प्रयागराज : थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-178/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा यादव पुत्र स्व0 जोखू लाल यादव निवासी ग्राम बनई का पुरा बरीबोझ थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उमेश चन्द्र गुप्ता उर्फ बिल्लू पुत्र शंकरलाल निवासी ग्राम कोरारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-23.05.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत धनाराम का पुरवा के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जिसका गैंग लीडर गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा यादव पुत्र स्व0 जोखू लाल यादव निवासी ग्राम बनई का पुरा बरीबोझ थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज है । उपरोक्त अभियुक्त अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु भारतीय दण्ड विधान के अध्याय-16,17 व 22 में वर्णित अपराध करने के अभ्यस्त अपराधी है । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अपने आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ, स्वयं व परिवार के ऐशो आराम के लिये विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहनों की चोरी कर उसके इंजन नं0, चेचिस नं0 बदलकर व वाहनों के स्वरूप को बदलकर डी0जे0 बनाकर उसे बेच कर अवैध तरीके से धन अर्जित करने आदि जैसे अपराधिक कृत्य किया जाता है । थाना नवाबगंज पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0-178/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा यादव पुत्र स्व0 जोखू लाल यादव निवासी ग्राम बनई का पुरा बरीबोझ थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष ।
  2. उमेश चन्द्र गुप्ता उर्फ बिल्लू पुत्र शंकरलाल निवासी ग्राम कोरारी थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 40 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-178/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा यादव उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –

  1. मु0अ0सं0-540/18 धारा-380/411/457 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0-151/19 धारा-60 अबकारी अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. मु0अ0सं0-107/20 धारा-323/504/506 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. मु0अ0सं0-285/23 धारा-323/427/504/506 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. मु0अ0सं0-364/23 धारा-147/323/324 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. मु0अ0सं0-151/24 धारा-379/411/413 भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  7. मु0अ0सं0-203/24 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  8. मु0अ0सं0-306/24 धारा-303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  9. मु0अ0सं0-308/24 धारा-303(2)/317(2)/314(4)/317(5)/336(3)/338/340(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  10. मु0अ0सं0-446/24 धारा-303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  11. मु0अ0सं0-178/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त उमेश चन्द्र गुप्ता उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –

  1. मु0अ0सं0-151/24 धारा-379/411/413 भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0-308/24 धारा-303(2)/317(2)/314(4)/317(5)/336(3)/338/340(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. मु0अ0सं0-178/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 सत्य प्रकाश सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. का0 जय प्रकाश यादव, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. का0 बाल गोविन्द, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. रि0का0 आशीष रंजन, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. रि0का0 शुभम गुप्ता, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment