कासगंज :जनपद के सिढ़पुरा में आज 17 मार्च 2021को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेरणा ज्ञानोत्सव 100 दिवसीय शिक्षण अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पटियाली ममतेश शाक्य व बेसिक शिक्षाधिकारी कासगंज अंजली अग्रवाल एवं सिढ़पुरा चेयरमैन पति शम्मी कपूर गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पटियाली ममतेश शाक्य रहे।विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पटियाली राजीव निगम एवं नायाब तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम…
Category: उत्तर प्रदेश
बरेली – आँवला के थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम बरसेर में मिलावटी डीजल व पेट्रोल का भंडाफोड़।
आँवला – आँवला तहसील में थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम बरसेर में मिलावटी डीजल व पेट्रोल का अवैध कारोबार काफी समय से जोरो पर चल रहा था लेकिन सिरौली पुलिस कोई सफलता हाथ नहीं लगी थीलेकिन मगंलबार की रात में गस्त के दौरान सिरौली थाना पुलिस ने एथोलान का भरा हुआ टैंकर उतराते समय ही पकड़ा था जिसको लेकर सिरौली थाना पुलिस थाने ले गई लेकिन जांच में कहानी अटक गई उधर सिरौली थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि बरसेर के एक स्कूल के पास बाग उतरते समय पकड़ा…
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने थाना माधोटांडा पर किया अर्दली रूम, लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश।
पीलीभीत: आज दिनांक 17/18-03-2021 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश ने थाना माधोटांडा पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा को आवश्यक निर्देश दिए। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व त्यौहारो को सकुशल संपन्न करानेे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर श्री लल्लन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा श्री राम सेवक…
प्रयागराज -प्रेरणा ज्ञानोत्सव बिकाश खण्ड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा प्रयागराज मे किया गया
प्रयागराज –शिक्षा का अधिकार अधिनियम अमल मे लाने के बाद गुणवत्तापूर्ण सपने को साकार बनाने के लिए भाजपा सरकार मिशन प्रेरणा जैसी महात्वा कान्छी योजना को लांच कर यो जना को अमली जामा पहनाने मे लगी है इसके लिए शिक्षकों व समुदाय के लोगों को एक सांथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है मिशन प्रेरणा का केन्द्र बिन्दु बच्चो के शैक्षणिक उन्नयन को लेकर दि0, 17/03/2021 दिन बुद्धवार को उच्च प्राथमिक बिद्यालय हाटा मांडा प्रयागराज के प्रांगण मे प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह कार्यक्रम का…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित में जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रेरण ऐप को डाउनलोड कराते हुये 07 दिवस में विकासखण्ड वार रिर्पोट उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये तथा कायाकल्प के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में कराये गये कार्यों की भांति नगर क्षेत्रों के विद्यालयों की कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। विद्यालय के शिक्षकों के अवकाश स्वीकृति से पूर्व गठित…
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम छात्राओं को किया गया प्रेरित।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में महिला कल्याण विभाग द्वारा छात्राओं हेतु करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुयी महिला डाक्टर ओजस्वी, वकील श्रीमती चित्रा देवी, सहायक अध्यापिका राजकीय जूनियर हाईस्कूल टोडरपुर अमरिया, चार्टड एकाउन्टेंट जूही अग्रवाल व रितु महाजन, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्रीमती कुमकुम गंगवार व व्यवसायिक क्षेत्र से रितु गुप्ता इत्यादि एक्सपर्ट महिलाओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व सील्ड देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा छात्राओं के भविष्य हेतु करियर काउन्सलिंग सम्बन्धी दिशा निर्देश…
पीलीभीत :वार्षिकोत्सव ‘‘उमंग’’ कार्यक्रम में उपाधि महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरें द्वारा आज उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीलीभीत में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘‘उमंग’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बुकें व सील्ड प्रदान कर जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उमंग कार्यक्रम में महाविद्यालय के श्री ज्ञान शर्मा, श्री विनीत भट्ट, डा0 अनुप कुमार, श्री अमित कुमार, राजू माली एवं पूर्व प्राचार्य श्री विनय गर्ग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि उपाधि महाविद्यालय में अभी तक…
