कासगंज -:दस दिवसीय समर कैंप का सोमवार को हुआ समापन

कासगंज।ब्लॉक अमांपुर क्षेत्र स्थित मीरा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज बनूपुरा में व्यवस्थापक बीएस यादव और प्रधानाचार्य टीपीएस सोलंकी के निर्देशन में 16 मई से आयोजित हुए समर कैंप का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, स्विमिंग पूल, पर्वतारोहण सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओं द्वारा प्रत्येक दिन अलग अलग प्रकार की गतिविधियां की गई। योग, 5 किमी रूट मार्च, लोकगीत, नृत्य, कला एवं रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साथ ही विज्ञान बस का भ्रमण कर विज्ञान संबंधी अपनी जिज्ञासाओं के…

कासगंज: जिला अधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाया अभियान

जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही उप जिलाधिकारी पटियाली ने अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त। जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तहसील पटियाली क्षेत्र में सघन जांच एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसमे अवैध खनन में संलिप्त कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमे 04 बालू व 01 मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर जब्त करते हुए 02…

फर्रुखाबाद:अलीगढ़ ग्रुप की इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता टीम तैयार, फतेहगढ़ में होगा मुकाबला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए एस मलिक के निर्देशन में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 के दौरान इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ ग्रुप की 10 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित कैडेट्स 3 जून से 12 जून तक आयोजित होने वाली इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन आरसीसी फतेहगढ़ में ही किया जाएगा, जिसमें यूपी डायरेक्टरेट के 11 ग्रुपों से लगभग 110 एनसीसी गर्ल्स एवं…

फर्रुखाबाद:जनगणना 2027 में सहयोग करें, सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भागीदारी -डीएम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित की जा रही जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सहयोग की अपील की है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, आवास, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्यक्रम तैयार करती है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि जनगणना कार्य के दौरान…

फर्रुखाबाद: गंगा दशहरा पर्व पर पांचालघाट की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एएसपी व एडीएम ने लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत पांचालघाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था…

फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा मेले में फतेहगढ़ पुलिस अलर्ट, घाटों पर ड्रोन से निगरानी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट, थाना कमालगंज क्षेत्र के सिंघी रामपुर घाट तथा थाना शमसाबाद क्षेत्र के ढाई घाट पर गंगा स्नान एवं मेले का सकुशल संचालन कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत…

फर्रुखाबाद:पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के नन्दकिशोर दुबे, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 वन्देमातरम किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आम जनता को राहत देने के बजाय किस्तों में लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे खेती करना लगातार महंगा होता जा रहा है। खेतों की जुताई, इंजन से सिंचाई और सामान ढुलाई तक का खर्च बढ़…

बरेली- मीरगंज – नगर पंचायत अधिशासी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल की बचत करने की दी जानकारी।

मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने माननीय मुख्यमंत्री एवं शासनादेश के अनुसार पेट्रोल डीजल तेल बचत योजना के अंतर्गत आज फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक आहूत की। जिसमें नगर पंचायत के सभी वाहन चालकों को बुलाकर आवश्यकता अनुसार तेल का उपयोग करने करने की बात कही और एवं खड़े वाहन एवं गाड़ी स्टार्ट न रखकर गाड़ी को बंद करने की बात कही। और इस दौरान बैठक में मौजूद समस्त कर्मचारीयों से कस्बे के सभी वार्डों को को साफ सुथरा रखने के…

जौनपुर: आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर !

जौनपुर-बहुचर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एक लाख का इनामी बदमाश रवियादव कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने वंचित बदमाश के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरई मोड पर बदमाश और पुलिस के बीच हुठभेड़ में ढेर हुआ है !

प्रयागराज : थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-178/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा यादव पुत्र स्व0 जोखू लाल यादव निवासी ग्राम बनई का पुरा बरीबोझ थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उमेश चन्द्र गुप्ता…

बरेली – पैगाम-ए-इमाम हुसैन सामाजिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सद्दाम खान

बरेली। पैगाम-ए-इमाम हुसैन सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सद्दाम खान की संगठन के प्रति मेहनत, लगन और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह समर्पित रहेंगे। सद्दाम खान की नियुक्ति के…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा , संघ लोकसेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आज रविवार को आयोजित हो रही सिविल सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2026 को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत द्वारका प्रसाद गर्ल्स इंटर कालेज , भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रारंभिक परीक्षा हेतु बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया I संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के सम्बंध में दिए गए समस्त निर्देशों…

फर्रुखाबाद में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 30 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2026 जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन फर्रुखाबाद के तत्वाधान में रविवार को सेंट एंथोनी जूनियर स्कूल, नेकपुर परिसर में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के सचिव अजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया, जिसमें जनपद की विभिन्न तहसीलों से लगभग 180 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला होमगार्ड कमांडेंट डीएन सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर…

फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा पर जिला प्रशासन अलर्ट: श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2026 जनपद में आगामी 25 मई 2026 को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्व के अवसर पर जिले के प्रमुख गंगा घाटों — पांचाल घाट, टोका घाट, श्रृंगीरामपुर, ढाई घाट और अट्टेना घाट सहित अन्य स्थानों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, सिंचाई विभाग,…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति की बैठक में शिक्षा, महिला जागरूकता और बुद्धिज्म प्रचार पर वक्ताओं ने दिया विशेष जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2026 नगर पंचायत शमशाबाद में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की आवश्यक बैठक रविवार को मां वैष्णो गेस्ट हाउस, गंगा रोड, शमशाबाद में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक में समाज में शिक्षा, जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार शाक्य ने की एवं मंच का संचालन समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया। मंच…

फर्रुखाबाद में तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2026 जनपद में आगामी तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप रहने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्वास्थ्य, नगर निकाय, पंचायती राज, विद्युत, शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन से…

यूपी: मिशन 2027 की रणनीतियों को धार देने में जुटीं मायावती

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीतियों को धार देना शुरू कर दिया है. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बड़ी बैठक आयोजित की. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई. मायावती ने पार्टी संगठन की पोलिंग बूथ स्तर तक की पिछले दिशा-निर्देशानुसार जमीनी मजबूती, विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों और पार्टी को आर्थिक राहयोग के साथ-साथ जनाधार…

सब ठीक हो रहा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर : आदर्श कुमार (सम्पादक दस्तक मीडिया ग्रुप)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मिडिल ईस्ट में वाशिंगटन और तेहरान के बीच जारी संघर्ष और तनाव की समाप्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते को लेकर एक समझौते पर काफी हद तक बातचीत पूरी हो चुकी है। इससे तीन महीने पुरान युद्ध के खत्म होने और एक बड़ा समझौता होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में तैयार हो रहे इस समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ…

लखीमपुर खीरी : SSB ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित किया भव्य फिटनेस और खेल जागरूकता कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 70वीं बटालियन द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आज वाहिनी मुख्यालय एवं इसकी सभी सीमा चौकियों पर एक विशेष फिटनेस, योग और खेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का शुभारंभ और संचालन 70वीं बटालियन के कमांडेंट श्री राजन कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन और गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तड़के कमांडेंट महोदय के नेतृत्व में सामूहिक सन्डे ऑन साईकिल और फिट इंडिया रन के साथ हुई।…

लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह की दिशा-निर्देशन में गोला पुलिस टीम द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। वारंटी अभियुक्त राकेश पुत्र रामबक्श निवासी ग्राम अलीगंज थाना गोला जिला खीरी उम्र लगभग 36 वर्ष को उसके घर ग्राम अलीगंज से गिरफ्तार किया गया।…