने गये थे वहां से लौटते समय भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र पासी ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया गाड़ी को चकनाचूर कर दिया था उसी मामले में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र पासी के ऊपर 307जैसी…

वाराणसी में 55 साल पुराने गांधी चबूतरे पर चला बुलडोजर, अखिलेश यादव योगी सरकार पर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए 55 साल पुराने गांधी चबूतरा और भारत माता मंदिर पर बुलडोजर चला दिया। रोहनियां इलाके में हुई इस कार्रवाई पर राजनीति तेज हो गई है। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला बोला है। गौरतलब है कि इस इलाके में सड़क चौड़ीकरण का काम बहुत दिनों से चल रहा है। इसके तहत कई थाने और निर्माणाधीन भवन को भी ध्‍वस्‍त किया…

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में प्रोफेसर कीर्ति पाण्डेय की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रोफेसर कीर्ति पाण्डेय को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर कीर्ति पाण्डेय का शिक्षा के क्षेत्र में गहरा अनुभव और उनका उत्कृष्ट नेतृत्व आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नवगठित शिक्षा सेवा चयन आयोग शुचितापूर्ण, पारदर्शी और सुदृढ़ चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा, जिससे प्रदेश में शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर कीर्ति पाण्डेय,…

कन्नौज : पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक संपन्न

कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र के निजी गेस्ट हाउस मे कन्नौज पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक का कार्यक्रम किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत के नेतृत्व मे मासिक बैठक संपन्न हुई। पिछले महीने लखनऊ में हुए महा अधिवेशन में गए हमारे पत्रकार साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और अन्य साथियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारे संगठन से जुड़े सभी साथियों को यदि कोई भी अनर्गल तरीके से सताता है या परेशान करता है तो उसके लिए हमारा संगठन…

कन्नौज :कोल्ड स्टोरेज को मिली नई तकनीक किसानों का फायदा

मैट्रो रेफ्रिजरेशन इंडस्ट्रीज के द्वारा शहर के एक निजी होटल में कोल्ड स्टोरेज से संबंधित उन्नत किस्म की मशीनरी की प्रर्दशनी व तकनीकी सेमिनार का जिला कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के तत्वाधान में 31 अगस्त 2024 की शाम को आयोजन किया गया।मैट्रो कम्पनी के सीनियर मार्केटिंग के मैनेजर सुखविन्दर सिंह जी और जनरल मैनेजर अजीत सक्सेना द्वारा कोल्ड स्टोरेज स्वामियों को कम्पनी द्वारा विकसित नई तकनीक से गैस कूल्ड,अमोनिया कम्प्रेसर के निर्माण व विस्तृत तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गई।इस नई तकनीक को कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज की समस्त मशीनों का निर्माण…

कन्नौज : सफलता का प्रमाण होते हैं पुरस्कार- मंत्री असीम अरुण

कन्नौज। भगवान गौतमबुद्ध इंटर कालेज रूपपुर में स्वर्गीय ऊदल सिंह स्मृति सम्मान समारोह में बच्चों को पुरुस्कार प्रदान करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता का प्रमाण उसके लिए दिए गए पुरुस्कार होते है। और यही पुरुषकार हमे सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम में उच्च स्थान प्राप्त बच्चों को साइकिल , टेविल कुर्सी तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रबंधक ड्रा ब्रजेश शाक्य ने कहा की बच्चे देश का भविष्य होते है। इसलिए उनकी शिक्षा में कोई…