बरेली – ब्लाक रामनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में विधायक धर्मपाल सिंह ने कोविड वैक्सीन लग वाई।
आँवला – पूरे देश में कोविड-19 का अभियान चल रहा है इसी को देखते हुए आँवला विधायक धर्मपाल सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आँवला तहसील के ब्लाक रामनगर में अपने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कोविड-19 लगवाई जिसमें विधायक धर्मपाल सिंह के साथ रहे सिरौली नगर मंडल अध्यक्ष यश गुप्ता डॉक्टर के पी सिंह पप्पू वर्मा परमेश्वरी दयाल फौजी रामपाल नेताजी आदि कार्यकर्ताओं ने विधायक जी के साथ साथ उन्होंने भी कोविड-19 लगवाई। ब्लाक रामनगर पर स्वास्थ्य विभाग स्टाफ डिप्टी सीएमओ डॉ अजय कुमार, डॉक्टर फिरोज खान एम ओ ,…
बाराबंकी : ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों का शता रहा भय
बाराबंकी : जनपद अंतर्गत रामसनेहीघाट क्षेत्र के निस्कापुर (छुलिहा)निवासी रुद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह ने मुर्गी फार्म की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजा है।शिकायती पत्र में पीड़ित रुद्र प्रताप ने बताया कि उनके घर के पास मुर्गी फार्म है। उन्होंने बताया कि मुर्गी फार्म का मालिक काफी दबंग व सरहंग व्यक्ति है।ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी फार्म के कारण पूरा दिन मोहल्ले में गंदी बदबू फैली रहती है, जो कि लोगों के लिए किसी आफत से कम नहीं हैं।उन्होंने बताया कि बदबू…
बाराबंकी : मिशन शक्ति कार्यशाला कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
बाराबंकी : जनपद अंतर्गत रामसनेहीघाट मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सशक्त राष्ट्र सशक्त कार्यशाला का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय रामसनेहीघाट में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका/मिशन शक्ति की ब्राण्ड अम्बेसडर उत्तर प्रदेश डॉ स्नेहिल पाण्डेय जी थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका शीला श्रीवास्तव ने की इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने की आवश्यकता है,फाइनेंशियल स्ट्रांग बने तभी सच्चे अर्थों में नारी सशक्तिकरण की बात सफल होगी।बालिकाओं की शिक्षा पर अतिरिक्त ध्यान दें..…
बाराबंकी: विकासखंड स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव संगोष्ठी का किया गया आयोजन
बाराबंकी।कंम्पोजिट स्कूल सनौली के प्रांगण में विकासखंड स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश श्रीवास्तव भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मिशन शक्ति की उत्तर प्रदेश की ब्रांड एम्बेसडर डॉ स्नेहिल् पांडे तथा खंड विकास अधिकारी डॉ आदित्य तिवारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने ब्लॉक को प्रेरित ब्लॉक बनाने पर बल दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने जीजाबाई रानी लक्ष्मी बाई पन्ना धाय के बारे…
जालौन :रोवर रेंजर प्रशिक्षण जांच शिविर के पंचम दिवस पर आयोजित समापन कार्यक्रम
दिनांक 13 मार्च से 17 मार्च तक संचालित रोवर रेंजर प्रशिक्षण/ जांच शिविर के पंचम दिवस पर आयोजित समापन कार्यक्रम, अमृत महोत्सव एवं मिशन शक्ति के संयुक्त समारोह में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रोवर रेंजर, एनसीसी, एनएसएस एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए । कहा कि जीवन में अगर सफल होना है तो पूर्ण समर्पण और मनोयोग के साथ हमें अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ प्रदर्शन करना होगा। आगे उन्होंने कहा रोवर रेंजर वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा संगठन है जो सेना के बाहर और सेना के…
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा संचालित साइकिल वितरण समारोह
फर्रुखाबाद: समारोह के अध्यक्ष जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ,मुख्य अतिथि मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं श्रम संविदा बोर्ड की सदस्य सरिता शाक्य ,श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके गुप्ता जी के द्वारा साइकिल वितरण किया गया .बता दें की श्रमिकों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें श्रमिकों को लाभ देने की जानकारी, श्रमिकों के बेटियों को अनेकों लाभ जैसे चिकित्सा सुविधा, मेधावी छात्र को छात्रवृत्ति ,दुर्घटना का लाभ, मातृत्व योजना का लाभ आदि की जानकारी दी गई. समारोह में अतुल गौतम, विजय चौधरी ,तारिक अली , हरेंद्र सिंह ,सुजीत कुमार…
जालौन : सभागार में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल आयोजित की गयी
