जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही उप जिलाधिकारी पटियाली ने अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त।
जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तहसील पटियाली क्षेत्र में सघन जांच एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसमे अवैध खनन में संलिप्त कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमे 04 बालू व 01 मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर जब्त करते हुए 02 वाहन सिढपुरा व 03 वाहन गंजडुण्डवारा थाना परिसर पर में खड़ा कराया गया है।
जिलाधिकारी, कासगंज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। पूर्व में भी अवैध खनन के विरूद्ध तहसील सहावर एंव कासगंज के अन्तर्गत कार्यवाही कराते हुए वाहनों को जब्त कराया गया है।