दिनांक 17.03.2021 व 18.03.2021 को ग्रामीण क्षेत्र स्थित ब्लाक/तहसील स्थल पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन कराये जाने के संबंध में मा0 सदस्य,उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 कंचन जायसवाल द्वारा तहसील जालौन के सभागार में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल आयोजित की गयी। मा0 सदस्य महोदया द्वारा उपस्थित अधिकारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा चैपाल में आयी हुयी महिलाओं से उनसे जानकारी की कि किन-किन को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा हैं। उन्होने महिला…
हरदोई:बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सवायजपुर में कई दलाल सक्रिय
हरदोई: सरकार के द्वारा गरीब जनता को रोजगार देने के लिए तमाम तरह की योजनाएं शुरू की गई है, लेकिन योजनाओं का लाभ जनता तक कैसे पहुंचता है ? खेती किसानी करने के लिए बैंकों के माध्यम से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाते हैं? जिसमें बैंकों के द्वारा कैसे पैसा दिया जाता है? आज हम आपको खबर के माध्यम से यह सब बताएंगे हरदोई जनपद के विधानसभा सवाजपुर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से ही सरकार की योजनाओं का पैसा हो या किसानों…
पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 20 का हुआ निस्तारण
पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में स्थापित महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार निस्तारण किया जाये। सम्पूर्ण समाधान…
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान के उपरान्त त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज सम्पूर्ण तहसील समाधान के उपरान्त त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पूरनपुर के राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक पूरनपुर सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारी, लेखपाल तथा पुलिस विभाग से थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वर्तमान में पंचायती चुनाव से सम्बन्धित तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। शान्ति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पहले से ही समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु समस्त लेखपाल व हल्का प्रभारी आपसी समन्वय स्थापित करते…
प्रयागराज-मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला सर्बिलान्स अधिकारी ने कोविड-19 महामारी के आंकड़ों की समीक्षा की,
प्रयागराज-नागरिकों से सतर्कता बरतनें एवं मास्क, सेनीटाइजर, दो गज की दूरी एवं बार-बार हाथ धुलने के नियमों का पालन करने की अपील की मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डाॅ0 प्रभाकर राय तथा जिला सर्विलान्स अधिकारी डाॅ0 राहुल सिंह ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी का जनपद प्रयागराज के आॅंकड़ों की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि अभी तक जनपद में कुल 1135335 व्यक्तियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया, जिसमें 29394 व्यक्ति पाॅजीटिव पायें गयें। कुल किये गये टेस्ट के सापेक्ष पाॅजीटिव पाये गये व्यक्तियों का प्रतिशत 2.58 रहा है। कुल पाॅजीटिव व्यक्तियों…
प्रयागराज: थाना माण्डा पुलिस द्वारा 60 ली0 अपमिश्रीत कच्ची शराब व शराब बनाने के उप करण भट्ठी, पालीथिन, 500 ग्राम फिटकिरी के सांथ 01 गिरफ्तार
प्रयागराज- पुलिस उपमहानिरीक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक द्वारा चलाये जा रहे अबैध शराब माफियाओं और अपराधियों के धर पकड़ अभियान में पुलिस अधिक्षक यमुनापार के निर्देश मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 आशीष कुमार राय, प्रभारी चौकी भारतगंज, हे0का0 वाहिद खाँ, हे0का0 अरविंद कुमार तथा का0 जितेंद्र कुमार के सांथ मिलकर मुखबीर के सूचना पर दि0 15/03/2021 को समय 20.35 बजे महुवारी खुर्द से निरंजन पुत्र लालबहादुर उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 ली0…
जौनपुर: शाहगंज क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सालयों पर लग रही है निशुल्क कोविड-19 वैक्सीन-उप जिलाधिकारी
शाहगंज(जौनपुर): उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज दिनांक 16 मार्च 2021 को विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीबीगंज, मदरहां, राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज, विकास खण्ड सुइथाकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अरसियां, खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जमुनिया व गभिरन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है। सभी सम्मानित नागरिकगण जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हे वे अपनी निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर कोविड-19 पर टीका लगवाएं जिससे कोविड-19…
